IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, इरफान पठान ने दे डाली ‘वॉर्निंग’

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, इरफान पठान ने दे डाली ‘वॉर्निंग’


Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में अपना IPL डेब्यू किया. पहले ही सीजन में 200+ स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 36 के बढ़िया औसत से रन बनाए थे. अब IPL 2026 में उनपर अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का दबाव होगा. वो राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भी बढ़िया प्रदर्शन करके आ रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंद में शतक लगा दिया था, जो इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. इरफान पठान का कहना है कि निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना और कठिन परिस्थितियों में खुद को ढालना IPL 2026 में वैभव के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

इरफान पठान ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में बहुत सारा क्रिकेट खेला है. वो रणजी ट्रॉफी में खेले हैं, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले हैं और अन्य टूर्नामेंट्स में भी रन बनाए हैं. ऐसे में विपक्षी टीमें उनके गेम को अच्छे परखते हुए उनकी कमजोरियां तलाश रही होंगी. इसी वजह से वैभव को अपना गेम बेहतर करना होगा और कमजोरियों को दूर करना होगा.

वैभव को मिली वॉर्निंग

इरफान पठान ने कहा, “वो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में आसानी से शतक लगा रहे हैं. जब आप निरंतर ऐसा करते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. इस आईपीएल सीजन में सभी गेंदबाज अलग-अलग रणनीति तैयार करके आएंगे और वैभव खुद को साबित करने उतरेंगे. जब वैभव इस सीजन में लगातार रन बना पाएंगे तब हम कह पाएंगे कि वाकई में वैभव ने अपने गेम को बेहतर बनाया है.”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सात मैचों में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 206.5 का रहा था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी और पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 439 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?



Source link

बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा

बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा


बांग्लादेश के लिए साल 2026 विवादों से घिरा रहा है. पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना और अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में चुनावों को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. बांग्लादेश सरकार और BCB आमने-सामने हैं और इस विवाद का केंद्र हैं बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम हैं.

दरअसल पिछले साल अक्टूबर में अमीनुल इस्लाम दोबारा BCB के अध्यक्ष चुने गए थे. पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी सवाल उठाए थे कि चुनावों में गड़बड़ी हुई थी. मामला सामने आने के बाद बांग्लादेश सरकार ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इशारों-इशारों में बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दी थी. BCB का कहना था कि अगर सरकार ने ज्यादा दखल दिया तो ICC एक्शन ले सकता है.

बहाने बना रहा BCB?

इसी बीच एशियाई क्रिकेट काउंसिल के सीईओ रह चुके सैयद अशरफुल हक का कहना है कि ICC का नाम लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बचने की कोशिश कर रहा है. सच्चाई तो यह है कि BCB नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) के अधीन आता है. अशरफुल हक ने कहा है कि अगर चुनावों में गड़बड़ी पाई गई या फिर उसके काम करने के तरीके में गड़बड़ी पाई गई तो NSC के पास पूरा अधिकार है कि वह बोर्ड को भंग कर सकता है.

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद किसी के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता है, वह ज्यादा से ज्यादा निर्देश जारी कर सकता है. उन्होंने पाकिस्तान का भी उदाहरण दिया कि वहां कई बार अध्यक्ष बदले गए, लेकिन आईसीसी ने दखल नहीं दिया था. इसलिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के काम करने का तरीका सही है तो इस मामले में भी आईसीसी हस्तक्षेप नहीं करेगा.

बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का कहना है कि जांच रिपोर्ट को देखने और आईसीसी से बातचीत के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. BCB को अगर दोषी पाया जाता है तो सरकार कड़ा एक्शन ले सकती है, लेकिन जांच रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:

भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच ने मोहसिन नकवी पर बोला हमला, PCB की कार्यशैली पर उठाए सवाल



Source link

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार कौन?

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार कौन?


IPL 2026 जब शुरू होगा तो सबकी नजरें मुंबई इंडियंस पर भी टिकी होंगी. पांच बार की चैंपियन मुंबई 2020 के बाद कभी फाइनल में नहीं पहुंची है. IPL 2025 में MI ने दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था, लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट की हार के बाद टीम बाहर हो गई थी. अब सवाल है कि मुंबई की टीम इस बार किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. ऐसी प्लेइंग इलेवन जो मुंबई के 5 सीजन से चले आ रहे खिताबी सूखे का अंत कर सके.

मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होंगे, जो ओपनिंग का भार संभालेंगे. क्विंटन डिकॉक 5 साल के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं, जो रोहित के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं. दोनों अच्छी फॉर्म में रहे तो गेंदबाजों को उनसे निपटने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को वही बल्लेबाजी पोजीशन मिल सकती है, जो उन्हें टीम इंडिया में मिली हुई है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम मैचों में तिलक को लोवर मिडिल ऑर्डर में भेजा गया था.

मिडिल ऑर्डर में विल जैक्स जबरदस्त फॉर्म में हैं, जो वर्ल्ड कप में 176.5 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाकर आ रहे हैं. उनके बाद कप्तान हार्दिक पांडया और फिर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर नमन धीर को मौका मिल सकता है. नमन धीर को मुंबई ने 5.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उनके बाद मिचेल सैंटनर आ सकते हैं, इसका मतलब नंबर-8 तक मुंबई के पास रेगुलर बल्लेबाजी विकल्प मौजूद रहेंगे.

विल जैक्स, मिचेल सैंटनर और नमन धीर तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प होंगे. वहीं तेज गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर संभाल सकते हैं. चौथे तेज गेंदबाजी के विकल्प खुद कप्तान हार्दिक पांडया होंगे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांडया (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?



Source link

IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय


इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू हुए 18 साल से ज्यादा समय हो गया है. 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है. पिछले 19 सालों में ढेर सारे रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. किसी ने सबसे ज्यादा रनों का अंबार लगाया तो कोई शतकों की झड़ी लगाता गया. मगर यहां आप उन खिलाड़ियों की लिस्ट देखेंगे, जिन्होंने प्रत्येक सीजन में पर्पल कैप जीती है. अब तक केवल 3 ही गेंदबाज ऐसे हैं, जो दो बार पर्पल कैप को जीत सके हैं.

पिछले 18 सीजन में कुल 15 गेंदबाजों ने पर्पल कैप जीतने की उपलब्धि हासिल की है. भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 बार पर्पल कैप जीती है. उनके अलावा मोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा और सोहेल तनवीर समेत कई नामी और दिग्गज गेंदबाज भी यह उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं.

सभी पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट:

  • 2008 – सोहेल तनवीर (RR)
  • 2009 – आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)
  • 2010 – प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)
  •  2011 – लसिथ मलिंगा (MI)
  • 2012 – मोर्ने मोर्केल (दिल्ली डेयरडेविल्स)
  • 2013 – ड्वेन ब्रावो (CSK)
  • 2014 – मोहित शर्मा (CSK)
  • 2015 – ड्वेन ब्रावो (CSK)
  • 2016 – भुवनेश्वर कुमार (SRH)
  • 2017 – भुवनेश्वर कुमार (SRH)
  • 2018 – एंड्रयू टाई (PBKS)
  • 2019 – इमरान ताहिर (CSK)
  • 2020 – कगिसो रबाड़ा (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 2021 – हर्षल पटेल (RCB)
  • 2022 – युजवेंद्र चहल (RR)
  • 2023 – मोहम्मद शमी (GT)
  • 2024 – हर्षल पटेल (PBKS)
  • 2025 – प्रसिद्ध कृष्णा (GT)

ब्रावो, रबाड़ा और हर्षल रच सके हैं इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सिर्फ 3 ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा विकेट लिए हों. 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने 32 विकेट चटकाए थे, जो अब भी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगिसो रबाड़ा ने 30 विकेट लिए थे. वहीं हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. उनके अलावा कोई भी गेंदबाज एक सीजन में 30 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?



Source link

LSG captain Rishabh Pant, owner Sanjiv Goenka offer prayers at Ram Janmabhoomi before IPL 2026 – See Pics

LSG captain Rishabh Pant, owner Sanjiv Goenka offer prayers at Ram Janmabhoomi before IPL 2026 – See Pics


Lucknow Super Giants (LSG) captain Rishabh Pant, principal owner and chairman of the franchise Sanjiv Goenka, and several other members of the squad offered prayers at the Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya ahead of the Indian Premier League (IPL) 2026. The 19th edition of the tournament is set to begin on March 28. 

The franchise posted a picture of the group’s visit to the holy shrine on X and wrote, “Dr. Sanjiv Goenka visits Ram Janmabhoomi in Ayodhya along with captain Rishabh Pant and other members of the squad to receive blessings.”


Add Zee News as a Preferred Source



LSG have experienced mixed results since their debut. Under KL Rahul, they reached the IPL 2022 playoffs but were eliminated in the eliminator. In IPL 2023, LSG advanced to the second round but lost in the Eliminator again. Krunal Pandya led the team during the second half of that season.

The Rahul-led LSG did not advance past the league stage in IPL 2024. The management released Rahul ahead of the IPL 2025 mega-auction. The Lucknow-based franchise committed a record bid of Rs 27 crore for Rishabh Pant, making him the most expensive player in league history as he was eventually appointed captain.

Pant-led LSG had a subpar IPL season, exiting after only six wins in 14 matches. Their performance dipped in the latter half, with four consecutive losses damaging their chances. They ended their second season with a defeat to Royal Challengers Bangalore.

Pant struggled with the bat, scoring 269 runs in 13 innings. He recorded one century and one half-century during the season.

Lucknow will now aim to reach their first IPL final in 2026. They will start their season against the Delhi Capitals on April 1, followed by a match against the Sunrisers Hyderabad on April 5. Their next two games, as per the first phase of the schedule announced by the BCCI, are against the Kolkata Knight Riders on April 9 and the Gujarat Titans on April 12.  





Source link

KKR in deep trouble ahead of IPL 2026 ! Kolkata lose another fast bowler after Harshit Rana due to…

KKR in deep trouble ahead of IPL 2026 ! Kolkata lose another fast bowler after Harshit Rana due to…


Kolkata Knight Riders (KKR) have suffered yet another significant setback ahead of the IPL 2026 season, with India pacer Akash Deep now ruled out of the entire upcoming season. 

The three times IPL champions KKR, who are already grappling with the loss of key fast bowler Harshit Rana after he was officially ruled out of the entire IPL 2026 following knee surgery after a ligament strain sustained during India’s T20 World Cup warm-up match against South Africa, now faces further disruption in its pace attack. 

ALSO READ: CSK’s predicted playing XI for IPL 2026 without Nathan Ellis: Ruturaj Gaikwad as captain, Sanju Samson to open, suspense over MS Dhoni’s role – check full lineup

 


Add Zee News as a Preferred Source



A Rapidly Thinning Pace Attack For KKR 

According to a Cricbuzz report, India pacer Akash Deep, who was picked by the franchise at his base price of Rs 1 crore at IPL 2026 mini-auction in Abu Dhabi, has not joined the KKR camp in Kolkata. He is currently at the BCCI’s Centre of Excellence (CoE) in Bengaluru undergoing rehabilitation. 

While the exact nature of his injury hasn’t been disclosed, KKR officials have confirmed 29-year-old Bengal pacer will play no part in the IPL 2026 campaign. 

“Unfortunately, he is out of the IPL, ruled out for the season,” the KKR official told Cricbuzz. 

Notably, Akash has struggled with recurring injuries throughout his career, often forcing him to miss matches for both India and his IPL franchise. Since making his IPL debut in 2022, he has played just 14 matches across four seasons, picking up 10 wickets. 

In the previous IPL season, he was part of Lucknow Super Giants, who had signed him for Rs 8 crore at the 2025 auction, but released him after just one year.

The ‘Triple Threat’ Of Absences In KKR Bowling Lineup 

Kolkata Knight Riders (KKR’s) bowling depth is looking alarmingly thin as they head toward their March 29 IPL 2026 campaign opener against Mumbai Indians. 

Harshit Rana: Out (Knee Surgery)

Akash Deep: Out (Injury/Rehab at CoE)

Matheesha Pathirana: Uncertain (The Sri Lankan pacer is still recovering from a calf strain and has yet to pass a fitness test for his NOC).

Scouting For Injury Replacements 

Head coach Abhishek Nayar and the KKR leadership group have been forced into “emergency scouting mode” at Eden Gardens. 

Several unpicked pacers have been spotted undergoing trials this week, including: Akash Madhwal, Navdeep Saini, Simarjeet Singh, Sandeep Warrier, KM Asif and others. 

“Hopefully soon, in a couple of days I think. Obviously Harshit is with the BCCI at the CoE. Once we get an update the medical team will communicate to us. We’ll try to evaluate what we are picking before we make the announcement. (We) will take us a few more days, most probably before we leave for Mumbai,” Nayar said on Friday. 

Opportunities For Others To Shine 

With their frontline Indian pace duo gone, KKR will have to rely heavily on the likes of Vaibhav Arora, Umran Malik, and Kartik Tyagi, alongside all-rounders Cameron Green and Ramandeep Singh. 

The pressure now shifts to the spin twins, Sunil Narine and Varun Chakravarthy, to carry an even heavier load on what is looking like a very ‘thin’ pace battery. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp