जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज ब

जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज ब


Jasprit Bumrah Takes 100 Wickets In All Three Formats: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात यानी 9 दिसंबर, 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी टीम को 176 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम महज 74 रन पर ढेर हो गई. ये टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है. वहीं, प्रोटियाज टीम को इतने छोटे स्कोर पर ऑल आउट करने में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेटों का योगदान दिया. इस मुकाबले में अपना पहला विकेट लेते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक लगा दिया और साथ ही एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था.

बुमराह ने T20I में लगाया विकेटों का शतक

कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट चटकाते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा किया. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह के बाद बुमराह 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. ये उपलब्धि अर्शदीप ने इसी साल हासिल की थी. इस समय अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, बुमराह 101 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

T20I सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

अर्शदीप सिंह – 107

जसप्रीत बुमराह – 101

हार्दिक पंड्या – 99

युजवेंद्र चहल – 96

भुवनेश्वर कुमार – 90

तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करते ही बुमराह के तीनों फॉर्मेट में 100-100 विकेट हो गए. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज हैं. बुमराह के नाम टेस्ट में 234 विकेट और वनडे में 149 विकेट हैं.

बुमराह एक खास लिस्ट में हुए शामिल

जसप्रीत बुमराह उस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें अब तक दुनिया के सिर्फ चार गेंदबाजों का नाम मौजूद है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने का कारनामा करने वाले बुमराह दुनिया के 5वें गेंदबाज हैं. ये रिकॉर्ड सबसे पहले लसिथ मलिंगा ने बनाया था. इनके अलावा इस लिस्ट में टीम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है.



Source link

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल


IND vs SA 1st T20I: कटक में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच में शुभमन गिल की वापसी पर सभी की निगाहें टिकी थीं. गर्दन की चोट की वजह से लगभग एक महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद गिल मैदान पर लौटे थे. हालांकि उनकी वापसी उम्मीदों के उलट रही. गिल केवल दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की.

एक महीने बाद गिल की वापसी

टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद गिल टीम से दूर रहे थे. वापसी के साथ ही उन्हें टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ओपनिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, लेकिन 2025 का साल गिल के लिए टी20 में शानदार नहीं रहा है. वे अब तक इस साल एक भी अर्शधतक नहीं लगा पाए हैं. 13 मैचों में उन्होंने 26.3 के औसत से सिर्फ 263 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 143.71 का रहा है.

पहले ओवर में आउट, फैंस का गुस्सा फूटा

कटक में खेले गए इस मैच में गिल की शुरुआत आक्रामक रही. पहली गेंद पर उन्होंने नगिडी को शानदार चौका जड़ा. अगली गेंद पर भी वही आक्रामकता दिखाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हल्की रुककर आई और उनका टाइमिंग बिगड़ गया. नतीजा, शॉट हवा में और मार्को जानसन ने दौड़कर शानदार कैच पकड़ लिया. गिल के इतना जल्दी आउट होने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर नाराजगी जताई.

कई फैंस ने लिखा, “इतनी जल्दी तो मैगी भी नहीं बनती, गिल आउट होकर लौट भी गए!” तो कुछ ने कहा कि गिल उन बल्लेबाजों की जगह ले रहे हैं जो लगातार फॉर्म में हैं. जैसे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और ईशान किशन.

टीम कॉम्बिनेशन पर भी सवाल

फैंस की नाराजगी का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि इस मैच में संजू सैमसन को फिर बाहर बैठना पड़ा. जबकि गिल ओपनिंग लेकर भी टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि गिल की खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें लगातार मौके मिलते हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी एक गलती पर ड्रॉप कर दिए जाते हैं.

अगला मौका कब?

अब गिल को खुद को साबित करने का अगला मौका सीरीज के दूसरे मैच में मिलेगा. जो 11 दिसंबर को उनके घर पंजाब के मुल्लांपर में खेला जाएगा. घरेलू परिस्थितियाँ और दर्शकों का समर्थन शायद गिल की खोई लय वापस ला सके. 



Source link

‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि…’ प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या

‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि…’ प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या


भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की. ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पंड्या ने बताया कि वह हमेशा खुद से आगे देश को रखते हैं. उन्होंने मौके मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है.

हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह कुछ समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पंड्या को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के लिए चुना गया, तो उन्होंने खुद की फिटनेस को साबित किया.

पंड्या ने इस मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर फेंकते हुए महज 16 रन देकर 1 विकेट निकाला.

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने के बाद पंड्या ने कहा, “मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा करना था. यहां आपको थोड़ा साहस दिखाना पड़ता. यह ज्यादा ताकत लगाने का मैच नहीं था, बल्कि इसमें टाइमिंग पर ध्यान देने की जरूरत थी. मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत संतुष्ट था. पिछले 6-7 महीने फिटनेस के लिहाज से मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं. पिछले 50 दिनों में अपने प्रियजनों से दूर रहकर, एनसीए में समय बिताकर, हर पहलू पर काम करना, और जब मैदान में आकर उसका परिणाम दिखता है तो वह बहुत संतोष देता है.”

उन्होंने कहा, “जब आपको नतीजे मिलते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने रोल को लेकर नखरे करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि भारत क्या चाहता है. जब भी मुझे मौके मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. इस बीच कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ अच्छे नहीं होते, लेकिन माइंडसेट हमेशा मेरी मदद करता है. अपने पूरे करियर में, मैंने अपनी टीम को सबसे पहले और देश को सबसे पहले रखने की कोशिश की है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेला.”

कटक में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई.



Source link

कितने बजे शुरू होगी IPL 2026 की नीलामी? कहां-कैसे लाइव देख सकेंगे? जानें पूरी डिटेल

कितने बजे शुरू होगी IPL 2026 की नीलामी? कहां-कैसे लाइव देख सकेंगे? जानें पूरी डिटेल


बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फैंस भी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार ऑक्शन एक दिन का होगा, इसलिए इसे मिनी ऑक्शन कहा जा रहा है. जबकि पिछले संस्करण के लिए ये 2 दिनों का हुआ था. ऑक्शन किस तारीख को कितने बजे से शुरू होगा. इसका लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर देखें, जानिए पूरी डिटेल.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए होने वाले ऑक्शन में 350 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं. 40 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं. 30 लाख के बेस प्राइस वाले 227 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं. लिस्ट में 16 भारतीय और 96 विदेशी कैप्ड प्लेयर्स हैं. अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो 224 भारतीय और 14 विदेशी हैं.

IPL 2026 ऑक्शन में कुल कितने स्लॉट्स खाली हैं?

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए 350 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं, लेकिन इनमें से अधिकतम 77 प्लेयर्स ही बिक सकते हैं. सभी 10 टीमों के कुल 77 स्लॉट्स खाली हैं. सबसे ज्यादा स्लॉट्स केकेआर (13) में खली हैं, जिन्होंने सिर्फ 12 प्लेयर्स को रिटेन किया था. ऑक्शन में सबसे ज्यादा का पर्स बैलेंस भी केकेआर के पास है. लिस्ट में देखें सभी 10 टीमों में कितने प्लेयर्स का स्लॉट्स खाली है और उनका बैलेंस कितने का है.

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 9 (43.4 करोड़ रुपये)
  • दिल्ली कैपिटल्स – 8 (21.8 करोड़ रुपये)
  • गुजरात टाइटंस – 5 (12.9 करोड़ रुपये)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 13 (64.3 करोड़ रुपये)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 6 (22.95 करोड़ रुपये)
  • मुंबई इंडियंस – 5 (2.75 करोड़ रुपये)
  • पंजाब किंग्स – 4 (11.5 करोड़ रुपये)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 8 (16.4 करोड़ रुपये)
  • राजस्थान रॉयल्स – 9 (16.05 करोड़ रुपये)
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 10 (25.5 करोड़ रुपये)

IPL 2026 ऑक्शन किस तारीख को होगा?

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025.

IPL 2026 ऑक्शन वेन्यू

अबू धाबी.

IPL 2026 ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन भारत के समयनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.

IPL 2026 ऑक्शन का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा.

किस ऐप पर देखें IPL 2026 ऑक्शन लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास


भारत ने पहला टी20 मैच 101 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता है. कटक में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की 59 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 175 रनों का स्कोर बन बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 74 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम ने इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रचा है, वहीं हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज करवाया है. यहां उन 5 रिकॉर्ड्स को देखिए, जो भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच में टूटे हैं.

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच रिकॉर्ड:

जसप्रीत बुमराह का विकेटों का शतक: जसप्रीत बुमराह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा अपने टी20 करियर की 78वीं पारी में किया. उनसे पहले अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे.

एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा डिसमिसल (विकेटकीपर): किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले भारतीय विकेट कीपरों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 4 डिसमिसल किए. उनसे पहले एमएस धोनी चार मौकों पर एक ही टी20 मैच में 5 डिसमिसल कर चुके हैं.

टी20 में 100 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय: हार्दिक पांड्या अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (155), विराट कोहली (124) ऐसा कर चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत: कटक में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत है. वहीं भारत की यह अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है.

तिलक वर्मा ने सबसे कम उम्र में पूरे किए 1000 रन: तिलक वर्मा 25 साल से कम उम्र में 1000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 23 साल 31 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय नहीं हैं निखिल चौधरी, विदेशी के तौर पर IPL नीलामी का होंगे हिस्सा; BCCI की गलती से खूब मचा बवाल



Source link

1st T20I: Hardik Pandya, Bowlers Power India To Thumping 101-Run Win Over South Africa

1st T20I: Hardik Pandya, Bowlers Power India To Thumping 101-Run Win Over South Africa


Hardik Pandya’s all-round performance and cumulative efforts by the bowlers handed India a 101-run victory in the first T20I against South Africa at the Barabati Stadium in Cuttack. With that, the hosts took a 1-0 lead in the five-game series to start their T20 World Cup 2-26 preparations in style.

 

Defending 176 runs, the Men in Blue got off to a dream start as Arshdeep Singh sent Quinton de Kock packing for a duck off just the second delivery of the innings. Tristan Stubbs looked to get going as soon as he walked into the field, but his stay was cut short by the Indian pacer, who added a second wicket to his kitty in the third over.

Markram and Dewald Brevis picked up the momentum quickly without letting the two early wickets affect the game, but a change in bowling, which saw Axar Patel come into the attack inside the powerplay, led to the Protea skipper falling for a run-a-ball 14.

Returning to bowl for India after a long gap, Hardik Pandya struck on the very first ball that he delivered and dismissed the dangerous David Miller to get his side another key breakthrough.

Add Zee News as a Preferred Source


South Africa’s batting unit crumbled like a cookie as the Indian bowlers kept picking wickets at regular intervals. Though Marco Jansen provided a ray of hope in the middle by smoking a couple of sixes, Varun Chakaravarthy trapped him and bowled the all-rounder out as the visitors got into further trouble.

Bumrah was just one scalp shy of completing 100 T20I wickets and he achieved the feat by dismissing Dewald Brevis in the 11th over and doubled the celebrations by picking Keshav Maharaj’s wicket in the same over. The Proteas lost their ninth wicket soon, in the 12th over, when Anrich Nortje found his way back to the pavilion, courtesy of Axar.

Shivam Dube hit the final nail in the coffin as a fine catch by Abhishek Sharma led to Lutho Sipamla’s dismissal. As a result, South Africa were bowled out for their lowest ever score in a T20I, closing their innings with just 74 runs.

Speaking of the first innings, Shubman Gill’s much-awaited return was short-lived as Lungi Ngidi removed him in the opening over, and the pacer struck again to dismiss Suryakumar Yadav, leaving India unsettled early. Captain Suryakumar briefly counterattacked with a six and a four, including his signature ‘supla’ stroke, before falling to a mistimed shot.

Abhishek Sharma and Tilak Varma steadied the innings to take India to 40/2 at the end of the powerplay, but the opener’s dismissal to Lutho Sipamla halted the momentum. The middle overs dragged as Varma and Axar Patel struggled for fluency before the former perished scoring 26 off 32.

Axar offered support, but the innings truly hinged on Pandya’s commanding knock. The all-rounder struck six boundaries and four sixes, lifting India’s total with an assertive finish. Cameos from Shivam Dube and Jitesh Sharma added vital late runs in the closing stages.

On a pitch that turned even routine strokes into laboured efforts, Pandya produced an innings of uncommon quality. With the surface gripping and the ball refusing to come on, India’s top order found fluency hard to locate; both Tilak Varma and Axar Patel promised more than they ultimately delivered. South Africa tightened the screws through Lungi Ngidi’s triple strike and Marco Jansen’s miserly overs, picking off batters just as partnerships seemed to settle.

Amid that struggle, Pandya appeared almost untouched by the conditions. He shifted gears with clarity and confidence, seizing the initiative and swinging the contest back into balance. His knock has kept India firmly in the hunt despite everything the pitch and the South African bowlers threw at them.

With India now one up in the series, the two sides will face off for the second T20I on Thursday at the Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium in New Chandigarh.

Brief Scores: India 175/6 in 20 overs (Hardik Pandya 59*, Tilak Varma 26; Lungi Ngidi 3-31, Lutho Sipamla 2-38) beat South Africa (Dewald Brevis 22, Tristan Stubbs 14; Axar Patel 2-7, Arshdeep Singh 2-14) by 101 runs. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp