टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वज

टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वज


टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं. उनके मजेदार रील्स, बिहाइंड-द-सीन वीडियो और हल्की-फुल्की मस्ती वाले कंटेंट ने उन्हें लाखों फैन्स का फेवरेट बना दिया है, लेकिन क्या आपको पता है कि अर्शदीप ने अपना यूट्यूब चैनल किस वजह से शुरू किया? इसका खुलासा उन्होंने खुद किया और वजह काफी दिलचस्प है.

ड्रॉप हुए… और शुरू हो गया नया सफर

जियोहॉटस्टार पर एक इंटरव्यू में अर्शदीप ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में जब उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, तो उन्हें काफी बोरियत होने लगी. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने स्पिन-फ्रेंडली पिचों के कारण चार स्पिनर खिलाए, जिससे अर्शदीप को बेंच पर बैठना पड़ा.

अर्शदीप ने कहा, “जब पता चला कि मैं पहला मैच नहीं खेलूंगा, मैं कमरे में बहुत बोर हो रहा था. तभी मैंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया. यह मेरे लिए छुपा हुआ आशीर्वाद बन गया.” उन्होंने आगे बताया,  “आपको कभी-कभी बस शुक्रगुजार रहना होता है कि आप इस स्तर पर खेल रहे हैं. मौके मिलते हैं, बस जरूरी है कि जब मौका मिले, तब उसे हाथ से जाने न दें. मै हमेशा मुश्किल हालात में भी पॉजिटिविटी ढूंढता हूं, और यही सोच आगे बढ़ने में मदद करती है.”

वायरल हुई विराट कोहली वाली रील

हाल ही में उनका एक रील विराट कोहली के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा गया. इस रील को 132 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. यह वीडियो उस मैच के बाद बनाई गई जब कोहली लगातार दो शतक जड़ने के बाद तीसरे शतक से चूक गए थे और 65 रन पर नाबाद लौटे. 

अर्शदीप ने मजाक में कहा,  “पाजी, रन कम रह गए नहीं तो आज तो सेंचुरी पक्की थी. ” 

कोहली ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “तू शुक्र कर टॉस जीत गए, नहीं तो ओस में तेरी भी पक्की थी.” उन दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई.

सीरीज में कोहली का कमाल

सीरीज के निर्णायक वनडे में विराट कोहली भले ही तीसरा लगातार शतक न लगा पाए हों, लेकिन उन्होंने नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत फिलहाल साउथ अफ्रीका को 1 मुकाबले में हराकर आगे है. वहीं अर्शदीप ने भी मौके का इंतजार करते हुए शानदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता. 



Source link

टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?

टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?


Sanju Samson has Better T20Is Record Than Shubman Gill: टी20 इंटरनेशनल में, जब से शुभमन को उप-कप्तान बनाया गया है तब से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी टूट गई है.  अब अभिषेक के साथ शुभमन ओपनिंग करने आते हैं. वहीं, संजू सैमसन को तो अब प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिल रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कटक में खेला गया था, जिसमें भी संजू प्लेइंग इलेवन से बाहर थे. सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 11 दिसंबर, 2025 को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भी सैमसन को जगह मिलती मुश्किल नजर आ रही है. इसी बीच, शुभमन गिल अपने टी20 फॉर्मेट में गिरती फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में हैं.

शुभमन ने 16 पारी पहले लगाया था अर्धशतक

टी20 इंटरनेशनल में बतौर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जो उनके खेल पर दिख रहा है. इस फॉर्मेट में गिल को जबरदस्ती एडजस्ट किया गया है जबकि उनकी वजह से संजू सैमसन को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है और यशस्वी जायसवाल जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज टीम से बाहर रखा जा रहा है. रिकॉर्ड पर नजर डाले तो पता चलता है कि पिछली 16 टी20 पारियों में गिल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. इस दौरान आठ पारियां तो ऐसी रही है, जिसमें वो 15 या उससे कम के स्कोर पर आउट हुए हैं. दूसरी ओर संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी पिछली 12 पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं.

पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी टी20 इंटरनेशनल में शुभमन गिल की जगह पर सवाल उठाए है और साथ-ही इस छोटे फॉर्मेट में गिल के हालिया फॉर्म पर भी सवाल खड़े किए हैं. आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि शुभमन जरूरत से ज्यादा कोशिश करने के चक्कर में लगातार फेल हो रहे हैं.



Source link

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग कहां

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग कहां


IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मौजूद नहीं हो पाएंगे. पिछले साल पंजाब किंग्स के साथ हेड कोच के तौर पर शामिल हुए पोंटिंग की आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में जाने की बेहद कम उम्मीद है. दरअसल पोंटिंग इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां एशेज सीरीज में बतौर कमेंटेटर ब्रॉडकास्ट चैनल के साथ जुड़े हुए हैं. 

मिनी ऑक्शन में क्यों नहीं आएंगे पोंटिंग?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रहे एशेज सीरीज में कमेंट्री के लिए सेवन नेटवर्क के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है.  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है, इसलिए पोंटिंग ऑक्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे. पोंटिंग के अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऑक्शन में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. चोट के कारण अय्यर टीम इंडिया से बाहर हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट में बाहर आई खबर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के लिए अपने रिप्रेजेंटेटिव के नाम दे दिए हैं, जिसकी आखिरी तारीख 10 दिसंबर थी. बीसीसीआई के सूत्रों से पता चला है कि पंजाब किंग्स ने अपने लिस्ट में कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम शामिल कर लिया है. बीसीसीआई और ऑक्शन गाइडलाइंस के मुताबिक, ऑक्शन हॉल के अंदर ज्यादा से ज्यादा आठ टीम मेंबर मौजूद रह सकते हैं. वहीं, टीम के और छह लोग बाहर रह सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, अगर आखिरी समय में प्लान में कोई बदलाव नहीं होता है, तो श्रेयस अय्यर के अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में मौजूद रहने की उम्मीद है.

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर गौतम गंभीर आईपीएल ऑक्शन में शामिल हो चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 की ऑक्शन में ऋषभ पंत उनके डेलीगेशन को भी लीड करते नजर आए थे.



Source link

गौतम गंभीर की वजह से नहीं मिली कप्तानी? शुभमन गिल पर चल रही थी प्लानिंग, सामने आई पूरी सच्चाई

गौतम गंभीर की वजह से नहीं मिली कप्तानी? शुभमन गिल पर चल रही थी प्लानिंग, सामने आई पूरी सच्चाई


भारतीय क्रिकेट में हुए हालिया बदलावों ने फैंस को चौंका दिया है. रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और उसके तुरंत बाद शुभमन गिल को कप्तानी देने से कई सवाल उठे थे. सोशल मीडिया पर शुरू हुए चर्चाओं में कई लोगों ने दावा किया कि यह सब गौतम गंभीर के आने के बाद हुआ. हालांकि अब इस पूरी कहानी की असली इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है.

गिल की कप्तानी की कहानी 2023 में ही लिखी जा चुकी थी

बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सलिल अंकोला ने बताया कि शुभमन गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में बहुत पहले ही चुना जा चुका था. अंकोला के मुताबिक, 2023 में जब गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाई- लगातार शतक, दोहरा शतक और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन, उसी साल चयन समिति, टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों ने मिलकर ठान लिया था कि रोहित शर्मा के बाद टीम की कमान किसी को मिलनी है तो वह गिल होंगे.

अंकोला ने साफ कहा, “हमें हमेशा पता था कि गिल एक दिन भारत का नेतृत्व करेंगे. 2023 में ही वह हमारी कप्तानी की लिस्ट में शामिल थे.” उनके मुताबिक, जिस तरह गिल बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर जिम्मेदारी दिखाते थे, वह उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता था.

गंभीर की एंट्री से पहले ही तय था रोडमैप

फैंस का मानना था कि कोच गौतम गंभीर ने गिल को कप्तानी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हाल ही में अंकोला के खुलासे ने यह दावा खारिज कर दिया. असल में, गिल को कप्तानी देने का फैसला गंभीर के कोच बनने से लगभग दो साल पहले ही किया जा चुका था. इसलिए यह कहना गलत है कि गिल को टॉप रोल सिर्फ गंभीर की वजह से मिला.

गिल ने मौका मिलते ही दिखाया दम

जब इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तान बने, तो उन्होंने दबाव को पार करते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

5 मैचों में 756 रन

लगातार कई शतक

मुश्किल हालात में भारत को सीरीज 2-2 से बचाया

अंकोला ने कहा, “अगर कोई खिलाड़ी इंग्लैंड में ऐसी परिस्थितियों में 750 से ज्यादा रन बना सकता है, तो उसकी मानसिक ताकत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता.”

नहीं खेले, तो टीम को भारी नुकसान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में गिल चोट के कारण नहीं खेले और भारतीय टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इससे गिल की अहमियत और ज्यादा सामने आ गई. 



Source link

जिस तरीके से वो 14 साल का लड़का खेलता है… यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कह दिया

जिस तरीके से वो 14 साल का लड़का खेलता है… यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कह दिया


Yashasvi Jaiswal On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी साथ में खेलते हैं. वैभव के खेल को नजदीक से देखने वालों में एक नाम यशस्वी जायसवाल का भी है, क्योंकि दोनों आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते और साथ में ओपनिंग बैटिंग भी करते हैं. वहीं, यशस्वी ने एक कार्यक्रम में वैभव को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है और उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी और उनके खेलने के अंदाज के बारे में बताया है. 

IPL में एक साथ खेलते हैं यशस्वी-सूर्यवंशी 

आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली बार एक साथ खेलते दिखे थे. अब दोनों फिर से आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ ओपन करते नजर आएंगे. पिछले सीजन यशस्वी ने वैभव को पहली बार सामने से बल्लेबाजी करते देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने 14 के उस बल्लेबाज के बारे में जैसा सुना था, बिल्कुल वैसा ही सामने से उन्हें देखने को भी मिला. ऐसे में, जब यशस्वी से एक कार्यक्रम में वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उनकी दिल खोलकर तारीफ की और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी.

जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी खेलते है…

यशस्वी जायसवाल ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी पर बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से वो खेलता है, उससे पता चलता है कि सूर्यवंशी कितना अच्छा बल्लेबाज है. यशस्वी ने कहा, जब भी वैभव से बात होती है, तब यही कोशिश रहती है कि अपना ज्यादा से ज्यादा अनुभव उसके साथ साझा करूं. उसके लिए मेरी शुभकामनाएं हैं.

यशस्वी ने वैभव के 35 गेंदों वाले शतक बारे में क्या कहा?

उस कार्यक्रम में यशस्वी से वैभव के द्वारा आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में लगाए गए शतक को लेकर सवाल पूछे गए. क्योंकि जब सूर्यवंशी ने शतक लगाया था, तब यशस्वी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे. इस सवाल पर यशस्वी ने कहा, उस समय वैभव के साथ सब कुछ अच्छा हो रहा था और जिस हिसाब से वो बल्लेबाजी कर रहा था, वो कबीले तारीफ था. यशस्वी ने बताया कि उन्होंने उस समय वैभव से सिर्फ यही कहा था कि अपनी पारी को एंजॉय करो और आनंद लो.



Source link

यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर

यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर


भारतीय क्रिकेट में मेहनत और फिटनेस का नाम लेते ही सबसे पहले विराट कोहली की छवि सामने आती है. लगभग 17 साल के इंटरनेशनल करियर में कोहली ने अपने गेम, फिटनेस और मानसिक मजबूती को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है. टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बावजूद कोहली आज भी उसी जुनून के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जैसे कोई नया खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता हो. 

हालांकि भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की नजर में टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी कोई और है. उन्होंने शुभमन गिल को टीम में सबसे हार्डवर्किंग प्लेयर बताया है.

जायसवाल ने लिया गिल का नाम

एक इंटरव्यू में जब यशस्वी से पूछा गया कि भारतीय टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी कौन है, तो उन्होंने बिना देर किए शुभमन गिल का नाम लिया. यशस्वी ने कहा, “शुभमन गिल. मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है. वे अपनी फिटनेस, डायट, स्किल्स, ट्रेनिंहर चीज पर बहुत मेहनत करते हैं. उनकी कंसिस्टेंसी और अनुशासन कमाल का है. उन्हें देखना और उनके साथ खेलना हमेशा ही तजुर्बा देता है.”

जायसवाल ने आगे बताया कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान गिल का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद शानदार और जिम्मेदाराना था. “हमें पूरा भरोसा था कि वह हर परिस्थिति में टीम के लिए रन बनाएंगे.” , उन्होंने कहा.

टी20 से बाहर, लेकिन फॉर्म में यशस्वी

यशस्वी जायसवाल फिलहाल टी20 टीम से एक साल से बाहर हैं, लेकिन वनडे में उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है. विश्व कप के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में उन्होंने नाबाद 116 रन ठोककर भारत को 9 विकेट की आसान जीत दिलाई. पहले दो मैचों में 18 और 22 के स्कोर के बाद यह शतक उनके लिए बड़ी राहत बनकर आया है. इस पारी ने दिखा दिया कि वह मौके का सही इस्तेमाल करना जानते हैं.  

गिल की मेहनत, जायसवाल की प्रेरणा

विराट कोहली की कार्यशैली भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक बेंचमार्क रही है.हालांकि यशस्वी का मानना है कि मौजूदा समय में गिल की मेहनत, तैयारी और स्किल सेट उन्हें टीम का सबसे समर्पित खिलाड़ी बनाते हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp