क्या क्रिकेट में हो रही है फिक्सिंग? आईपीएल के बाद ललित मोदी ने कर दिया बड़ा खुलासा, पढ़िए

क्या क्रिकेट में हो रही है फिक्सिंग? आईपीएल के बाद ललित मोदी ने कर दिया बड़ा खुलासा, पढ़िए


पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि खेल में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग जैसी समस्याएं अब भी मौजूद हैं, हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग पर किसी तरह का सीधा आरोप नहीं लगाया. उनके अनुसार आईपीएल खिलाड़ियों को इतना बड़ा मंच और आर्थिक सुरक्षा देता है कि वे अपने करियर को जोखिम में डालना नहीं चाहेंगे.

विजडन क्रिकेट के पॉडकास्ट ‘द स्कूप’ में बातचीत के दौरान ललित मोदी से पूछा गया कि क्या आईपीएल में आज भी फिक्सिंग होती है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि खेलों में भ्रष्टाचार का स्वरूप समय के साथ काफी जटिल हो चुका है. मोदी ने कहा कि क्रिकेट में फिक्सिंग की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और यह अब पहले से अधिक विकसित रूप में मौजूद है.

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें आईपीएल में फिक्सिंग होने की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में ऐसा हो रहा है, लेकिन मैं निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है. फिर भी मुझे विश्वास है कि यह समस्या किसी न किसी रूप में दुनिया भर के खेलों में मौजूद है.’

ललित मोदी ने आगे कहा कि हर खेल की अपनी चुनौतियां और समस्याएं होती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वह केवल वही बात कह रहे हैं जिसकी उन्हें जानकारी है. उन्होंने दोहराया कि आईपीएल को लेकर वह कोई ठोस दावा नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पास इस संबंध में कोई प्रमाण या जानकारी नहीं हैं.

जानकारी के अनुसार आईपीएल के शुरुआती तीन सालों में फिक्सिंग नहीं होने दी गई है, जिससे अंडरवर्ल्ड और सट्टेबाजी नेटर्वक नाराज थे. आईपीएल-2 को दक्षिण अफ्रीका ले जाने के फैसले से सट्टेबाजों को भारी नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने आईपीएल के न होने पर बड़े दांव लगाए थे.



Source link

‘Rs 10-12 crore won’t last me a week’: IPL founder Lalit Modi’s viral claim takes internet by storm

‘Rs 10-12 crore won’t last me a week’: IPL founder Lalit Modi’s viral claim takes internet by storm


Former IPL Commissioner Lalit Modi, who claims that there is no wrongdoing by him in the legal cases faced by him in India, has said that he was born with “a diamond spoon”, has a kingsize lifestyle, travels everywhere and that “Rs 10-12 crore” may not last with him a week.

 In an interview with ANI in London, the flamboyant industrialist, who founded the Indian Premier League, said he would not change his lifestyle for anybody and has made money through innovative initiatives in his family business.

 “I have done nothing wrong….I told you I was born with a diamond spoon. When you accuse me of taking few crore rupees, I make more than that a day in my life.  We are the biggest…company is globally big. It’s a two-and-a-half lakh crore market capitalized value,” he said.


Add Zee News as a Preferred Source



 “I’m part of it. I own the business. I gifted it to my children. My children own it. I’m a kept father by my children.  I live in a beautiful home. I live the biggest life. I go everywhere. How do you think I do it? What is this thing? I took Rs 10 or Rs 12 crores of money..it won’t last me a week….It is what it is. I was born with it. Why would I change my lifestyle for anybody? Why would I live my life for anybody else? My grandfather didn’t live it. My father didn’t live it for anybody else,” he added.

 Answering a query, Lalit Modi described businessman Vijay Mallya, who is facing Enforcement Directorate cases in India, as a friend.

 “He’s a friend of mine. Vijay has a different story. Okay? I don’t know what his issue is. But it was to do with banks and things like that. You know, we never borrowed money. I never took money from anybody. I never had any money to take from anybody. I only gave money.  I only paid money and none of our businesses have bank borrowings or anything else or government contracts or things like that. We are consumer brand. We are the world’s biggest. We manufacture Marlboro. It is the number one brand worldwide.”

 Lalit Modi also spoke about some of the ventures he started including Modi Entertainment Networks.

 “I set it all up. The point is, I made hundreds and hundreds of millions of dollars in my life. So when you… If I made it myself, not the Modi family money, I made the money myself, okay, why can’t I spend it?” he asked.

 Lalit Modi faces an alleged money laundering case by the Enforcement Directorate. In 2013, he was banned for life by BCCI for “indiscipline and misconduct”.

 He served as the founder, first chairman and league commissioner of the IPL and oversaw the tournament from 2008 to 2010. He also served as chairman of the Champions League Twenty20 from 2008 to 2010, vice-president of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) from 2005 to 2010, president of the Rajasthan Cricket Association during two separate terms, and vice-president of the Punjab Cricket Association.



Source link

9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई

9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई


आईपीएल यानी की इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत करने वाले ललित मोदी भारत में कई कानूनी मामलों में फंसे हैं. लेकिन वह खुद को निर्दोष बताते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल किसी के लिए भी नहीं बदलेंगे और वो सप्ताह में 10-12 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह पैसा कहां से कमाते हैं.

एएनआई से बातचीत के दौरान ललित मोदी ने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं किया… मैंने आपको बताया कि मैं हीरे की चम्मच के साथ पैदा हुआ था. जब आप मुझपर कुछ करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाते हैं, तो मैं आपको बताता हूं कि मैं एक दिन में इससे ज्यादा कमाता हूं. हम सबसे बड़े हैं… कंपनी दुनिया में बहुत बड़ी है. इसकी मार्केट वैल्यू ढाई लाख करोड़ रुपये है.’

ललित मोदी इंटरव्यू में ये भी कहा कि वह फैमिली बिजनेस और अन्य इनीशिएटिव्स के जरिए पैसा कमाते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इसका हिस्सा हूं. मैं बिजनेस का मालिक हूं. मैंने इसे अपने बच्चों को तोहफे में दिया है. मेरे बच्चे इसके मालिक हैं. मेरे बच्चे मेरा खर्च उठाते हैं. मैं बहुत सुंदर घर में रहता हूं. मैं सबसे शानदार जीवन जी रहा हूं.”

उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि ‘मैं हर जगह जाता हूं. आपको क्या लगता है, यह मैं कैसे करता हूं? क्या वजह है? मैं 10-12 करोड़ रुपये लेता हूं… ये एक हफ्ते भी नहीं चलते… ऐसा ही है. मैं इसके साथ ही पैदा हुआ हूं. मैं अपना लाइफस्टाइल किसी के लिए भी क्यों बदलूं. मैं अपना जीवन किसी और के लिए क्यों जीने लगा. मेरे दादाजी ने ऐसा नहीं किया था. मेरे पिता किसी और के लिए नहीं जिए.”

इन सब के दौरान मोदी ने भगोड़े विजय माल्या को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘वह मेरा दोस्त है. विजय की कहानी अलग है. ठीक है? मुझे नहीं पता कि उसकी क्या समस्या है. लेकिन उसका मामला बैंकों और ऐसी ही चीजो से जुड़ा था. देखिए हमने कभी किसी से उधार नहीं लिया. मैंने कभी किसी से पैसे नहीं लिए. मेरे पास किसी से पैसे लेने के लिए थे ही नहीं. मैंने तो सिर्फ पैसे दिए हैं, सिर्फ भुगतान किया है. हमारे किसी भी बिजनेस में बैंक से लिया गया कोई कर्ज या ऐसी चीज नहीं है, और न ही हमारे पास कोई सरकारी कॉन्ट्रेक्ट हैं. हम एक कंज्यूमर ब्रांड हैं. हम दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड हैं. हम मार्लबोरो बनाते हैं. यह दुनिया का नंबर वन ब्रांड है.’



Source link

वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते

वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते


वैभव सूर्यवंशी का नाम पिछले कुछ महीनों में क्रिकेट जगत में तेजी से उभरा है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यही वजह है कि अब उनकी मौजूदगी वाले इस टूर्नामेंट को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

हालांकि इंडिया A टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है. आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप समेत पांच व्यक्तिगत पुरस्कार भी अपने नाम किए थे. उनके दमदार प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया.

9 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी. श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर होने के कारण सोनी स्पोर्ट्स के पास वहां आयोजित होने वाले मैचों के प्रसारण अधिकार हैं. इसी के तहत त्रिकोणीय सीरीज का भी लाइव कवरेज किया जाएगा. नेटवर्क से जुड़े अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रतियोगिता का विस्तृत प्रसारण किया जाएगा ताकि दर्शक हर मुकाबले का आनंद ले सकें.

पिछले कुछ समय में क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट जैसे आईसीसी इवेंट्स और आईपीएल का प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होता रहा है. ऐसे में सोनी स्पोर्ट्स के पास बड़े क्रिकेट आयोजनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी. माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ती दिलचस्पी और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए नेटवर्क ने इस सीरीज के प्रसारण को विशेष महत्व दिया है.

गौरतलब है कि अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के प्रसारण अधिकार भी सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं. वहीं लंका प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार दूसरे प्लेटफॉर्म के पास जाने की संभावना जताई जा रही है. आमतौर पर A टीम स्तर के टूर्नामेंट को इतनी बड़ी कवरेज नहीं मिलती, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता ने इस प्रतियोगिता को अलग पहचान दिलाई है. यही कारण है कि अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें श्रीलंका में होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज पर टिकी रहेंगी.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम, मोहम्मद सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर बहाया पसीना

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

 9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्राज निगम, यश ठाकुर, युवराज सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अंकुल रॉय. 



Source link

IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव

IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव


आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद क्रिकेट जगत में एक नए विचार ने लंबी चर्चा छेड़ दी है. यह चर्चा किसी रिकॉर्ड या बड़ी पारी की नहीं बल्कि खेल की रणनीति से जुड़ी है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टी20 क्रिकेट को और दिलचस्प बनाने के लिए ऐसा सुझाव दिया है जो भविष्य में इस फॉर्मेट की तस्वीर बदल सकता है.

सचिन ने क्यों उठाया यह मुद्दा

पूरे सीजन का विश्लेषण करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने महसूस किया कि अब टी20 मैचों का नतीजा सिर्फ शुरुआती या आखिरी ओवरों में तय नहीं होता. आईपीएल 2026 में कई मुकाबले ऐसे रहे जहां सातवें से पंद्रहवें ओवर के बीच मैच का रुख पूरी तरह बदल गया.  सचिन का मानना है कि टीमें अब पावरप्ले और डेथ ओवर्स के लिए पहले से ज्यादा तैयारी करके मैदान में उतरती हैं. ऐसे में बीच के ओवर सबसे अहम और निर्णायक दौर बन गए हैं. यही वजह है कि उन्होंने इस फेज को और चुनौतीपूर्ण बनाने की बात कही.

क्या है सचिन का नया सुझाव

सचिन तेंदुलकर ने पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव दिया है. उनके मुताबिक पहले चार ओवर बल्लेबाजी पावरप्ले के तौर पर रखे जा सकते हैं. इसके बाद बचे हुए दो ओवर गेंदबाजी करने वाली टीम को दिए जाएं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि गेंदबाजी करने वाली टीम इन दो ओवरों का इस्तेमाल अपनी रणनीति के हिसाब से पारी के किसी भी समय कर सकेगी. इससे कप्तानों को मैच की स्थिति के अनुसार बड़ा फैसला लेने का मौका मिलेगा. अगर यह नियम लागू होता है तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा. वहीं गेंदबाज भी सही समय पर दबाव बनाकर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. इससे हर मैच में रणनीति का महत्व पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम, मोहम्मद सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर बहाया पसीना

वैभव सूर्यवंशी की भी हुई तारीफ

नियमों पर चर्चा के साथ सचिन ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर सराहना की. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने अपने पहले आईपीएल सीजन में शानदार प्रभाव छोड़ा. सचिन के अनुसार वैभव का असर सिर्फ उनके बनाए रनों तक सीमित नहीं था. विरोधी टीमें उनके खिलाफ अलग योजनाएं बना रही थीं. वहीं दर्शक भी उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए उत्साहित रहते थे. कम उम्र में इतना प्रभाव छोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है.



Source link

टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों

टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों


भारत दौरे पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 13 जून को है. सभी दर्शक विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने के लिए बेताब थे. कोहली IPL 2026 में शानदार फॉर्म में भी थे, लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही है कि कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हुए विराट कोहली

IPL 2026 फाइनल के दौरान विराट कोहली पूरी तरह फिट नहीं थे, बल्लेबाजी के दौरान कई बार फिजियो को ग्राउंड पर आना पड़ा था. हालांकि फाइनल में कोई गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया था. उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. कोहली हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए नजर आए थे, अब इसी कारण से वह अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

हालांकि BCCI ने अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वहीं रोहित शर्मा को लेकर बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. उनके अभी तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में जाने की कोई खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे

कौन बन सकता है विराट कोहली का रिप्लेसमेंट?

अब सवाल उठता है कि विराट कोहली का रिप्लेसमेंट किसे चुना जाता है. इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ दावेदार हैं. जिसे भी चुना जाता है, उसके लिए बहुत अच्छा मौका होगा क्योंकि वो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? ये हैं 5 दावेदार, 3 IPL चैंपियन शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp