शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार


भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार शादी टूटने के बाद चुप्पी तोड़ दी है. स्मृति का साफ कहना है कि ऐसी कोई दूसरी चीज नहीं, जिसे वो क्रिकेट से ज्यादा  पसंद करती हों. उन्होंने Amazon Smbhav Summit 2025 में बताया कि कैसे टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय है. पिछले महीने ही स्मृति मंधाना भारत की 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रही थीं.

स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी

Amazon Smbhav Summit 2025 में स्मृति मंधाना ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई भी चीज है, जिससे मुझे क्रिकेट से अधिक प्रेम हो. टीम इंडिया की जर्सी पहनना सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है. यह मायने नहीं रखता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, वह एक विचार आपको सबसे बाहर ले आता है.”

मंधाना ने आगे कहा, “बल्लेबाजी का जुनून हमेशा से रहा है. मेरे आसपास के लोगों को शायद यह समझ नहीं आता था, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ एक बात चल रही होती थी कि वर्ल्ड चैंपियन बनना है.”

स्मृति मंधाना पिछले दिनों बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल संग शादी को लेकर चर्चा में रहीं. उनकी 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने शादी टूटने की पुष्टि कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था.

वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर भी बोलीं

भारत ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाकर भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

वर्ल्ड कप जीत पर स्मृति मंधाना ने कहा, “हम जो लक्ष्य लिए लड़ रहे थे, ये ट्रॉफी उसी का नतीजा है. मैं एक दशक से ज्यादा समय से खेल रही हूं और कई चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं. फाइनल से पहले हमने उस लम्हे को बार-बार सोचा था.”

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली; जानें सबका पर्स



Source link

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली


IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. ऑक्शन के लिए कुल 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं, लेकिन स्लॉट सिर्फ 77 खाली हैं. डेविड मिलर से लेकर लियाम लिविंगस्टोन और कैमरन ग्रीन जैसे नामी खिलाड़ी इस मिनी ऑक्शन का हिस्सा होंगे. सभी 10 टीम एक मजबूत स्क्वाड बनाने के इरादे से बोली लगाएंगी. उससे पहले जान लीजिए कि किस टीम के पास कितना पैसा है और कौन सी टीम कितनी बड़ी बोली लगा सकती है.

MI है कंगाल, पंजाब के पास भी कम पैसा

मुंबई इंडियंस पहले ही 20 खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है, जिसके कारण उसके पर्स में केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं. MI के स्क्वाड में अब सिर्फ 5 स्लॉट खाली हैं. वहीं IPL 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के पास भी ज्यादा पैसा नहीं है. पंजाब ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था और अब बचे 4 स्लॉट्स को भरने के लिए उसके पास सिर्फ 11.50 करोड़ रुपये बचे हैं.

ये 2 टीम लगा सकती है 30 करोड़ की बोली

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 2 ऐसी टीम हैं, जिनके पास पैसों की भरमार है. CSK के पर्स में 43.40 करोड़ रुपये बचे हैं और उसके स्क्वाड में 9 स्लॉट खाली हैं. वहीं KKR नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी, जिसके पास अभी 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं. इसका एक बड़ा हिस्सा (23.75 करोड़) वेंकटेश अय्यर के रिलीज होने के कारण बढ़ा है. सिर्फ चेन्नई और कोलकाता फ्रैंचाइजी के पास किसी प्लेयर पर 30 करोड़ की बोली लगाने की क्षमता होगी.

किसके पास कितना पैसा बचा?

  • 64.30 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 43.40 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स
  • 25.50 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद
  • 22.95 करोड़ – लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 21.80 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
  • 16.50 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स
  • 16.40 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 12.90 करोड़ – गुजरात टाइटंस
  • 11.50 करोड़ – पंजाब किंग्स
  • 2.75 करोड़ – मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें:

बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर आजम के जवाब से दुनिया हैरान



Source link

बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर के जवाब से दुनिया हैरान

बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर के जवाब से दुनिया हैरान


2020 के दशक में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों की बात करें तो मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे नाम दिमाग में आते हैं. पाकिस्तान से भी बेहतरीन तेज गेंदबाज आते रहे हैं, फिलहाल नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाज उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. दरअसल कुछ समय पूर्व बाबर आजम से पूछा गया था कि एक ओवर में 10 रन बचाने हों, तो वो किसका चयन करेंगे? इस पर बाबर का जवाब सुनकर आप चौंक जाएंगे.

एक ओवर में बचाने हैं 10 रन, बुमराह या नसीम?

बाबर आजम से एक मीडिया इंटरव्यू में पूछा गया था कि किसी टी20 मैच के अंतिम ओवर में 10 रन बचाने हों. उनके सामने जसप्रीत बुमराह और नसीम शाह के रूप में 2 विकल्प हैं, तो बाबर किसे चुनेंगे. बता दें कि टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है, जहां 2 गेंदों में 10 रन बनना कोई बड़ी बात नहीं. ऐसे में 6 गेंदों में 10 रन बचा पाना बहुत बड़ी बात मानी जाती है.

आखिरी ओवर में 10 रन बचाने के सवाल पर बाबर आजम ने बिना झिझक के साथ नसीम शाह का नाम लिया था. नसीम की प्रतिबद्धता और क्रिकेट टैलेंट को बाबर ने अपने चयन का कारण बताया. बाबर का कहना था कि शाहीन शाह अफरीदी एक महान गेंदबाज बनने की राह पर हैं. बाबर के अनुसार नसीम भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं.

नसीम या बुमराह, किसके आंकड़े बेहतर?

नसीम शाह ने अब तक अपने टी20 करियर में 33 मैच खेलकर 29 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.06 का है. दूसरी ओर भारत के जसप्रीत बुमराह इतने ही मैचों में 40 विकेट ले चुके थे और 33 टी20 मुकाबलों के बाद उनका इकॉनमी रेट 6.76 का था. जाहिर तौर पर बराबर मैचों में बुमराह के आंकड़े कहीं बेहतर हैं.

जसप्रीत बुमराह हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ने टी20 विकेटों का शतक पूरा किया था.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए



Source link

मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार

मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. जनवरी-फरवरी के समय होने वाले इस टूर पर 3 टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी बीच खबर आई है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए एक टीम लाहौर भेजी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की चिंता कोई हैरत का विषय नहीं है, खासतौर पर जब कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद में धमाका हुआ हो.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम को लाहौर भेजा है, उनमें एक सुरक्षा सलाहकार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के कुछ अधिकारी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया से आई ये टीम PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिल चुकी है. इस मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स और रिस्क मैनेजमेंट (जोखिम प्रबंधन) को लेकर बातचीत हुई.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय का कारण इस्लामाबाद में हुआ धमाका है. कुछ सप्ताह पूर्व इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर के पास धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई, वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से कई लोग पेशे से वकील थे. इस धमाके ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे.

सुरक्षा को लेकर वातावरण इतना बिगड़ने लगा था कि उस समय श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में थी. धमाके के बाद कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने अपने देश वापस जाने की बात कही थी. हालांकि बाद में श्रीलंकाई टीम सीरीज पूरी करके वापस लौटी थी.

जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी-फरवरी के समय पाकिस्तान टूर पर जाएगी. जनवरी में उसे पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वहीं मार्च में दोनों टीमों के मध्य तीन ODI मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. अभी तक PCB ने टी20 मैचों की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि तीनों मैच लाहौर में खेले जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए



Source link

संजू सैमसन से टक्कर होगी तो, सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!

संजू सैमसन से टक्कर होगी तो, सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में 2 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के बैटिंग लाइन-अप की समस्या नहीं सुलझ पाई है. एक तरफ रिंकू सिंह के बाहर होने से टीम के अंदर फिनिशर का रोल चिंता का विषय बन गया है. वहीं कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीतेश शर्मा को विकेटकीपर का भार सौंपा गया, जबकि 2 साल से टी20 टीम में विकेटकीपर की भूमिका में रहे संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा.

यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि गौतम गंभीर के आने के बाद मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार रही है. ऐसे में एक ही स्लॉट खाली रह जाता है, जिसपर विकेटकीपर को लाया जाए, या फिर एक फिनिशर को. विकेटकीपर का भी टीम में होना बहुत जरूरी है, लेकिन जब कटक में सैमसन को नजरंदाज कर जीतेश शर्मा को खिलाया गया, तो काफी लोग चौंक उठे थे. इस विषय पर खुद जीतेश शर्मा ने बयान दिया है.

सैमसन मेरे बड़े भाई की तरह

जीतेश शर्मा ने पहले टी20 मैच के बाद पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, “सच कहूं, वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. ज्यादा कम्पटीशन होने से आपकी प्रतिभा निखर कर आती है. यह टीम के लिए भी अच्छा है. टीम के अंदर बहुत टैलेंट भरा पड़ा है, आप उसको महसूस भी कर सकते हैं.”

जीतेश शर्मा ने आगे कहा, “संजू भैया एक बेहतरीन प्लेयर हैं. मुझे उनके साथ कम्पटीशन/टक्कर करना ही होगा, ऐसा होने पर मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. हम दोनों टीम इंडिया के लिए खेलने की कोशिश में हैं. हम दोनों भाई जैसे हैं. हमने एकसाथ बहुत क्रिकेट खेला है और मेरी बहुत मदद करते हैं. मुझे अगर उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी, कंधे से कंधा मिलाकर खेलना होगा, तब मुझे अपना A गेम दिखाना होगा.”

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने बताया; जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?



Source link

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने


आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार मिनी ऑक्शन होनी है. आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए कुल 359 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें 247 भारतीय खिलाड़ी और 112 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा प्लेयर्स इंग्लैंड के हैं. इंग्लैंड के कुल 21 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया को 20 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

जानें किस देश के कितने खिलाड़ी आईपीएल 2026 की नीलामी का होंगे हिस्सा 

इंग्लैंड- 21 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया- 20 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका- 16 खिलाड़ी
श्रीलंका- 12 खिलाड़ी
अफगानिस्तान- 10 खिलाड़ी 
वेस्टइंडीज- 9 खिलाड़ी
बांग्लादेश- 7 खिलाड़ी
मलेशिया- 1 खिलाड़ी

निखिल चौधरी को लेकर मचा बवाल 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में जब 350 खिलाड़ियों की सूची आई तो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के निखिल चौधरी का नाम भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में आ गया था. तब उस समय लीग में 110 विदेशी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के 19 प्लेयर्स का नाम आ रहा था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने अपनी गलती ठीक की. बाद में निखिल चौधरी को विदेशी क्रिकेटर के तौर पर शामिल किया गया.

IPL 2026 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
वेंकटेश अय्यर (भारत)
लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)
बेन डकेट (इंग्लैंड)
जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ़्रीका)
जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका)
मथीशा पथिराना (श्रीलंका)
रवि बिश्नोई (भारत)
अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
महेश थीक्षाना (श्रीलंका)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)
जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)
काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड)
लुंगिसानी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)
विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया)
टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)
नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान)
लियाम डॉसन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)
स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
साकिब महमूद (इंग्लैंड)
राइली मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया)
झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.25 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
ओली स्टोन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका)
फिन एलन (न्यूजीलैंड)
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
आकाश दीप (भारत)
फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)
राहुल चाहर (भारत)
तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल परेरा (श्रीलंका)
उमेश यादव (भारत)
मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका)
चरिथ असलंका (श्रीलंका)

IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

सरफराज खान (भारत)
पृथ्वी शॉ (भारत)
दीपक हुड्डा (भारत)
के.एस. भारत (भारत)
शिवम मावी (भारत)
मयंक अग्रवाल (भारत)
सेदिकुल्लाह अटल (अफगानिस्तान)
एकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज)
पथुम निसांका (श्रीलंका)
टिम रॉबिन्सन (न्यूजीलैंड)
राहुल त्रिपाठी (भारत)
जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड)
बेंजामिन मैक्डरमोट (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल मेंडिस (श्रीलंका)
चेतन सकारिया (भारत)
कुलदीप सेन (भारत)
कैस अहमद (अफगानिस्तान)
रिशद हुसैन (बांग्लादेश)
व्यासकांत विजयकांत (श्रीलंका)
रेहान अहमद (इंग्लैंड)
तस्कीन अहमद (बांग्लादेश)
रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड)
शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज)
नवदीप सैनी (भारत)
ल्यूक वुड (इंग्लैंड)
मुहम्मद अब्बास (न्यूजीलैंड)
जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड)
नाथन स्मिथ (न्यूजीलैंड)
डुनिथ वेललेज (श्रीलंका)
तन्ज़ीम हसन साकिब (बांग्लादेश)
मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड)
नाहिद राणा (बांग्लादेश)
संदीप वारियर (भारत)
वेस्ले एगर (ऑस्ट्रेलिया)
बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका)
एमडी शोरफुल इस्लाम (बांग्लादेश)
जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)
ओबेद मैककॉय (वेस्टइंडीज)
बिली स्टैनलेक (ऑस्ट्रेलिया)
जैक फॉल्क्स (न्यूजीलैंड)
दासुन शनाका (श्रीलंका)
बेवोन-जॉन जैकब्स (न्यूजीलैंड)



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp