‘वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी’, सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल

‘वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी’, सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल


भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी का मानना ​​है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करके चयनकर्ताओं ने एक मौका गंवा दिया.

उनका कहना है कि अब बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सफेद गेंद की श्रृंखला में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए.

उम्मीदों के विपरीत सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सीनियर भारतीय टीम के लिए पदार्पण नहीं कराया गया. इस सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

अब सबकी नजरें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर लगी हैं जो चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- अब कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 

भारत के पूर्व विकेटकीपर और 1983 विश्व कप विजेता सैयद किरमानी ने बेलफास्ट में 15 साल के इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के फैसले को गलत निर्णय बताया और कहा कि टीम प्रबंधन को इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका देना चाहिए.

किरमानी ने कहा, ‘‘सच कहूं तो आयरलैंड के खिलाफ उसे नहीं खिलाना एक गलती थी. आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने के बाद दूसरे मैच में उसे नहीं देखकर मुझे सचमुच हैरानी हुई. और हम सबने देखा कि क्या हुआ. उसे पूरे मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बिठाए रखने के बजाय भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए हमें ज्यादा दृढ़ता दिखानी चाहिए’’.

किरमानी ने कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन प्रतिभा है. वह दर्शकों का मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी है’’.

भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा कि सूर्यवंशी अंतिम एकादश में जगह पाने के हकदार हैं.

उन्होंने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को टीम में चुना जाना चाहिए, चाहे उन्हें बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर भेजा जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी होगी. चाहे पारी का आगाज करने में या तीसरे या चौथे नंबर पर, आप उसे कहीं भी बल्लेबाजी कराएं. वह वैसे ही बल्लेबाजी करेगा जैसे वह जानता है. उसे (आयरलैंड के खिलाफ) टीम में होना चाहिए था. अगर आपके पास सूर्यवंशी जैसा आक्रामक बल्लेबाज है तो आपको उसे कहीं न कहीं शामिल करना ही होगा ’’.

हालांकि पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने कहा कि सीरीज में सूर्यवंशी का समय जरूर आएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय थिंक-टैंक के पास उसके पदार्पण के लिए जरूर कोई योजना होगी. मुझे नहीं लगता कि उसे (आयरलैंड के खिलाफ) नहीं खिलाना कोई गलती थी. मुझे यकीन है कि हम जल्द ही उसका पदार्पण देखेंगे’’.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा



Source link

‘वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना एक चुनौती क्योंकि…’, ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर

‘वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना एक चुनौती क्योंकि…’, ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर


महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को माना कि भारत के मजबूत शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना एक चुनौती होगी, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस युवा खिलाड़ी के पदार्पण का समर्थन किया.

उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी के निर्भीक अंदाज से मेजबान टीम हैरान हो सकती है.

यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: 1050 दिन बाद टीम इंडिया को मिली हार, आयरलैंड के खिलाफ बन गए ये 10 शर्मनाक रिकॉर्ड

15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण नहीं कराया गया जिसमें भारत को सीरीज में 0-2 से हार मिली, लेकिन गावस्कर का मानना ​​है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया उनका समय बहुत फायदेमंद रहा है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एक ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं.

सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वह पहला मैच खेलेगा क्योंकि यह एक नयी सीरीज की शुरुआत होगी और वह टीम को जबरदस्त शुरुआत दिला सकता है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार से उबरने का यह सबसे अच्छा तरीका है’’.

उन्होंने कहा, ‘‘उसे टीम में कैसे शामिल किया जाए, यह वाकई एक मुश्किल काम होगा क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. आप ऐसी जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहेंगे जिसने आपको अच्छे नतीजे दिए हों ’’.

यह भी पढ़ें- वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान



Source link

वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा

वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा


Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज 0-2 से हार गई. इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम चयन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चयन के लिए सभी खिलाड़ियों पर एक जैसा पैमाना लागू होना चाहिए.

रोहित और सूर्या का दिलाया याद

कैफ ने कहा कि जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था, तब यह कहा गया था कि टीम भविष्य की ओर देख रही है और युवा खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है. उन्होंने याद दिलाया कि टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को भी इसी सोच के तहत कप्तानी से हटाया गया था.

‘वैभव से बड़ा भविष्य कौन?’

कैफ ने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट भविष्य की बात कर रहा है तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बड़ा भविष्य किसी खिलाड़ी में नहीं दिखता. उन्होंने कहा, ‘अगर आप सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुन रहे थे, तो वैभव सूर्यवंशी का नाम उसमें होना चाहिए था. तर्क दिया गया कि यह विश्व कप जीतने वाली टीम है और हम उसी इलेवन के साथ उतरेंगे. ठीक है, लेकिन फिर यही नियम हर खिलाड़ी पर लागू होना चाहिए.’

आईपीएल प्रदर्शन का भी दिया हवाला

कैफ ने वैभव के आईपीएल 2026 प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ऑरेंज कैप जीती, दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर आप भविष्य और युवा खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, तो आपके पास 15 साल का खिलाड़ी तैयार बैठा है. उसने आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती, बड़े गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.’

यह भी पढ़ें- आयरलैंड से सिर्फ हार ही नहीं गौतम गंभीर के कोच रहते बने ये 7 शर्मनाक रिकॉर्ड, देखिए

‘अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग नियम नहीं’

अपने बयान के अंत में कैफ ने कहा कि चयन प्रक्रिया में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी होने चाहिए थे. सभी खिलाड़ियों के लिए चयन का पैमाना एक जैसा होना चाहिए. अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते. वैभव का प्लेइंग इलेवन में नहीं होना मेरे लिए बेहद चौंकाने वाला फैसला है.’

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

अब सभी की नजरें 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज पर होंगी. माना जा रहा है कि इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है.



Source link

FIFA World Cup 2026: Paraguay create history, stun four-time champions Germany in penalty shootout

FIFA World Cup 2026: Paraguay create history, stun four-time champions Germany in penalty shootout


Paraguay knocked out four-time champions Germany with a wild penalty shootout (4-3) win after the two teams were tied at 1-1 in regulation time in the Round of 32 match of the FIFA World Cup 2026 here at Boston Stadium on Tuesday.

Germany had never lost on penalties at the FIFA World Cup. After being down and out seemingly, Manuel Neuer got them back on level terms, only for Paraguay to finally seize their third spot-kick shot at reaching the last 16.

Julio Enciso put La Albirroja ahead in the 42nd minute. The Germans used their own aerial prowess to equalise with Kai Havertz diverting Florian Wirtz’s cross into the bottom corner. After another header, from Jonathan Tah, was ruled out, the tie went to a shootout.

Gill repelled two penalties in it to leave the Paraguayans all but through, only for Manuel Neuer to inspire a remarkable fightback. Finally, with what was the third spot-kick the Paraguayans had to progress, Jose Canale kept his cool to send Gustavo Alfaro’s charges through.

Germany started the penalty shootout but immediately found themselves on the back foot when Kai Havertz hit his spot-kick straight at the Paraguay goalkeeper. Mauricio capitalised on the error by burying his shot into the corner, though Joshua Kimmich quickly responded for the Germans, hesitating before confidently converting his effort.

Gustavo Gomez then struck well to put Paraguay ahead 2-1, only for Jamal Musiala to level the score at 2-2 with an effortless finish. The drama intensified as Matias Galarza successfully converted to put Paraguay on the brink of victory after Nick Woltemade’s subsequent effort for Germany was saved.

However, the four-time champions clung on as Antonio Sanabria saw his potential match-winning strike repelled, allowing Nadiem Amiri to step up and coolly make it 3-3.

With a second chance at glory dangling before Paraguay, veteran goalkeeper Manuel Neuer delivered another clutch moment to keep Germany alive by denying Fabian Balbuena. Yet, the South Americans would not be denied a third time, as Jose Canale stepped up and buried his decisive effort to spectacularly knock Germany out of the tournament.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

आयरलैंड से सिर्फ हार ही नहीं गौतम गंभीर के कोच रहते बने ये 7 शर्मनाक रिकॉर्ड, देखिए

आयरलैंड से सिर्फ हार ही नहीं गौतम गंभीर के कोच रहते बने ये 7 शर्मनाक रिकॉर्ड, देखिए


भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद टीम इंडिया कई ऐसे मुकाबले और सीरीज हार चुकी है, जिनमें सालों पुराने रिकॉर्ड टूट गए. आइए जानते हैं गंभीर के कार्यकाल के 7 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड.

आयरलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज हार

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी. यह इतिहास में पहली बार हुआ जब आयरलैंड ने भारत को किसी टी20 सीरीज में हराया. इससे पहले भारतीय टीम ने कभी भी आयरिश टीम के खिलाफ कोई सीरीज नहीं गंवाई थी.

न्यूजीलैंड से घर में 36 साल बाद टेस्ट हार

भारतीय सरजमीं पर हमेशा मजबूत मानी जाने वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने घरेलू मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ 36 साल बाद कोई टेस्ट मैच गंवाया.

दक्षिण अफ्रीका से घर में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज हारी

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी हार झेलनी पड़ी. भारत अपने घर में प्रोटियाज टीम के खिलाफ पूरे 25 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज हारा.

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई

भारतीय टीम लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत चुकी थी, लेकिन गंभीर के कोच रहते यह सिलसिला टूट गया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

श्रीलंका से वनडे सीरीज में हार

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा. लंबे समय बाद श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर बड़ा उलटफेर किया.

यह भी पढ़ें- अब कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पहला मैच हारी

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकाम रही. खिताब के बाद मिली यह हार भी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुई.

यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: 1050 दिन बाद टीम इंडिया को मिली हार, आयरलैंड के खिलाफ बन गए ये 10 शर्मनाक रिकॉर्ड

लगातार बड़े टूर्नामेंट और सीरीज में झटके

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम कई अहम मुकाबलों और सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में टीम के कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई साल बाद ऐसी हार देखने को मिली, जिसने भारतीय क्रिकेट को निराश किया.



Source link

Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्

Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्


महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका होगी कि वह अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे.

रोहित और विराट कोहली (उपलब्ध होने पर) दोनों भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं, वे 14-19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे.

गावस्कर ने कहा कि रोहित जानते हैं कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए उनकी स्थिति क्या है.

सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने कहा,‘‘रोहित शर्मा के बारे में कब बात नहीं हुई है? रोहित शर्मा के बारे में हमेशा से बहुत बात होती रही है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है. मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर अहम लोगों और रोहित शर्मा के बीच साफ तौर पर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ है. वह अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है और विश्व कप तक के अगले डेढ़ साल में उन्हें बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है. ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी प्रतिभा और काबिलियत के कारण कोई दबाव महसूस करते हैं. इंग्लैंड (दौरा) उनके लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका है कि डेढ़ साल बाद भी वह भारत के लिए पारी का आगाज करते रहेंगे.’’

गावस्कर ने कहा कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी का आकलन कभी खत्म नहीं होता और सीनियर बल्लेबाजों को पता होता है कि उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पदार्पण करने वाले युवा खिलाड़ी होते हैं, तो आप पर नजर रखी जाती है कि आप अंतरराष्ट्रीय (क्रिकेट के) दबाव को कैसे संभालते हैं, क्या आपमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का मिजाज और काबिलियत है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में ऐसा होता है कि शुरुआत से ही खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जाती है और यह दबाव लगभग कभी खत्म नहीं होता. इसलिए इन खिलाड़ियों के लिए यह निगरानी या आलोचना कोई नयी बात नहीं होगी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे जानते हैं कि दबाव को कैसे संभालना है और उन्हें पता है कि एकमात्र तरीका है रन बनाते रहना, जो कैच मिलें उन्हें पकड़ना, रन-आउट करना और साथ ही कप्तान को सलाह देने के लिए तैयार रहना क्योंकि वे खुद कप्तान रह चुके हैं और उनके पास अनुभव है. ’’

गावस्कर ने कहा कि रोहित और कोहली के मामले में, उनकी शारीरिक क्षमताओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिसे वे दोनों आसानी से संभाल सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और आप 35 साल के पार जाते हैं, तो आपके स्वभाव के बजाय आपकी शारीरिक फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. उनके पास जो अनुभव है, उससे वे इसे आसानी से संभाल लेंगे. ’’ इस बीच गावस्कर ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के समय पर हैरानी जताई.

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp