हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 

हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 


Hardik Pandya Shifts to Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई. दरअसल, हार्दिक हमेशा के लिए मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. हार्दिक का यह कदम वाकई चौंकाने वाला है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि अचानक हार्दिक ने ऐसा फैसला क्यों लिया? यहां आपको उसका जवाब मिलेगा. 

हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के चलते बेंगलुरु में शिफ्ट होने का फैसला किया. वह अब COE को अपनी ट्रेनिंग का स्थायी अड्डा बनाना चाहते हैं. अक्सर क्रिकेटर बेंगलुरु इंजरी के रिहैब, नेशनल कैंप और फिटनेस के आकलन के लिए आते हैं. लेकिन हार्दिक ने कुछ अलग हटकर किया. 

मुंबई इंडियंस की फैसिलिटी में करते थे अभ्यास 

वैसे हार्दिक मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित फैसिलिटी में ट्रेनिंग करते थे. हार्दिक गुजरात के बदौड़ा से आते हैं. हालांकि वह लंबे वक्त से मुंबई में रह रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बेंगलुरु को अपना घर बनाने का फैसला किया.  

BCCI के सूत्र ने खोला राज 

न्यूज एजेंसी PTI से BCCI के एक सोर्स ने गोपनियता की शर्त पर बताया, “हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है. वह COE को अपने अभ्यास का स्थायी अड्डा बनाने वाले पहले क्रिकेटर होंगे.”

आगे कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए हर रोज अपने लोअर परेल वाले घर से आना-जाना मुश्किल हो गया था. एक सेंट्रली-कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें COE में चोट के इलाज से लेकर स्किल्स की ट्रेनिंग तक, हर तरह की सुविधा मिलती है.”

इंजरी से परेशान हार्दिक पांड्या

इन दिनों इंजरी से रिकवर हो रहे हार्दिक ने बीते 6 महीनों में काफी वक्त बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही बिताया है. वह इंजरी के चलते यूके के व्हाइट बॉल टूर का हिस्सा नहीं बन सके, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जा चुकी है. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होनी है. 

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास



Source link

जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास

जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास


जिम्बाब्वे ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है. दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों के अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है. वहीं 25 साल के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को किसी टेस्ट मैच में पारी के अंतर से हराया है.

हरारे में खेले गए मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 140 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन बना डाले और 270 रनों की बढ़त हासिल की. जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए बुलाया. बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप हो गई और पूरी टीम 185 रन ही बना सकी. इस तरह उसने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत

बांग्लादेश को पारी और 85 रनों के अंतर से हराकर जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत पिछले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आई थी. दिसंबर 2025 में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों के अंतर से हराया था.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 25 साल बाद हुआ है जब जिम्बाब्वे ने लगातार 2 मैच जीते हैं. इससे पहले उसने साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था. बताते चलें कि यह जिम्बाब्वे की बांग्लादेश पर भी सबसे बड़ी जीत है. पिछले 25 साल में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया हो. इससे पहले 2001 में उसने बांग्लादेश टीम को पारी और 32 रन के अंतर से हराया था.

जिम्बाब्वे ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में केवल 16 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से उसकी 9 जीत बांग्लादेश के खिलाफ आई हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

‘उसने 20000 की डिमांड…’, क्रिकेटर शशांक सिंह ने कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बड़े राज से उठाया पर्दा



Source link

Ivory Coast vs Norway live streaming, FIFA World Cup 2026: When and where to watch Erling Haalands match in India

Ivory Coast vs Norway live streaming, FIFA World Cup 2026: When and where to watch Erling Haalands match in India


A place in the FIFA World Cup 2026 round of 16 will be at stake when Ivory Coast face Norway at Dallas Stadium on Tuesday in a knockout clash featuring two teams enjoying landmark campaigns. 

Ivory Coast have reached the World Cup knockout rounds for the first time after finishing second in Group E. Emerse Fae’s side began with a win over Ecuador, suffered a narrow loss to Germany despite taking the lead, and sealed qualification with a 2-0 victory over Curaçao inspired by a Nicolas Pepe brace.

Norway, returning to the World Cup after a 28-year absence, advanced from Group I with victories over Iraq and Senegal before ending the group stage with a defeat to France. Erling Haaland has been the team’s driving force, scoring four goals to establish himself among the tournament’s leading marksmen.

The Ivorians are monitoring Wilfried Singo’s recovery from a hamstring injury, while Ousmane Diomande and Odilon Kossounou are expected to anchor the defence if he misses out. Franck Kessie will once again be key in midfield, with Pepe leading the attack. Norway also have a fitness concern over Julian Ryerson. If the defender is unavailable, Fredrik Aursnes could move into the backline, allowing Patrick Berg to join Martin Odegaard and Sander Berge in midfield.

With both nations chasing another piece of history, an evenly matched contest is expected in Dallas.

How to watch Ivory Coast vs Norway live in India

Live streaming and live telecast of the FIFA World Cup 2026 matches will be available on the Zee5 platform and app in India. A subscription will be needed.

Live telecast of the FIFA World Cup 2026 will be available on the Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, and Unite8 Sports 2 HD TV channels in India.

Date and kick-off time: Tuesday, June 30, 10:30 PM IST

Venue: Dallas Stadium, Arlington, USA

Referee: Jesus Valenzuela 

Goalkeepers: Yahia Fofana, Mohamed Kone, Alban Lafont

Defenders: Emmanuel Agbadou, Christopher Operi, Ousmane Diomande, Guela Doue, Ghislain Konan, Odilon Kossounou, Wilfried Singo, Evan Ndicka

Midfielders: Seko Fofana, Parfait Guiagon, Christ Inao Oulai, Franck Kessie, Ibrahim Sangare, Jean Michael Seri

Forwards: Simon Adingra, Ange-Yoan Bonny, Amad Diallo, Oumar Diakite, Yan Diomande, Evann Guessand, Nicolas Pepe, Bazoumana Touré, Elye Wahi

Goalkeepers: Orjan Haskjold Nyland, Egil Selvik, Sander Tangvik

Defenders: Kristoffer Vassbakk Ajer, Fredrik Bjorkan, Henrik Falchener, Sondre Langas, Torbjorn Heggem, Marcus Holmgren Pedersen, Julian Ryerson, David Møller Wolfe, Leo Ostigard

Midfielders: Thelonious Aasgaard, Fredrik Aursnes, Patrick Berg, Sander Berge, Oscar Bobb, Jens Petter Hauge, Antonio Nusa, Andreas Schjelderup, Morten Thorsby, Kristian Thorstvedt, Martin Odegaard

Forwards: Erling Haaland, Jorgen Strand Larsen, Alexander Sorloth 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

‘उसने 20000 की डिमांड…’, क्रिकेटर शशांक सिंह ने कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

‘उसने 20000 की डिमांड…’, क्रिकेटर शशांक सिंह ने कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी


आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह (Shashank Singh), उनके पिता शैलेश सिंह और एक अन्य पर दिपेंद्र सिंह तोमर नाम के कुक से मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी. अब शशांक ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. शशांक ने बताया कि कुक ने आते ही 20,000 रुपये की डिमांड की. इसके अलावा बताया कि उसे कुछ भी खाना बनाना नहीं आता था. 

मारपीट को लेकर क्या बोले शशांक सिंह?

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जब शशांक सिंह से कुक के साथ मारपीट को लकेर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है. एक इंसान जो 25 तारीख की शाम को आता है और 28 का सुबह चला जाता है, आप कैसे उसे बंधक बनाकर सकते हैं? वह आदमी हमारे पास यह कहते हुए आया कि मुझे खाना बनाना आता है. मैं हर तरह का खाना बना सकता हूं. लेकिन फिर उनसे खुद कबूल किया कि उसे नहीं पता कि खाना कैसे बनाते हैं.”

‘बेडरूम की वीडियो बनाई’

शशांक ने आगे कहा, “आप इस तरह के इंसान पर कैसे भरोसा कर सकते हो. वह घर पर आया और बेडरूम की वीडियो बनाने लगा. वह बेडरूम में भी गया, जहां महंगे और लग्जरी चीजें रखी थीं, वहां की वीडियो बनाई और दूसरे लोगों को भेजी. आप इस बारे में क्या कहेंगे. मेरी उसके साथ मुश्किल से 1 मिनट बता हुई. उससे पूछा कि क्या खाना बना लेते हो? उसने जवाब में कहा कि इंडियन, चाइनीज और सबकुछ.”

20,000 हजार रुपये की डिमांड की 

शशांक ने आगे बात करते हुए कहा, “वह मेरे पिता के किसी दोस्त के जरिए आया था, जिन्होंने बताया था कि उसे सबकुछ बनाना आता है. लेकिन जैसे ही वह घर पर आया, उसने 20,000 रुपये के एडवांस पैसे मांगे. मेरी मां ने कहा कि पहले 2-3 दिन खाना बनाओ. हम देखेंगे कि यहां एडजस्ट हो पाते हो या नहीं. उसके बाद हम तय करेंगे कि कितना पैसा देना है.”

आगे कहा, “शुरुआत में ही 20 हजार रुपये की मांग करना, यह खुद उसे संदिग्ध बनाता है. तुरंत आने के बाद कौन 20 हजार की मांग करता है. पहले अपना काम दिखाओ, तभी हम रखेंगे. जाहिर तौर पर उसे कुछ बनाना नहीं आता था.”

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर





Source link

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का म

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का म


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन स्थित केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है और आज वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच सकती है. ऑस्ट्रेलिया अब तक पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही है और ग्रुप स्टेज में सभी 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ रहे होंगे. 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ चुकी हैं, लेकिन तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. कैरेबियाई टीम पहली बार सेमीफाइनल में कंगारुओं को चित्त करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. साल 2026 से पहले कुल 9 बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है, जिनमें सात बार ऑस्ट्रेलिया फाइनल तक पहुंचा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का टी20 क्रिकेट में इतना दबदबा रहा है कि उसने हर बार कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है.

सबसे ज्यादा बार फाइनल में जाने का रिकॉर्ड पहले से ऑस्ट्रेलिया के नाम है. आज ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर सकती है.  इस लिस्ट में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है, जो अब तक चार बार फाइनल में पहुंची है और न्यूजीलैंड ने तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया है.

बताते चलें कि दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. वहीं फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर



Source link

‘वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी’, सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल

‘वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी’, सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल


भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी का मानना ​​है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करके चयनकर्ताओं ने एक मौका गंवा दिया.

उनका कहना है कि अब बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सफेद गेंद की श्रृंखला में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए.

उम्मीदों के विपरीत सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सीनियर भारतीय टीम के लिए पदार्पण नहीं कराया गया. इस सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

अब सबकी नजरें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर लगी हैं जो चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- अब कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 

भारत के पूर्व विकेटकीपर और 1983 विश्व कप विजेता सैयद किरमानी ने बेलफास्ट में 15 साल के इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के फैसले को गलत निर्णय बताया और कहा कि टीम प्रबंधन को इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका देना चाहिए.

किरमानी ने कहा, ‘‘सच कहूं तो आयरलैंड के खिलाफ उसे नहीं खिलाना एक गलती थी. आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने के बाद दूसरे मैच में उसे नहीं देखकर मुझे सचमुच हैरानी हुई. और हम सबने देखा कि क्या हुआ. उसे पूरे मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बिठाए रखने के बजाय भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए हमें ज्यादा दृढ़ता दिखानी चाहिए’’.

किरमानी ने कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन प्रतिभा है. वह दर्शकों का मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी है’’.

भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा कि सूर्यवंशी अंतिम एकादश में जगह पाने के हकदार हैं.

उन्होंने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को टीम में चुना जाना चाहिए, चाहे उन्हें बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर भेजा जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी होगी. चाहे पारी का आगाज करने में या तीसरे या चौथे नंबर पर, आप उसे कहीं भी बल्लेबाजी कराएं. वह वैसे ही बल्लेबाजी करेगा जैसे वह जानता है. उसे (आयरलैंड के खिलाफ) टीम में होना चाहिए था. अगर आपके पास सूर्यवंशी जैसा आक्रामक बल्लेबाज है तो आपको उसे कहीं न कहीं शामिल करना ही होगा ’’.

हालांकि पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने कहा कि सीरीज में सूर्यवंशी का समय जरूर आएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय थिंक-टैंक के पास उसके पदार्पण के लिए जरूर कोई योजना होगी. मुझे नहीं लगता कि उसे (आयरलैंड के खिलाफ) नहीं खिलाना कोई गलती थी. मुझे यकीन है कि हम जल्द ही उसका पदार्पण देखेंगे’’.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp