IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन आने वाली 16 तारीख (दिसंबर) को अबू धाबी में होगा. 77 स्लॉट्स के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी, ये प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. बेशक टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद करता है लेकिन एक अच्छा गेंदबाज हारी हुई बाजी को अपनी टीम के पक्ष में कर सकता है. तभी तो मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पहले दो खिलाड़ी बने थे, जिन्हे ऑक्शन में 20 करोड़ रूपये से ज्यादा मिले. जानिए आगामी ऑक्शन में किन 5 गेंदों को अधिक रकम मिल सकती है.

आकाश दीप

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप 2022 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन किसी भी सीजन में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले. 4 सीजनों में उन्होंने कुल 14 ही मैच खेले हैं, जिसमें 10 विकेट लिए हैं. आकाश ने 3 सीजन आरसीबी के लिए और 1 सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है, लेकिन एलएसजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. आकाश का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, लेकिन सीएसके, हैदराबाद उन्हें खरीदने के लिए बड़ा दांव लगा सकती है.

लुंगी एनगिडी

29 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पिछले साल चैंपियन टीम (RCB) का हिस्सा थे, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया है. एनगिडी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, लेकिन ये रकम बहुत ज्यादा तक जा सकती है. इसके पीछे उनका हालिया फॉर्म है.

लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ पहले 2 टी20 में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने दोनों मैचों के पहले ही ओवर में शुभमन गिल को आउट किया. 2 मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए हैं. आरसीबी के लिए पिछले साल उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे, जिसमें 4 विकेट चटकाए.

मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर कई टीमों की नजरें होंगी, जो पिछले 4 संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल में खेले 32 मैचों में उन्होंने 47 विकेट लिए हैं, उनकी खासियत है कि वह पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं.

मथीशा पथिराना का ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. टी20 इंटरनेशनल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 21 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं. सीएसके उन्हें वापस भी अपने दल में शामिल कर सकती है.

एनरिक नॉर्खिया

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया हो सकते हैं, जिन्हें मोटी रकम मिल सकती है. 32 वर्षीय नॉर्खिया पिछले साल केकेआर टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें भी रिलीज कर दिया है. हालांकि पिछले संस्करण उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले, जिसमें वह सिर्फ 1 विकेट ले सके. इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 46 मैचों में 60 विकेट लिए हैं.

चेतन सकारिया

27 वर्षीय चेतन सकरिया भी पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने को मिला. सकरिया अच्छे गेंदबाज हैं, हालांकि उन्हें खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके मिले नहीं है. आईपीएल में उन्होंने 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. चेतन सकरिया का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, लेकिन उन्हें करोड़ो की रकम मिल सकती है.



Source link

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, 2028 ओलंपिक में फिर खेलेंगी!

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, 2028 ओलंपिक में फिर खेलेंगी!


Vinesh Phogat U-Turn From Retirement: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा निर्णय लिया है, उन्होंने अपने संन्यास के फैसले को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया है. इसी साल अगस्त में विनेश ने रेसलिंग से दूरी बनाते हुए राजनीति में एंट्री की घोषणा की थी, लेकिन वो एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इसकी जानकारी खुद विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए दी. विनेश की नजर अब 2028 ओलंपिक खेल पर है, जो लॉस एंजिल्स में होने वाला है.

विनेश ने संन्यास से वापसी का किया ऐलान

विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरी आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था. कई सालों में पहली बार मैंने चैन की सांस ली. अपने कार्यभार को समझने के लिए मैंने थोड़ा समय लिया. जीवन का उतार-चढ़ाव, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा. मुझे अब भी खेल पसंद है. अब भी मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं.’

विनेश ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सन्नाटे में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी ‘आग कभी नहीं बुझती है’. ये केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी. अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… ये मेरे सिस्टम में है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है. तो मैं यहां हूं, एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना के साथ जो झुकने से इनकार करता है, LA28 की ओर वापस कदम रख रही हूं. और इस बार, मैं अकेले नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 ओलंपिक की इस राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर होगा.’

 





Source link

गुस्से में गम्भीर! भारत की हार के बाद खिलाड़ियों से किया टाइट हैंडशेक, सोशल मीडिया पर वायरल

गुस्से में गम्भीर! भारत की हार के बाद खिलाड़ियों से किया टाइट हैंडशेक, सोशल मीडिया पर वायरल


IND vs SA: दूसरे T20I में साउथ अफ्रीका से मिली 51 रन की करारी हार ने भारतीय टीम की तैयारी और मानसिकता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए. हालांकि मैच से ज्यादा चर्चा में रहा भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन. मैच खत्म होते ही गंभीर जब खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पहुंचे. अब उनका कड़क अंदाज और  बॉडी लैंग्वेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

गंभीर का ‘गंभीर’ अंदाज वायरल

गौतम गंभीर हमेशा से अपनी तेज-तर्रार और स्ट्रिक्ट पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. मोगा में हुए मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टॉप ऑर्डर जल्दी टूट गया, गेंदबाजी में लाइन-लेंथ का बड़ा मुद्दा रहा और फील्डिंग में भी कई चूक दिखीं. इन्हीं गलतियों के बीच मैच के बाद गंभीर जब खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे, तो उनके चेहरे पर झुंझलाहट साफ दिख रही थी. वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया और फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

अर्शदीप की 7 वाइड और टॉप ऑर्डर की नाकामी

भारत के लिए इस मैच की सबसे बड़ी निराशा रही एक ही ओवर में अर्शदीप सिंह की 7 वाइड गेंदें. इससे न सिर्फ रन बढ़े बल्कि टीम पर दबाव भी बढ़ गया. वहीं बल्लेबाजी में, लगातार दूसरे मैच में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव दोनों ही फ्लॉप रहे. अगर तिलक वर्मा की 34 गेंदों में 62 रन की पारी न होती, तो हार का अंतर और बड़ा हो सकता था.

कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम को अपनी रणनीति बदलनी होगी. उन्होंने माना कि टॉप ऑर्डर ने जिम्मेदारी नहीं निभाई और मैच को गहराई तक ले जाने की कोशिश भी नहीं हुई. सूर्या ने कहा कि,

  • टीम सिर्फ अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआत पर निर्भर नहीं रह सकती
  • खुद उन्हें और शुभमन को बेहतर शुरुआत देनी चाहिए थी
  • हालात कठिन थे, पर टीम के पास प्लान ‘B’ होना चाहिए था
  • अक्षर पटेल से प्रमोशन देकर प्रयोग किया लेकिन वह चल नहीं पाया

इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि टीम गलतियों से सीख लेकर अगले मैच में बेहतर करेगी. 





Source link

मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त

मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त


साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को 51 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. हालांकि इसके बाद भी मुल्लांपुर का माहौल किसी क्रिकेट फेस्टिवल से कम नहीं था. महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम खचाखच भरा था और दर्शकों का जोश देखने लायक था. इस मैच की सबसे दिलचस्प झलकें मैदान पर भारत के दो वर्ल्ड कप हीरोज युवराज सिंह और गौतम गंभीर की मस्ती रही.

मस्ती के मूड में नजर आए  युवराज–गंभीर

मैच से पहले युवराज सिंह और हेड कोच गौतम गंभीर की दोस्ताना नोकझोंक कैमरों में कैद हो गई. एक तस्वीर में युवी पीछे से आकर गंभीर को मजाकिया अंदाज में पकड़ लेते हैं. दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग ने फैंस को 2007 टी-20 और 2011 विश्व कप की याद दिला दी, जब इन दोनों ने मिलकर भारत को दो विश्व खिताब दिलाए थे. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

युवराज और हरमनप्रीत के नाम हुए स्टैंड

इस मुकाबले में सबसे खास पल वह था जब युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के सम्मान में स्टेडियम के दो स्टैंड उनके नाम कर दिए गए. 2011 वर्ल्ड कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज और भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप दिलाने वाली हरमनप्रीत के लिए यह सम्मान बेहद खास रहा. समारोह में दोनों अपने परिवार के साथ पहुंचे और दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. भारतीय पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह के नाम पर पहले ही स्टेडियम का एक पवेलियन है. 

मैच में क्या हुआ 

पहले मैच में सिर्फ 74 रन पर ढेर होने वाली साउथ अफ्रीका ने इस बार अपनी बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को बेबस कर दिया. क्विंटन डिकॉक ने 46 गेंदों पर 90 रन ठोकते हुए भारतीय गेंदबाजी की लय बिगाड़ दी. उनकी पारी में 7 छक्के और 5 चौके शामिल थे. साउथ अफ्रीका ने 213 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो इस सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा टोटल है. 

जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत फिर कमजोर रही. हालांकि तिलक वर्मा ने 62 रन की शानदार पारी खेलकर उम्मीद जगाई, पर उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. जितेश शर्मा ने 27, अक्षर पटेल ने 21 और हार्दिक पंड्या ने 20 रन बनाए. जिसक चलते पूरी टीम 162 पर सिमट गई.

तीसरा टी-20 अब ‘करो या मरो’ जैसा

51 रन की हार के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. 5 मैचों की इस सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा. जहां दोनों टीमें बढ़त पाने के इरादे से उतरेंगी.  



Source link

हेड कोच गौतम गंभीर पर बरसे उथप्पा और डेल स्टेन, सूर्या को नंबर-4 पर भेजने से मचा बवाल

हेड कोच गौतम गंभीर पर बरसे उथप्पा और डेल स्टेन, सूर्या को नंबर-4 पर भेजने से मचा बवाल


साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया को 51 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार ने कई पुराने सवालों को फिर जगा दिया है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भारत हर विभाग में फ्लॉप रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर. जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में टीम के बैटिंग ऑर्डर के साथ ‘एक्सपेरिमेंट’ किया. इस बार इसकी कीमत टीम इंडिया को भारी हार के रूप में चुकानी पड़ी.

सूर्या को नंबर 4 पर भेजना बना विवाद

मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर उनकी सामान्य पोजिशन के बजाय नंबर 4 पर भेजा गया. अक्षर पटेल को उनसे पहले बैटिंग के लिए भेजा गया, जिससे पूर्व क्रिकेटरों के बीच हैरानी फैल गई. सूर्या सिर्फ 4 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए और टीम शुरुआत में मिली कठिन परिस्थिति से उभर नहीं सकीं.

रॉबिन उथप्पा ने गंभीर की सोच पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने मैच के बाद कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय टीम को अपने ‘बेस्ट बल्लेबाजों’ को ऊपर भेजना चाहिए. उथप्पा बोले, “गंभीर ने प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सिर्फ ओपनिंग फिक्स है और बाकी सभी बैटर फ्लेक्सिबल हैं. हालांकि बड़े टारगेट में आप अपने टॉप बैटर्स को नीचे नहीं भेज सकते हैं. अगर अक्षर को पिंच-हिटर बनाकर भेजा गया था, तो उसे पावर हिटिंग करनी चाहिए थी, लेकिन न तो वो प्लान साफ दिखा और न ही रोल.” उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने के बाद टीम को स्थिरता चाहिए होती है, न कि और एक्सपेरिमेंट.

डेल स्टेन का तीखा बयान

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी गंभीर की प्लानिंग को ‘बड़ी गलती’ बताया. स्टेन ने कहा, “सूर्या आपका बेस्ट टी20 बल्लेबाज है. उसे नीचे भेजना ट्रायल-एंड-एरर नहीं, सीधी-सादी गलती है. अगर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाना था तो ठीक था, लेकिन यहां तो दाएं हाथ के आउट होने के बाद भी दो लेफ्ट-हैंडर्स को ऊपर भेज दिया गया. ये बिल्कुल समझ से बाहर था.”

उथप्पा ने दी सलाह

उथप्पा ने साफ कहा कि टीम इंडिया को टॉप-3 बल्लेबाजों की पोजिशन फिक्स करनी ही होगी, चाहे टीम पहले बैटिंग करे या चेज करे. उन्होंने कहा, “फ्लेक्सिबिलिटी पावरप्ले के बाद चलेगी, पहले नहीं. सूर्या को अगर वन-डाउन भेजते तो उनके पास 60 गेंदें होतीं. उनको नंबर 4 पर भेजकर टीम ने खुद को मुश्किल में डाला. लगातार इस तरह के बदलाव आगे चलकर भारत को किसी बड़ी टूर्नामेंट में नुकसान पहुंचा सकते हैं.”



Source link

3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त


NZ vs WI Test Series: वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन दिन में हरा दिया. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. शुरुआती दिन से ही कीवी टीम मैच पर हावी दिखी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने पूरी बाजी अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में दबाव में रखा और अंत में मिले मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

पहली पारी में किया जीत का रास्ता तय

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. कीवी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज बल्लेबाजों को परेशान किया. ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट और माइकल रे ने 3 विकेट झटके, जिसके कारण वेस्टइंडीज 205 रन पर ही ढेर हो गया. 

जवाब में न्यूजीलैंड ने समझदारी से बल्लेबाजी की. डेवोन कॉनवे (60) और मिचेल हे (61) के शानदार अर्धशतकों ने टीम को 278 तक पहुंचाया. 73 रन की अहम बढ़त ने कीवी टीम को मैच में मजबूत पकड़ दिला दी. 9 विकेट पर 278 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी, जो आगे बड़ी रणनीति साबित हुई.

डफी का कहर, विंडीज दूसरी पारी में ढही

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की उम्मीदें थीं कि टीम वापसी करेगी और न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल लक्ष्य छोड़ेगी. हालांकि जैकब डफी की घातक गेंदबाजी ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं. डफी ने शानदार 5 विकेट झटकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया. माइकल रे ने भी फिर 3 विकेट लेकर उनका साथ निभाया. इन दोनो की गेंदबाजी के चलते परिणाम यह हुआ कि विंडीज सिर्फ 128 रन पर सिमट गई. 

कवम हॉज ने 35 और ब्रैंडन किंग व जस्टिन ग्रीव्स ने क्रमशः 22 और 25 रन बनाए, लेकिन ये प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं ले जा सके. न्यूजीलैंड की सटीक गेंदबाजी के आगे कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.

लक्ष्य का पीछा करने में नहीं लगी देर

56 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. शुरुआत में न्यूजीलैंड का एक विकेट जरूर गिरा, लेकिन उसके बाद केन विलियमसन (16*) और डेवोन कॉनवे (28*) ने बिना दबाव के मैच खत्म कर दिया. जैकब डफी को उनके 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp