अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक

अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक


भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बना लिए हैं. यह मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया. केवल 6 के स्कोर पर पहले दो विकेट खोने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाए.

6 पर गिरे 2 विकेट, फिर अभिषेक का तूफान

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की. सैमसन केवल एक रन  बनाकर आउट हो गए, दूसरी ओर ईशान किशन का किस्मत ने साथ नहीं दिया. ईशान बिना खाता खोले रन आउट हो गए. इस तरह भारत ने सिर्फ 6 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे. उसके बाद अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाते हुए 20 गेंद में फिफ्टी पूरी की. अभिषेक ने इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे तेज पचासा ठोंकने का रिकॉर्ड भी बनाया.

कप्तान श्रेयस का पहला अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपना पहला और करियर में कुल नौवां अर्धशतक लगाया. अय्यर ने पचास रन पूरे करने के लिए 38 गेंद खेलीं, जो उनके व्यक्तिगत टी20 करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है. अय्यर ने 47 गेंद में 68 रन बनाए और इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. दूसरी ओर तिलक वर्मा 13 गेंद खेलकर 13 रन बना पाए.

भारतीय पारी में हर्षित राणा चर्चा का विषय बने, जिन्हें अक्षर पटेल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. हर्षित खाता तक नहीं खोल पाए और स्टंप आउट हो गए.

शिवम दुबे ने भी दिखाया कमाल

शिवम दुबे ने भी डेथ ओवरों में एक बढ़िया फिनिशर का किरदार निभाया और 21 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस ताबड़तोड़ पारी में शिवम दुबे ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरी ओर जोस बटलर ने टी20 में बतौर विकेटकीपर 100वां डिसमिसल किया है. हर्षित राणा उनका 100वां शिकार बने.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम



Source link

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम


अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में केवल 20 गेंद में पचास रन पूरे करके एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम हो गया है.

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 गेंद में फिफ्टी पूरी की. इस मुकाबले में उन्होंने 24 गेंद खेलकर 59 रन बनाए, लेकिन आउट होने से पहले केएल राहुल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ गए.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी लगाई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में मैंचेस्टर में खेलते हुए 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. अभिषेक ने अपनी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए.

उनके लिए यूके टूर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में 49 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है.

सबसे तेज 100 छक्के लगाए

इसी मुकाबले में अभिषेक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक ने 785 गेंदों में 100 सिक्स लगाए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे. अभिषेक ऐसे पहले भारतीय भी हैं, जिन्होंने एक हजार से कम गेंद खेलकर छक्कों का शतक लगाया है. भारतीयों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 1007 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पिछड़े 

IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म



Source link

Abhishek Sharma creates history, becomes fastest batter in world to…

Abhishek Sharma creates history, becomes fastest batter in world to…


Abhishek Sharma created history by becoming the fastest batter from a Full Member nation to smash 100 T20I sixes, reaching the milestone in just 785 balls during the first T20I against England. The India opener also blasted the fastest T20I fifty by an Indian in England off just 20 balls and became only the fifth Indian to complete 100 T20I sixes.



Source link

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड


Abhishek Sharma World Record Fastest 100 Sixes: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने यह कमाल चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में किया. अभिषेक ने 785 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ भारतीय ओपनर ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया. 

अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज एविन लुईस के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 789 गेंदों में यह कमाल किया था. अभिषेक ने 4 गेंदों का फासला कायम करते हुए इस महारिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया है. 

लिस्ट में टॉप-6 बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए, तो सूर्यकुमार यादव भी नजर आते हैं. सूर्या 1007 गेंदों में 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए थे. वह लिस्ट में सबसे नीचे छठे पायदान पर हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के लिहाज से)

अभिषेक शर्मा- 785 गेंद 

एविन लुईस- 789 गेंद 

फिन एलन- 871 गेंद 

टिम डेविड- 931 गेंद 

कॉलिन मुनरो- 963 गेंद 

सूर्यकुमार यादव- 1007 गेंद

20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

अभिषेक ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वह 24 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. 

इससे पहले आयरलैंड दौरे पर पहले टी20 में भी अभिषेक का बल्ला चला था. मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 49 रन स्कोर किए थे. हालांकि सीरीज के दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अब इंग्लिश टीम के खिलाफ अभिषेक का बल्ला चला है.

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है टीम इंडिया 

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि जब टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ किसी फॉर्मेट की सीरीज में हार का सामना किया था. यह शर्मनाक कारनामा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हुआ था. अब अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरी सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है.

 

यह भी पढ़ें: ‘श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी…’, संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी



Source link

‘श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी’, संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस

‘श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी’, संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस


वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार फिर बढ़ गया है. आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों से वैभव बाहर बैठे रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला है. बतौर ओपनर भारतीय मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. इस बीच पहले टी20 में संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हुए तो फैंस बुरी तरह भड़क उठे हैं.

संजू सैमसन का यूके टूर अब तक अच्छा नहीं रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में जीरो और दूसरे मुकाबले में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी सैमसन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन इस दौरे पर 3 मैचों में केवल 6 रन बना सके हैं. इस खराब फॉर्म के बीच फैंस ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.

3 मैचों में सिर्फ 6 रन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आखिरी तीन पारियों में लगातार तीन फिफ्टी लगाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. उसके बाद सैमसन दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में लौटे तो फॉर्म उनसे मुंह फेर चुकी थी. यूके टूर पर अब तक 3 मैचों में केवल 6 रन बना सके हैं.

बुरी तरह भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर की भी जमकर आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि श्रेयस अय्यर को वैभव सूर्यवंशी कभी पसंद नहीं रहे, इसलिए उन्होंने वैभव को लगातार तीसरे मैच में मौका नहीं दिया. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सैमसन जितने रन तीन पारियों में बनाते हैं, वैभव उतने रन सिर्फ एक गेंद में बना लेते हैं. यहां तक कि कोच गौतम गंभीर को घमंडी भी बताया गया. एक यूजर ने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर सोचते हैं कि सैमसन, वैभव से बढ़िया खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका घमंड भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर देगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम से थर -थर कांपी इंग्लैंड टीम, गेंदबाजों को मिली चेतावनी



Source link

Who Is Brian Cipenga? DR Congo star who shocked England with stunning FIFA World Cup 2026 goal

Who Is Brian Cipenga? DR Congo star who shocked England with stunning FIFA World Cup 2026 goal


England suffered a nightmare start to their FIFA World Cup 2026 Round of 32 clash against the Democratic Republic of Congo after Brian Cipenga fired the underdogs into an early lead at the Mercedes-Benz Stadium in Atlanta on Wednesday.

The DR Congo forward found the net in just the seventh minute, capitalising on a defensive lapse to hand his side a dream start against one of the tournament favourites.

Brian Cipenga gives DR Congo dream start

The breakthrough came after Chancel Mbemba flicked a long ball into the danger area, where Cipenga reacted quickest to steer a low finish past England goalkeeper Jordan Pickford.

England’s backline was caught out by the quick move, with Djed Spence unable to prevent the striker from getting his shot away as the Leopards stunned the Three Lions with an early opener.

The goal forced Thomas Tuchel’s side onto the back foot in a match they were widely expected to dominate.

Born in Kinshasa, Brian Cipenga began his football journey in Portugal, progressing through the lower divisions before establishing himself as a professional. He represented clubs including Sporting Clube Ideal, Anadia, Vilaverdense and Paços de Ferreira before moving to Spain. Cipenga spent last season with CD Castellón in LaLiga 2, where he scored six goals and registered nine assists in 30 appearances. The 29-year-old recently completed a move to Spanish second-division club UD Almeria.

First International goal on the biggest stage

Before the World Cup, Cipenga had made nine appearances for DR Congo after making his international debut in 2025. Although he had registered two assists, he was yet to score his first goal for the national team.

That changed in spectacular fashion against England. On one of football’s biggest stages, Cipenga showed composure inside the penalty area to beat Pickford and hand DR Congo a historic early advantage in a knockout fixture.

The goal further highlighted DR Congo’s fearless approach after the African nation booked a place in the Round of 32 with an impressive campaign. For Cipenga personally, it marked the biggest moment of his career so far, transforming him from a relatively unfamiliar name into one of the standout stories of the FIFA World Cup 2026.

England: Jordan Pickford; Ezri Konsa, Nico O’Reilly, Marc Guehi, Djed Spence; Declan Rice, Elliot Anderson, Jude Bellingham; Harry Kane, Marcus Rashford, Noni Madueke.

DR Congo: Lionel Mpasi; Aaron Wan-Bissaka, Axel Tuanzebe, Chancel Mbemba, Arthur Masuaku; Ngalayel Mukau, Nathanael Mbuku, Samuel Moutoussamy, Noah Sadiki; Brian Cipenga, Yoane Wissa.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp