Assam Cricket Association Suspends Four Players For Corrupt Practice, Illegal Approach To SMAT 2025 Players; Check Details

Assam Cricket Association Suspends Four Players For Corrupt Practice, Illegal Approach To SMAT 2025 Players; Check Details


The Assam Cricket Association (ACA) has suspended four players, who have represented Assam at various stages, with immediate effect after allegations emerged that they were involved in corrupt practices and attempting to influence and instigate some of the current Assam team players.

The four players – Amit Sinha, Ishan Ahmed, Aman Tripathi and Abhishek Thakuri – are accused of trying to influence players who took part in the Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 held in Lucknow from November 26 to December 8.

Following the emergence of these allegations, the Anti-Corruption and Security Unit (ACSU) of the BCCI conducted an inquiry. The Assam Cricket Association has also initiated criminal proceedings in this matter.

Add Zee News as a Preferred Source


“Prima facie, there appears to be involvement of the aforementioned four players in serious misconduct, affecting the integrity of the sport,” the ACA informed in a release on Friday.

“The players were suspended to curtail any scope of further deterioration of the situation,” the release informed.

Accordingly, during the suspension period, the players are barred from taking part in any state-level tournament or match conducted under the Assam Cricket Association, District Units, or affiliated clubs, besides participating in any cricket-related activity, including officiating as match referee, coach, umpire etc.

The suspension will continue until the final outcome of the investigation and/or any further decision of the Association,” the release said.

The Assam Cricket Association also directed all district associations to ensure strict compliance with this order and to inform clubs and cricket academies under their jurisdiction of the necessary action.

In the release, the association also reiterated its commitment to safeguarding the integrity and spirit of the sport and will continue to uphold the highest standards of transparency, discipline, and ethical conduct.

The Assam Cricket Association has also lodged an FIR at the Crime Branch, Guwahati, against the said four players on Friday (December 12, 2025).  



Source link

क्रिकेट पर फिर लगा ‘मैच फिक्सिंग’ का दाग, भारत के 4 खिलाड़ी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

क्रिकेट पर फिर लगा ‘मैच फिक्सिंग’ का दाग, भारत के 4 खिलाड़ी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड


क्रिकेट जगत एक बार फिर मैच फिक्सिंग की घटना के कारण शर्मसार हो गया है. इस बार भारतीय घरेलू क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की घटना सामने आई है. शुक्रवार को असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सनातन दास ने मीडिया को बताया कि चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इन चार खिलाड़ियों के नाम अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुरी हैं.

सनातन दास ने बताया कि ये 4 खिलाड़ी क्रिकेट में भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों में शामिल थे. यह मामला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का है. 

असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के सचिव सनातन दस ने अपने स्टेटमेंट में बताया, “ये 4 क्रिकेटर, जो अलग-अलग स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इन 4 खिलाड़ियों पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में असम के लिए खेले कुछ खिलाड़ियों को प्रभावित करने और उकसाने का आरोप है. इन आरोपों के सामने आते ही BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट ने इस मामले की जांच की. एसीए ने आपराधिक कार्यवाही भी शुरू कर दी है.”

ACA ने बताया कि उसने मैच फिक्सिंग में संलिप्त चार खिलाड़ियों के खिलाफ गुवाहाटी की क्राइम ब्रांच में FIR भी दर्ज करवा दी है. इसी बीच टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी गतिविधियों में संलिप्त खिलाड़ियों को चेतावनी दी है. सैकिया ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

असम की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप A में रखा गया था. भारत के स्टार क्रिकेटर रियान पराग भी इसी टीम से खेलते हैं. असम की टीम 7 मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज कर पाई और टीम अपने ग्रुप में शामिल आठ टीमों में 7वें स्थान पर रही. बताते चलें कि मैच फिक्सिंग मामले में जिन 4 खिलाड़ियों का नाम सामने आया, उनमें से कोई भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के स्क्वाड का हिस्सा नहीं था.

यह भी पढ़ें:

झूठ निकली सारी खबर, आसानी से देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच; ICC और Jio Star का आया बयान



Source link

शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा

शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर पर चल रही है. पहला मैच टीम इंडिया और दूसरा मैच मेहमान टीम ने जीता. लेकिन दोनों मैचों में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला. कटक में वह 4 रन बनाकर आउट हुए तो न्यू चंडीगढ़ में वह खाता भी नहीं खोल पाए. उनके बचाव में आशीष नेहरा उतरे हैं, जो उनकी हो रही आलोचना से खुश नहीं हैं.

आशीष नेहरा का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में एक दो मैच के बाद शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को जज करना गलत है. ये जल्दी निष्कर्ष निकालने की बढ़ती प्रवृति को दिखाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गिल की फॉर्म से चिंतित हैं? आईपीएल शुरू होने में अब तीन महीने बचे हैं. इस पर नेहरा ने कहा, ‘तीन महीने तो क्या, अगर आईपीएल 3 हफ्ते बाद भी शुरू हो रहा होता तो मैं चिंतित नहीं होता क्योंकि आप टी20 जैसे फॉर्मेट की बात कर रहे हो. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी सिर्फ 2 ही मैच खेले गए हैं.’

गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का मानना है कि भारत में सिर्फ नंबर्स को देखकर निष्कर्ष पर पहुंचा जाता है, जो मूल समस्या है. उन्होंने कहा, ‘यही समस्या है. अगर इस फॉर्मेट में शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को 2 या 3 मैचों में अच्छा नहीं करने पर आंका जाए तो मुश्किल होगी. हमारे पास बहुत विकल्प हैं. अगर आप शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को हटाना चाहें, साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ से पारी की शुरुआत करवा सकते हैं. अगर आप इन्हे भी हनातना चाहें तो वाशिंगटन और ईशान किशन से ओपनिंग करवा सकते हैं. विकल्प बहुत हैं. अगर आप एक या दो मैच में हारते हैं या किसी बल्लेबाज या गेंदबाज के आंकड़े अच्छे नहीं है और आप उन्हें बदलने की बात करते हैं तो मुश्किल होगी.’

वाशिंगटन सुंदर ने पिछले संस्करण में गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ 6 मैच खेले थे. टीम के हेड कोच ने संकेत दिया कि अगर वह फिट रहें तो इस बार उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका मिल सकता है. आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. गुजरात टाइटंस ऑक्शन में अधिकतम 5 प्लेयर्स खरीद सकती है, टीम के इनमें से 4 स्लॉट्स विदेशी प्लेयर्स के लिए अवेलेबल हैं. गुजरात के पास ऑक्शन में पर्स बैलेंस 12.9 करोड़ रुपये का है.



Source link

ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को KKR ने खरीदा! इतने करोड़ की बोली लगाकर RCB और लखनऊ को पछाड़ा

ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को KKR ने खरीदा! इतने करोड़ की बोली लगाकर RCB और लखनऊ को पछाड़ा


IPL 2026 की नीलामी में पृथ्वी शॉ को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है. KKR ने पृथ्वी को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. दरअसल भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने मॉक ऑक्शन करवाया, जिसमें पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई. बता दें कि 2018-2024 तक पृथ्वी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. वहीं पिछले साल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था.

आईपीएल 2026 का ऑक्शन वैसे तो 16 दिसंबर को होगा, लेकिन उससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने अपना अलग से मॉक ऑक्शन आयोजित किया. 2026 सीजन की ऑक्शन लिस्ट में पृथ्वी शॉ का नाम सबसे पहले सेट में बोला जाएगा और उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है.

रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पृथ्वी शॉ में दिलचस्पी दिखाई, जिसे दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर मिली. 2 करोड़ तक जाने के बाद RCB पीछे हट गई, लेकिन उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई और 4 करोड़ पर जाकर दिल्ली ने भी अपने हाथ खींच लिए.

LSG, पृथ्वी शॉ को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहती थी, लेकिन 5 करोड़ के बाद उसने भी बोली नहीं लगाई. अंत में KKR ने 5.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पृथ्वी शॉ को अपने स्क्वाड में शामिल किया. एक बार फिर बताते चलें कि यह असली नीलामी नहीं थी, इस मॉक ऑक्शन का आयोजन रविचंद्रन अश्विन ने करवाया.

पृथ्वी शॉ IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, इस बार देखना दिलचस्प होगा कि उनपर कोई टीम बोली लगाती है या नहीं. उन्होंने अब तक अपने 79 मैचों के आईपीएल करियर में 1892 रन बनाए हैं, जिनमें 14 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं. 2022-2024 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 7.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी.

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल में 50 से कम गेंद में शतक लगाने वाले भारतीय, सबसे तेज सेंचुरी रोहित शर्मा के नाम



Source link

एशिया कप में एक दिन भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी ने पीछे छोड़ा

एशिया कप में एक दिन भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी ने पीछे छोड़ा


अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी देखने को मिली, उन्होंने 95 गेंदों में 171 रन बनाए. इस पारी में वैभव ने 14 छक्के और 9 चौके जड़े. ये अंडर-19 एशिया कप की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी, हालांकि उनका ये रिकॉर्ड एक दिन भी नहीं टिक पाया. पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मन्हास ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले दिन ग्रुप ए की चारों टीमें मैदान पर उतरी. एक मुकाबला भारत अंडर-19 टीम और यूएई अंडर-19 टीम के बीच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया. दूसरा मैच पाकिस्तान और मलेशिया अंडर-19 टीम के बीच दुबई के सेवेंस स्टेडियम में हुआ. भारत ने यूएई को हराया, वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द अवार्ड मिला. पाकिस्तान ने यूएई को हराया, इसमें सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड समीर मिन्हास को मिला.

कुछ देर में टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने 171 रन बनाए, जिसकी मदद से भारतीय टीम ने 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में यूएई 199 रन ही बना सकी, भारत ने 234 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया.

वैभव का ये बड़ा रिकॉर्ड कुछ देर में ही टूट गया, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मन्हास ने मलेशिया के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली. अब मन्हास अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. 148 गेंदों में खेली इस पारी में मन्हास ने 8 छक्के और 11 चौके लगाए.

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रन बनाए थे, जवाब में मलेशिया की पूरी टीम 48 रनों पर सिमट गई.

अगले मुकाबले में आमने सामने होगी भारत-पाकिस्तान

अब भारत और पाकिस्तान का अगला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ है. 14 दिसंबर को होने वाला ये मैच आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

U19 Asia Cup: Vaibhav Sooryavanshis 171 Powers India To MASSIVE Win Over UAE

U19 Asia Cup: Vaibhav Sooryavanshis 171 Powers India To MASSIVE Win Over UAE


Vaibhav Sooryavanshi’s blistering 171 off 95 balls powered India U19 to a commanding 234‑run victory over UAE U19 in their Asia Cup opener at the ICC Academy in Dubai on Friday. 

Apart from Suryavanshi’s spectacular knock, Aaron George (69) and Vihaan Malhotra (69) contributed with crucial half-centuries. Vedant Trivedi (38), Abhigyan Kundu (32) and Kanishk Chouhan (28) provided the finishing touches to India U19 posting a massive 433/6, the highest score in tournament’s history.

It’s also India’s highest total in U19 ODIs and the third‑highest ever score in men’s U19 one‑day cricket. Suryavanshi’s knock was laced with nine fours and 14 sixes coming at a strike rate of 180. He brought up his half-century in 30 balls, before getting his century in just 56 deliveries and reaching his 150 in 84 balls.

Add Zee News as a Preferred Source


His 14 sixes are the most by any batter in the tournament’s history, going past Afghanistan’s Darwish Rasooli who struck 10 against UAE in 2017. In reply, UAE made 199/7 in 50 overs, with Uddish Suri’s unbeaten 78 and Prithvi Madhu’s fifty being the lone resistance acts for the hosts. India U19 will next face Pakistan U19 in their group stage clash on Sunday.

Meanwhile, Pakistan U19 launched their campaign with a crushing 297‑run win over Malaysia at The Sevens Stadium. Centuries from Ahmed Hussain and debutant Sameer Minhas powered the side to 345/3 before the bowlers bundled Malaysia out for just 48 in 19.4 overs.

Minhas was the star of the show with an unbeaten 177 off 148 balls, striking 11 fours and eight sixes to claim the Player of the Match honour. He shared a mammoth 293‑run stand with Hussain, who made 132 off 114 deliveries, and ensured Pakistan’s dominance from the outset.

Malaysia never recovered from early blows in the chase, as Ali Raza struck with the new ball to finish with 3-11, while Mohammad Sayyam also took three wickets and Daniyal Ali Khan and Niqab Shafiq chipped in to complete a resounding win for Pakistan U19.

Brief Scores: India U19 433/6 in 50 overs (Vaibhav Suryavanshi 171, Vihaan Malhotra 69; Yug Sharma 2-75, Uddish Suri 2-77) beat UAE U19 199/7 in 50 overs (Uddish Suri 78 not out, Prithvi Madhu 50; Deepesh Devendran 2/21, Henil Patel 1/31) by 234 runs  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp