KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन लेगा? रेस में शामिल 3 दिग्गज; जानें रिप्लेसमेंट का नियम

KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन लेगा? रेस में शामिल 3 दिग्गज; जानें रिप्लेसमेंट का नियम


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है. केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. यहां जानिए उनकी जगह केकेआर में कौन ले सकता है.

आईपीएल के नियम के हिसाब से अब केकेआर मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उसी खिलाड़ी को ले सकती है, जिसने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बताएंगे.

1- फजलहक फारूकी

अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर फजलहक फारूकी कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं. वह भी मुस्तफिजुर रहमान की तरह लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं, साथ ही टी20 के माहिर गेंदबाज भी हैं. नई गेंद से फजलहक फारूकी विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराते हैं. ऐसे में केकेआर अफगानिस्तान के इस गेंदबाज को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है. फजलहक फारूकी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 24 विकेट लेकर अपने हुनर का नमूना दुनिया के सामने पेश किया था.

2- स्पेंसर जॉनसन

केकेआर ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी टीम में शामिल कर सकती है. स्पेंसर जॉनसन भी मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के लिए अच्छे विकल्प हैं. वह अपनी स्पीड और बाउंस के लिए जाने जाते हैं. स्पेंसर जॉनसन पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे. फिर आईपीएल 2025 में उन्हें केकेआर ने खिलाया था. हालांकि, स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

3- अल्जारी जोसेफ

वेस्टइंडीज के लंबे कद के राइट आर्म फास्ट बॉलर अल्जारी जोसेफ भी केकेआर के लिए एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. अल्जारी जोसेफ पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं. वह एक अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. दुनियाभर की लीग में अल्जारी जोसेफ ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में केकेआर वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज को भी मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकता है.



Source link

6,6,6,6,6, 4…, हार्दिक पांड्या का तूफानी शतक; 66 पर थे फिर एक ओवर में पूरी कर ली सेंचुरी

6,6,6,6,6, 4…, हार्दिक पांड्या का तूफानी शतक; 66 पर थे फिर एक ओवर में पूरी कर ली सेंचुरी


बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ शानदार शतक ठोका. ये लिस्ट ए क्रिकेट में हार्दिक का पहला शतक है. बता दें कि वह 62 गेंदों में 66 रन पर खेल रहे थे, फिर 39वें ओवर में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया. उन्होंने पहली 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के मारे, और ओवर की अंतिम गेंद पर चौका मारकर अपनी सेंचुरी पूरी की.

विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण का आज पांचवां राउंड है. विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बड़ौदा की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई थी. 71 रन पर तो आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 7वें नंबर पर हार्दिक पांड्या आए, जिन्होंने स्थिति के अनुसार पहले संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने भाई और टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. क्रुणाल ने 23 रन बनाए.

पार्थ रेखाडे के ओवर में हार्दिक पांड्या ने लगाए 5 छक्के

38 ओवरों के बाद बड़ौदा टीम का स्कोर 7 विकेट पर 182 रन था. हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर थे, वह 62 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे थे. 39वां ओवर स्पिनर पार्थ रेखाडे डालने आए. ऊपर आती गेंद को देख हार्दिक ने सामने की तरफ शानदार छक्का लगाया. हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं, लेकिन फिर भी गेंद सीमा रेखा के पार हो ही गई. 

पार्थ ने दूसरी गेंद शार्ट डाली, इस पर पांड्या ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया. तीसरी गेंद पर पांड्या ने सामने छक्का लगाया, इसी के साथ बड़ौदा टीम के 200 रन भी पूरे हो गए थे. पांड्या ने चौथी और पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया. वह 67 गेंदों में 96 पर थे, फिर ओवर की अंतिम गेंद पर चौका मारकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया.





Source link

IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान बाहर, BCCI ने लिया एक्शन; जानें KKR ने खुद क्यों नहीं निकाला?

IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान बाहर, BCCI ने लिया एक्शन; जानें KKR ने खुद क्यों नहीं निकाला?


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है. मुस्तफिजुर रहमान अब आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे. वह लीग से बाहर कर दिए गए हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर बीसीसीआई को क्यों एक्शन लेना पड़ा. इतने बड़े विवाद के बाद केकेआर फ्रेंचाइजी ने खुद मुस्तफिजुर रहमान को बाहर यानी रिलीज क्यों नहीं किया. यहां आपको आसान भाषा में इसका जवाब मिल जाएगा.

सबसे पहले आपको बता दें कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के बाद लगातार केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान पर सवाल उठाए जा रहे थे. बीसीसीआई की भी आलोचना हो रही थी. कई बड़े राजनेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी के खेलने पर सवाल उठाए थे. विवाद को बढ़ता देख अब बीसीसीआई ने मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया.

KKR ने खुद क्यों नहीं किया मुस्तफिजुर रहमान को बाहर

कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर इतने विवाद के बाद बीसीसीआई को ही क्यों एक्शन लेना पड़ा. आखिर केकेआर ने क्यों इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से बाहर नहीं किया. ऐसे में आपको बता दें कि कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी किसी भी खिलाड़ी को नीलामी में खरीदने के बाद टीम से बाहर नहीं कर सकती. खिलाड़ी या तो उलपब्ध न हो, या फिर चोटिल हो, या वह खुद लीग से बाहर हटे. एक बार ऑक्शन में खरीदने के बाद फिट और उलपब्ध खिलाड़ी को हटाने का अधिकार फ्रेंचाइजी के पास नहीं होता है. इसीलिए बीसीसीआई को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. बोर्ड के निर्देश के बाद ही कोई फ्रेंचाइजी किसी फिट और उपलब्ध खिलाड़ी को आईपीएल से या ये कहें कि टीम से बाहर कर सकती है.

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद खड़े हो गए कई बड़े सवाल

इसमें सबसे पहला सवाल यह है कि बांग्लादेश टीम को अगले महीने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत आना है. बांग्लादेश के सभी टूर्नामेंट में भारत में ही होने हैं. इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. ऐसे में क्या अब बांग्लादेश की टीम भी पाकिस्तान की तरह भारत नहीं आएगी और अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी? अभी इसका जवाब किसी के पास नहीं है.

दूसरा सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय मालिकों की कई फ्रेंचाइजी (टीमें) विदेशी लीग में भी हैं. जैसे अभी मुंबई इंडियंस की एक टीम आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स खेल रही है, जिसमें बांग्लादेश के साकिब अल हसन भी खेल रहे हैं. क्या अब उन्हें भी टीम से बाहर किया जाएगा. इसके अलावा और भी कई विदेशी लीग्स में टीम ओनर भारतीय हैं. इसमें वहीं ओनर हैं, जिनकी टीमें आईपीएल में हैं. ऐसे में अब क्या वे भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में नहीं रखेंगे? इसका भी जवाब अभी किसी के पास नहीं है.



Source link

’62 चौके, 10 छक्के…’, एक बल्लेबाज ने अकेले ठोक दिए 501 रन, जानिए कौन है वो

’62 चौके, 10 छक्के…’, एक बल्लेबाज ने अकेले ठोक दिए 501 रन, जानिए कौन है वो


क्रिकेट इतिहास में कुछ पारियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बनातीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाती हैं. ऐसी ही एक पारी 30 साल पहले ब्रायन लारा ने खेली थी, जब उन्होंने अकेले 501 रन ठोककर पूरी क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया था. यह वह पारी थी, जिसने बल्लेबाजी की सीमाओं को नए सिरे से परिभाषित किया.

डरहम के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी

साल 1994, इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट का मैच चल रहा था. डरहम और वारविकशर के बीच मुकाबला चल रहा था. डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 556 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जॉन मॉरिस ने दोहरा शतक जड़ते हुए 204 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद किसी ने नहीं सोचा था कि जवाब में वारविकशर का एक बल्लेबाज इतिहास रच देगा. जब ब्रायन लारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब टीम का स्कोर सिर्फ 8 रन था. हालात मुश्किल थे, लेकिन लारा ने अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया.

इसके बाद जो हुआ, वह क्रिकेट के सबसे सुनहरे अध्यायों में दर्ज हो गया. लारा ने गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी. उन्होंने संयम, तकनीक और आक्रामकता का ऐसा मिश्रण दिखाया कि फील्ड पर खड़ी डरहम की पूरी टीम बेबस नजर आई. 427 गेंदों में नाबाद 501 रन, जिसमें 62 चौके और 10 छक्के शामिल थे. खास बात यह रही कि डरहम की पूरी टीम ने जितनी बाउंड्री लगाईं, उनसे ज्यादा बाउंड्री अकेले लारा ने जड़ दीं. यह आंकड़ा ही बताने के लिए काफी है कि वह किस स्तर की पारी थी.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अट्टू रिकॉर्ड

यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने 500 रन का आंकड़ा पार किया. इससे पहले पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद का 499 रन का स्कोर सबसे बड़ा माना जाता था. लारा ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए खुद को अलग ही लीग में खड़ा कर दिया. उनकी यह पारी आज भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी बनी हुई है.

सचिन तेंदुलकर से होती है तुलना

ब्रायन लारा को हमेशा सचिन तेंदुलकर का समकालीन और प्रतिद्वंद्वी माना गया. जहां सचिन निरंतरता और लंबे करियर के लिए जाने जाते हैं, वहीं लारा अपनी असाधारण और बड़ी पारियों के लिए पहचाने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी लारा ही हैं. 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वह पारी भी आज तक अटूट है. 



Source link

वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का जब बरपा कहर, सबसे बड़े स्कोर की टॉप लिस्ट में ये पांच ऐति

वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का जब बरपा कहर, सबसे बड़े स्कोर की टॉप लिस्ट में ये पांच ऐति


भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में कई बार अपनी बल्लेबाजी की ताकत पूरी दुनिया को दिखाई है. बड़े स्कोर खड़े करना अब टीम इंडिया की पहचान बन चुका है. चाहे घरेलू मैदान हो या विदेशी पिच, भारत के बल्लेबाजों ने कई मौकों पर 400 से ज्यादा रन बनाकर विरोधी टीमों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया. वनडे इतिहास में भारत के सबसे बड़े स्कोर की सूची इस बात का साफ सबूत है. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज – इंदौर (2011)

वनडे क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 418/5 रहा है. यह कारनामा 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रन रेट 8.36 रखा और आसानी से मुकाबला जीत लिया. इस पारी ने भारत की आक्रामक सोच को पूरी दुनिया के सामने रखा.

भारत बनाम श्रीलंका – राजकोट (2009)

15 दिसंबर 2009 को राजकोट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. उस समय किसी भी टीम के लिए इस फॉर्मेट में 400 से ज्यादा रन बनाना बेहद दुर्लभ माना जाता था. यह पारी भारत की गहराई वाली बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता का उदाहरण रही.

भारत बनाम बरमूडा – पोर्ट ऑफ स्पेन (2007)

2007 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने बरमूडा के खिलाफ 413/5 रन बना डाले थे. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने हर दिशा में चौके-छक्कों की बरसात की और मुकाबला पूर तरह से एकतरफा बना दिया.

भारत बनाम नीदरलैंड्स – बेंगलुरु (2023)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ 410/4 का स्कोर खड़ा किया. घरेलू दर्शकों के सामने खेली गई इस पारी ने टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को और मजबूत किया. इस मैच में टीम इंडिया ने रन रेट 8.20 बनाए रखा.

भारत बनाम बांग्लादेश – चटगांव (2022)

10 दिसंबर 2022 को चटगांव में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 409/8 रन बनाकर एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. विदेशी धरती पर 400 से ज्यादा रन बनाना भारत की बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाता है. 



Source link

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों में कौन टॉप पर, देखिए 5 की

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों में कौन टॉप पर, देखिए 5 की


Most Hundreds In BGT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को टेस्ट क्रिकेट की सबसे रोमांचक और प्रतिष्ठित सीरीज में गिना जाता है. इस सीरीज में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना हमेशा आसान नहीं रहा, लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने यहां अपने बल्ले से ऐसा इतिहास रच दिया. जो आज भी रिकॉर्ड बुक में चमक रहा है. शतकों की बात करें तो इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ सबसे ऊपर हैं.

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने 2013 से 2025 के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 23 मैच खेले और 10 शतक जड़े. उन्होंने 44 पारियों में 2201 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रहा. स्मिथ का औसत 57.92 का है, जो उनकी निरंतरता और तकनीकी मजबूती को दिखाता है. भारत के खिलाफ उनकी तकनीक और धैर्य हमेशा खास चर्चा में रहते हैं.

विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. कोहली ने BGT में 9 शतक जमाए हैं. 2011 से 2025 तक खेले गए 29 मैचों में उन्होंने 2100 से ज्यादा रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियां भारतीय फैंस के लिए हमेशा यादगार रहेंगी.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 9 शतक जमाए. 1996 से 2013 के बीच उन्होंने 34 मैचों में 3262 रन बनाए. नाबाद 241 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर आज भी याद किया जाता है. इस सीरीज में सचिन का औसत 56.24 रहा, जो उनकी महानता को साबित करता है.

रिकी पोंटिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस ट्रॉफी में 8 शतक लगाए हैं. 29 मैचों में 2555 रन बनाने वाले पोंटिंग का उच्चतम स्कोर 257 रहा. भारत के खिलाफ उनके कई शतक मैच का रुख पलटने वाले साबित हुए. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कई यादगार जीत दर्ज की.

माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने BGT में 7 शतक लगाए. 2012 में सिडनी टेस्ट में खेली गई उनकी नाबाद 329 रन की ऐतिहासिक पारी आज भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सबसे बड़ी पारियों में गिनी जाती है. क्लार्क ने BGT में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp