दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की चुनौती का जवाब देने में रहें नाकाम, हार के बाद भड़के कोच

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की चुनौती का जवाब देने में रहें नाकाम, हार के बाद भड़के कोच


India Vs South Africa T20Is Series 2025: दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने न्यूनतम स्कोर 74 रन पर ऑल आउट होने के बाद उसके बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कहा कि उनके बल्लेबाज भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.3 ओवर में आउट हो गई और इस तरह से भारत ने 101 रन से बड़ी जीत हासिल की. भारत और श्रीलंका में अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए ये चिंता का विषय है.

दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कोच ने दिया बयान

प्रिंस ने मैच के बाद कहा, ‘इस तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद जाहिर है कि ये एक ऐसा विभाग है जिसमें हमें जल्द से जल्द सुधार करना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है और उन्होंने हमारे बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की. हमारे बल्लेबाज इस चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे.’ प्रिंस ने इस मैच में करारी हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिच से मिल रही उछाल को बहाना नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वे अपने घरेलू मैदानों पर उछाल भरी विकेटों पर खेलने के आदी हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में 180 से कम का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. विकेट से थोड़ी उछाल मिल रही थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हम इस तरह के विकेट पर खेलने के आदी हैं. भारतीय गेंदबाजों ने हमारे सामने चुनौती पेश की और हम उसका जवाब नहीं दे पाए.’

दक्षिण अफ्रीकी कोच प्रिंस ने की हार्दिक की तारीफ 

इस मैच में अर्धशतक जड़ने वाले हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए प्रिंस ने कहा कि ये ऑलराउंडर शांत स्वभाव का है और छक्के लगाने में माहिर है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक ने शानदार पारी खेली. मुझे लगता है कि हमें उन्हें बहुत श्रेय देना चाहिए. वो चोट से उबरकर वापस आए हैं और उन्होंने अच्छी वापसी की. उन्होंने हमारे गेंदबाजों को दबाव में रखा.’



Source link

दक्षिण अफ्रीका को भारत से मिली शर्मनाक हार में 5 मुजरिम कौन, इन खिलाड़ियों ने कटाई टीम की नाक

दक्षिण अफ्रीका को भारत से मिली शर्मनाक हार में 5 मुजरिम कौन, इन खिलाड़ियों ने कटाई टीम की नाक


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात यानी 9 दिसंबर, 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट और वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम की टी20 सीरीज में निराशाजनक शुरुआत हुई. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्रोटियाज टीम को मिली शर्मनाक हार में पांच मुजरिम रहें. वहीं, सीरीज का दूसरा मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार में 5 मुजरिम कौन है?

दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार में 5 मुजरिम 

1. क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार में पहला नाम सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का है. टीम इंडिया के द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरें डी कॉक पहले ही ओवर में अर्शदीप की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. डी कॉक की इस नाकामी के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक करारी हार का सामना करना पड़ा.

2. एडेन मार्करम 

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम भारत से मिली शर्मनाक हार के दूसरे मुजरिम हैं. टीम की शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान मार्करम पर अहम जिम्मेदारी थी कि वो विकेट बचाकर एक साझेदारी करें, लेकिन मार्करम ऐसा करने में असफल रहें और अक्षर पटेल की गेंद पर 14 गेंद में 14 रन बनाकर मार्करम बोल्ड हो गए.

3. डेवाल्ड ब्रेविस 

दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस तीसरे मुजरिम हैं. ब्रेविस ने तो दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्लंडर ही कर दिया. बुमराह की जिस गेंद पर ब्रेविस आउट होकर वापस पवेलियन लौटे, वो नो बॉल थी लेकिन ब्रेविस बिना टीवी अंपायर के फैसले इंतजार किए ड्रेसिंग रूम वापस चले गए.

4. डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर भारत से मिली शर्मनाक हार के चौथे मुजरिम हैं. मिलर भी दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं कर पाए और सिर्फ 3 खेलकर 1 पर हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हो गए.

5. केशव महाराज 

दक्षिण अफ्रीकी टीम के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज भी हार के मुजरिम में से एक रहे. महाराज ने सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन लुटाए. जहां एक तरफ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने ओस होने के बावजूद विकेट निकाले तो महाराज सूखी गेंद से भी कुछ नहीं कर पाए, जबकि लुंगी एनगिडी ने टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी.



Source link

कब, कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20I मुकाबला, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

कब, कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20I मुकाबला, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग


IND vs SA 2nd T20I: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसम्बर को न्यू चंडीगढ़ खेला जाएगा. पहला मैच आसानी से जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे है और अब उसकी नजरें सीरीज पर बढ़त बनाने पर होंगी.  दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका भी वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने को बेताब है.

कहां होगा दूसरा टी20 मैच?

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जाएगा. यह नया वेन्यू हाल ही में कई बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है.

मैच किस समय शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी. टॉस ठीक 6:30 बजे किया जाएगा.

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के अलग-अलग चैनलों पर उपलब्ध होगी.

स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी (Star Sports 1 Hindi)

स्टार स्पोर्ट्स  1 इंग्लिश (Star Sports 1 English)

स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट (Star Sports Select, HD विकल्प भी उपलब्ध)

मोबाइल और OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग

मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए दर्शक Disney+ Hotstar ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.  स्ट्रीमिंग सभी यूजर्स के लिए लाइव उपलब्ध रहेगी.

भारत की टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (वाइस कैप्टन), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका की टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, टोनी डि जोरजी, रीा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यान्सन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनियल बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे.

दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए हर मैच को ‘ड्रेस रिहर्सल’ मानकर खेल रही हैं. ऐसे में मुल्लानपुर का मुकाबला रोमांच से भरपूर होना तय है. 



Source link

3 खिलाड़ियों ने किया हेड कोच पर हमला, चयन विवाद से मचा बवाल, BCCI कराएगा जांच

3 खिलाड़ियों ने किया हेड कोच पर हमला, चयन विवाद से मचा बवाल, BCCI कराएगा जांच


पुदुचेरी क्रिकेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अंडर-19 टीम के हेड कोच एस. वेंकटरमन पर तीन स्थानीय खिलाड़ियों ने हमला कर दिया. यह पूरा मामला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की टीम चयन से जुड़ा है. आरोप है कि खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया, जिससे गुस्से में उन्होंने कोच पर धावा बोल दिया. इस घटना के बाद कोच को सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

CAP (Cricket Association of Pondicherry) के इनडोर नेट्स में सोमवार सुबह यह हमला हुआ. कोच वेंकटरमन प्रैक्टिस सत्र देख रहे थे, तभी तीन स्थानीय खिलाड़ी कार्तिकेयन जयसुंदरम, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनसे बदसलूकी शुरू कर दी.  इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि खिलाड़ियों ने कोच को बैट से मारा. पुलिस के मुताबिक वेंकटरमन के माथे पर 20 टांके लगे हैं और कंधे में फ्रैक्चर है. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन हमलावर खिलाड़ी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

विवाद की जड़ क्या है?

यह विवाद केवल चयन से जुड़ा मामला नहीं है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुदुचेरी में “स्थानीय खिलाड़ियों” को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. उनकी जगह बाहर से आए कई खिलाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे टीम में शामिल किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार 2021 से अब तक रणजी ट्रॉफी में केवल 5 स्थानीय खिलाड़ियों को खिलाया गया है. इससे स्थानीय क्रिकेटरों में आक्रोश है, जो अब खुलकर सामने आ रहा है.

BCCI भी हुई सख्त

रिपोर्ट सामने आने और कोच पर हमले के बाद BCCI ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूरी घटना और रिपोर्टेड आरोपों की जांच कराई जाएगी. इससे साफ है कि यह मामला अब सिर्फ CAP तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी जांच होगी.

कोच की शिकायत में क्या है?

अपनी शिकायत में कोच वेंकटरमन ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों के नाम ही नहीं लिए, बल्कि भारतिदासन पांडिचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सचिव जी. चंद्रन पर खिलाड़ियों को बरगलाने का आरोप भी लगाया है. हालांकि इस घटना पर CAP ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह मामला बढ़ रहा है, यह पुदुचेरी क्रिकेट की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है.



Source link

जसप्रीत बुमराह के 100वें टी20 इंटरनेशनल विकेट पर बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर के फैसले से मचा हंगामा

जसप्रीत बुमराह के 100वें टी20 इंटरनेशनल विकेट पर बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर के फैसले से मचा हंगामा


IND vs SA 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में 101 रन से जीत दर्ज की. हालांकि मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह के 100वें विकेट से जुड़े विवाद की होने लगी. बुमराह भले ही भारत के लिए टी20आई में विकेट का शतक पूरा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हों, लेकिन थर्ड अंपायर के एक फैसले ने इस ऐतिहासिक पल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

साउथ अफ्रीका 176 रन का पीछा कर ही रही थी. उसका स्कोर 68/6 तक पहुंच चुका था. ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को वापस अटैक पर बुलाया. बुमराह की एक तेज, बाउंसी गेंद डिवाल ब्रेविस ने खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टॉप-एज होकर सीधे कवर में खड़े सूर्यकुमार यादव के पास चली गई. टीम इंडिया ने सेलीब्रेशन शुरू कर दिया. ब्रेविस भी पवेलियन लौट गए और यहीं से विवाद शुरू हुआ.

रिप्ले में दिखा कि बुमराह का फ्रंट फुट क्रीज के काफी करीब था और ऐसा लगा जैसे उनका पैर क्रीज के पीछे नहीं था. आमतौर पर ऐसी स्थिति में गेंद नो-बॉल दी जाती है, लेकिन थर्ड अंपायर ने लंबी जांच के बाद भी इसे वैध गेंद करार दिया. ऑन-एयर कमेंटेटर्स ने भी इसे “काफी नजदीकी और संदिग्ध फैसला” बताया.

थर्ड अंपायर का फैसला क्यों सवालों में?

तीसरे अंपायर केएन अनंथा पद्मनाभन ने रिप्ले देखने के बावजूद कोई बदलाव नहीं किया. उनका मानना था कि बुमराह का पैर ‘लाइन को छू रहा था’, जो नियमों के अनुसार वैध माना जाता है. हालांकि टीवी रिप्ले में एंगल ऐसा था कि दर्शकों और कई पूर्व खिलाड़ियों को यह फैसला संदिग्ध लगा.

बुमराह ने बाद में लिया 101वां विकेट

इस विवाद के बाद बुमराह ने अपनी अगली ही गेंदों में केशव महाराज को बोल्ड कर अपना 101वां टी20आई विकेट भी दर्ज कर लिया. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उनसे अधिक विकेट सिर्फ अर्शदीप सिंह (107) के नाम हैं.

साउथ अफ्रीका का शर्मनाक स्कोर

बुमराह, अर्शदीप और कुलदीप की धमाकेदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 74 रन पर ढेर हो गई. जो उनका टी20 फॉर्मेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है.भारत ने यह मैच 101 रन से जीता, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत है.  



Source link

जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज ब

जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज ब


Jasprit Bumrah Takes 100 Wickets In All Three Formats: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात यानी 9 दिसंबर, 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी टीम को 176 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम महज 74 रन पर ढेर हो गई. ये टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है. वहीं, प्रोटियाज टीम को इतने छोटे स्कोर पर ऑल आउट करने में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेटों का योगदान दिया. इस मुकाबले में अपना पहला विकेट लेते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक लगा दिया और साथ ही एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था.

बुमराह ने T20I में लगाया विकेटों का शतक

कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट चटकाते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा किया. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह के बाद बुमराह 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. ये उपलब्धि अर्शदीप ने इसी साल हासिल की थी. इस समय अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, बुमराह 101 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

T20I सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

अर्शदीप सिंह – 107

जसप्रीत बुमराह – 101

हार्दिक पंड्या – 99

युजवेंद्र चहल – 96

भुवनेश्वर कुमार – 90

तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करते ही बुमराह के तीनों फॉर्मेट में 100-100 विकेट हो गए. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज हैं. बुमराह के नाम टेस्ट में 234 विकेट और वनडे में 149 विकेट हैं.

बुमराह एक खास लिस्ट में हुए शामिल

जसप्रीत बुमराह उस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें अब तक दुनिया के सिर्फ चार गेंदबाजों का नाम मौजूद है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने का कारनामा करने वाले बुमराह दुनिया के 5वें गेंदबाज हैं. ये रिकॉर्ड सबसे पहले लसिथ मलिंगा ने बनाया था. इनके अलावा इस लिस्ट में टीम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp