एशिया कप में एक दिन भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी ने पीछे छोड़ा

एशिया कप में एक दिन भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी ने पीछे छोड़ा


अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी देखने को मिली, उन्होंने 95 गेंदों में 171 रन बनाए. इस पारी में वैभव ने 14 छक्के और 9 चौके जड़े. ये अंडर-19 एशिया कप की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी, हालांकि उनका ये रिकॉर्ड एक दिन भी नहीं टिक पाया. पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मन्हास ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले दिन ग्रुप ए की चारों टीमें मैदान पर उतरी. एक मुकाबला भारत अंडर-19 टीम और यूएई अंडर-19 टीम के बीच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया. दूसरा मैच पाकिस्तान और मलेशिया अंडर-19 टीम के बीच दुबई के सेवेंस स्टेडियम में हुआ. भारत ने यूएई को हराया, वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द अवार्ड मिला. पाकिस्तान ने यूएई को हराया, इसमें सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड समीर मिन्हास को मिला.

कुछ देर में टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने 171 रन बनाए, जिसकी मदद से भारतीय टीम ने 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में यूएई 199 रन ही बना सकी, भारत ने 234 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया.

वैभव का ये बड़ा रिकॉर्ड कुछ देर में ही टूट गया, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मन्हास ने मलेशिया के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली. अब मन्हास अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. 148 गेंदों में खेली इस पारी में मन्हास ने 8 छक्के और 11 चौके लगाए.

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रन बनाए थे, जवाब में मलेशिया की पूरी टीम 48 रनों पर सिमट गई.

अगले मुकाबले में आमने सामने होगी भारत-पाकिस्तान

अब भारत और पाकिस्तान का अगला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ है. 14 दिसंबर को होने वाला ये मैच आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

U19 Asia Cup: Vaibhav Sooryavanshis 171 Powers India To MASSIVE Win Over UAE

U19 Asia Cup: Vaibhav Sooryavanshis 171 Powers India To MASSIVE Win Over UAE


Vaibhav Sooryavanshi’s blistering 171 off 95 balls powered India U19 to a commanding 234‑run victory over UAE U19 in their Asia Cup opener at the ICC Academy in Dubai on Friday. 

Apart from Suryavanshi’s spectacular knock, Aaron George (69) and Vihaan Malhotra (69) contributed with crucial half-centuries. Vedant Trivedi (38), Abhigyan Kundu (32) and Kanishk Chouhan (28) provided the finishing touches to India U19 posting a massive 433/6, the highest score in tournament’s history.

It’s also India’s highest total in U19 ODIs and the third‑highest ever score in men’s U19 one‑day cricket. Suryavanshi’s knock was laced with nine fours and 14 sixes coming at a strike rate of 180. He brought up his half-century in 30 balls, before getting his century in just 56 deliveries and reaching his 150 in 84 balls.

Add Zee News as a Preferred Source


His 14 sixes are the most by any batter in the tournament’s history, going past Afghanistan’s Darwish Rasooli who struck 10 against UAE in 2017. In reply, UAE made 199/7 in 50 overs, with Uddish Suri’s unbeaten 78 and Prithvi Madhu’s fifty being the lone resistance acts for the hosts. India U19 will next face Pakistan U19 in their group stage clash on Sunday.

Meanwhile, Pakistan U19 launched their campaign with a crushing 297‑run win over Malaysia at The Sevens Stadium. Centuries from Ahmed Hussain and debutant Sameer Minhas powered the side to 345/3 before the bowlers bundled Malaysia out for just 48 in 19.4 overs.

Minhas was the star of the show with an unbeaten 177 off 148 balls, striking 11 fours and eight sixes to claim the Player of the Match honour. He shared a mammoth 293‑run stand with Hussain, who made 132 off 114 deliveries, and ensured Pakistan’s dominance from the outset.

Malaysia never recovered from early blows in the chase, as Ali Raza struck with the new ball to finish with 3-11, while Mohammad Sayyam also took three wickets and Daniyal Ali Khan and Niqab Shafiq chipped in to complete a resounding win for Pakistan U19.

Brief Scores: India U19 433/6 in 50 overs (Vaibhav Suryavanshi 171, Vihaan Malhotra 69; Yug Sharma 2-75, Uddish Suri 2-77) beat UAE U19 199/7 in 50 overs (Uddish Suri 78 not out, Prithvi Madhu 50; Deepesh Devendran 2/21, Henil Patel 1/31) by 234 runs  



Source link

झूठ निकली सारी खबर, आसानी से देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच; ICC और Jio Star का आया बयान

झूठ निकली सारी खबर, आसानी से देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच; ICC और Jio Star का आया बयान


ICC ने उस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि जियो स्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीम करने से मना कर दिया है. पिछले दिनों ये अफवाहें चरम पर रहीं कि जियो स्टार ने 2027 तक चलने वाली ब्रॉडकास्टिंग डील को बीच में ही तोड़ दिया है. इसका मतलब भारतीय फैंस आसानी से बिना कोई अड़चन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच लाइव नहीं देख पाएंगे. लेकिन ये सारी खबरें झूठी निकली हैं.

आईसीसी और जियो स्टार ने एकसाथ स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि दोनों कंपनियों के बीच ब्रॉडकास्टिंग डील नहीं टूटी है और जियो स्टार भारत में आईसीसी का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर बना हुआ है. जियो स्टार द्वारा डील समाप्त करने की सारी खबरें झूठी हैं. 

स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि जियो स्टार अपने उन सभी दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. जियो स्टार ने पुष्टि करके बताया कि वो भारत में अगले ICC इवेंट्स का प्रसारण करना जारी रखेगा, जिनमें से टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी एक है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जियो स्टार और आईसीसी की डील 2027 तक चलेगी.

क्या है मामला?

पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई कि जियो स्टार ने वित्तीय घाटे की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 और उसके बाद होने वाले टूर्नामेंट्स का प्रसारण करने से मना कर दिया है. बताया गया कि जियो स्टार को करोड़ों का घाटा हुआ है. यह तक कहा गया कि आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया मीडिया पार्टनर ढूंढना शुरू कर दिया है, जिसके लिए उसने 2.4 बिलियन डॉलर की मांग की है. अफवाह अनुसार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, Netflix और अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा पैसे की वजह से प्रसारण करने से मना कर दिया. मगर ये सारी खबरें झूठी निकली हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!



Source link

टी20 इंटरनेशनल में 50 से कम गेंद में शतक लगाने वाले भारतीय, सबसे तेज सेंचुरी रोहित शर्मा के नाम

टी20 इंटरनेशनल में 50 से कम गेंद में शतक लगाने वाले भारतीय, सबसे तेज सेंचुरी रोहित शर्मा के नाम


भारत के 7 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगाए हैं. सूर्यकुमार यादव 3 बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि अभिषेक 2 बार 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, लेकिन फैंस हैरान हो सकते हैं क्योंकि इसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों में शतक जड़ा था. दिसंबर, 2017 में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 43 गेंदों में 118 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके लगाए थे.

3 बार ऐसा कर चुके हैं सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 बार इस फॉर्मेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. उनका भी सबसे तेज शतक श्रीलंका के खिलाफ है, उन्होंने 2023 में राजकोट में खेले गए मुकाबले में 45 गेंदों में शतक लगाया था. सूर्या ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा था.

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 अभिषेक शर्मा 2 बार टी20 इंटरनेशनल में 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. वह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में 37 गेंदों में शतक लगाया था. उनका दूसरा तेज शतक 46 गेंदों में जिम्बाब्वे के खिलाफ है, जो उन्होंने पिछले साल जड़ा था.

संजू सैमसन ने भी टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक 50 से कम गेंदों में लगाए हैं, उनका सबसे तेज शतक 40 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ है. संजू का दूसरा सबसे तेज शतक 47 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है. रोहित, सूर्या, अभिषेक और संजू के आलावा लिस्ट में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा भी शामिल हैं.

50 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले भारतीय (T20I)

  • रोहित शर्मा- 35 
  • अभिषेक शर्मा- 37 
  • संजू सैमसन- 40 
  • तिलक वर्मा- 41 
  • सूर्यकुमार यादव- 45 
  • केएल राहुल- 46 
  • अभिषेक शर्मा- 46 
  • संजू सैमसन- 47 
  • सूर्यकुमार यादव- 48 
  • यशस्वी जायसवाल- 48 
  • सूर्यकुमार यादव- 49



Source link

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स


IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन सभी 10 टीमों में सिर्फ 77 स्लॉट ही खाली हैं. इसका मतलब 359 खिलाड़ियों में से अधिकतम 359 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे. कैमरन ग्रीन से लेकर लियाम लिविंगस्टोन और डेवोन कॉनवे जैसे नामी खिलाड़ी इस नीलामी में दिखेंगे.

आमतौर पर जिस खिलाड़ी का नाम नीलामी में सबसे पहले आता है, उसपर करोड़ों रुपयों की बोली लगने का अनुमान होता है. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे पहली बोली किस प्लेयर पर लगेगी. जानिए पहले सेट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

पहले सेट में कौन-कौन से खिलाड़ी?

IPL 2026 ऑक्शन के सबसे पहले सेट में 6 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें दो भारतीय और चार विदेशी प्लेयर्स मौजूद हैं. पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, डेवोन कॉनवे, जेक फ्रेजर मैकगर्क, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड को पहले सेट में रखा गया है. इन्हीं में से किसी एक प्लेयर पर बोली लगेगी.

सबसे पहली बोली किस खिलाड़ी पर लगेगी?

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर खूब चर्चा है क्योंकि वो कई टीमों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और मोईन अली के रिलीज होने से KKR को एक ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है. कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं, इसलिए वो ग्रीन पर जमकर पैसा लुटा सकती है.

इसके अलावा रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन के जाने से CSK को भी एक ऑलराउंडर चाहिए, जो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर सके और गेंदबाजी भी कर सके. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को भी एक दमदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश है. इतनी मांग के बीच संभव है कि कैमरन ग्रीन का नाम ऑक्शन में सबसे पहले बोला जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

WTC की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, पाकिस्तान भी आगे; न्यूजीलैंड की लंबी छलांग

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर



Source link

IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!

IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. सभी 10 टीमों के मिलाकर कुल 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिनके लिए टीमें बोलियां लगाएंगी. ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस कोलकाता नाइट राइडर्स (64.3 करोड़ रुपये) का है, सबसे कम मुंबई इंडियंस का पर्स (2.75 करोड़ रुपये) है. जानिए ऑक्शन में किन 5 स्पिनर्स गेंदबाजों को सबसे ज्यादा पैसा मिल सकता है, जिनके लिए कई टीमों में टक्कर देखने को मिल सकती है.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. लेग-ब्रेक स्पिनर अपनी गुगली के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके ही अपनी पहचान बनाई. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे युवा 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.

बिश्नोई पिछले संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 9 विकेट लिए. पंजाब किंग्स और लखनऊ के लिए उन्होंने आईपीएल में कुल 77 मैच खेले हैं, जिसमें 72 विकेट लिए. बिश्नोई ने आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर थी टीम इंडिया में जगह बनाई थी, अब वह एक बार फिर ऑक्शन में होंगे. 

अश्विन और जडेजा के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स को एक क्वालिटी स्पिनर चाहिए, रवि बिश्नोई इस टीम के लिए एकदम फिट बैठते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस है, वह भी बिश्नोई पर दांव लगा सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद ने राहुल चाहर, एडम जाम्पा को रिलीज किया है, उन्हें भी ऑक्शन में एक क्वालिटी स्पिनर चाहिए. ऑक्शन में बिकने वाले सभी स्पिनर्स में बिश्नोई सबसे महंगे बिक सकते हैं.

महेश तीक्षणा

श्रीलंका के महेश तीक्षणा एक ऑफ-ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं, जो अपनी गति, यॉर्कर्स और मिस्त्री स्पिन के लिए जाने जाते हैं. 25 वर्षीय तीक्षणा ने आईपीएल में 38 मैच खेले हैं, जिसमें 36 विकेट लिए हैं. वह 2022 से 2024 तक सीएसके के लिए खेले, पिछले साल वह राजस्थान रॉयल्स में थे.

चेन्नई सुपर किंग्स को भी एक स्पिनर गेंदबाज की तलाश है, ऐसे में वह महेश तीक्षणा पर भी फोकस कर सकती है. वह सीएसके के लिए खेल भी चुके हैं.

राहुल चाहर

26 वर्षीय राहुल चाहर भी आईपीएल ऑक्शन में बड़ी रकम पा सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में 4 टीमों (RPS, MI, PBKS और SRH) के लिए कुल 79 मैच खेले हैं, जिसमें 75 विकेट लिए हैं. चाहर का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है.

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के ऑफ-स्पिनर गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने 2018 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, वह 2020 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले. 2021 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, पिछले साल वह मुंबई इंडियंस में थे. एमआई ने उन्हें रिलीज कर दिया है, अब वह ऑक्शन में सबसे चर्चित स्पिनर्स में से एक होंगे. 

मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में खेले कुल 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुजीब का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के प्रमुख लेग-स्पिन गेंदबाज हैं. हसरंगा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में टीमें उनके नाम पर विचार कर सकती है. हसरंगा अपनी विकेट लेने की क्षमता के लिए तो जाने ही जाते हैं, वह रनों की गति पर भी अंकुश लगाने में माहिर हैं. हसरंगा का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

हसरंगा ने आईपीएल में खेले 37 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं. पिछले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 11 मैचों में 11 विकेट लिए थे, उनका इकॉनमी 9.04 का था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp