Why did Netherlands forward Cody Gakpo cry after his goal against Morocco? Emotional reason revealed

Why did Netherlands forward Cody Gakpo cry after his goal against Morocco? Emotional reason revealed


Cody Gakpo fired a low shot past the Moroccan goalkeeper to give the Netherlands a 1-0 lead and he immediately dropped to his knees, covering his head and face with his hands as emotions overwhelmed him. Gakpo pointed to the heavens as his teammates quickly swarmed around him, enveloping him in a fiercely protective and supportive embrace.

Image Credit: Pic credit: onsoranje/Instagram



Source link

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का महारिकॉर्ड बनाएंगे अभिषेक, इतिहास रचने से बस इतना दूर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का महारिकॉर्ड बनाएंगे अभिषेक, इतिहास रचने से बस इतना दूर


भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा नए ‘सिक्सर किंग’ बन सकते हैं. बताते चलें कि पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा.

अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास

दरअसल यहां बात हो रही है टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने की. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम है, जो अब तक अंग्रेजों की टीम के खिलाफ 27 सिक्स लगा चुके हैं. हार्दिक, जो चोट के चलते इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं.

इस फेहरिस्त में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ केवल 6 पारियों में 22 छक्के जड़ चुके हैं. अगर पहले टी20 मैच में अभिषेक 6 सिक्स और लगा देते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • 27 सिक्स – हार्दिक पांड्या
  • 22 सिक्स – अभिषेक शर्मा
  • 19 सिक्स – विराट कोहली 

विराट-रोहित बहुत पीछे

विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट और रोहित बहुत पीछे हैं. टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 19 सिक्स और रोहित शर्मा ने 18 सिक्स लगाए. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

इग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें प्लेइंग इलेवन पर क्या है ताजा अपडेट



Source link

इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में दर्ज बेन स्टोक्स का नाम, मैक्कुलम और गिलक्रिस्ट बहुत पीछे

इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में दर्ज बेन स्टोक्स का नाम, मैक्कुलम और गिलक्रिस्ट बहुत पीछे


बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के रिटायर हो गए हैं. उन्होंने करियर का आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें इंग्लैंड को स्टोक्स की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन रिटायरमेंट के साथ स्टोक्स ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा दिया. दरअसल वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में ब्रेंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट जैसे बल्लेबाज बहुत पीछे हैं, जो आक्राम बैटिंग के लिए मशहूर थे.

स्टोक्स ने 138 टेस्ट छक्कों के साथ अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त किया. लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम दूसरे पायदान पर हैं. मैक्कुलम ने टेस्ट में 107 छक्के लगाए. फिर तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने टेस्ट करियर में 100 छक्के लगाए. अब तक सिर्फ इन्हीं 3 बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 138 छक्के 
  • ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 10 छक्के
  • टिम साऊदी (न्यूजीलैंड)- 98 छक्के 
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 98 छक्के. 

बता दें कि गिनीज बुक ने आधिकारिक तौर पर स्टोक्स का टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है. गिनीज बुक के सोशल मीडिया पर स्टोक्स के रिकॉर्ड को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया. 

बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बेन स्टोक्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट की 220 पारियों में बैटिंग करते हुए स्टोक्स ने 7273 रन बनाए और बॉलिंग में 252 विकेट चटकाए. फॉर्मेट में उन्होंने 14 शतक और 37 अर्धशतक बनाए. वनडे में स्टोक्स ने 3463 रन स्कोर किए, जिसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए 74 विकेट लिए. बाकी टी20 इंटरनेशनल में 585 रन बनाए और 26 विकेट लिए. फॉर्मेट में बैटिंग करते हुए स्टोक्स ने 1 फिफ्टी लगाई, जो उनका 52* रनों का उनका हाई स्कोर रहा. 

 

यह भी पढ़ें: इग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें प्लेइंग इलेवन पर क्या है ताजा अपडेट





Source link

इग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें प्लेइंग इलेवन पर क्या है ताज

इग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें प्लेइंग इलेवन पर क्या है ताज


भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू हो रहा है. भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कल चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद कोई बल्लेबाज या गेंदबाज अंतिम-11 से बाहर होगा या नहीं? ऐसे कई सवाल टीम मैनेजमेंट के सामने भी होंगे.

क्या होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का कहना था कि वैभव बेशक एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. अब वही बात भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशे ने दोहराई है.

रायन टेन डोएशे ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं हो सकता कि उनकी जगह संजू सैमसन को बाहर कर दिया जाए, जिन्होंने 3 महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. सैमसन का आईपीएल सीजन भी अच्छा गया. खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी है.”

उनके इस बयान से साफ हो जाता है कि कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव को डेब्यू का मौका मिलने की संभावना बहुत कम है.

वाशिंगटन सुंदर की वापसी

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यांश शेडगे को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वो ना तो बैट और ना ही गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन कर पाए. इंग्लैंड के खिलाफ कठिन चुनौती के लिए संभव है कि अनुभव के आधार पर वाशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.

जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, ऐसे में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट हो सकता है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 

जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास



Source link

Someone is trying to frame us…: Shashank Singh denies assault allegations; check his statement amid police probe

Someone is trying to frame us…: Shashank Singh denies assault allegations; check his statement amid police probe


The statement came a day after Ratibad police registered an FIR against Shashank Singh, his father, retired Madhya Pradesh Special Director General (DG) of Police Shailesh Singh, and their driver based on a complaint by Vipendra Singh Tomar, who alleged that he was assaulted, abused, and had his mobile phone taken while working at their residence.



Source link

हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 

हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 


Hardik Pandya Shifts to Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई. दरअसल, हार्दिक हमेशा के लिए मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. हार्दिक का यह कदम वाकई चौंकाने वाला है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि अचानक हार्दिक ने ऐसा फैसला क्यों लिया? यहां आपको उसका जवाब मिलेगा. 

हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के चलते बेंगलुरु में शिफ्ट होने का फैसला किया. वह अब COE को अपनी ट्रेनिंग का स्थायी अड्डा बनाना चाहते हैं. अक्सर क्रिकेटर बेंगलुरु इंजरी के रिहैब, नेशनल कैंप और फिटनेस के आकलन के लिए आते हैं. लेकिन हार्दिक ने कुछ अलग हटकर किया. 

मुंबई इंडियंस की फैसिलिटी में करते थे अभ्यास 

वैसे हार्दिक मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित फैसिलिटी में ट्रेनिंग करते थे. हार्दिक गुजरात के बदौड़ा से आते हैं. हालांकि वह लंबे वक्त से मुंबई में रह रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बेंगलुरु को अपना घर बनाने का फैसला किया.  

BCCI के सूत्र ने खोला राज 

न्यूज एजेंसी PTI से BCCI के एक सोर्स ने गोपनियता की शर्त पर बताया, “हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है. वह COE को अपने अभ्यास का स्थायी अड्डा बनाने वाले पहले क्रिकेटर होंगे.”

आगे कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए हर रोज अपने लोअर परेल वाले घर से आना-जाना मुश्किल हो गया था. एक सेंट्रली-कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें COE में चोट के इलाज से लेकर स्किल्स की ट्रेनिंग तक, हर तरह की सुविधा मिलती है.”

इंजरी से परेशान हार्दिक पांड्या

इन दिनों इंजरी से रिकवर हो रहे हार्दिक ने बीते 6 महीनों में काफी वक्त बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही बिताया है. वह इंजरी के चलते यूके के व्हाइट बॉल टूर का हिस्सा नहीं बन सके, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जा चुकी है. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होनी है. 

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp