पहले क्विंटन डिकॉक ने धोया, अर्शदीप-बुमराह की बंपर पिटाई; दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 213 रन

पहले क्विंटन डिकॉक ने धोया, अर्शदीप-बुमराह की बंपर पिटाई; दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 213 रन


दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बना दिए हैं. क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की तूफानी पारी खेल चौके और छक्कों की बारिश की. भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जमकर पिटाई हुई, वहीं डेथ ओवरों में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा का बल्ला गरजा. मुल्लांपुर के स्टेडियम में यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी. क्विंटन डिकॉक ने शुरू से ही बल्ला घुमाना शुरू कर दिया, लेकिन रीजा हेंड्रिक्स जल्दी आउट हो गए. डिकॉक और एडन मार्करम के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय गेंदबाजों को खूब रुलाया. डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 बाउंड्री जरूर लगाईं, लेकिन 14 रन बनाकर आउट हो गए.

क्विंटन डिकॉक अपने टी20 करियर के दूसरे शतक की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन 90 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए. बाकी काम अंतिम ओवरों में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने पूरा कर दिया.

अंतिम 3 ओवर में बने 49 रन

17 ओवर तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 164 रन बना लिए थे और उसके लिए 200 के स्कोर तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल काम लग रहा था. मगर डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने मिलर अंतिम 3 ओवरों में 49 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पारी 213 रनों पर समाप्त हुई. मिलर ने 12 गेंद में 20 रन बनाए और फरेरा ने 16 गेंद में 30 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी में इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, एक बिक सकता है 10 करोड़ से महंगा



Source link

IPL 2026 नीलामी में इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, 10 करोड़ महंगा बिक सकता ह

IPL 2026 नीलामी में इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, 10 करोड़ महंगा बिक सकता ह


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जिसमें 77 स्लॉट्स के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी. सभी टीमों का मिलाकर कुल पर्स बैलेंस 237.55 करोड़ रुपये है, सबसे ज्यादा बैलेंस केकेआर के पास है और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास. जानिए ऐसे 5 विकेटकीपर बल्लेबाज, जिन्हें ऑक्शन में अन्य की तुलना में ज्यादा पैसा मिल सकता है.

टिम सेफर्ट

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट 1.5 करोड़ रुपये है, लेकिन उनमें कई टीमें इंटरेस्ट दिखा सकती है. ऐसे में उनका प्राइस ऊपर जा सकता है. सेफर्ट ने 2021 में केकेआर के लिए 1 और 2022 में दिल्ली के लिए 2 मैच खेले थे, हालांकि बतौर बल्लेबाज उनका आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा लेकिन पिछले कुछ रिकार्ड्स को देखते हुए वह उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो महंगे बिक सकते हैं.

टिम सेफर्ट ने 77 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 142.52 की स्ट्राइक रेट से 1850 रन बनाए हैं, इसमें 12 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 97 का है.

क्विंटन डी कॉक

ऑक्शन से पहले भारत के खिलाफ खेली 90 रनों की पारी क्विंटन डिकॉक को ऑक्शन में बड़ी रकम दिला सकती है. डिकॉक ने दूसरे टी20 में 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, उन्होंने वनडे में भी शतक जड़ा था. आईपीएल में डिकॉक पिछले साल केकेआर टीम में शामिल थे, जहां 8 मैचों में 152 रन बनाए थे. इसमें 97 रनों की पारी भी शामिल थी. डिकॉक ने आईपीएल में 115 मैचों में 3309 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 134.02 का रहा है.

बेन डकेट

बेन डकेट एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, इसलिए कई टीमें उनके नाम पर विचार कर सकती है. डकेट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. हालांकि उन्हें आईपीएल में कभी मौका नहीं मिला है, उन्होंने 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 527 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.

शाई होप

आईपीएल में हमेशा से वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का बोलबाला रहता है. विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, पिछले कुछ समय से वह अपनी रिकार्ड्स पारियों के लिए सुर्खियां बटौर रहे हैं. ये उन्हें आईपीएल ऑक्शन में बड़ी रकम दिला सकता है. होप ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैच खेले थे, जिसमें 150 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए.

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है, लेकिन ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं. उनपर केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स में टक्कर देखने को मिल सकती है, जिससे उनका प्राइस बढ़ सकता है. पिछले साल बेयरस्टो नॉकआउट मैचों में रिप्लेस होकर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे, जहां 2 मैचों में उन्होंने 85 रन बनाए थे. वह विकेट कीपिंग में शानदार नजर आए थे. अगर इस बार ऑक्शन में उनका प्राइस 10 करोड़ पार भी जा सकता है.



Source link

गिल ने बाउंड्री पार नहीं जाने दी गेंद, उछलकर अंदर फेंकी बॉल, फिर अंपायर ने क्यों दिया सिक्स

गिल ने बाउंड्री पार नहीं जाने दी गेंद, उछलकर अंदर फेंकी बॉल, फिर अंपायर ने क्यों दिया सिक्स


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जिसमें शुभमन गिल अपनी फील्डिंग के कारण चर्चा में आए. दरअसल गिल ने इस मैच में गेंद को बाउंड्री रेखा के बाहर जाने से रोक लिया था, फिर भी अंपायर ने उसे सिक्स करार दिया. आखिर क्यों हुआ ऐसा, और अंपायर ने किस नियम की वजह से सिक्स का इशारा किया. यहां समझें इसका नियम.

यह मामला दक्षिण अफ्रीकी पारी के 15वें ओवर का है. शिवम दुबे बॉलिंग कर रहे थे, सामने डेवाल्ड ब्रेविस थे. ब्रेविस ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ हवाई शॉट लगाया, लेकिन शुभमन गिल ने उछल कर गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया था. तो फिर आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण अंपायर ने सिक्स का इशारा कर दिया.

शुभमन गिल ने जब तक गेंद नहीं पकड़ी थी, उससे पहले ही गिल का पैर बाउंड्री कुशन से टकरा गया था. गिल का पैर बाउंड्री रेखा के ऊपर था, इसलिए यह मायने नहीं रखता था कि गिल ने गेंद को मैदान के भीतर धकेला या नहीं, क्योंकि बॉल टच करने के समय उनका पैर बाउंड्री रेखा के ऊपर था. इसलिए अंपायर ने उसे सिक्स करार दिया.

भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि डेवाल्ड ब्रेविस उसके बाद ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं पाए. उन्हें अक्षर पटेल ने 14 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. बता दें कि इस मुकाबले में अकेले क्विंटन डिकॉक भारतीय गेंदबाजी पर भारी पड़े, जिन्होंने 46 गेंद में 90 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले.

अगर डिकॉक 100 रन पूरे कर लेते, तो यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी भारत के खिलाफ पहली शतकीय पारी होती. हालांकि यह टी20 मैचों में डिकॉक का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर रहा.

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम के अंदर कलह! रोहित-विराट के गजब प्रदर्शन के बाद भी चुप गौतम गंभीर, कोच पर उठे सवाल



Source link

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस रन, क्विंटन डिकॉक ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास; बनाया रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस रन, क्विंटन डिकॉक ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास; बनाया रिकॉर्ड


क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ टी20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 5वीं बार उन्होंने भारत के खिलाफ 50 से अधिक रन की पारी खेली, उनके आलावा निकोलस पूरन और जोस बटलर ऐसा कर चुके हैं. हालांकि डिकॉक ने उन दोनों से कम पारियों में ऐसा किया.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 महाराज यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्विंटन डिकॉक ने रेजा हेंड्रिक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की, इसके बाद उन्होंने एडन मार्क्रम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. इस बीच उन्होंने अपना अर्धशतक जड़ा.

टी20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस रन

  • 5- निकोलस पूरन, वेस्टइंडीज (20वीं पारी में)
  • 5- जोस बटलर, इंग्लैंड (24वीं पारी में)
  • 5- क्विंटन डिकॉक, दक्षिण अफ्रीका (12वीं पारी में)

क्विंटन डिकॉक ने दूसरे टी20 में 90 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए 16वें ओवर की पहली गेंद पर कट करके डिकॉक एक रन लेने के लिए आगे निकल पड़े, लेकिन विकेट कीपर जितेश शर्मा ने तेजी से गेंद को पकड़कर स्टंप पर मार दी. डिकॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 90 रन बनाए.

1-0 से आगे है भारत

भारत के कटक में खेले गए पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज की थी. भारत ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 74 रनों पर ढेर कर दिया था. भारत ने 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज करके 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. आज दूसरा टी20 खेला जा रहा है.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरीरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.



Source link

वैभव सूर्यवंशी मिलाएंगे पाक खिलाड़ियों से हाथ! ICC ने एशिया कप से पहले सामने रखी अनोखी मांग

वैभव सूर्यवंशी मिलाएंगे पाक खिलाड़ियों से हाथ! ICC ने एशिया कप से पहले सामने रखी अनोखी मांग


अंडर-19 एशिया कप 2025 का आगाज 12 दिसंबर से होगा. भारत की अंडर-19 टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 दिसंबर को होगा, जिसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दोनों टीमों से खास मांग की है.

14 दिसंबर को होने वाले भारत-पाक मैच से पहले ICC ने दोनों देशों के खिलाड़ियों से मांग की है कि राजनीतिक मुद्दों को किनारे रखकर अंडर-19 एशिया कप के मैच में हाथ मिलाएं. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे, तीनों मैचों में भारतीय कप्तान और अन्य खिलाड़ियों ने पाक प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया था.

ICC को नहीं चाहिए हैंडशेक ड्रामा

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक आईसीसी ने BCCI से आग्रह किया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने की नीति को ड्रॉप कर दें.

पीटीआई अनुसार BCCI के एक सूत्र ने बताया, “खिलाड़ियों से अब तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने मैनेजर आनंद दातार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. अब अगर भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाते हैं, तो इस बारे में पहले से मैच रेफरी को जानकारी देनी होगी. हम यह जानते हैं कि ICC किसी भी तरह से जूनियर क्रिकेट में राजनीति नहीं चाहता है. इसलिए यह खराब छवि और जनभावना, दोनों का मामला है.”

यह हैंडशेक विवाद एशिया कप 2025 में शुरू हुआ था, उसके बाद महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 और मेंस टी20 इमर्जिंग एशिया कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया था. भारत की अंडर-19 टीम के मैनेजर आनंद दातार और हेड कोह ऋषिकेश कानिटकर को मैच से पहले अपना निर्णय लेना होगा.

यह भी पढ़ें:

इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

U19 Asia Cup 2025 Schedule: कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल



Source link

भारतीय टीम के अंदर कलह! रोहित-विराट के गजब प्रदर्शन के बाद भी चुप गौतम गंभीर, कोच पर उठे सवाल

भारतीय टीम के अंदर कलह! रोहित-विराट के गजब प्रदर्शन के बाद भी चुप गौतम गंभीर, कोच पर उठे सवाल


रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में विराट 302 रन बनाकर आ रहे हैं, वहीं रोहित भी निरंतर रन बना रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. उथप्पा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित और विराट ने अच्छा किया है, इसके बावजूद गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ करने से हाथ पीछे खींच रखा है.

अपने यूट्यूब चैनल पर रॉबिन उथप्पा ने कहा, “मुझे यह आश्चर्यजनक लगा कि सीरीज खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझे गौतम गंभीर, विराट और रोहित की तारीफ करते नहीं दिखे. यहां 2 बल्लेबाज हैं, जो जान लगाकर अपनी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि वो कितना अच्छा खेल सकते हैं. उन्होंने हर संदेह को दूर कर दिया कि वो क्या कर सकते हैं और बढ़िया फॉर्म में रहकर भारत के लिए क्या करेंगे, यह दिखाकर उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया है.”

वर्तमान में रहना जरूरी

भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया था. टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर से 2027 ODI वर्ल्ड कप के प्लान के बारे में पूछा गया था. गंभीर का कहना था कि, “पहले आपको यह समझना होगा कि ODI वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है. यह जरूरी है कि आप वर्तमान में रहकर सोचें.”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने लगातार 2 शतक लगाए और अंतिम मुकाबले में नाबाद 65 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. 3 मैचों में उन्होंने 302 रन बनाए थे और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी दिया गया. दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 146 रन बनाए थे और वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp