इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस


विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है. खराब फिटनेस के चलते वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट को पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से फैंस आगामी सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद करने लगे हैं. भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 14-19 जुलाई तक चलेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट कोहली ने अलीबाग संजय बांगर के साथ जमकर अभ्यास किया. बताया जा रहा है कि बांगर की मदद से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम किया है. वायरल वीडियो में विराट ने अपने कंधे पर किट लटकाई है और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

आपको याद दिला दें कि BCCI ने विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है. फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ‘किंग कोहली’ 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरेंगे.

विराट कोहली को आखिरी बार किसी वनडे मैच में इसी साल जनवरी में खेलते देखा गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने ODI करियर का 54वां शतक लगाया था. उस मैच में विराट ने 124 रन बनाए थे.

पिछली दो वनडे सीरीज में विराट ने 542 रन बनाए हैं. पिछली 6 पारियों में उन्होंने तीन शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें तो वह 14 जुलाई से शुरू होगी, दूसरा वनडे 16 जुलाई और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई





Source link

1st T20I India vs England: Ishan Kishans costly run-out after mix-up with Abhishek Sharma goes viral

1st T20I India vs England: Ishan Kishans costly run-out after mix-up with Abhishek Sharma goes viral


Ishan Kishan’s run-out after a mix-up with Abhishek Sharma became the biggest talking point of India’s rain-hit first T20I against England, with Sunil Gavaskar squarely blaming the wicketkeeper-batter. While India recovered through half-centuries from Abhishek Sharma and Shreyas Iyer to post 189/7, persistent rain forced the match to be abandoned before England’s chase began.



Source link

श्रेयस अय्यर बने अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर बने अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रचा इतिहास


भारत और इंग्लैंड का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ. हालांकि, इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया. श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला. वह टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में अर्धशतक (फिफ्टी) लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले कोई भारतीय कप्तान यह कारनामा नहीं कर सका. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का यह पहला अर्धशतक भी रहा. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी यह कारनामा नहीं कर सके थे. श्रेयस अय्यर से पहले विराट कोहली ने 2018 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए थे. किंग कोहली ने कप्तान रहते हुए 2018 में 47 रनों की पारी खेली थी. 

भारत ने दिया था 190 रनों का लक्ष्य, फिर बारिश से रद्द हो गया मैच 

पहले टी20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. संजू सैमसन (01) और ईशान किशन (00) सस्ते में आउट हो गए थे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ही अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई की. अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंद में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद में 68 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे 21 गेंद में 42 रनों पर नाबाद रहे. भारत की पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई. इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका. लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें- 

Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई





Source link

Shah Rukh Khan hails opening of Knight Riders cricket ground in Los Angeles as Dream come true

Shah Rukh Khan hails opening of Knight Riders cricket ground in Los Angeles as Dream come true


Shah Rukh Khan celebrated the opening of the Knight Riders Cricket Ground in Los Angeles, calling it a “dream come true” as the venue hosted its first-ever Major League Cricket match. The stadium marks a historic milestone for the Knight Riders Group, becoming the first global cricket franchise to establish an international-standard cricket ground.



Source link

आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई

आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई


Test Cricket Most Expensive Over: टेस्ट क्रिकेट बड़े ही ठहराव के साथ खेला जाता है. यह फॉर्मेट खिलाड़ियों का असली ‘टेस्ट’ करता है. पांच दिन चलने वाले खेल में बल्लेबाज रन बनाने के साथ-साथ खुद को क्रीज पर भी बरकरार रखने की कोशिश करते हैं, क्योंकि रन के साथ-साथ टाइम की भी अहमियत होती है. लेकिन जब टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगे ओवर पर नजर डाली जाए, तो भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बल्लेबाज के रूप में नजर आते हैं. 

बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 4 साल पहले आज ही के दिन यानी 02 जुलाई को इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broa) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लेने का रिकॉर्ड बनाया था. 

बर्मिंघम के एजबेस्ट में खेले गए मुकाबले के दूसरे दिन के पहले सेशन में बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को उस वक्त आड़े हाथ लिया, जब टीम इंडिया 9 विकेट गंवा चुकी थी. बुमराह ने ब्रॉड के ओवर में 35 रन लिए. इसके साथ यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया. 

ऐसा रहा पूरे ओवर का हाल 

बुमराह ने ओवर में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह 32 रन आए. बाकी ओवर में 1 वाइड बॉल और 1 नो बॉल हुई. वहीं अंतिम गेंद पर सिंगल रन आया. इस तरह ओवर में कुल 35 रन आए. गौर करने वाली बात यह है कि बुमराह मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. 

टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे महंगे ओवर 

  • स्टुअर्ट ब्रॉड- 35 रन (जसप्रीत बुमराह ने बनाए)
  • रॉबिन पीटरसन- 28 रन (ब्रायन लारा ने बनाए)
  • जेम्स एंडरसन- 28 रन (जॉर्ज बेली ने बनाए)
  • जो रूट- 28 रन (केशव महाराज ने बनाए)
  • हरभजन सिंह- 27 रन (शाहिद अफरीदी ने बनाए)
  • जाहिद महमूद- 27 रन (हैरी ब्रूक)
  • यूनुस खान- 26 रन (क्रेग मैकमिलन ने बनाए)
  • दानिश कनेरिया- 26 रन (ब्रायन लारा ने बनाए)
  • पॉल हैरिस- 26 रन (मिचेल जॉनसन ने बनाए)
  • सुरंगा लकमल- 26 रन (ब्रेंडन मैक्कुलम ने बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: ‘सिर्फ 6 रन…’ संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की ‘प्लेइंग-11’ में होने वाली है एंट्री!





Source link

वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट में बवाल, डेब्यू ना होने पर दिग्गज बोला – वो मैदान की छत

वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट में बवाल, डेब्यू ना होने पर दिग्गज बोला – वो मैदान की छत


आज नहीं तो कल वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू जरूर होगा. देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी इस 15 वर्षीय बल्लेबाज की खुलकर तारीफ जो कर चुके हैं. वैभव को लेकर क्रिकेट जगत फिलहाल 2 गुटों में बंटा हुआ है. एक तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं कि वैभव को सब्र रखना चाहिए और कोशिश करें कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहकर खूब सारी चीजें सीखें. दूसरी ओर वह लोग हैं जो तुरंत वैभव को भारतीय टीम की जर्सी में खेलते देखना चाहते हैं.

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री भी वैभव को तुरंत डेब्यू का चांस देने के पक्ष में हैं. उनका कहना है की वैभव को आयरलैंड सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए था और वह गेंद को इतनी बुरी तरह मारता कि बॉल मैदान की छत पर चली जाती.

रवि शास्त्री ने कहा, “उसे आयरलैंड में मौका मिलना चाहिए था. वह छोटा मैदान था और वैभव बॉल को मैदान की छत पर पहुंचा देता. उसे वहां खेलना चाहिए था. मुझे नहीं पता उसे यहां (इंग्लैंड) मौका मिलेगा. टीम मैनेजमेंट उसे यहां शायद मौका ना दे, लेकिन वैभव का जल्द से जल्द डेब्यू होना चाहिए. IPL में उसने सबको पीटा है, कोई गेंदबाज उनसे नहीं बचा है.”

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है क्योंकि वह इतनी तूफानी शुरुआत करते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी राहत मिलेगी और टीम बड़े-बड़े स्कोर बना सकेगी.

एक तरफ अभिषेक शर्मा यूके टूर पर 3 पारियों में 108 रन बना चुके हैं, दूसरे छोर पर संजू सैमसन तीन पारियों में केवल 6 रन बना पाए हैं. सैमसन की असफलता को देखते हुए उन्हें जमकर निशाना बनाया जा रहा है. सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को दूसरा ओपनिंग स्लॉट दिए जाने की मांग ने जोर पकड़ा है.

यह भी पढ़ें:

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: ‘सिर्फ 6 रन…’ संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की ‘प्लेइंग-11’ में होने वाली है एंट्री!

‘पैंट उतारकर…’, वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए रवि शास्त्री ने ये क्या कह दिया, VIDEO हुआ वायरल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp