भारतीय टीम के अंदर कलह! रोहित-विराट के गजब प्रदर्शन के बाद भी चुप गौतम गंभीर, कोच पर उठे सवाल

भारतीय टीम के अंदर कलह! रोहित-विराट के गजब प्रदर्शन के बाद भी चुप गौतम गंभीर, कोच पर उठे सवाल


रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में विराट 302 रन बनाकर आ रहे हैं, वहीं रोहित भी निरंतर रन बना रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. उथप्पा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित और विराट ने अच्छा किया है, इसके बावजूद गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ करने से हाथ पीछे खींच रखा है.

अपने यूट्यूब चैनल पर रॉबिन उथप्पा ने कहा, “मुझे यह आश्चर्यजनक लगा कि सीरीज खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझे गौतम गंभीर, विराट और रोहित की तारीफ करते नहीं दिखे. यहां 2 बल्लेबाज हैं, जो जान लगाकर अपनी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि वो कितना अच्छा खेल सकते हैं. उन्होंने हर संदेह को दूर कर दिया कि वो क्या कर सकते हैं और बढ़िया फॉर्म में रहकर भारत के लिए क्या करेंगे, यह दिखाकर उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया है.”

वर्तमान में रहना जरूरी

भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया था. टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर से 2027 ODI वर्ल्ड कप के प्लान के बारे में पूछा गया था. गंभीर का कहना था कि, “पहले आपको यह समझना होगा कि ODI वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है. यह जरूरी है कि आप वर्तमान में रहकर सोचें.”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने लगातार 2 शतक लगाए और अंतिम मुकाबले में नाबाद 65 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. 3 मैचों में उन्होंने 302 रन बनाए थे और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी दिया गया. दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 146 रन बनाए थे और वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला



Source link

सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल


आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा. इसमें ग्रुप स्टेज, सुपर 8 और फिर नॉकआउट स्टेज होगा. कुल 20 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का मेजबान भारत और श्रीलंका है, पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. भारत में होने वाले मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू है, श्रीलंका में होने वाले मैचों की सबसे कम की टिकट लगभग 300 रुपये की है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने स्टेटमेंट में बताया, “ICC ने आज पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें इस बड़े इवेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरुआती टिकटों की कीमतें कम रखी गई हैं. बिक्री भारत के समयनुसार 6:45 से शुरू होगी और भारत में कुछ जगहों पर कीमतें सिर्फ 100 और श्रीलंका में लगभग 300 रुपये से शुरू होंगी.

कैसे बुक करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट?

फैंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की वेबसाइट (https://tickets.cricketworldcup.com) पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं या डायरेक्ट बुक माय शो वेबसाइट या ऐप पर जाकर भी टिकट बुक की जा सकती है. वेबसाइट पर जाकर आपको सभी टीमों के फ्लेग दिखेंगे, आप जिस भी टीम के मैच की टिकट बुक करना चाहते हो, उस पर क्लिक करें.

जैसे आपने इंडिया के नाम पर क्लिक किया तो टीम इंडिया के मैचों की लिस्ट आ जाएगी. आपको जिस मैच का टिकट बुक करना है, उस पर क्लिक करें. मान लो आपने भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर क्लिक किया, जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

आपको पहले लॉगिन करना होगा, फिर आपके लिए बुक नाउ का ऑप्शन अवेलेबल हो जाएगा. आप फिर अपनी सीट चुनकर, टिकट कीमत का भुगतान करके टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि एक लॉगिन आईडी से अधिकतम 2 टिकट ही बुक की जा सकती है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का टिकट

भारत बनाम पाकिस्तान मैच श्रीलंका में 15 फरवरी को होगा. श्रीलंका में होने वाले मैचों की सबसे कम की टिकट 1500 LKR की है, जो भारतीय मुद्रा में 438 रुपये की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेन्यू

  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो
  • पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी





Source link

LIVE: आज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट

LIVE: आज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट


अब से कुछ देर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. आज का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत की लय को बनाए रखने पर रहेंगी. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. साथ ही  एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है.

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की मैच प्रिडिक्शन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच के लिए हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत की संभावना ज्यादा है. हालांकि, इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. मुकाबला 60-40 का है. दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला. ऐसे में यह मुकाबला भी टीम इंडिया जीत सकती है. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी



Source link

युजवेंद्र चहल बाहूबली, कौन है टीम इंडिया में ‘धुरंधर’ और कौन ‘सैयारा’? यशस्वी ने सब बता दिया

युजवेंद्र चहल बाहूबली, कौन है टीम इंडिया में ‘धुरंधर’ और कौन ‘सैयारा’? यशस्वी ने सब बता दिया


यशस्वी जायसवाल से पूछा गया कि बॉलीवुड फिल्मों के टाइटल के किस नाम पर कौन से क्रिकेटर फिट बैठते हैं, तो उन्होंने खुलकर इस पर जवाब दिया. उन्होंने टाइटल पर जिस क्रिकेटर्स का नाम लिया, वो सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. अगर सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले क्रिकेटर के बारे में पूछा जाए तो अधिकतर लोग विराट कोहली का नाम लेंगे, लेकिन यशस्वी ने कुछ अलग कहा. उन्होंने कोहली को सैयारा बताया, तो युजवेंद्र चहल को बाहुबली.

टीम इंडिया के धुरंधर रोहित शर्मा

यशस्वी जायसवाल से आजतक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान ये सवाल किए गए. उनसे फिल्मों के नाम को किसी क्रिकेटर से कंपेयर करने के लिए कहा गया, उन्होंने रोहित शर्मा को टीम इंडिया का धुरंधर बताया. टीम इंडिया के बाहुबली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम लिया.

विराट कोहली को बताया सैयारा

सैयारा बॉलीवुड फिल्म है, इसमें सैयारा का मतलब एक प्रेमी शख्स है. यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के सैयारा के रूप में विराट कोहली का नाम लिया. हार्दिक पांड्या को दबंग बताया, जिसका मतलब निडर होता है. सबसे दिलदार के बारे में यशस्वी से पूछा गया तो उन्होंने यहां भी विराट कोहली का नाम लिया, दिलदार में उन्होंने कोहली के साथ केएल राहुल को भी शामिल किया और कहा कि दोनों साथ हों तो आपको कुछ भी सोचने की जरुरत नहीं है.

‘ये जवानी है दीवानी’ पर उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि खुद का ही नाम लिया. काफी देर सोचने के बाद उन्होंने अपने नाम लिया और कहा कि जवानी तो फिलहाल मेरी ही चल रही है. इसे सुनकर सभी की हंसी छूट पड़ी. भारतीय टीम का सबसे आलसी उन्होंने कुलदीप यादव को बताया.

कौन है टीम इंडिया में सबसे ज्यादा मेहनती

विराट कोहली भारत के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाते हैं, जो अपने करियर में शायद ही चोट के कारण कभी टीम से बाहर हुए. हालांकि यशस्वी से जब टीम इंडिया के सबसे मेहनती खिलाड़ी का नाम पूछा गया तो उन्होंने शुभमन गिल का नाम लिया. उन्होंने कहा कि गिल को बेहद करीब से देखा है. यशस्वी ने कहा, “वे कड़ी मेहनत करते हैं और रूटीन को लेकर बहुत रेगुलर रहते हैं. वह अपनी डाइट, फिटनेस, ट्रेनिंग और स्किल्स पर बहुत काम करते हैं. ये अविश्वसनीय है. उन्हें देखना और उनके साथ खेलना मुझे अच्छा लगता है. वह इंसान भी कमाल के हैं.”



Source link

भारत या दक्षिण अफ्रीका, कौन जीतेगा दूसरा टी20? मैच से पहले जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

भारत या दक्षिण अफ्रीका, कौन जीतेगा दूसरा टी20? मैच से पहले जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े छब बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत की लय को बनाए रखने पर रहेंगी. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. साथ ही  एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है.

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की मैच प्रिडिक्शन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच के लिए हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत की संभावना ज्यादा है. हालांकि, इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. मुकाबला 60-40 का है. दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला. ऐसे में यह मुकाबला भी टीम इंडिया जीत सकती है. 

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म कैसी है?

भारतीय टीम खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में चल रही है. भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद 33 टी20 मैच खेली है, जिनमें उसे सिर्फ चार मैचों में हार मिली है. वहीं साल 2025 में भारतीय टीम 18 टी20 मैच खेली है, जिनमें उसे केवल 2 हार मिली हैं. जाहिर तौर पर टीम इंडिया फिलहाल गजब फॉर्म में है.

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस साल 15 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उसका जीत-हार का रिकॉर्ड 5-10 का रहा है. अफ्रीकी टीम इस साल 15 मैचों में 10 हार झेल चुकी है और पिछले 6 टी20 मैचों में उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो टी20 मैचों की बात करें तो दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने 100 रनों से ज्यादा की जीत हासिल की है.



Source link

टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वज

टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वज


टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं. उनके मजेदार रील्स, बिहाइंड-द-सीन वीडियो और हल्की-फुल्की मस्ती वाले कंटेंट ने उन्हें लाखों फैन्स का फेवरेट बना दिया है, लेकिन क्या आपको पता है कि अर्शदीप ने अपना यूट्यूब चैनल किस वजह से शुरू किया? इसका खुलासा उन्होंने खुद किया और वजह काफी दिलचस्प है.

ड्रॉप हुए… और शुरू हो गया नया सफर

जियोहॉटस्टार पर एक इंटरव्यू में अर्शदीप ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में जब उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, तो उन्हें काफी बोरियत होने लगी. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने स्पिन-फ्रेंडली पिचों के कारण चार स्पिनर खिलाए, जिससे अर्शदीप को बेंच पर बैठना पड़ा.

अर्शदीप ने कहा, “जब पता चला कि मैं पहला मैच नहीं खेलूंगा, मैं कमरे में बहुत बोर हो रहा था. तभी मैंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया. यह मेरे लिए छुपा हुआ आशीर्वाद बन गया.” उन्होंने आगे बताया,  “आपको कभी-कभी बस शुक्रगुजार रहना होता है कि आप इस स्तर पर खेल रहे हैं. मौके मिलते हैं, बस जरूरी है कि जब मौका मिले, तब उसे हाथ से जाने न दें. मै हमेशा मुश्किल हालात में भी पॉजिटिविटी ढूंढता हूं, और यही सोच आगे बढ़ने में मदद करती है.”

वायरल हुई विराट कोहली वाली रील

हाल ही में उनका एक रील विराट कोहली के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा गया. इस रील को 132 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. यह वीडियो उस मैच के बाद बनाई गई जब कोहली लगातार दो शतक जड़ने के बाद तीसरे शतक से चूक गए थे और 65 रन पर नाबाद लौटे. 

अर्शदीप ने मजाक में कहा,  “पाजी, रन कम रह गए नहीं तो आज तो सेंचुरी पक्की थी. ” 

कोहली ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “तू शुक्र कर टॉस जीत गए, नहीं तो ओस में तेरी भी पक्की थी.” उन दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई.

सीरीज में कोहली का कमाल

सीरीज के निर्णायक वनडे में विराट कोहली भले ही तीसरा लगातार शतक न लगा पाए हों, लेकिन उन्होंने नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत फिलहाल साउथ अफ्रीका को 1 मुकाबले में हराकर आगे है. वहीं अर्शदीप ने भी मौके का इंतजार करते हुए शानदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp