1st T20I: Hardik Pandya, Bowlers Power India To Thumping 101-Run Win Over South Africa

1st T20I: Hardik Pandya, Bowlers Power India To Thumping 101-Run Win Over South Africa


Hardik Pandya’s all-round performance and cumulative efforts by the bowlers handed India a 101-run victory in the first T20I against South Africa at the Barabati Stadium in Cuttack. With that, the hosts took a 1-0 lead in the five-game series to start their T20 World Cup 2-26 preparations in style.

 

Defending 176 runs, the Men in Blue got off to a dream start as Arshdeep Singh sent Quinton de Kock packing for a duck off just the second delivery of the innings. Tristan Stubbs looked to get going as soon as he walked into the field, but his stay was cut short by the Indian pacer, who added a second wicket to his kitty in the third over.

Markram and Dewald Brevis picked up the momentum quickly without letting the two early wickets affect the game, but a change in bowling, which saw Axar Patel come into the attack inside the powerplay, led to the Protea skipper falling for a run-a-ball 14.

Returning to bowl for India after a long gap, Hardik Pandya struck on the very first ball that he delivered and dismissed the dangerous David Miller to get his side another key breakthrough.

Add Zee News as a Preferred Source


South Africa’s batting unit crumbled like a cookie as the Indian bowlers kept picking wickets at regular intervals. Though Marco Jansen provided a ray of hope in the middle by smoking a couple of sixes, Varun Chakaravarthy trapped him and bowled the all-rounder out as the visitors got into further trouble.

Bumrah was just one scalp shy of completing 100 T20I wickets and he achieved the feat by dismissing Dewald Brevis in the 11th over and doubled the celebrations by picking Keshav Maharaj’s wicket in the same over. The Proteas lost their ninth wicket soon, in the 12th over, when Anrich Nortje found his way back to the pavilion, courtesy of Axar.

Shivam Dube hit the final nail in the coffin as a fine catch by Abhishek Sharma led to Lutho Sipamla’s dismissal. As a result, South Africa were bowled out for their lowest ever score in a T20I, closing their innings with just 74 runs.

Speaking of the first innings, Shubman Gill’s much-awaited return was short-lived as Lungi Ngidi removed him in the opening over, and the pacer struck again to dismiss Suryakumar Yadav, leaving India unsettled early. Captain Suryakumar briefly counterattacked with a six and a four, including his signature ‘supla’ stroke, before falling to a mistimed shot.

Abhishek Sharma and Tilak Varma steadied the innings to take India to 40/2 at the end of the powerplay, but the opener’s dismissal to Lutho Sipamla halted the momentum. The middle overs dragged as Varma and Axar Patel struggled for fluency before the former perished scoring 26 off 32.

Axar offered support, but the innings truly hinged on Pandya’s commanding knock. The all-rounder struck six boundaries and four sixes, lifting India’s total with an assertive finish. Cameos from Shivam Dube and Jitesh Sharma added vital late runs in the closing stages.

On a pitch that turned even routine strokes into laboured efforts, Pandya produced an innings of uncommon quality. With the surface gripping and the ball refusing to come on, India’s top order found fluency hard to locate; both Tilak Varma and Axar Patel promised more than they ultimately delivered. South Africa tightened the screws through Lungi Ngidi’s triple strike and Marco Jansen’s miserly overs, picking off batters just as partnerships seemed to settle.

Amid that struggle, Pandya appeared almost untouched by the conditions. He shifted gears with clarity and confidence, seizing the initiative and swinging the contest back into balance. His knock has kept India firmly in the hunt despite everything the pitch and the South African bowlers threw at them.

With India now one up in the series, the two sides will face off for the second T20I on Thursday at the Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium in New Chandigarh.

Brief Scores: India 175/6 in 20 overs (Hardik Pandya 59*, Tilak Varma 26; Lungi Ngidi 3-31, Lutho Sipamla 2-38) beat South Africa (Dewald Brevis 22, Tristan Stubbs 14; Axar Patel 2-7, Arshdeep Singh 2-14) by 101 runs. 



Source link

पहले हार्दिक की आंधी, फिर बुमराह का ऐतिहासिक शतक, भारत ने SA को 101 रनों से रौंदा

पहले हार्दिक की आंधी, फिर बुमराह का ऐतिहासिक शतक, भारत ने SA को 101 रनों से रौंदा


भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे किए. कटक में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 74 रनों पर ढेर हो गई.

अब तक कटक के बाराबती स्टेडियम में भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका को हरा नहीं पाई थी. अब तक दोनों मैचों में यहां दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया ने अफ्रीका को 101 रनों की बड़ी हार का स्वाद चखाया है.

पहले आई हार्दिक की आंधी

भारतीय टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा. सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी फ्लॉप रहे. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 80/4 था, लेकिन यहां से हार्दिक के बल्ले ने ऐसा कहर बरपाया कि अंतिम 8 ओवरों में टीम इंडिया ने 95 रन बना डाले. इस तरह भारतीय पारी 175 रनों पर समाप्त हुई.

जसप्रीत बुमराह का ऐतिहासिक शतक

जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ऐसा कर चुके हैं, जिनके अभी 107 विकेट हैं. बुमराह ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए 78 पारियां ली हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं.

दक्षिण अफ्रीकी टीम का बुरा हाल

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत ही बहुत खराब रही. टीम का खाता भी नहीं खुला था, तभी क्विंटन डिकॉक आउट हो गए. अफ्रीकी टीम के टॉप स्कोरर डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ चार खिलाड़ी ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. अब टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.



Source link

भारतीय नहीं हैं निखिल चौधरी, विदेशी के तौर पर IPL नीलामी का होंगे हिस्सा; BCCI की गलती से बवाल

भारतीय नहीं हैं निखिल चौधरी, विदेशी के तौर पर IPL नीलामी का होंगे हिस्सा; BCCI की गलती से बवाल


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. इन्हीं में एक नाम निखिल चौधरी का है, जो लेग-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. निखिल को लेकर BCCI की एक गलती के कारण खूब बवाल मचा है. दरअसल निखिल अब ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, लेकिन ऑक्शन के लिए जारी हुई लिस्ट में निखिल को भारतीयों की सूची में डाला गया था.

जैसे ही आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई. उनमें निखिल चौधरी को लोकल प्लेयर यानी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में डाला गया था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा और तरह-तरह के दावे सामने आए.

खासतौर पर भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में संशय उत्पन्न हुआ, क्योंकि BCCI भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति नहीं देती है. तो फिर भला निखिल चौधरी आखिर कैसे बिग बैश लीग में खेल रहे थे. बता दें कि निखिल BBL में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेल चुके हैं और ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट में नियमित रूप से खेलते हुए नजर आते हैं.

BCCI ने सुधारी अपनी गलती

इस बवाल के बीच BCCI ने अपनी गलती को सुधारते हुए निखिल चौधरी को विदेशी खिलाड़ियों की सूची में डाला है. निखिल का नाम अब अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों की सूची में बोला जाएगा, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये होगा. यह भी खबर है कि बीसीसीआई ऑक्शन की लिस्ट में 14 दिसंबर तक बदलाव कर सकती है, जबकि ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा.

कितने खिलाड़ी, कितने स्लॉट?

ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से केवल 350 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिनपर ऑक्शन में बोली लगेगी. इन 350 खिलाड़ियों में से अधिकतम 77 प्लेयर्स ही बिक पाएंगे, क्योंकि सबकी रिटेंशन लिस्ट आने के बाद सभी टीमों में केवल 77 स्लॉट ही खाली बचे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Auction: इन 5 विदेशी दिग्गज को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम, यह ऑलराउंडर बिक सकता है सबसे महंगा



Source link

इन 5 विदेशी दिग्गज को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम, यह ऑलराउंडर बिक सकता है सबसे महंगा

इन 5 विदेशी दिग्गज को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम, यह ऑलराउंडर बिक सकता है सबसे महंगा


बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. कुल 350 प्लेयर्स नीलामी में होंगे, जिनमें से 110 विदेशी प्लेयर्स होंगे. आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. बता दें कि ऑक्शन सिर्फ 1 दिन का होगा. जानिए इस बार कौन से 5 विदेशी खिलाड़ी सबसे महंगे बिक सकते हैं.

1. जेक फ्रेजर-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. वह एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पिछले 2 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में 385 रन बनाए हैं. उन्हें जो खास बनाता है वो उनका स्ट्राइक रेट है, आईपीएल में फ्रेजर-मैक्गर्क का स्ट्राइक रेट 200 के पास (199.48) रहा है. वह आईपीएल 2026 ऑक्शन में बड़ी रकम पाने वाले विदेशी प्लेयर बन सकते हैं, उन पर कई टीमें बड़ा दांव लगा सकती है.

2. मथीशा पथिराना (श्रीलंका)

श्रीलंका के मथीशा पथिराना शानदार गेंदबाज हैं, जो पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में कमाल कर सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स उनपर बड़ा दांव लगा सकती है. पथिराना 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जिनके लिए उन्होंने 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं. पिछले संस्करण में पथिराना ने 12 मैचों में 13 विकेट लिए थे. 

मथीशा पथिराना के टी20 रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 99 मैचों में 132 विकेट लिए हैं. पथिराना का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

3. मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर बल्लेबाज मैथ्यू विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, जिन पर ऑक्शन में बड़ा दांव लग सकता है. शॉर्ट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है, लेकिन कई टीमों के बीच उनके लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

शॉर्ट ने आखिरी आईपीएल मैच 2023 में खेला था, पंजाब किंग्स के लिए उस सीजन 6 मैचों में उन्होंने 117 रन ही बनाए थे. हालांकि उनका एकमात्र सीजन अच्छा नहीं था, लेकिन अब वह टी20 के एक खतरनाक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं. शॉर्ट ने 140 टी20 मैचों में 3431 रन बनाए हैं और 55 विकेट लिए हैं.

4. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र पिछले दो सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने 18 मैचों में 413 रन बनाए. हालांकि सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन अन्य टीमों की नजरें उनपर रहेंगी क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. रचिन टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं, उनका आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

टी20 आंकड़ों की बात करें तो रचिन रविंद्र ने 116 मैचों में 139.78 की स्ट्राइक रेट से 1922 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 70 विकेट भी हैं.

5. कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, कई बड़ी टीमों की नजरें उनपर है. कैमरून का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं. 2023 में उन्होंने मुंबई के लिए 16 मैचों में 452 रन बनाए थे, स्ट्राइक रेट 160 का था. 2024 में वह आरसीबी के लिए 13 मैच खेले, जिसमें 225 रन बनाए और 10 विकेट लिए.



Source link

हार्दिक पांड्या का छक्कों का ‘शतक’, पोलार्ड और केएल राहुल को पछाड़ा; बना डाला नया रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या का छक्कों का ‘शतक’, पोलार्ड और केएल राहुल को पछाड़ा; बना डाला नया रिकॉर्ड


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में हार्दिक पांड्या ने 59 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए. इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं, वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. हार्दिक की शानदार पारी के कारण टीम इंडिया खराब शुरुआत के बावजूद 175 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई.

हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी, अभिषेक शर्मा (17), शुभमन गिल (4), सूर्यकुमार यादव (12) सस्ते में आउट हो गए थे. 12वें ओवर में जब तिलक वर्मा के रूप में चौथा विकेट गिरा, तब भारत का स्कोर 78 रन था. फिर आए पांड्या, जिन्होंने अपनी पहली गेंद से बड़ा प्रहार शुरू कर दिया.

हार्दिक पांड्या ने छोड़ा पोलार्ड, राहुल को पीछे

हार्दिक ने 28 गेंदों में 210.71 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 59 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े. उनके टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के हो गए हैं, उन्होंने पोलार्ड (99) और केएल राहुल (99) को पीछे छोड़ा.

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा- 205
  2. सूर्यकुमार यादव- 155
  3. विराट कोहली– 124
  4. हार्दिक पांड्या- 100 
  5. केएल राहुल- 99

हार्दिक पांड्या एशिया कप में चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेल पाए थे. पांड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो गए थे. चोट के बाद ये उनका पहला मैच था, लेकिन वह शानदार लय में नजर आए. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए ये बहुत अच्छी खबर है.

इससे पहले लुंगी एनगिडी ने भारत के टॉप आर्डर को बिखेर दिया था, उन्होंने पॉवरप्ले में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के रूप में 2 बड़े विकेट लिए थे. चौथे नंबर पर आए तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन साझेदारी बनी तो कप्तान एडन मार्क्रम 12वें ओवर में लुंगी को लेकर आए. उन्होंने इस ओवर में तिलक वर्मा (26) को भी चलता किया. अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 23 रनों की अच्छी पारी खेली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 175 रन बनाए.



Source link

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत डगमगाया, हार्दिक के तूफान ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को 176 का लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत डगमगाया, हार्दिक के तूफान ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को 176 का लक्ष्य


भारत ने पहले टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बना दिए हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 59 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को संभाला. शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने कहर बरपाते हुए टीम इंडिया के 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

आमतौर पर टीम इंडिया को तेजतर्रार शुरुआत दिलाने वाले अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वनडे सीरीज को मिस करने के बाद वापस आए शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 4 रन बना पाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी है. उन्होंने आते ही एक चौके और एक छक्के से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन वो भी सिर्फ 12 रन ही बना पाए.

देखते ही देखते टीम इंडिया ने 48 रन तक तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने क्रमशः 23 और 26 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी धीमी पारियों के कारण भारत का रन रेट बहुत नीचे आ गया था.

टी20 वर्ल्ड चैंपियन को हार्दिक पांड्या ने संभाला

हार्दिक पांड्या जब बैटिंग करने आए, तब भारत ने 11.4 ओवर में 78 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए थे. रन रेट 6 से कुछ ही ऊपर था, ऐसे में टीम के लिए 150 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. शिवम दुबे कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, लेकिन 11 रन बनाकर वो भी चलते बने.

इस सबके बीच हार्दिक पांड्या ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत की लाज बचाने का काम किया. वो 28 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और चार छक्के लगाए. एक समय भारत 12 ओवर में 80 रन बना पाया था, लेकिन हार्दिक के अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने अंतिम 8 ओवरों में 95 रन जोड़ दिए.

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए. वहीं लुथो सिपमाला ने 2 और डोनोवन फरेरा ने एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st T20: कटक में भारत पर कहर बनकर टूटे Lungi Ngidi, अकेले तोड़ दी टीम इंडिया की कमर



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp