इन 5 कारणों से दूसरा टी20 हारा भारत, बुमराह-अर्शदीप के 99, कप्तान-उपकप्तान ने नहीं ली जिम्मेदार

इन 5 कारणों से दूसरा टी20 हारा भारत, बुमराह-अर्शदीप के 99, कप्तान-उपकप्तान ने नहीं ली जिम्मेदार


भारत दूसरा टी20 मैच 51 रनों से हार गया है. तिलक वर्मा की 62 रन की पारी टीम इंडिया के काम न आ सकी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में भारतीय टीम 162 रनों पर सिमट गई. इस मैच में फेल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट बहुत लंबी रही, जिनमें से शुभमन गिल भी एक हैं. टॉस जीतने के बाद भी भारतीय टीम गलत फैसलों के चलते बुरी तरह हार गई. यहां जान लीजिए मुल्लांपुर में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण कौन से रहे?

1. बल्लेबाजी क्रम में फालतू का फेरबदल

भारत ने पहले 2 ओवर में ही अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का विकेट खो दिया था. तीसरे क्रम पर अक्षर पटेल को भेजा गया, जो पावरप्ले में भेजे जाने की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने नियमित तीसरे क्रम पर आए होते, तो शायद उनकी 30-40 रनों की तेजतर्रार पारी मैच का रुख भारत की ओर मोड़ सकती थी. अक्षर नंबर-3 पर आए, इससे तिलक वर्मा सहित सभी बल्लेबाजों का क्रम बदल गया. फिनिशर का रोल अदा करने वाले शिवम दुबे आठवें क्रम पर बैटिंग करने आए. जहां जिस बल्लेबाज को खेलने की आदत नहीं है, उन्हें मजबूरन दूसरे क्रम पर बैटिंग करनी पड़ी.

2. कप्तान और उपकप्तान की खराब फॉर्म

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी है. गिल बिना खाता खोले आउट हो गए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 5 रन बनाए. इस साल गिल के बल्ले से एक भी टी20 फिफ्टी नहीं आई है, वहीं सूर्या की टी20 औसत इस साल 14.4 की है. गिल और सूर्यकुमार का जिम्मेदारी ना लेना भी टीम इंडिया की हार का एक मुख्य कारण रहा.

3. हार्दिक पांड्या की धीमी पारी

हार्दिक पांड्या जब बैटिंग करने आए, तब 7.3 ओवर में भारत का स्कोर 67/4 था. उस समय भारत को 12.3 ओवर में 147 रन बनाने थे. ऐसे समय कोई भी बल्लेबाज आता, उससे टीम को तेजतर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद होती और उस समय की मांग भी ऐसी ही थी. मगर हार्दिक उस समय बहुत धीमे अंदाज में खेले. उन्होंने 23 गेंद में 20 रन बनाए, जो भारतीय टीम को बहुत भारी पड़े.

4. बुमराह-अर्शदीप के 99 रन

भारतीय टीम की हार की नींव पहली पारी में ही लिख दी गई थी. टी20 टीम के दो मेन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ही बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गए. दोनों ने मिलकर 99 रन लुटा दिए. बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दिए, जबकि अर्शदीप ने अपने ओवरों में 54 रन लुटा दिए.

5. अक्षर पटेल की पारी पड़ी भारी

अक्षर पटेल तीसरे ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे. पावरप्ले में आकर जहां उन्हें तेज बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, वहां पारी में छठे ओवर तक 17 गेंद खेलकर सिर्फ 13 रन बना पाए थे. अक्षर इस धीमी पारी की रफ्तार बढ़ा ही नहीं पाए. उनकी 21 गेंद में 21 रनों की पारी की वजह से निचले क्रम के बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ता चला गया.



Source link

10 या 12 नहीं… भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया ‘शर्मनाक

10 या 12 नहीं… भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया ‘शर्मनाक


मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 213 रन बनाए थे, जवाब में पूरी भारतीय टीम 162 रनों पर सिमट गई. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 16 वाइड समेत कुल 22 रन एक्स्ट्रा के दिए. ये एक टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा वाइड गेंदों वाला मैच बन गया है.

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 213 रन बनाए. इसमें 22 रन तो सिर्फ एक्स्ट्रा के थे. अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 7 वाइड जड़ें फेंकी, जिस पर कोच गंभीर भी गुस्से में नजर आए. 22 एक्स्ट्रा रन में 16 वाइड, 1 बाई और 5 लेग बाई के रन थे.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 साल बाद हुआ है जब भारतीय गेंदबाजों ने एक मैच में 15 से ज्यादा वाइड गेंदें डाली हैं. इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा हुआ था. मुल्लांपुर में टीम इंडिया द्वारा सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकने का अनचाहा टूटते-टूटते रह गया. सबसे ज्यादा वाइड 2009 में श्रीलंका के खिलाफ डाली थी, जब भारतीय गेंदबाजों ने 17 वाइड गेंदे फेंकी थी.

एक टी20 में भारत द्वारा सबसे ज्यादा वाइड गेंदें

  • 17 वाइड बनाम श्रीलंका, मोहाली (2009)
  • 16 वाइड बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई (2018)
  • 16 वाइड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुल्लांपुर (2025)
  • 15 वाइड बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन (2007)

अर्शदीप, बुमराह को नहीं मिला विकेट

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन लुटाए, उन्होंने 9 गेंदें वाइड फेंकी. अर्शदीप के ओवरों में 5 छक्के गए. जसप्रीत बुमराह भी विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने 4 ओवरों में 11.25 की इकॉनमी से 45 रन खर्चे. बुमराह के ओवरों में 4 छक्के गए, उन्होंने 1 वाइड का रन दिया.

हार्दिक पांड्या को भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 3 ओवर डाले, जिसमें 34 रन दिए. शिवम दुबे ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने 3 ओवरों में 27 रन देकर 1 विकेट लिया.



Source link

कोच गंभीर से भारी चूक, 51 रनों से दूसरा टी20 हारा भारत, अफ्रीका के आगे बड़े-बड़े धुरंधर फेल

कोच गंभीर से भारी चूक, 51 रनों से दूसरा टी20 हारा भारत, अफ्रीका के आगे बड़े-बड़े धुरंधर फेल


दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 51 रन से हरा दिया है. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका पांच टी20 मैचों की सीरीज में एक-एक से बराबरी पर आ गया है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन ही बना सकी. तिलक वर्मा ने 62 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके.

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही, क्योंकि शुभमन गिल गोल्डन डक का शिकार बने. कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी है, जो 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा को मार्को यान्सेन ने जबरदस्त गेंद फेंक कर आउट किया, जिसे अभिषेक समझ ही नहीं पाए. अभिषेक के बल्ले से 17 रन निकले.

अकेले क्या करते तिलक वर्मा?

तिलक वर्मा अकेले क्या-क्या करते? एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन तिलक वर्मा किसी दीवार की तरह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने डटे रहे. उन्होंने 34 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. तिलक अंतिम ओवर तक मैदान में टिके रहे. हार्दिक पांड्या ने 20 रन और जीतेश शर्मा ने 27 रन बनाए. 

कोच गंभीर से भारी चूक

सिर्फ टॉप ऑर्डर पक्का, बाकी बल्लेबाजों का क्रम पक्का नहीं. कोच गौतम गंभीर की यह नीति टीम इंडिया के वर्ल्ड कप प्लान पर भारी पड़ती दिख रही है. टी20 टीम में नंबर-3 अभी तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के इर्दगिर्द घूम रहा था. मगर दूसरे टी20 में अक्षर पटेल को तीसरे क्रम पर भेजा गया. पटेल ने ऐसे समय में 21 गेंद में 21 रन बनाए, जब टीम इंडिया को तूफानी अंदाज में बैटिंग की जरूरत थी. नतीजन भारतीय टीम के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता ही चला गया.

शिवम दुबे, जो टीम में फिनिशर का रोल अदा करते हैं, पांचवें और छठे क्रम पर बैटिंग करके बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं. मगर अक्षर पटेल को ऊपर भेजा गया, जिससे पूरे बैटिंग लाइन-अप का क्रम ही बिगड़ा हुआ दिखा. शिवम दुबे जैसा बल्लेबाज नंबर पर आया, जो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए.



Source link

बुमराह का ‘शर्मनाक’ T20I मैच, करियर में पहली बार हुआ ऐसा; दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खूब धोया

बुमराह का ‘शर्मनाक’ T20I मैच, करियर में पहली बार हुआ ऐसा; दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खूब धोया


जसप्रीत बुमराह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. एक समय था जब अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए बुमराह की गेंदों पर छक्के लगा पाना बहुत मुश्किल काम होता था. अगर भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच में बुमराह ने 11.20 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए. बुमराह के नाम इकॉनमी रेट का नहीं बल्कि सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड बन गया है.

अब तक जसप्रीत बुमराह के अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में ऐसा नहीं हुआ था, जब एक ही मैच में उनकी गेंदों पर 4 छक्के लगे हों. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पहली बार हुआ जब उनकी बॉलिंग पर 4 छक्के लगे. बुमराह ने दूसरे टी20 मैच में 4 ओवर में 45 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके.

जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पेल के पहले 2 ओवरों में 17 रन दिए थे. मगर उनके तीसरे ओवर में 15 और चौथे ओवर में 18 रन आए. अंतिम ओवर में फरेरा ने ही बुमराह के खिलाफ 2 छक्के लगाए थे. इससे पहले पारी के चौथे ओवर में क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने बुमराह की बॉलिंग पर एक-एक छक्का लगाया था.

जसप्रीत बुमराह हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में 100 विकेट पूरे करने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ने यह कारनामा करके दिखाया था. अब अगले ही मैच में बुमराह के नाम एक ही मैच में 4 छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है.

अर्शदीप की भी हुई कुटाई

इस मैच में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही नहीं बल्कि टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भी जमकर कुटाई हुई. उन्होंने 4 ओवरों में 54 रन लुटा दिए. ये किसी टी20 मैच में अर्शदीप सिंह द्वारा लुटाए गए दूसरे सबसे अधिक रन रहे. अर्शदीप ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ही टी20 मैच में 62 रन लुटा दिए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी में इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, एक बिक सकता है 10 करोड़ से महंगा



Source link

13 गेंदों का ओवर…, अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला

13 गेंदों का ओवर…, अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला


अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में पूर्णकालिक देशों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गेंदों का ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 13 गेंदों का ओवर डाला. इस मामले में नवीन उल हक के बराबर पहुंच गए. इस ओवर में अर्शदीप ने 18 रन खर्चे.

अर्शदीप सिंह पहले टी20 में अच्छे नजर आए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनकी वो लय नजर नहीं आई. टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी चुनी. दक्षिण अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला, जिसमें उन्होंने 7 वाइड गेंद डाली. 7 वाइड और 6 लीगल गेंदें, यानी कुल 13 गेंदों का ओवर किया. इसमें उन्होंने 18 रन खर्चे.

अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह पूर्णकालिक देश के गेंदबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक गेंदों का ओवर डालने वाले बन गए हैं. उनके आलावा अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने भी एक ओवर में 13 गेंदें डाली थी. 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों का ओवर किया था.

अर्शदीप के इस ओवर की शुरुआत सिक्स के साथ हुई थी. इसके बाद उनकी लय खराब हो गई, उनकी दो गेंदें लगातार वाइड हुई. दूसरी लीगल गेंद पर कोई रन नहीं आया, फिर उन्होंने लगातार 4 गेंदें वाइड डाली. 

गंभीर को आया अर्शदीप पर गुस्सा

अर्शदीप सिंह द्वारा जब लगातार तीसरी गेंद वाइड फेंकी गई, तब डगआउट में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भड़क उठे. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि कई फैंस उनके गुस्से वाले रिएक्शन की आलोचना भी कर रहे हैं.

अर्शदीप-बुमराह को नहीं मिला विकेट

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए, क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हैरानी की बात ये रही कि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला और इनकी गेंदों पर रन भी खूब बने. अर्शदीप ने 4 ओवरों में 54 और बुमराह ने 4 ओवरों में 45 रन खर्चे. 

वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं एक विकेट अक्षर पटेल को मिला. हार्दिक पांड्या ने 3 ओवरों में 34 रन दिए, शिवम दुबे ने 2 ओवरों में 18 रन खर्चे.





Source link

पहले क्विंटन डिकॉक ने धोया, अर्शदीप-बुमराह की बंपर पिटाई; दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 213 रन

पहले क्विंटन डिकॉक ने धोया, अर्शदीप-बुमराह की बंपर पिटाई; दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 213 रन


दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बना दिए हैं. क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की तूफानी पारी खेल चौके और छक्कों की बारिश की. भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जमकर पिटाई हुई, वहीं डेथ ओवरों में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा का बल्ला गरजा. मुल्लांपुर के स्टेडियम में यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी. क्विंटन डिकॉक ने शुरू से ही बल्ला घुमाना शुरू कर दिया, लेकिन रीजा हेंड्रिक्स जल्दी आउट हो गए. डिकॉक और एडन मार्करम के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय गेंदबाजों को खूब रुलाया. डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 बाउंड्री जरूर लगाईं, लेकिन 14 रन बनाकर आउट हो गए.

क्विंटन डिकॉक अपने टी20 करियर के दूसरे शतक की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन 90 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए. बाकी काम अंतिम ओवरों में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने पूरा कर दिया.

अंतिम 3 ओवर में बने 49 रन

17 ओवर तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 164 रन बना लिए थे और उसके लिए 200 के स्कोर तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल काम लग रहा था. मगर डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने मिलर अंतिम 3 ओवरों में 49 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पारी 213 रनों पर समाप्त हुई. मिलर ने 12 गेंद में 20 रन बनाए और फरेरा ने 16 गेंद में 30 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी में इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, एक बिक सकता है 10 करोड़ से महंगा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp