IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!

IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. सभी 10 टीमों के मिलाकर कुल 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिनके लिए टीमें बोलियां लगाएंगी. ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस कोलकाता नाइट राइडर्स (64.3 करोड़ रुपये) का है, सबसे कम मुंबई इंडियंस का पर्स (2.75 करोड़ रुपये) है. जानिए ऑक्शन में किन 5 स्पिनर्स गेंदबाजों को सबसे ज्यादा पैसा मिल सकता है, जिनके लिए कई टीमों में टक्कर देखने को मिल सकती है.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. लेग-ब्रेक स्पिनर अपनी गुगली के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके ही अपनी पहचान बनाई. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे युवा 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.

बिश्नोई पिछले संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 9 विकेट लिए. पंजाब किंग्स और लखनऊ के लिए उन्होंने आईपीएल में कुल 77 मैच खेले हैं, जिसमें 72 विकेट लिए. बिश्नोई ने आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर थी टीम इंडिया में जगह बनाई थी, अब वह एक बार फिर ऑक्शन में होंगे. 

अश्विन और जडेजा के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स को एक क्वालिटी स्पिनर चाहिए, रवि बिश्नोई इस टीम के लिए एकदम फिट बैठते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस है, वह भी बिश्नोई पर दांव लगा सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद ने राहुल चाहर, एडम जाम्पा को रिलीज किया है, उन्हें भी ऑक्शन में एक क्वालिटी स्पिनर चाहिए. ऑक्शन में बिकने वाले सभी स्पिनर्स में बिश्नोई सबसे महंगे बिक सकते हैं.

महेश तीक्षणा

श्रीलंका के महेश तीक्षणा एक ऑफ-ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं, जो अपनी गति, यॉर्कर्स और मिस्त्री स्पिन के लिए जाने जाते हैं. 25 वर्षीय तीक्षणा ने आईपीएल में 38 मैच खेले हैं, जिसमें 36 विकेट लिए हैं. वह 2022 से 2024 तक सीएसके के लिए खेले, पिछले साल वह राजस्थान रॉयल्स में थे.

चेन्नई सुपर किंग्स को भी एक स्पिनर गेंदबाज की तलाश है, ऐसे में वह महेश तीक्षणा पर भी फोकस कर सकती है. वह सीएसके के लिए खेल भी चुके हैं.

राहुल चाहर

26 वर्षीय राहुल चाहर भी आईपीएल ऑक्शन में बड़ी रकम पा सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में 4 टीमों (RPS, MI, PBKS और SRH) के लिए कुल 79 मैच खेले हैं, जिसमें 75 विकेट लिए हैं. चाहर का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है.

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के ऑफ-स्पिनर गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने 2018 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, वह 2020 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले. 2021 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, पिछले साल वह मुंबई इंडियंस में थे. एमआई ने उन्हें रिलीज कर दिया है, अब वह ऑक्शन में सबसे चर्चित स्पिनर्स में से एक होंगे. 

मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में खेले कुल 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुजीब का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के प्रमुख लेग-स्पिन गेंदबाज हैं. हसरंगा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में टीमें उनके नाम पर विचार कर सकती है. हसरंगा अपनी विकेट लेने की क्षमता के लिए तो जाने ही जाते हैं, वह रनों की गति पर भी अंकुश लगाने में माहिर हैं. हसरंगा का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

हसरंगा ने आईपीएल में खेले 37 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं. पिछले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 11 मैचों में 11 विकेट लिए थे, उनका इकॉनमी 9.04 का था.



Source link

WTC की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, पाकिस्तान भी आगे; न्यूजीलैंड की लंबी छलांग

WTC की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, पाकिस्तान भी आगे; न्यूजीलैंड की लंबी छलांग


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम को नुकसान हुआ है. न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है. बताते चलें कि पाकिस्तान भी टेबल में भारत से आगे चल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद न्यूजीलैंड छठे से तीसरे स्थान पर आ गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 100 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर विराजमान है.

2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता ऑस्ट्रेलिया अभी पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया अभी एशेज 2025-26 सीरीज में इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. वहीं हाल ही में भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने वाली दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. कीवी टीम ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है.

भारत को नुकसान

भारतीय टीम अब छठे स्थान पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 का है. जबकि टॉप पर विराजमान ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 का है. इतना अंतर साफ है कि टीम इंडिया की फाइनल में जाने की उम्मीद कम होती जा रही हैं. यहां तक कि पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान भी भारत से आगे पांचवें स्थान पर है.

अगर एशेज के बाकी 3 मैचों में इंग्लैंड जबरदस्त वापसी कर लेती है, तो भारतीय टीम एक स्थान और नीचे खिसक कर सातवें पायदान पर जा सकती है. WTC के मौजूदा चक्र में भारत ने अभी 9 टेस्ट खेलकर सिर्फ चार जीत दर्ज की हैं. श्रीलंका भी एक स्थान फिसलकर चौथे पायदान पर आ गई है.

भारत की अगली टेस्ट सीरीज कब

भारत को अब अगले करीब 8 महीनों तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी है. टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज अगस्त 2026 में श्रीलंका के साथ होगी. बताते चलें कि भारत को अगर 2027 WTC फाइनल की उम्मीदों को जीवंत रखना है, तो उसे बचे हुए अधिकांश मैच जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें:

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर



Source link

एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 171; UAE को 234 रनों से धोया

एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 171; UAE को 234 रनों से धोया


भारत ने यूएई को 234 रनों से हरा दिया है. अंडर-19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. वैभव सूर्यवंशी की 171 रनों की ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में UAE की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 199 रन ही बना पाई.

यह अंडर-19 एशिया कप 2025 का सबसे पहला मैच रहा, जिसमें भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे फ्लॉप रहे. मगर वैभव सूर्यवंशी ने जरूर यूएई के गेंदबाजों का जमकर तेल निकाला. उन्होंने मात्र 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने मैच में 95 गेंद खेलकर 171 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 14 छक्के और 9 चौके लगाए. भारत के लिए विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज, दोनों ने 69 रनों की पारी खेली.

भारत ने इस मैच में अंडर-19 वनडे क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था. वहीं यूएई को 234 रनों से हराकर भारत ने अंडर-19 ODI इतिहास में अपनी रनों की चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की है. इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड को भी 234 रनों से हरा चुकी है.

UAE का निकला दम

भारत ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, खिलन पटेल के अलावा किसी गेंदबाज ने पूरे 10 ओवर नहीं किए. वैभव सूर्यवंशी ने भी गेंदबाजी में 2 ओवर किए, जिनमें उन्होंने 13 रन दिए. यूएई ने 53 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे. मगर पृथ्वी मधु के 50 रन और उद्दीश सूरी की नाबाद 78 रनों की पारी की बदौलत यूएई जैसे-तैसे 199 रनों तक पहुंच पाया.

आज ही खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना मलेशिया से हुआ. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 345 रन बनाए, लेकिन मलेशिया की टीम महज 48 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में रनों की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं.

यह भी पढ़ें:

यह दुर्भाग्यपूर्ण…, शुभमन गिल और संजू सैमसन पर दिग्गज के बयान से सब हैरान; जानें क्या कहा



Source link

कमाल है ये एक साल की बच्ची, गजब का कारनामा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम करवाया दर्ज

कमाल है ये एक साल की बच्ची, गजब का कारनामा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम करवाया दर्ज


एक साल की बच्ची वेदा परेश ने खेलों की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आने वाली वेदा परेश ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवा लिया है. वो 100 मीटर तैराकी करने वाली सबसे युवा तैराक बन गई हैं. उन्होंने यह कारनामा 1 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में किया. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अनुसार वेदा ने रत्नागिरी स्थित नागम निगम स्विमिंग पूल में 10 मिनट और 8 सेकेंड का समय लेकर 100 मीटर पूरे किए.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर वेदा परेश की उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है और इतनी कम उम्र के किसी व्यक्ति के लिए इसे उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अनुसार वेदा सबसे कम उम्र में 100 मीटर तैराकी करने वाली बच्ची बन गई हैं. उसका जन्म 22 जनवरी, 2024 को हुआ था. उसने 25 मीटर लंबे लैप का चार बार चक्कर लगाकर 100 मीटर तैराकी पूरी की.

वेदा परेश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपनी तैराकी की कई वीडियो साझा की हैं. इस लेख को लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 4800 से अधिक है और नियमित रूप से इस अकाउंट पर उनकी तैराकी की वीडियो सामने आती रहती हैं.

इससे पहले नवंबर 2025 में 10 वर्षीय आनवी शैलेश ने अटल सेतु से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया तक ओपन वाटर में 17 किलोमीटर तक तैराकी की थी. वो ऐसा चुनौतीपूर्ण टास्क पूरा करने वाली भारत की युवा तैराकों में से एक रहीं. यह उपलब्धि इसलिए बहुत खास रही, क्योंकि आनवी ने अपने 10वें जन्मदिवस पर यह कारनामा करके दिखाया था.

यह भी पढ़ें:

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, 2028 ओलंपिक में फिर खेलेंगी!

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में एक भी भारतीय शामिल नहीं





Source link

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन आने वाली 16 तारीख (दिसंबर) को अबू धाबी में होगा. 77 स्लॉट्स के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी, ये प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. बेशक टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद करता है लेकिन एक अच्छा गेंदबाज हारी हुई बाजी को अपनी टीम के पक्ष में कर सकता है. तभी तो मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पहले दो खिलाड़ी बने थे, जिन्हे ऑक्शन में 20 करोड़ रूपये से ज्यादा मिले. जानिए आगामी ऑक्शन में किन 5 गेंदों को अधिक रकम मिल सकती है.

आकाश दीप

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप 2022 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन किसी भी सीजन में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले. 4 सीजनों में उन्होंने कुल 14 ही मैच खेले हैं, जिसमें 10 विकेट लिए हैं. आकाश ने 3 सीजन आरसीबी के लिए और 1 सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है, लेकिन एलएसजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. आकाश का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, लेकिन सीएसके, हैदराबाद उन्हें खरीदने के लिए बड़ा दांव लगा सकती है.

लुंगी एनगिडी

29 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पिछले साल चैंपियन टीम (RCB) का हिस्सा थे, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया है. एनगिडी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, लेकिन ये रकम बहुत ज्यादा तक जा सकती है. इसके पीछे उनका हालिया फॉर्म है.

लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ पहले 2 टी20 में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने दोनों मैचों के पहले ही ओवर में शुभमन गिल को आउट किया. 2 मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए हैं. आरसीबी के लिए पिछले साल उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे, जिसमें 4 विकेट चटकाए.

मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर कई टीमों की नजरें होंगी, जो पिछले 4 संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल में खेले 32 मैचों में उन्होंने 47 विकेट लिए हैं, उनकी खासियत है कि वह पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं.

मथीशा पथिराना का ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. टी20 इंटरनेशनल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 21 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं. सीएसके उन्हें वापस भी अपने दल में शामिल कर सकती है.

एनरिक नॉर्खिया

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया हो सकते हैं, जिन्हें मोटी रकम मिल सकती है. 32 वर्षीय नॉर्खिया पिछले साल केकेआर टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें भी रिलीज कर दिया है. हालांकि पिछले संस्करण उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले, जिसमें वह सिर्फ 1 विकेट ले सके. इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 46 मैचों में 60 विकेट लिए हैं.

चेतन सकारिया

27 वर्षीय चेतन सकरिया भी पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने को मिला. सकरिया अच्छे गेंदबाज हैं, हालांकि उन्हें खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके मिले नहीं है. आईपीएल में उन्होंने 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. चेतन सकरिया का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, लेकिन उन्हें करोड़ो की रकम मिल सकती है.



Source link

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, 2028 ओलंपिक में फिर खेलेंगी!

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, 2028 ओलंपिक में फिर खेलेंगी!


Vinesh Phogat U-Turn From Retirement: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा निर्णय लिया है, उन्होंने अपने संन्यास के फैसले को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया है. इसी साल अगस्त में विनेश ने रेसलिंग से दूरी बनाते हुए राजनीति में एंट्री की घोषणा की थी, लेकिन वो एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इसकी जानकारी खुद विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए दी. विनेश की नजर अब 2028 ओलंपिक खेल पर है, जो लॉस एंजिल्स में होने वाला है.

विनेश ने संन्यास से वापसी का किया ऐलान

विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरी आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था. कई सालों में पहली बार मैंने चैन की सांस ली. अपने कार्यभार को समझने के लिए मैंने थोड़ा समय लिया. जीवन का उतार-चढ़ाव, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा. मुझे अब भी खेल पसंद है. अब भी मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं.’

विनेश ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सन्नाटे में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी ‘आग कभी नहीं बुझती है’. ये केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी. अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… ये मेरे सिस्टम में है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है. तो मैं यहां हूं, एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना के साथ जो झुकने से इनकार करता है, LA28 की ओर वापस कदम रख रही हूं. और इस बार, मैं अकेले नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 ओलंपिक की इस राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर होगा.’

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp