मुश्किल में फंसे शादाब खान, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के बाद PCB ने ये क्या किया

मुश्किल में फंसे शादाब खान, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के बाद PCB ने ये क्या किया


टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में क्वालीफाई किया, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए शादाब खान ने अपने बयान से हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की हार से जुड़े सवाल के जवाब में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया, उनका मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा था, “पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय होती है, वे दिग्गज थे, लेकिन वे भी वो नहीं कर सके जो हमने किया था. हमने तो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराया भी है. आलोचना तो क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है.” पुराने खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शादाब के बयानों से नाराजगी जताई है.

बता दें कि शादाब खान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत का जिक्र कर रहे थे, शादाब उस टीम का हिस्सा थे. ये आईसीसी इवेंट्स में भारत के खिलाफ मिली पाकिस्तान की एकमात्र जीत थी. आईएएनएस ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के हवाले से बताया कि पीसीबी ने शादाब के बयानों से नाराजगी जाहिर की है और उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है.

शादाब ने ये बयान पाकिस्तान की नामीबिया के खिलाफ मिली जीत के बाद दिया. पीसीबी ने टीम मैनेजर के जरिए ऑलराउंडर को ये संदेश दिया कि वह पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ियों के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग न करें.

शादाब खान को लगी फटकार

रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, “नवीद चीमा ने शादाब को यह बताने के लिए कॉल किया था कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी हद से बाहर चले गए थे. उन्हें पता होना चाहिए कि सभी पूर्व खिलाड़ी, जिसमें उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी शामिल हैं, इज्ज़तदार और महान खिलाड़ी हैं. शादाब को पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए और ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए.”

रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने चीमा को अन्य खिलाड़ियों से भी कहने के लिए कहा है कि वो भी अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें और प्रेस कांफ्रेंस या अन्य किसी इंटरव्यू में अपनी हद पार न करें. बता दें कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच गया है. इस स्टेज पर टीम का सामना श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ होगा.



Source link

टीम इंडिया के नए स्टार बने शिवम दुबे…टी20 वर्ल्ड कप में अब का प्रदर्शन देख लीजिए

टीम इंडिया के नए स्टार बने शिवम दुबे…टी20 वर्ल्ड कप में अब का प्रदर्शन देख लीजिए


Shivam Dube Become The New Saviour Of Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया के नए खेवनहार बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में शिवम लगातार टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा कर रहे हैं. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाने के बाद गेंदबाजी में भी 2 विकेट अपने नाम किए. 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम कई ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जिनका जिक्र तो काफी कम हुआ है, लेकिन उन पारियों का प्रभाव टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा रहा है.

शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली दमदार पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी देखने को मिली. जब शिवम  क्रीज पर उतरे, तो टीम इंडिया 69 के स्कोर पर 3 अहम विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 66 रनों की दमदार पारी खेली. शिवम की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया स्कोर बोर्ड पर 193 रन का मजबूत स्कोर लगाने में सफल रही.

हार्दिक पंड्या के साथ शिवम दुबे ने की अहम साझेदारी

शिवम दुबे ने अपने बल्ले से सिर्फ नीदरलैंड ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ भी अहम योगदान दे चुके हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाए थे. नीदरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के साथ शिवम ने 39 गेंदों में 81 रनों की अहम साझेदारी की. शिवम की ये पारी उस समय आई, जब टीम इंडिया ने 4 रन के अंदर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में बड़े विकेट गंवा दिए थे.

2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शिवम ने दिया अहम योगदान

शिवम दुबे ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया था. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई थी. अब टीम इंडिया को शिवम से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आगे भी इसी तरह के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.



Source link

ग्रुप ऑफ डेथ में शामिल टीम इंडिया, अब चारों टेबल टॉपर के बीच होगी सुपर-8 में भिड़ंत

ग्रुप ऑफ डेथ में शामिल टीम इंडिया, अब चारों टेबल टॉपर के बीच होगी सुपर-8 में भिड़ंत


भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के चारों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची है. लेकिन अब सुपर-8 में जिनके साथ उनकी भिड़ंत है, वो सभी टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में हारी नहीं है. इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है. क्योंकि इस ग्रुप में शामिल सभी टीमें लीग स्टेज पर टॉप करके आई है. इसमें भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम हैं.

भारत की पहली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ

टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण का फाइनल भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ही हराकर जीता था. भारत की तरह साउथ अफ्रीका भी जारी संस्करण के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची है. सुपर-8 राउंड में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ ही है. ये मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे भी विजयी रथ पर सवार

वेस्टइंडीज लीग स्टेज में ग्रुप सी में शामिल थी, जिसमें उन्होंने अपने चारों मैच शानदार तरीके से जीते. शाई होप की कप्तानी वाली ये टीम खतरनाक नजर आ रही है. कप्तान समेत टीम के बल्लेबाज तूफानी अंदाज में खेलते हुए नजर आए हैं, गेंदबाज भी बड़े-बड़े बल्लेबाजों को तंग किए हुए हैं.

वेस्टइंडीज की तरह जिम्बाब्वे ने भी इस बार सभी को हैरान किया है. ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे कोई मैच नहीं हारा, टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. उसके बाद टीम ने अपने आखिरी मैच में मेजबान श्रीलंका को हराया. ये टीम भी भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का शेड्यूल (ग्रुप 1 का)

  • 22 फरवरी: भारत बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम)
  • 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
  • 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम द. अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)

टॉप-2 करेंगे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. एक ग्रुप में कुल 6 मैच होंगे, हर टीम 3-3 मैच खेलेगी. इसके बाद अंक तालिका में दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी जबकि अन्य टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.



Source link

युवराज सामरा को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ये है क्रिकेट जगत का अगला स्टार

युवराज सामरा को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ये है क्रिकेट जगत का अगला स्टार


Ricky Ponting Made Big Prediction About Yuvraj Samra: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट नेशन की टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिस वजह से पूरे टूर्नामेंट में और रोमांच बढ़ा है. इस बार की टूर्नामेंट में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ कई बार इन छोटी टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, तो कुछ मैचों में ये जीत के बहुत करीब पहुंच गई थीं. इस बार का ये टूर्नामेंट एसोसिएट टीमों के लिए बड़ा मंच साबित हुआ, जहां कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. 19 साल के युवराज सामरा ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कनाडा के इस खिलाड़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमके युवराज सामरा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने यादगार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से रिकी पोन्टिंग ने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का नया उभरता स्टार कह दिया है. उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले 10 सालों में युवराज सामरा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा नाम बनेंगे. 19 साल के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मैच में एक कमाल की शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस शतक ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा. ये टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट नेशन के बल्लेबाज का पहला शतक, और वर्ल्ड कप (टी20 या वनडे) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. युवराज सामरा ने 19 साल और 141 दिन के थे, जब उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की, जिस वजह से रिकी पोंटिंग भी उनके फैन बन गए हैं. 

रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग ने युवराज सामरा को लेकर आईसीसी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उसने अपना नाम सबकी जबान पर चढ़ा दिया है. हाई क्लास बैटिंग, किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसके बारे में हम में से ज्यादातर लोग इस टूर्नामेंट में जाने से पहले नहीं जानते थे. अब हम उसके बारे में बहुत कुछ जानते हैं.’

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘सोचिए कि वो 19 साल का है, वो आगे बढ़ रहा है और जब आप वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों से ऐसी चीजें देखते हैं, तो ये कोई तुक्का नहीं है कि उनमें बहुत स्किल और बहुत टैलेंट है और मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने करियर के अगले 10 सालों में बहुत फ्रेंचाइजी बेस्ड क्रिकेट खेलेगा.’



Source link

इस विदेशी लीग से कटेगा पाकिस्तानियों का पत्ता! IPL फ्रेंचाइजी बड़ा खेला करने के लिए तैयार

इस विदेशी लीग से कटेगा पाकिस्तानियों का पत्ता! IPL फ्रेंचाइजी बड़ा खेला करने के लिए तैयार


Pakistan Players, The Hundred: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं है. अब पाक खिलाड़ियों का यह दुख और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल अब पड़ोसी देश के क्रिकेटरों पर एक और बड़ी विदेशी लीग से बाहर होने का खतरा मंडराता हुआ नजर आने लगा है. यह इंग्लैंड में खेली जाने वाली ‘द हंड्रेड’ लीग है. 

बता दें कि इंग्लैंड की इस लीग में खेलने वाली कई टीमों का मालिकाना हक आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक रखने वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर शायद विचार ना करें. 

खिलाड़ियों की बढ़ेगी सैलरी, पाकिस्तानियों को फायदा नहीं

द हंड्रेड का आगामी सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जाएगा. इस बार के सीजन में खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इसका फायदा होने की संभावना नहीं है. 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों में दिलचस्पी नहीं

बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया, “इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक एजेंट को संकेत दिया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में दिलचस्पी केवल उन टीमों तक सीमित होगी जिनका आईपीएल से कोई लेना-देना नहीं है.”

लीग में सभी खिलाड़ियों का होगा चयन

पिछले साल ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि द हंड्रेड में सभी टीमों के लिए सभी देशों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि आयोजकों ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट भेदभाव-विरोधी नीतियां लागू की हैं.

ईसीबी प्रवक्ता ने कहा था, “द हंड्रेड टूर्नामेंट में दुनिया भर के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का स्वागत है और हम उम्मीद करते हैं कि सभी 8 टीमें इस बात को रिफ्लेक्ट करेंगी.” कथित तौर पर द हंड्रेड के लिए 18 देशों से तकरीबन 1000 क्रिकेटरों ने रजिस्टर किया है. 



Source link

पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन

पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि पाक टीम के कप्तान सलमान आगा और टीम के हेड कोच माइक हेसन के बीच बहस की घटना सामने आई है. यह मामला रविवार को खेले गए पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का बताया जा रहा है. इस मैच को 102 रनों से जीतकर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी.

उस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में सलमान आगा नंबर-3 पर बैटिंग करने आए और 23 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने फरहान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप भी की.

सलमान आगा ने फेंकी बोतल

सलमान आगा पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे. उनके आउट होने के कुछ देर बाद कैमरा पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो देखा गया कि सलमान आगा और कोच माइक हेसन किसी बात पर बहस करते दिखे. 

जब हेसन ने कुछ कहा, तो साफ तौर पर देखा जा सकता था कि कप्तान सलमान आगा उससे खुश नहीं थे और उन्होंने पानी की बोतल फेंक कर भी मारी थी. कोच हेसन इस हरकत से हैरान रह गए. उन्होंने कुछ कहा, जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप सलमान ने सिर हिलाया. जब यह सब हो रहा था तब बाबर आजम भी वहीं बैठे थे, जो चुपचाप यह सब देखते रहे.

भारत वाले ग्रुप में नहीं पाकिस्तान    

भारत और पाकिस्तान, दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई है. ग्रुप स्टेज में दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया था, लेकिन सुपर-8 चरण में दोनों टीम अलग-अलग ग्रुप में नजर आ रही हैं. भारत को वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 और पाकिस्तान को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp