I Dont Think…: Smriti Mandhana Opens Up After Cancellation Of Wedding, Reaffirms Love For Cricket

I Dont Think…: Smriti Mandhana Opens Up After Cancellation Of Wedding, Reaffirms Love For Cricket


India vice-captain Smriti Mandhana has made her first public statement since confirming the cancellation of her planned wedding, choosing to address the situation with honesty and clarity. Speaking at a recent event, Mandhana emphasized that cricket remains the most important part of her life, a sentiment that has defined her journey since her teenage years.

Mandhana Expressed After Wedding Cancelled

The 29-year-old batting star, who had earlier announced that her November wedding would no longer take place, acknowledged the attention surrounding the development but redirected the conversation toward her passion for the game. “I don’t think I love anything more than cricket. Wearing that Indian jersey is the motivation that drives us. You keep all your problems aside, and that thought alone helps you focus on life. As a kid, the madness for batting was always there. No one understood it, but in my mind, I always wanted to be called a world champion,” she said at the event.

Add Zee News as a Preferred Source


A Focused Mindset After a Difficult Phase

The cancellation of the wedding had led to weeks of speculation, but Mandhana’s composed response reflects her professionalism. Rather than dwelling on the personal matter, she highlighted her dedication to representing India at the highest level. Her remarks suggest a renewed clarity and determination as she prepares for a demanding international calendar.

Smriti Mandhana recalls the World Cup win in November

The Indian vice-captain recalled the memories of winning the trophy: “We were waiting for it so badly. I’ve been playing for more than 12 years, many times things didn’t go our way. We visualised it before the final, and when we finally saw it on the screen, it gave us goosebumps. It was an incredible, special moment,” she added.

Smriti Mandhana also had some special words for veterans Mithali Raj and Jhulan Goswami who deserved but had to retire without a World Cup to their name. “This World Cup was the reward for the battle we fought over the years.

“We really wanted to do it for them, badly. Seeing tears in their eyes made it feel like women’s cricket itself was winning. It was a battle won for all of them,” Mandhana further said.

Looking Ahead

As India prepares for major international assignments, Mandhana’s leadership will continue to be crucial. Her recent form, combined with her ability to anchor innings under pressure, makes her indispensable to the side. With her public stance now clarified, Mandhana appears poised to begin the next chapter of her career with renewed energy.



Source link

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आई बड़ी खबर, विराट-रोहित A+ से होंगे बाहर! गिल का प्रमोशन

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आई बड़ी खबर, विराट-रोहित A+ से होंगे बाहर! गिल का प्रमोशन


भारत की टेस्ट और ODI टीम के कप्तान शुभमन गिल की तनख्वाह बढ़ने वाली है. प्रमोशन मिलने के बाद उनकी सैलरी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बराबर हो सकती है. इंडिया टुडे के मुताबिक BCCI जब अगली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करेगी, उसमें गिल को A+ कैटेगरी में रखा जा सकता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का समापन 19 दिसंबर को होगा. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट अनुसार इस टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद 22 दिसंबर को बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग हो सकती है. इस मीटिंग में शुभमन गिल को प्रमोशन मिल सकता है. इसी बैठक में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी फैसला लिया जा सकता है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिलनी चाहिए या नहीं, क्योंकि वो अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में ही खेलते हैं.

पिछले साल केवल 4 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ग्रेड A+ में शामिल किया गया था. इन 4 खिलाड़ियों के नाम विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं. ग्रेड A+ में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ग्रेड A+ वाले खिलाड़ियों को साल में 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं ग्रेड A में आने वाले प्लेयर्स को सालाना 5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलती है. ग्रेड B के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों को साल में 3 करोड़ और ग्रेड C वाले खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

शुभमन गिल अभी ग्रेड A में आते हैं, इसलिए अभी तक उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिल रही थी. बता दें कि गिल भारत की टी20 और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. वो टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं.

यह भी पढ़ें:

सैमसन को लाओ, इस बल्लेबाज को हटा दो! दूसरे टी20 से पहले अश्विन के बयान पर छिड़ी बहस; जानें क्या कहा

रोहित भैया की डांट…, मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना…, यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात



Source link

रोहित भैया की डांट…, मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना…, यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात

रोहित भैया की डांट…, मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना…, यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात


भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बुधवार को कहा कि रोहित शर्मा जब मैदान पर अपने पसंदीदा जूनियर खिलाड़ियों में से किसी को नहीं डांटते तो वे असहज महसूस करने लगते हैं, क्योंकि रोहित की डांट हमेशा लाड और प्यार से भरी होती है. बता दें कि जब रोहित शर्मा भारत के टेस्ट कप्तान थे तब मैदान पर खिलाड़ियों की फील्डिंग की गलतियों पर अपने मजाकिया अंदाज में उन्हें डांटने के लिए मशहूर हो गए थे जो अब ‘मीम्स’ के रूप में काफी लोकप्रिय हैं.

यशस्वी जायसवाल बोले- रोहित भैया डांट नहीं रहे हों तो लगता है कि…

यशस्वी जायसवाल ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, “रोहित भैया जब भी हमें डांटते हैं, उसमें बहुत सारा लाड और प्यार छुपा होता है. सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है. क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?”

जायसवाल ने विशाखापट्टनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के साथ बड़ी साझेदारियां की. उन्होंने बताया कि उनकी मौजूदगी कैसे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल देती है. उन्होंने कहा, “जब वे दोनों (रोहित-कोहली) होते हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि वे खेल पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभव शेयर करते हैं. उन्होंने जिस तरह भारत के लिए मैच खेले और जीते हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं. वे हमें बताते हैं कि उन्होंने अपने युवा दिनों में कौन सी गलतियां कीं और हम कैसे उनसे बच सकते हैं.”

मौका मिला तो मैं भारत की कप्तानी करना चाहूंगा- यशस्वी जायसवाल

जायसवाल ने कहा, “जब वे नहीं होते तो हमें उनकी कमी खलती हैं. जब वे होते हैं तो माहौल आरामदायक (रिलैक्स्ड) हो जाता है. तीसरा वनडे खेलते समय रोहित भैया ने मुझसे कहा कि मैं संयमित रहूं, समय लूं और वह खुद जोखिम उठाएंगे, कितने लोग ऐसा करेंगे? इसी तरह विराट पाजी ने मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और कहा कि हमें यह मैच जीतना होगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं तो उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेलूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान रखने की कोशिश करता हूं और अपने समय का इंतजार करूंगा.” क्या वह भविष्य में भारत की कप्तानी कर सकते हैं तो इस पर जायसवाल बोले, “अगर मौका मिला तो मैं भारत की कप्तानी करना चाहूंगा.”



Source link

सैमसन को लाओ, इस बल्लेबाज को हटा दो! दूसरे टी20 से पहले अश्विन के बयान पर छिड़ी बहस

सैमसन को लाओ, इस बल्लेबाज को हटा दो! दूसरे टी20 से पहले अश्विन के बयान पर छिड़ी बहस


भारत बनाम दूसरा टी20 मैच कल मुल्लांपुर में खेला जाएगा. पहला टी20 मैच कटक में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 101 रनों से जीत लिया था. उस मैच का एक बहुचर्चित विषय संजू सैमसन रहे, जबकि वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. बतौर विकेटकीपर जीतेश शर्मा ने पहला टी20 मैच खेला था.

सैमसन पहले ओपनिंग कर रहे थे, कई शतकीय पारी भी खेलीं लेकिन शुभमन गिल के वापस आने के बाद वो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर रहे थे. पहले टी20 मैच से सैमसन को ड्रॉप किए जाने पर टीम मैनेजमेंट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी. इस सबके बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सैमसन को टीम में लाए जाने पर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

संजू सैमसन को नंबर-3 पर खिलाओ

अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर कहा, “मैच से पहले इस बात को लेकर खूब चर्चा थी कि संजू क्यों नहीं खेल रहे हैं. मगर जैसे ही शुभमन गिल बतौर उपकप्तान टीम में वापस आए, तभी से संजू के लिए टीम में जगह बना पाना मुश्किल होने वाला था. अगर आप संजू सैमसन को खिलाना चाहते हैं, तो नंबर-3 पर खिलाइये. खासतौर पर स्पिन के खिलाफ.”

रविचंद्रन अश्विन का यह बयान बहस का एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. उनका कहना है कि सैमसन को नंबर-3 पर खेलना चाहिए, लेकिन तीसरा बल्लेबाजी क्रम तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के इर्दगिर्द घूमता है. कभी तिलक तो कभी सूर्या नंबर-3 पर बैटिंग करते दिखे हैं. दोनों ही टी20 टीम में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं. संजू नंबर-3 पर आते हैं तो तिलक या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा.

अश्विन ने हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की, जिन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की है. पांड्या ने पहले मैच में 59 रनों की तूफानी पारी खेलने के अलावा गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया था. अश्विन ने कहा कि हार्दिक को खेलता देख ऐसा लगा ही नहीं जैसे वो चोट से वापसी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली; जानें सबका पर्स



Source link

IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम


आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए BCCI ने 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इस बार मिनी ऑक्शन होना है. फिर भी दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग के लिए 1300 से ज्यादा प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं. यहां हम आपको 30 ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं. 

2 करोड़ बेस प्राइज वाले इतने खिलाड़ी नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड

1- बेन डकेट (इंग्लैंड)
2- जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
3- अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
4- मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
5- सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
6- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
7- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
8- टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
9- शाई होप (वेस्टइंडीज)
10- विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
11- टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
12- डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
13- लियाम डॉसन (इंग्लैंड)

1.5 करोड़ बेस प्राइज वाले इतने खिलाड़ी नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड

1- मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
2- साकिब महमूद (इंग्लैंड)

1.25 करोड़ बेस प्राइज वाले इतने खिलाड़ी नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड

1- ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
2- रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
3- काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
4- ओली स्टोन (इंग्लैंड)

1 करोड़ बेस प्राइज वाले इतने खिलाड़ी नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड

1- वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका)
2- फिन एलन (न्यूजीलैंड)
3- तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
4- रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
5- डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
6- बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
7- कुसल परेरा (श्रीलंका)
8- उमेश यादव (भारत)
9- मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
10- जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
11- गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
12- विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
13- जोशुआ टंग (इंग्लैंड)
14- ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका)
15- चरिथ असलंका (श्रीलंका)

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम, कैमरून ग्रीन हो सकते हैं सबसे महंगे 

आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीम सबसे महंगे बिक सकते हैं. ग्रीन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स काफी बड़ी रकम लगा सकती है. केकेआर के पास नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा रहेगा. इसके अलावा ऑक्शन में रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, जैक फ्रेजर मैकगर्क, डेविड मिलर, जेमी स्मिथ, स्टीव स्मिथ, टिम सीफर्ट, जॉनी बेयरस्टो और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी मोटरी रकम पा सकते हैं. 



Source link

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार


भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार शादी टूटने के बाद चुप्पी तोड़ दी है. स्मृति का साफ कहना है कि ऐसी कोई दूसरी चीज नहीं, जिसे वो क्रिकेट से ज्यादा  पसंद करती हों. उन्होंने Amazon Smbhav Summit 2025 में बताया कि कैसे टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय है. पिछले महीने ही स्मृति मंधाना भारत की 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रही थीं.

स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी

Amazon Smbhav Summit 2025 में स्मृति मंधाना ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई भी चीज है, जिससे मुझे क्रिकेट से अधिक प्रेम हो. टीम इंडिया की जर्सी पहनना सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है. यह मायने नहीं रखता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, वह एक विचार आपको सबसे बाहर ले आता है.”

मंधाना ने आगे कहा, “बल्लेबाजी का जुनून हमेशा से रहा है. मेरे आसपास के लोगों को शायद यह समझ नहीं आता था, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ एक बात चल रही होती थी कि वर्ल्ड चैंपियन बनना है.”

स्मृति मंधाना पिछले दिनों बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल संग शादी को लेकर चर्चा में रहीं. उनकी 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने शादी टूटने की पुष्टि कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था.

वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर भी बोलीं

भारत ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाकर भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

वर्ल्ड कप जीत पर स्मृति मंधाना ने कहा, “हम जो लक्ष्य लिए लड़ रहे थे, ये ट्रॉफी उसी का नतीजा है. मैं एक दशक से ज्यादा समय से खेल रही हूं और कई चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं. फाइनल से पहले हमने उस लम्हे को बार-बार सोचा था.”

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली; जानें सबका पर्स



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp