पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन

पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि पाक टीम के कप्तान सलमान आगा और टीम के हेड कोच माइक हेसन के बीच बहस की घटना सामने आई है. यह मामला रविवार को खेले गए पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का बताया जा रहा है. इस मैच को 102 रनों से जीतकर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी.

उस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में सलमान आगा नंबर-3 पर बैटिंग करने आए और 23 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने फरहान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप भी की.

सलमान आगा ने फेंकी बोतल

सलमान आगा पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे. उनके आउट होने के कुछ देर बाद कैमरा पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो देखा गया कि सलमान आगा और कोच माइक हेसन किसी बात पर बहस करते दिखे. 

जब हेसन ने कुछ कहा, तो साफ तौर पर देखा जा सकता था कि कप्तान सलमान आगा उससे खुश नहीं थे और उन्होंने पानी की बोतल फेंक कर भी मारी थी. कोच हेसन इस हरकत से हैरान रह गए. उन्होंने कुछ कहा, जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप सलमान ने सिर हिलाया. जब यह सब हो रहा था तब बाबर आजम भी वहीं बैठे थे, जो चुपचाप यह सब देखते रहे.

भारत वाले ग्रुप में नहीं पाकिस्तान    

भारत और पाकिस्तान, दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई है. ग्रुप स्टेज में दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया था, लेकिन सुपर-8 चरण में दोनों टीम अलग-अलग ग्रुप में नजर आ रही हैं. भारत को वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 और पाकिस्तान को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा बाहर? सुपर-8 में बदलेगी भारत की प्लेइंग 11?

टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा बाहर? सुपर-8 में बदलेगी भारत की प्लेइंग 11?


अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में भारत के लिए पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. ओपनिंग पर उतरने वाले अभिषेक ने तीन मैच खेले और तीनों ही मैचों में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. अब सवाल यह उठ रहा है क्या सुपर-8 में अभिषेक की भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो जाएगी? 

भारत के पास अभिषेक के अलावा ओपनिंग के लिए संजू सैमसन के रूप में एक विकल्प मौजूद हैं. हालांकि संजू को भी टूर्नामेंट में एक मौका मिल चुका है, जिसमें वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके थे. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सैमसन का खराब प्रदर्शन अभिषेक से बेहतर था. 

अभिषेक बुरी तरह फ्लॉप, संजू भी नहीं कर सके कुछ खास 

देखिए, अभिषेक तो तीनों ही मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. यह अभिषेक का पहला टी20 वर्ल्ड कप है, जिसमें वह अब तक खाता नहीं खोल सके हैं. वहीं संजू को नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक की गैरमौजूदगी में मौका मिला था. उस मैच में संजू सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के पास प्लेइंग 11 में बदलाव करने का तो मौका है, लेकिन संजू की फॉर्म पर भी ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है. 

क्या अभिषेक को रिप्लेस करेंगे संजू?

मुख्य सवाल यह है कि क्या संजू सैमसन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से रिप्लेस करेंगे? देखिए, फिलहाल तो इसका कोई पुख्ता जवाब नहीं मिल सका है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि संजू को एक और मौका दिया जा सकता है. 

गौरतलब है कि सुपर-8 में भारत का अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला 22 फरवरी, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह



Source link

अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ लिया टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया

अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ लिया टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया


Afghanistan vs Canada T20 Highlights: अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हरा दिया है. चूंकि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में कनाडा पर बड़ी जीत के साथ अफगान टीम ने टूर्नामेंट से अलविदा लिया. चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे, जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन ही बना सकी.

अफगान टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो इब्राहिम जादरान ने बल्ले से खूब गदर मचाया. उन्होंने 56 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. सेदिकुल्लाह अटल ने भी 44 रनों का योगदान देकर अफगानिस्तान को 200 रनों तक पहुंचने में मदद की. 

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कनाडा की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसके बाद अफगान टीम के गेंदबाज हावी होते चले गए. खासतौर पर मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान, कनाडाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे.

12 ओवर, 50 रन, 7 विकेट

राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की स्पिनरों की तिकड़ी ने कनाडाई बल्लेबाजों को मैच में बने रहने का मौका ही नहीं दिया. तीनों ने मिलकर 12 ओवर गेंदबजी की, सिर्फ 50 रन दिए और 7 बल्लेबाजों को आउट किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले युवराज सामरा भी अफगानिस्तान के खिलाफ कनाडा की किस्मत नहीं बदल पाए. युवराज ने इस मैच में केवल 17 रन बनाए.

मोहम्मद नबी सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन दिए और 4 विकेट लिए. वहीं राशिद खान ने अपने स्पेल में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं रहमान ने 4 ओवरों में 23 रन दिए और एक विकेट लिया. अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ ग्रुप D में तीसरे स्थान पर रहा. वहीं कनाडा ऐसी टीम रही, जो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में घुसकर रौंदा, खूब गरजा कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक



Source link

स्टेडियम के बीच में हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को दी ‘फ्लाइंग किस’, वीडियो वायरल

स्टेडियम के बीच में हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को दी ‘फ्लाइंग किस’, वीडियो वायरल


Hardik Pandya Flying Kiss Mahieka Sharma Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के बीच अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) पर खुलेआम प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद हार्दिक ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में 30 रनों की पारी खेली. 

इस पारी के बाद हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले हार्दिक कुछ इशारा करते हैं. हार्दिक की बात का जवाब देते हुए माहिका भी कुछ इशारा करती हैं. फिर वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि भारतीय ऑलराउंडर गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस देते हैं. 

खास अंदाज में विश किया था बर्थडे

हार्दिक ने माहिका को बड़े ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया था. भारतीय ऑलराउंडर ने पूल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माहिका को हग करते हुए दिखे. तस्वीर शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस.”

टूर्नामेंट में अब तक हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन 

भारत ने टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेला. इस मैच में हार्दिक ने 05 रनों की पारी खेली. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ मुकबले में हार्दिक ने 52 रन स्कोर किए. फिर पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतिम मैच में हार्दिक ने 30 रन स्कोर किए. 

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल 

गौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया को पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद मेन इन ब्लू का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया आखिरी मुकाबला 01 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में खेलेगी. 





Source link

चेन्नई में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने मचाया गदर, इब्राहिम जादरान शतक से चूके, बना डाले 200 रन

चेन्नई में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने मचाया गदर, इब्राहिम जादरान शतक से चूके, बना डाले 200 रन


Afghanistan vs Canada T20 Score: अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना लिए हैं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इब्राहिम जादरान ने मैदान के चारों ओर चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 95 रन बनाए. अफगानिस्तान और कनाडा, दोनों टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रनों की पारी खेली.

इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले गेंदबाजी करने के फैसले को केवल दिलप्रीत बाजवा, कलीम सना और अंश पटेल ही सही साबित कर पाए, क्योंकि उनके अलावा सबकी जमकर धुनाई हुई. जसकरन सिंह ने तो गेंदबाजी में फिफ्टी पूरी कर ली, क्योंकि उन्होंने 3 विकेट तो लिए, लेकिन 4 ओवरों में 52 रन लुटा दिए.

अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए. गुलबदीन नायाब केवल एक रन बना सके. अफगान टीम ने 49 के स्कोर पर 2 विकेट को दिए थे. उसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप हुई. जादरान ने 56 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए.

दूसरी ओर कनाडा की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसकरन सिंह रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन 52 रन भी दे डाले. उनके अलावा डिलोन हेलाइगर विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे.

अफगानिस्तान और कनाडा दोनों टीम अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं. ये दोनों ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह बनाई है. बता दें कि अफगानिस्तान ने पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज

CBSE का बोर्ड एग्जाम देने क्यों नहीं गए वैभव सूर्यवंशी? पिता ने बहुत बड़ी वजह का किया खुलासा



Source link

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. लीग स्टेज के सभी 4 मैच जीतकर मेन इन ब्लू ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं अगले चरण की शुरुआत से पहले टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी का नाम गूंज उठा. 

दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बताया कि कैसे धोनी की सलाह पर अमल करते हुए शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनके खेल में सुधार हुआ. बताते चलें कि दुबे 2022 आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. इस तरह आईपीएल में उनका ज्यादातर वक्त माही के साथ गुजर रहा है. 

धोनी की सलाह से दुबे की खेल में हुआ सुधार 

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा, “जब मैं पहली बार आईपीएल में आया, तो मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रगल करना पड़ा और मैं गेंद को सही ढंग से नहीं मार पा रहा था. मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस लेवल पर दबदबा बनाना है और मुझमें पावर है, तो मुझे उस पहलू पर काम करने की जरूरत है. मैंने ऑफ-सीजन के दौरान काफी मेहनत की. माही भाई ने मुझे बताया कि हर बार छक्के मारना जरूरी नहीं है. बाउंड्री और स्ट्राइक रोटेशन भी उतना जरूरी है.”

दुबे ने आगे कहा, “इससे मुझे जाहिर तौर पर मदद मिली. अगर मुझे अच्छी गेंद मिलती है, तो मैं बाउंड्री के लिए या फिर स्ट्राइक रोटेट करने के लिए देखता हूं. आखिरी ओवर में तेज खेलूंगा, लेकिन पारी की शुरुआत में मेरा ध्यान समझदारी भरी मंशा पर रहेगा.”

नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली दमदारी पारी 

टीम इंडिया ने ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला बीते बुधवार (18 फरवरी) नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में दुबे ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन स्कोर किए. दुबे की पारी बदौलत टीम इंडिया ने 193 रनों का टोटल बनाकर जीत हासिल की थी. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp