संजू सैमसन से टक्कर होगी तो, सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!

संजू सैमसन से टक्कर होगी तो, सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में 2 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के बैटिंग लाइन-अप की समस्या नहीं सुलझ पाई है. एक तरफ रिंकू सिंह के बाहर होने से टीम के अंदर फिनिशर का रोल चिंता का विषय बन गया है. वहीं कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीतेश शर्मा को विकेटकीपर का भार सौंपा गया, जबकि 2 साल से टी20 टीम में विकेटकीपर की भूमिका में रहे संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा.

यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि गौतम गंभीर के आने के बाद मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार रही है. ऐसे में एक ही स्लॉट खाली रह जाता है, जिसपर विकेटकीपर को लाया जाए, या फिर एक फिनिशर को. विकेटकीपर का भी टीम में होना बहुत जरूरी है, लेकिन जब कटक में सैमसन को नजरंदाज कर जीतेश शर्मा को खिलाया गया, तो काफी लोग चौंक उठे थे. इस विषय पर खुद जीतेश शर्मा ने बयान दिया है.

सैमसन मेरे बड़े भाई की तरह

जीतेश शर्मा ने पहले टी20 मैच के बाद पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, “सच कहूं, वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. ज्यादा कम्पटीशन होने से आपकी प्रतिभा निखर कर आती है. यह टीम के लिए भी अच्छा है. टीम के अंदर बहुत टैलेंट भरा पड़ा है, आप उसको महसूस भी कर सकते हैं.”

जीतेश शर्मा ने आगे कहा, “संजू भैया एक बेहतरीन प्लेयर हैं. मुझे उनके साथ कम्पटीशन/टक्कर करना ही होगा, ऐसा होने पर मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. हम दोनों टीम इंडिया के लिए खेलने की कोशिश में हैं. हम दोनों भाई जैसे हैं. हमने एकसाथ बहुत क्रिकेट खेला है और मेरी बहुत मदद करते हैं. मुझे अगर उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी, कंधे से कंधा मिलाकर खेलना होगा, तब मुझे अपना A गेम दिखाना होगा.”

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने बताया; जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?



Source link

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने


आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार मिनी ऑक्शन होनी है. आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए कुल 359 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें 247 भारतीय खिलाड़ी और 112 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा प्लेयर्स इंग्लैंड के हैं. इंग्लैंड के कुल 21 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया को 20 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

जानें किस देश के कितने खिलाड़ी आईपीएल 2026 की नीलामी का होंगे हिस्सा 

इंग्लैंड- 21 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया- 20 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका- 16 खिलाड़ी
श्रीलंका- 12 खिलाड़ी
अफगानिस्तान- 10 खिलाड़ी 
वेस्टइंडीज- 9 खिलाड़ी
बांग्लादेश- 7 खिलाड़ी
मलेशिया- 1 खिलाड़ी

निखिल चौधरी को लेकर मचा बवाल 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में जब 350 खिलाड़ियों की सूची आई तो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के निखिल चौधरी का नाम भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में आ गया था. तब उस समय लीग में 110 विदेशी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के 19 प्लेयर्स का नाम आ रहा था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने अपनी गलती ठीक की. बाद में निखिल चौधरी को विदेशी क्रिकेटर के तौर पर शामिल किया गया.

IPL 2026 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
वेंकटेश अय्यर (भारत)
लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)
बेन डकेट (इंग्लैंड)
जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ़्रीका)
जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका)
मथीशा पथिराना (श्रीलंका)
रवि बिश्नोई (भारत)
अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
महेश थीक्षाना (श्रीलंका)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)
जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)
काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड)
लुंगिसानी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)
विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया)
टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)
नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान)
लियाम डॉसन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)
स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
साकिब महमूद (इंग्लैंड)
राइली मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया)
झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.25 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
ओली स्टोन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका)
फिन एलन (न्यूजीलैंड)
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
आकाश दीप (भारत)
फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)
राहुल चाहर (भारत)
तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल परेरा (श्रीलंका)
उमेश यादव (भारत)
मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका)
चरिथ असलंका (श्रीलंका)

IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

सरफराज खान (भारत)
पृथ्वी शॉ (भारत)
दीपक हुड्डा (भारत)
के.एस. भारत (भारत)
शिवम मावी (भारत)
मयंक अग्रवाल (भारत)
सेदिकुल्लाह अटल (अफगानिस्तान)
एकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज)
पथुम निसांका (श्रीलंका)
टिम रॉबिन्सन (न्यूजीलैंड)
राहुल त्रिपाठी (भारत)
जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड)
बेंजामिन मैक्डरमोट (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल मेंडिस (श्रीलंका)
चेतन सकारिया (भारत)
कुलदीप सेन (भारत)
कैस अहमद (अफगानिस्तान)
रिशद हुसैन (बांग्लादेश)
व्यासकांत विजयकांत (श्रीलंका)
रेहान अहमद (इंग्लैंड)
तस्कीन अहमद (बांग्लादेश)
रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड)
शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज)
नवदीप सैनी (भारत)
ल्यूक वुड (इंग्लैंड)
मुहम्मद अब्बास (न्यूजीलैंड)
जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड)
नाथन स्मिथ (न्यूजीलैंड)
डुनिथ वेललेज (श्रीलंका)
तन्ज़ीम हसन साकिब (बांग्लादेश)
मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड)
नाहिद राणा (बांग्लादेश)
संदीप वारियर (भारत)
वेस्ले एगर (ऑस्ट्रेलिया)
बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका)
एमडी शोरफुल इस्लाम (बांग्लादेश)
जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)
ओबेद मैककॉय (वेस्टइंडीज)
बिली स्टैनलेक (ऑस्ट्रेलिया)
जैक फॉल्क्स (न्यूजीलैंड)
दासुन शनाका (श्रीलंका)
बेवोन-जॉन जैकब्स (न्यूजीलैंड)



Source link

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?


भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी साल 2020 में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह चुके हैं. कहने को क्रिकेटर सेलिब्रिटी होते हैं, लेकिन अंततः वो भी आम इंसानों की तरह ही जीवन-बसर करते हैं. क्रिकेटरों में किसी को छोले-भटूरे, तो किसी को वड़ा पाव पसंद है. ऐसे ही कुछ शाकाहार, तो कुछ मांसाहार खानपान में दिलचस्पी दिखाते हैं. मगर एमएस धोनी को कौन सा खाना पसंद है? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस राज से पर्दा उठाया था.

आकाश चोपड़ा ने बताया कि ये साल 2004 की बात है, जब इंडिया A टीम जिम्बाब्वे और केन्या दौरे पर थी. आकाश टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके थे और बेंगलुरु में कैम्प लगा हुआ था. आकाश जब होटल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि एमएस धोनी उनके रूममेट होंगे. आकाश के पूछने पर उन्हें बताया गया कि धोनी रांची के खिलाड़ी हैं. आकाश ने बताया कि बेंगलुरु में लगे उस कैम्प के दौरान वो और धोनी करीब एक महीने के लिए रूममेट रहे.

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी?

लल्लनटॉप को दिए एक हालिया इंटरव्यू में आकाश चोपड़ा ने रूम शेयर करने के दिनों को याद करते हुए बताया, “मैंने धोनी से पूछा कि वो शाकाहारी हैं या मांसाहारी? यह भी एक मसला रहता है, क्योंकि खाना ऑर्डर करना होता है. दोनों शाकाहारी हों, और दोनों मांसाहारी हों तो चीजें आसान हो जाती हैं. मैं शाकाहारी हूं.”

आकाश ने आगे बताया, “धोनी ने मुझसे पूछा, ‘आप क्या खाते हो.’ मैंने शाकाहारी कहा, तो 30 दिन बच्चे (धोनी) ने शाकाहारी खाना भी खाया. ये मुझे बाद में पता चला कि वो नॉन-वेजिटेरियन हैं. मगर कमरे के अंदर उन्होंने रूम सर्विस को फोन लगाकर कभी ये नहीं बोला कि आज मेरे लिए कुछ और भेज दो. धोनी के इस स्वभाव को आप शर्मीला कह सकते हैं, लेकिन साथ ही आत्मविश्वास से भरे. धोनी को पता होता था कि वो क्या कर रहे हैं और कुछ ना कुछ तो कर ही लेंगे.”

यह भी पढ़ें:

डेल स्टेन ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर दे दिया बड़ा बयान, कहा- ‘सहज रवैया खिलाड़ियों को…’



Source link

कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स


भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज किया. भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया. टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 175 रन बनाए थे. जवाब में एडेन मार्करम की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 74 रनों पर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही. इसके बाद फैंस जानना चाह रहे हैं कि अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा? यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. 

जानें मैच टाइमिंग और वेन्यू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मैच भी शाम सात बजे शुरू होगा. यानी मुकाबले का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा. कटक में खेला गया पहला टी20 भी शाम सात बजे शुरू हुआ था. 

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया 

कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे टी20 में बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं. ऐसे में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव एक बार फिर बेंच पर बैठे दिख सकते हैं. हर्षित राणा भी अंतिम ग्यारह से बाहर रहेंगे. शिवम दुबे को मिला लिया जाए तो फिर भारत के पास गेंदबाजी के छह विकल्प मौजूद हैं. 

दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक बदलाव संभव 

दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है. केश महाराज की जगह स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा और कोई बदलाव मुश्किल लग रहा है. ऐसे में रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी और कॉर्बिन बॉश जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. 

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आप कमेंट्री सुन सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक टी20 सीरीज के सभी मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकेंगे.

टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अभिषके शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा. 

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड- एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डिकॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डानोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज और लुंगी नगिदी. 



Source link

ROKO का जवाब नहीं, ODI में दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज बने विराट, रोहित हैं नंबर-1

ROKO का जवाब नहीं, ODI में दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज बने विराट, रोहित हैं नंबर-1


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा ताजा रैंकिंग में विराट कोहली को बंपर फायदा हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में 302 रन बनाने वाले कोहली अब वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित शर्मा वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. केएल राहुल को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक समेत 302 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी मिला. इसी प्रदर्शन के बलबूते वो चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनके रेटिंग पॉइंट्स 773 हो गए हैं, वहीं पहले स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 146 रन बनाए थे, जिसके दम पर उन्होंने अपना पहला स्थान सुरक्षित रखा है.

ये रहे ODI बल्लेबाजों में भारत के टॉप-5 खिलाड़ी

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय क्रिकेटर हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले शुभमन गिल ने पांचवां स्थान सुरक्षित रखा है, लेकिन उनके और बाबर आजम के रेटिंग पॉइंट्स में सिर्फ एक अंक का अंतर है. टॉप-10 में चौथे भारतीय श्रेयस अय्यर हैं, जो एक स्थान फिसल कर 10वें पायदान पर चले गए हैं. केएल राहुल को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है, जिससे उन्होंने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है.

कुलदीप नंबर-3 बने, अर्शदीप की लंबी छलांग

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में कुलदीप यादव 9 विकेट लेकर पूरी सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. इस प्रदर्शन ने उन्हें वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. कुलदीप वनडे गेंदबाजी रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में अकेले भारतीय हैं. रवींद्र जडेजा 2 स्थान फिसल कर 16वें पायदान पर चले गए हैं. अक्षर पटेल को गेंदबाजी रैंकिंग में नुकसान हुआ है, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 29 स्थान की छलांग लगाकर 66वां स्थान हासिल कर लिया है.



Source link

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की चुनौती का जवाब देने में रहें नाकाम, हार के बाद भड़के कोच

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की चुनौती का जवाब देने में रहें नाकाम, हार के बाद भड़के कोच


India Vs South Africa T20Is Series 2025: दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने न्यूनतम स्कोर 74 रन पर ऑल आउट होने के बाद उसके बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कहा कि उनके बल्लेबाज भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.3 ओवर में आउट हो गई और इस तरह से भारत ने 101 रन से बड़ी जीत हासिल की. भारत और श्रीलंका में अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए ये चिंता का विषय है.

दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कोच ने दिया बयान

प्रिंस ने मैच के बाद कहा, ‘इस तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद जाहिर है कि ये एक ऐसा विभाग है जिसमें हमें जल्द से जल्द सुधार करना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है और उन्होंने हमारे बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की. हमारे बल्लेबाज इस चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे.’ प्रिंस ने इस मैच में करारी हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिच से मिल रही उछाल को बहाना नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वे अपने घरेलू मैदानों पर उछाल भरी विकेटों पर खेलने के आदी हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में 180 से कम का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. विकेट से थोड़ी उछाल मिल रही थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हम इस तरह के विकेट पर खेलने के आदी हैं. भारतीय गेंदबाजों ने हमारे सामने चुनौती पेश की और हम उसका जवाब नहीं दे पाए.’

दक्षिण अफ्रीकी कोच प्रिंस ने की हार्दिक की तारीफ 

इस मैच में अर्धशतक जड़ने वाले हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए प्रिंस ने कहा कि ये ऑलराउंडर शांत स्वभाव का है और छक्के लगाने में माहिर है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक ने शानदार पारी खेली. मुझे लगता है कि हमें उन्हें बहुत श्रेय देना चाहिए. वो चोट से उबरकर वापस आए हैं और उन्होंने अच्छी वापसी की. उन्होंने हमारे गेंदबाजों को दबाव में रखा.’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp