3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त


NZ vs WI Test Series: वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन दिन में हरा दिया. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. शुरुआती दिन से ही कीवी टीम मैच पर हावी दिखी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने पूरी बाजी अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में दबाव में रखा और अंत में मिले मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

पहली पारी में किया जीत का रास्ता तय

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. कीवी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज बल्लेबाजों को परेशान किया. ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट और माइकल रे ने 3 विकेट झटके, जिसके कारण वेस्टइंडीज 205 रन पर ही ढेर हो गया. 

जवाब में न्यूजीलैंड ने समझदारी से बल्लेबाजी की. डेवोन कॉनवे (60) और मिचेल हे (61) के शानदार अर्धशतकों ने टीम को 278 तक पहुंचाया. 73 रन की अहम बढ़त ने कीवी टीम को मैच में मजबूत पकड़ दिला दी. 9 विकेट पर 278 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी, जो आगे बड़ी रणनीति साबित हुई.

डफी का कहर, विंडीज दूसरी पारी में ढही

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की उम्मीदें थीं कि टीम वापसी करेगी और न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल लक्ष्य छोड़ेगी. हालांकि जैकब डफी की घातक गेंदबाजी ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं. डफी ने शानदार 5 विकेट झटकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया. माइकल रे ने भी फिर 3 विकेट लेकर उनका साथ निभाया. इन दोनो की गेंदबाजी के चलते परिणाम यह हुआ कि विंडीज सिर्फ 128 रन पर सिमट गई. 

कवम हॉज ने 35 और ब्रैंडन किंग व जस्टिन ग्रीव्स ने क्रमशः 22 और 25 रन बनाए, लेकिन ये प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं ले जा सके. न्यूजीलैंड की सटीक गेंदबाजी के आगे कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.

लक्ष्य का पीछा करने में नहीं लगी देर

56 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. शुरुआत में न्यूजीलैंड का एक विकेट जरूर गिरा, लेकिन उसके बाद केन विलियमसन (16*) और डेवोन कॉनवे (28*) ने बिना दबाव के मैच खत्म कर दिया. जैकब डफी को उनके 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल की फॉर्म बनी चिंता का कारण, इरफान पठान ने उठाए सवाल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल की फॉर्म बनी चिंता का कारण, इरफान पठान ने उठाए सवाल


भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की T20 फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में पहली गेंद पर आउट होना उनकी कठिनाई को और बढ़ा गया है. लंबे समय बाद T20 टीम में वापसी करने वाले गिल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, लेकिन रन न बनने से दबाव अब साफ दिखाई देने लगा है. उनकी इस गिरती हुई फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी चिंता जताई है. 

इरफान पठान ने उठाए सवाल

एशिया कप 2025 से पहले गिल ने एक साल से ज्यादा समय तक T20 टीम से बाहर रहने के बाद दमदार वापसी की थी. हालांकि तब से लेकर अब तक 14 मैचों में वह सिर्फ 263 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनका औसत भी 24 के आसपास रहा. यही नही उनका सबसे बड़ा स्कोर भी सिर्फ 47 रन ही है.

उनकी गिरती फॉर्म देखकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने साफ कहा कि गिल की ये फॉर्म आने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले “बहुत बड़ी चिंता” है. इरफान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “शुभमन गिल की फॉर्म T20 फॉर्म वर्ल्ड कप से पहले चिंता का विषय है. उम्मीद है वह जल्द लय में आएंगे, वरना टीम इंडिया मुश्किल में फंस सकती है.”

संजू सैमसन को बाहर कर मिली जिम्मेदारी

गिल की वापसी ने टीम के कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव कराया था. गिल को जगह देने के लिए संजू सैमसन, जो बढ़िया ओपनिंग कर रहे थे, उनको नीचे भेजा गया और बाद में प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने गिल पर भरोसा जताया, लेकिन अब यही फैसला कहीं इंडिया पर भारी न पड़ जाए. अभिषेक शर्मा और सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पहले अच्छा कर रही थी, ऐसे में गिल को लगातार मौके मिलना अब चर्चा का विषय बन चुका है.

एंकर रोल बनाम अटैकिंग एप्रोच

यह भी साफ है कि गिल “धुआंधार” बल्लेबाजी नहीं कर सकते जैसे अभिषेक शर्मा करते हैं. वहीं भारत की नई T20 फिलॉसफी पूरी तरह फियरलेस अटैक पर आधारित है, जहां हर ओवर में बड़े शॉट की उम्मीद की जाती है. गिल एंकर जैसा रोल निभा सकते हैं, जो पहले कोहली किया करते थे. हालांकि टीम के पास अब नंबर 8 तक बैटिंग होने की वजह से इस रोल की अहमियत कम हो गई है. 

T20 वर्ल्ड कप में समय कम

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कुल 10 मैच खेलने हैं. ऐसे में खिलाड़ियों को आजमाने और सही संयोजन खोजने के लिए टीम के पास समय कम है. गिल की खराब फॉर्म टीम की रणनीति के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है.  



Source link

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की करारी हार, इसका ‘गुनहगार’ कौन और कहां हुई सबसे बड़ी चूक?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की करारी हार, इसका ‘गुनहगार’ कौन और कहां हुई सबसे बड़ी चूक?


IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 जीतकर बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरी तरह बिखरी नजर आई. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारत को 51 रन से हार मिली और सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है. आखिर किन वजहों से भारत की जीत आसान होने के बावजूद मैच हाथ से निकल गया? आइए विस्तार से समझते हैं.

अर्शदीप सिंह की बेहद खराब गेंदबाजी 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का यह मैच पूरी तरह से भूलने लायक रहा. उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया. इस मैच में उन्होंने 13.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. यही नहीं अर्शदीप ने सिर्फ एक ओवर में 7 वाइड गेंद फेंकी! एक ओवर में 13 गेंद डालकर अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारत की पारी में कुल 16 वाइड गेंदें हुईं, जिनसे 22 रन अतिरिक्त मिले. ऐसे हाई-स्कोरिंग मैच में इतने एक्स्ट्रा रन देना सीधे-सीधे हार की वजह बन गया. अंतिम 10 ओवर में तो गेंदबाजों ने 123 रन लुटा दिए.

ओपनिंग जोड़ी ने फिर किया निराश

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों मैचों में निराशा हाथ लगी. गिल तो खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंदों में चलते बने. अभिषेक शर्मा भी 17 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार दो मैचों में खराब शुरुआत ने टीम पर भारी दबाव डाल दिया. जब टारगेट इतना बड़ा हो, तब ओपनर्स का जल्दी आउट होना रनचेज को लगभग असंभव बना देता है. भारतीय टॉप ऑर्डर फेल रहा जिसके चलते मिडिल ऑर्डर पर बोझ बढ़ गया.

कप्तान सूर्यकुमार की खराब पारी

पहले मैच में सूर्या का दांव चल गया था, लेकिन दूसरे मैच में उनकी रणनीति पर सवाल उठे. बॉलिंग चेंज, फील्ड सेटिंग, डैथ ओवर्स की प्लानिंग, कई जगह टीम लड़खड़ाती नजर आयी. कप्तान के रूप में जब टीम मुश्किल में थी, तब सूर्या खुद भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार दो मैचों में फ्लॉप होने पर उनकी आलोचना तेज हो गई है.

गेंदबाजों की नाकामी भी रही अहम

अर्शदीप के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह भी बेअसर रहे. उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं मिला. खास बात यह कि उनकी गेंदों पर चार छक्के लगे, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे.  



Source link

गिल को लेकर भड़के सूर्यकुमार यादव? मुल्लांपुर की शर्मनाक हार के बाद कप्तान ने बताई बड़ी चूक

गिल को लेकर भड़के सूर्यकुमार यादव? मुल्लांपुर की शर्मनाक हार के बाद कप्तान ने बताई बड़ी चूक


IND vs SA 2nd T20I: मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से सबसे ज्यादा निराश कप्तान सूर्यकुमार यादव दिखे. साउथ अफ्रीका ने 213 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय टीम 162 रन पर ढेर हो गई. मैच के बाद सूर्या ने टीम की गलतियों पर खुलकर बात की और खासतौर पर टॉप ऑर्डर की नाकामी पर अपनी नाराजगी जताई.

पहले गेंदबाजी का फैसला पड़ा भारी

सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बड़ी गलती साबित हुई. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. विकेट शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी के लिए ठीक था. गेंदबाजी करते समय हमने सही लेंथ नहीं पकड़ी और इसका नुकसान उठाना पड़ा.” साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में तेज रन बनाए और भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव में रहे.

ओस ने भी बिगाड़ा प्लान

मुल्लांपुर में ओस की मौजूदगी से उम्मीद थी कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी, लेकिन टीम इंडिया इसका फायदा नहीं उठा पाई. इस पर सूर्या ने कहा, “थोड़ी ओस थी, पर हमारी योजना काम नहीं कर रही थी. हमें प्लान बदलना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.” उन्होंने कहा कि यह हार टीम के लिए सीख है और आगे वे इससे सुधार करेंगे. 

टॉप ऑर्डर पर कप्तान का गुस्सा 

इस मुकाबले में भारत की टॉप ऑर्डर बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों ही टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दे पाए. खासकर गिल पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इस पर सूर्या ने साफ कहा, “मुझे और शुभमन को अच्छी शुरुआत देनी चाहिए थी. हर बार अभिषेक शर्मा से उम्मीद नहीं की जा सकती है.  शुभमन भी पहली गेंद पर जल्दी आउट हो गया था. उसके बाद मुझे ही लंबी पारी खेलकर टीम को संभालना चाहिए था.” कप्तान ने माना कि उनका और गिल का फेल होना टीम की हार की बड़ी वजह थी.

अक्षर पटेल की तारीफ, लेकिन…

सूर्या ने अक्षर पटेल के प्रयास की सराहना की, पर बताया कि निचले क्रम की कोशिश तब काम नहीं आती जब टॉप ऑर्डर जवाब दे दे. उन्होंने आगे बताया, “अक्षर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमें शुरुआत में ही पारी को सेट करना चाहिए था. तभी चेज करना आसान होता है.”

अगले मैच में बड़े बदलाव?

हार के बाद सूर्या का ये रिएक्शन साफ दिखाता है कि टीम की रणनीति में बदलाव हो सकता है. अगला मैच भारत के लिए वापसी का एक अहम मौका होगा और कप्तान की नजरें अब मजबूत वापसी पर होंगी. 



Source link

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन 5 विकेटकीपरों पर हो सकती है पैसों की बारिश, जानिए कौन हैं वो

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन 5 विकेटकीपरों पर हो सकती है पैसों की बारिश, जानिए कौन हैं वो


IPL 2025 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मिनी ऑक्शन होने वाला है. इस मिनी ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि, ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें सिर्फ 359 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया है. इस फाइनल लिस्ट में लगभग 40 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, इनमें से पांच विकेटकीपरों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी. यहां हम ऐसे ही 5 विकेटकीपर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर इस मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है.

IPL 2026 की मिनी ऑक्शन के टॉप-5 विकेटकीपर

1. कार्तिक शर्मा

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले कार्तिक शर्मा महज 19 साल के हैं. कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 11 पारियां खेली है, जिसमें उन्होंने 163 की बेहतरीन औसत से कुल 334 रन बनाए हैं. वहीं, उनका लिस्ट ए क्रिकेट में 118 का स्ट्राइक रेट है.

2. बेन डकेट 

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट एक विकेटकीपर भी हैं. डकेट ने 216 टी20 मुकाबलों में 140 की स्ट्राइक रेट से कुल 5,397 रन बनाए हैं. वहीं, डकेट इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में 154 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.

3. रुचित अहिर 

घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए रुचित अहिर का रिकॉर्ड दमदार है. टी20 क्रिकेट में रुचित ने 12 मुकाबलों में 169 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इन मैचों में रुचित के नाम दो अर्धशतक भी है और वो चौके से ज्यादा लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.

4. जेमी स्मिथ 

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में बहरीन प्रदर्शन करके दिखा है. स्मिथ का 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 194 का स्ट्राइक रेट है. वहीं, टी20 क्रिकेट में स्मिथ ने 97 मैचों में कुल 1,687 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा है.

5. वंश बेदी 

आईपीएल 2025 में 22 साल के वंश बेदी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वो पिछले सीजन से बाहर हो गए थे. वहीं, वंश ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन के 9 मैचों में 187 की स्ट्राइक रेट से कुल 187 रन ही बनाए थे. 



Source link

इन 5 कारणों से दूसरा टी20 हारा भारत, बुमराह-अर्शदीप के 99, कप्तान-उपकप्तान ने नहीं ली जिम्मेदार

इन 5 कारणों से दूसरा टी20 हारा भारत, बुमराह-अर्शदीप के 99, कप्तान-उपकप्तान ने नहीं ली जिम्मेदार


भारत दूसरा टी20 मैच 51 रनों से हार गया है. तिलक वर्मा की 62 रन की पारी टीम इंडिया के काम न आ सकी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में भारतीय टीम 162 रनों पर सिमट गई. इस मैच में फेल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट बहुत लंबी रही, जिनमें से शुभमन गिल भी एक हैं. टॉस जीतने के बाद भी भारतीय टीम गलत फैसलों के चलते बुरी तरह हार गई. यहां जान लीजिए मुल्लांपुर में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण कौन से रहे?

1. बल्लेबाजी क्रम में फालतू का फेरबदल

भारत ने पहले 2 ओवर में ही अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का विकेट खो दिया था. तीसरे क्रम पर अक्षर पटेल को भेजा गया, जो पावरप्ले में भेजे जाने की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने नियमित तीसरे क्रम पर आए होते, तो शायद उनकी 30-40 रनों की तेजतर्रार पारी मैच का रुख भारत की ओर मोड़ सकती थी. अक्षर नंबर-3 पर आए, इससे तिलक वर्मा सहित सभी बल्लेबाजों का क्रम बदल गया. फिनिशर का रोल अदा करने वाले शिवम दुबे आठवें क्रम पर बैटिंग करने आए. जहां जिस बल्लेबाज को खेलने की आदत नहीं है, उन्हें मजबूरन दूसरे क्रम पर बैटिंग करनी पड़ी.

2. कप्तान और उपकप्तान की खराब फॉर्म

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी है. गिल बिना खाता खोले आउट हो गए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 5 रन बनाए. इस साल गिल के बल्ले से एक भी टी20 फिफ्टी नहीं आई है, वहीं सूर्या की टी20 औसत इस साल 14.4 की है. गिल और सूर्यकुमार का जिम्मेदारी ना लेना भी टीम इंडिया की हार का एक मुख्य कारण रहा.

3. हार्दिक पांड्या की धीमी पारी

हार्दिक पांड्या जब बैटिंग करने आए, तब 7.3 ओवर में भारत का स्कोर 67/4 था. उस समय भारत को 12.3 ओवर में 147 रन बनाने थे. ऐसे समय कोई भी बल्लेबाज आता, उससे टीम को तेजतर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद होती और उस समय की मांग भी ऐसी ही थी. मगर हार्दिक उस समय बहुत धीमे अंदाज में खेले. उन्होंने 23 गेंद में 20 रन बनाए, जो भारतीय टीम को बहुत भारी पड़े.

4. बुमराह-अर्शदीप के 99 रन

भारतीय टीम की हार की नींव पहली पारी में ही लिख दी गई थी. टी20 टीम के दो मेन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ही बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गए. दोनों ने मिलकर 99 रन लुटा दिए. बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दिए, जबकि अर्शदीप ने अपने ओवरों में 54 रन लुटा दिए.

5. अक्षर पटेल की पारी पड़ी भारी

अक्षर पटेल तीसरे ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे. पावरप्ले में आकर जहां उन्हें तेज बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, वहां पारी में छठे ओवर तक 17 गेंद खेलकर सिर्फ 13 रन बना पाए थे. अक्षर इस धीमी पारी की रफ्तार बढ़ा ही नहीं पाए. उनकी 21 गेंद में 21 रनों की पारी की वजह से निचले क्रम के बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ता चला गया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp