यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर

यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर


भारतीय क्रिकेट में मेहनत और फिटनेस का नाम लेते ही सबसे पहले विराट कोहली की छवि सामने आती है. लगभग 17 साल के इंटरनेशनल करियर में कोहली ने अपने गेम, फिटनेस और मानसिक मजबूती को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है. टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बावजूद कोहली आज भी उसी जुनून के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जैसे कोई नया खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता हो. 

हालांकि भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की नजर में टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी कोई और है. उन्होंने शुभमन गिल को टीम में सबसे हार्डवर्किंग प्लेयर बताया है.

जायसवाल ने लिया गिल का नाम

एक इंटरव्यू में जब यशस्वी से पूछा गया कि भारतीय टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी कौन है, तो उन्होंने बिना देर किए शुभमन गिल का नाम लिया. यशस्वी ने कहा, “शुभमन गिल. मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है. वे अपनी फिटनेस, डायट, स्किल्स, ट्रेनिंहर चीज पर बहुत मेहनत करते हैं. उनकी कंसिस्टेंसी और अनुशासन कमाल का है. उन्हें देखना और उनके साथ खेलना हमेशा ही तजुर्बा देता है.”

जायसवाल ने आगे बताया कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान गिल का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद शानदार और जिम्मेदाराना था. “हमें पूरा भरोसा था कि वह हर परिस्थिति में टीम के लिए रन बनाएंगे.” , उन्होंने कहा.

टी20 से बाहर, लेकिन फॉर्म में यशस्वी

यशस्वी जायसवाल फिलहाल टी20 टीम से एक साल से बाहर हैं, लेकिन वनडे में उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है. विश्व कप के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में उन्होंने नाबाद 116 रन ठोककर भारत को 9 विकेट की आसान जीत दिलाई. पहले दो मैचों में 18 और 22 के स्कोर के बाद यह शतक उनके लिए बड़ी राहत बनकर आया है. इस पारी ने दिखा दिया कि वह मौके का सही इस्तेमाल करना जानते हैं.  

गिल की मेहनत, जायसवाल की प्रेरणा

विराट कोहली की कार्यशैली भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक बेंचमार्क रही है.हालांकि यशस्वी का मानना है कि मौजूदा समय में गिल की मेहनत, तैयारी और स्किल सेट उन्हें टीम का सबसे समर्पित खिलाड़ी बनाते हैं.



Source link

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, जानें प्लेइंग 11, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पू

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, जानें प्लेइंग 11, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पू


IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: कटक में खेले गए पहले टी20 में भारत ने जिस तरह साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेटकर 101 रन से जीत दर्ज की, उसने सीरीज का रुख पूरी तरह बदल दिया है. अब निगाहें गुरुवार को होने वाले दूसरे टी20 पर हैं, जहां दोनों टीमें चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत यहां जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगा, जबकि एडेन मार्कराम की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी.

भारत की तैयारियां

भारतीय टीम का संयोजन फिलहाल संतुलित दिख रहा है. अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत और गेंदबाजों की धार ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है. पहले मैच में दोनों जल्दी आउट हो गए थे, इसलिए इस बार उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी में भारत की स्पिन जोड़ी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने अफ्रीका को दबाव में रखा. जसप्रीत बुमराह की लय और अरशदीप सिंह की स्विंग भी टीम की बड़ी ताकत है.

साउथ अफ्रीका की मुश्किलें

पहले मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी. टीम को बॉलिंग अटैक से अधिक चिंता अपने बल्लेबाजों को लेकर है. मार्कराम, मिलर और ब्रेविस जैसे खिलाड़ी इस बार जिम्मेदारी से खेलने की कोशिश करेंगे. टीम से किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20)

कुल मैच – 32

भारत जीता – 19

साउथ अफ्रीका जीता – 12

बिना परिणाम – 1

लाइव मैच कब और कहां देख सकते हैं?

मैच की तारीख: गुरुवार, 11 दिसंबर

टॉस: शाम 6:30 बजे

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

स्थान: मुल्लांपुर, चंडीगढ़

टीवी टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)

लाइव स्ट्रीमिंग: JioCinema/Hotstar ऐप और वेबसाइट 

संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (WK), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अरशदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (WK), एडेन मार्कराम (C), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना माफाका



Source link

IND VS SA: टीम इंडिया के इस युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- ‘रोहित भैया की डांट में हमेशा…’

IND VS SA: टीम इंडिया के इस युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- ‘रोहित भैया की डांट में हमेशा…’


भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बुधवार को कहा कि रोहित शर्मा जब मैदान पर अपने पसंदीदा जूनियर खिलाड़ियों में से किसी को नहीं डांटते तो वे असहज महसूस करने लगते हैं क्योंकि पूर्व कप्तान की डांट हमेशा लाड़ और प्यार से भरी होती है.

जब रोहित भारत के टेस्ट कप्तान थे तब मैदान पर खिलाड़ियों की क्षेत्ररक्षण की गलतियों पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हो गए थे जो अब ‘मीम’ के रूप में काफी लोकप्रिय हैं.

जायसवाल ने ‘एजेंडा आज तक’ सम्मेलन में कहा, ‘‘रोहित भैया जब भी हमें डांटते हैं, उसमें बहुत सारा लाड़ और प्यार छुपा होता है. सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा? ’’

जायसवाल ने विशाखापत्तनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली और रोहित दोनों के साथ बड़ी साझेदारियां कीं. उन्होंने बताया कि उनकी मौजूदगी कैसे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल देती है.

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे दोनों (रो-को, रोहित-कोहली) होते हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि वे खेल पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं. उन्होंने जिस तरह भारत के लिए मैच खेले और जीते हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं. वे हमें बताते हैं कि उन्होंने अपने युवा दिनों में कौन सी गलतियां कीं और हम कैसे उनसे बच सकते हैं. ’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘जब वे नहीं होते तो हमें उनकी कमी खलती हैं. जब वे होते हैं तो माहौल आरामदायक (रिलैक्स्ड) हो जाता है. तीसरा वनडे खेलते समय रोहित भैया ने मुझसे कहा कि मैं संयमित रहूं, समय लूं और वह खुद जोखिम उठाएंगे, कितने लोग ऐसा करेंगे? इसी तरह विराट पाजी ने मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और कहा कि हमें यह मैच जीतना होगा. ’’

जायसवाल ने कहा कि उनका यह पहला वनडे शतक उन्हें ओवल टेस्ट शतक जितना ही खास लगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेलूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान रखने की कोशिश करता हूं और अपने समय का इंतजार करूंगा. ’’

क्या वह भविष्य में भारत की कप्तानी कर सकते हैं तो इस पर जायसवाल बोले, ‘‘अगर मौका मिला तो मैं भारत की कप्तानी करना चाहूंगा. ’’



Source link

Year Ender 2025: टेस्ट फॉर्मेट में कैसा रहा टीम इंडिया के लिए ये साल? पढ़िए पूरी रिपोर्ट कार्ड

Year Ender 2025: टेस्ट फॉर्मेट में कैसा रहा टीम इंडिया के लिए ये साल? पढ़िए पूरी रिपोर्ट कार्ड


भारत ने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसने 4 मैच जीते, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इनके अलावा, एक मैच ड्रॉ रहा. इस वर्ष भारत ने इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीरीज ड्रॉ करवाई. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. आइए, इस वर्ष सीरीज-दर-सीरीज भारत के प्रदर्शन को देखते हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच के साथ इस साल की शुरुआत की. नवंबर-दिसंबर 2024 में टीम इंडिया इस टीम के खिलाफ शुरुआती 4 में से 2 टेस्ट गंवा चुकी थी. सिडनी में खेले गए सीरीज के पांचवें मैच में टीम इंडिया पहली पारी में महज 185 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी.

भारत के पास पहली पारी के आधार पर मामूली बढ़त थी, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 157 रन ही बना सकी. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. भारत ने सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका गंवा दिया.

भारत बनाम इंग्लैंड: टीम इंडिया जून-अगस्त के बीच इंग्लैंड के दौरे पर रही. भारत की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई थी. यह बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज थी, जिसे भारत ने 2-2 से ड्रॉ करवाने में कामयाबी हासिल की.

इंग्लैंड की टीम लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर चुकी थी. टीम इंडिया ने बर्मिंघम में मेजबान टीम को करारा जवाब देते हुए 336 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.

लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने भी पहली पारी में इतने ही रन अपने खाते में जोड़े. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाकर भारत को जीत के लिए आसान लक्ष्य दिया, लेकिन इंग्लैंड ने मेहमान टीम को महज 170 रन पर समेटकर 22 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इंग्लैंड की टीम अब तक सीरीज में 2-1 से लीड बना चुकी थी. सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए टीम इंडिया को अंतिम मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना था. भारत अपने मकसद में कामयाब भी रहा. मेहमान टीम ने ओवल में खेले गए इस मुकाबले को 6 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म की.

भारत बनाम वेस्टइंडीज

अक्टूबर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए इस साल की इकलौती टेस्ट सीरीज अपने नाम की. पहला मुकाबला अहमदाबाद मे खेला गया, जहां भारत ने केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (104 नाबाद) की शतकीय पारियों के दम पर पारी और 140 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने गेंद से अपनी छाप छोड़ी. सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला दिल्ली में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

भारतीय टीम इस साल दूसरी बार घर पर टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन इस बार सामने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम थी. कोलकाता में खेला गया सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें साउथ अफ्रीका को 159 रन पर समेटकर टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 189 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 124 रन का टारगेट दिया, लेकिन टीम इंडिया 93 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 30 रन से अपने नाम किया.

गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया,जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया. टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 201 रन ही बना सकी. हालांकि, साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं दिया.

मेहमान टीम ने दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित की और भारत को महज 140 रन पर समेटकर मुकाबला 408 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया.



Source link

Bengalurus Chinnaswamy Stadium Won’t Lose IPL Matches, Assures DK Shivakumar Amid Safety Review

Bengalurus Chinnaswamy Stadium Won’t Lose IPL Matches, Assures DK Shivakumar Amid Safety Review


Karnataka Deputy Chief Minister DK Shivakumar said on Wednesday that a decision on allowing the Indian Premier League (IPL) matches at Chinnaswamy stadium would be taken after discussing it in Thursday’s Cabinet meeting.

Speaking to reporters after meeting the newly elected President of Karnataka State Cricket Association (KSCA), Venkatesh Prasad, at the Circuit House, Shivakumar said, “We have no intention of stopping cricket matches at (M) Chinnaswamy stadium, but we have to think of crowd control measures. We will also have to incorporate Michael D Cunha committee suggestions in a phased manner. Venkatesh Prasad has also agreed to it. Our government is committed to cricket and cricket fans without denting the reputation of the state.”

“The newly elected President of KSCA and his team met us today seeking the government’s cooperation. We will not allow any of the matches including IPL matches to be shifted out of Bengaluru. We will have to work together on this. Our government has also come forward to build new stadiums. I wish Venkatesh Prasad and his team, who are supported by Javagal Srinath and Anil Kumble, all the best,” he added.

Add Zee News as a Preferred Source


Earlier, Prasad described the meeting with Karnataka’s CM and DyCM as “extremely positive” and “fruitful”, saying they’ll discuss in cabinet and assembly to bring back international cricket and IPL to iconic Chinnaswamy Stadium. Chinnaswamy Stadium hasn’t hosted marquee matches since a stampede outside the ground that claimed 11 lives during the Royal Challengers Bengaluru’s (RCB) IPL victory celebration on June 4. Board of Control for Cricket in India (BCCI) also prefer to host the Duleep Trophy and ‘A’ series between India and South Africa at the Centre of Excellence.

The M Chinnaswamy Stadium was scheduled to host five ICC Women’s ODI World Cup 2025 games, including the final. However, the games had to be moved out after KSCA operated without a treasurer and a secretary, who had resigned on moral grounds following the stampede.



Source link

I Dont Think…: Smriti Mandhana Opens Up After Cancellation Of Wedding, Reaffirms Love For Cricket

I Dont Think…: Smriti Mandhana Opens Up After Cancellation Of Wedding, Reaffirms Love For Cricket


India vice-captain Smriti Mandhana has made her first public statement since confirming the cancellation of her planned wedding, choosing to address the situation with honesty and clarity. Speaking at a recent event, Mandhana emphasized that cricket remains the most important part of her life, a sentiment that has defined her journey since her teenage years.

Mandhana Expressed After Wedding Cancelled

The 29-year-old batting star, who had earlier announced that her November wedding would no longer take place, acknowledged the attention surrounding the development but redirected the conversation toward her passion for the game. “I don’t think I love anything more than cricket. Wearing that Indian jersey is the motivation that drives us. You keep all your problems aside, and that thought alone helps you focus on life. As a kid, the madness for batting was always there. No one understood it, but in my mind, I always wanted to be called a world champion,” she said at the event.

Add Zee News as a Preferred Source


A Focused Mindset After a Difficult Phase

The cancellation of the wedding had led to weeks of speculation, but Mandhana’s composed response reflects her professionalism. Rather than dwelling on the personal matter, she highlighted her dedication to representing India at the highest level. Her remarks suggest a renewed clarity and determination as she prepares for a demanding international calendar.

Smriti Mandhana recalls the World Cup win in November

The Indian vice-captain recalled the memories of winning the trophy: “We were waiting for it so badly. I’ve been playing for more than 12 years, many times things didn’t go our way. We visualised it before the final, and when we finally saw it on the screen, it gave us goosebumps. It was an incredible, special moment,” she added.

Smriti Mandhana also had some special words for veterans Mithali Raj and Jhulan Goswami who deserved but had to retire without a World Cup to their name. “This World Cup was the reward for the battle we fought over the years.

“We really wanted to do it for them, badly. Seeing tears in their eyes made it feel like women’s cricket itself was winning. It was a battle won for all of them,” Mandhana further said.

Looking Ahead

As India prepares for major international assignments, Mandhana’s leadership will continue to be crucial. Her recent form, combined with her ability to anchor innings under pressure, makes her indispensable to the side. With her public stance now clarified, Mandhana appears poised to begin the next chapter of her career with renewed energy.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp