टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत डगमगाया, हार्दिक के तूफान ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को 176 का लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत डगमगाया, हार्दिक के तूफान ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को 176 का लक्ष्य


भारत ने पहले टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बना दिए हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 59 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को संभाला. शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने कहर बरपाते हुए टीम इंडिया के 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

आमतौर पर टीम इंडिया को तेजतर्रार शुरुआत दिलाने वाले अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वनडे सीरीज को मिस करने के बाद वापस आए शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 4 रन बना पाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी है. उन्होंने आते ही एक चौके और एक छक्के से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन वो भी सिर्फ 12 रन ही बना पाए.

देखते ही देखते टीम इंडिया ने 48 रन तक तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने क्रमशः 23 और 26 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी धीमी पारियों के कारण भारत का रन रेट बहुत नीचे आ गया था.

टी20 वर्ल्ड चैंपियन को हार्दिक पांड्या ने संभाला

हार्दिक पांड्या जब बैटिंग करने आए, तब भारत ने 11.4 ओवर में 78 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए थे. रन रेट 6 से कुछ ही ऊपर था, ऐसे में टीम के लिए 150 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. शिवम दुबे कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, लेकिन 11 रन बनाकर वो भी चलते बने.

इस सबके बीच हार्दिक पांड्या ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत की लाज बचाने का काम किया. वो 28 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और चार छक्के लगाए. एक समय भारत 12 ओवर में 80 रन बना पाया था, लेकिन हार्दिक के अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने अंतिम 8 ओवरों में 95 रन जोड़ दिए.

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए. वहीं लुथो सिपमाला ने 2 और डोनोवन फरेरा ने एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st T20: कटक में भारत पर कहर बनकर टूटे Lungi Ngidi, अकेले तोड़ दी टीम इंडिया की कमर



Source link

कटक में भारत पर कहर बनकर टूटे Lungi Ngidi, अकेले तोड़ दी टीम इंडिया की कमर

कटक में भारत पर कहर बनकर टूटे Lungi Ngidi, अकेले तोड़ दी टीम इंडिया की कमर


लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ कटक में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पहले ही ओवर में शुभमन गिल के रूप में बड़ा विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) को भी सस्ते में पवेलियन भेजा. तिलक वर्मा जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, एनगिडी ने उन्हें अपने तीसरे ओवर में चलता किया.

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 में टॉस जीतकर एडन मार्क्रम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. चोट के कारण टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल बतौर उपकप्तान टी20 टीम में शामिल हुए, उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. लुंगी एनगिडी द्वारा डाले गए पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने चौका मारा. लेकिन तीसरी गेंद पर आउट हो गए.

गिल ने इस गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद रूककर बल्ले पर आई और ज्यादा दूर नहीं गई. मार्को यानसेन ने आसान कैच पकड़ा. इसके बाद एनगिडी ने अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव को चलता किया. सूर्या ने 11 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 12 रन बनाए.

तिलक के रूप में लुंगी एनगिडी ने लिया तीसरा विकेट

पॉवरप्ले में 2 विकेट लेने के बाद लुंगी एनगिडी ने अपने तीसरे ओवर में तिलक वर्मा का विकेट लिया. कप्तान मार्क्रम उन्हें 12वें ओवर में लेकर आए, और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिया. तिलक इससे पहले अच्छी लय में दिख रहे थे, उन्होंने 32 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाए. इस पारी के साथ उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1000 रन भी पूरे किए.

लुंगी एनगिडी ने अपने पहले 3 ओवरों में मात्र 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसने भारत के टॉप आर्डर की कमर तोड़ दी. लुंगी ने 16वां डाला, जिसमें 10 रन दिए. इसके साथ उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 31 रन देकर 3 विकेट लिए. मार्को यानसेन ने 4 ओवरों में कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन 6 से कम की इकॉनमी से रन दिए.

द. अफ्रीका को जीत के लिए मिला 176 का लक्ष्य

हार्दिक पांड्या का कमबैक मैच शानदार रहा, जिनकी पारी ने भारत को खराब शुरुआत के बावजूद 175 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक ने 28 गेंदों में 4 छक्के, 6 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.



Source link

BCCI ने श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया एलान, 21 दिसंबर से सीरीज शुरू

BCCI ने श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया एलान, 21 दिसंबर से सीरीज शुरू


BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं. ये 2025 ODI वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम पहली शृंखला खेल रही होगी.

शेफाली वर्मा को टी20 टीम में जगह मिली है, जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट मुकाबलों में प्रतिका रावल की जगह ली थी. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी और 19 वर्षीय स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा को पहली बार टीम में मौका मिला है. ये दोनों इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थीं.

वैष्णवी शर्मा की बात करें, तो उन्होंने सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे. उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट लिए थे. रेणुका ठाकुर की टीम में वापसी हुई है, वहीं सयाली सटघरे, राधा यादव और शुचि उपाध्याय ने भी अपना स्थान सुरक्षित रखा है.

भारतीय और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी. यह सीरीज 30 दिसंबर तक चलेगी.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Auction: रणजी ट्रॉफी में कमाल करने वाले आकिब नबी डार पर रहेंगी नजरें, जम्मू-कश्मीर के 8 क्रिकेटर नीलामी के लिए चुने गए



Source link

रणजी ट्रॉफी में कमाल करने वाले आकिब नबी डार पर रहेंगी नजरें, जम्मू-कश्मीर के 8 क्रिकेटर नीलामी

रणजी ट्रॉफी में कमाल करने वाले आकिब नबी डार पर रहेंगी नजरें, जम्मू-कश्मीर के 8 क्रिकेटर नीलामी


आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट 350 खिलाड़ियों में 8 जम्मू-कश्मीर के हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा आकिब नबी डार पर हो रही है. आईपीएल ऑक्शन अगले मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में होगा, ये दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. जानिए आकिब अली डार का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन के लिए 350 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार, 9 दिसंबर को जारी की. इसमें 8 जम्मू-कश्मीर के प्लेयर्स शामिल किए गए, वो हैं- आकिब नबी डार, नासिर मुजफ्फर, आतिफ मुश्ताक, वसीम खांडे, विवरांत शर्मा, कामरन इकबाल, आबिद मुश्ताक और आश्विन मुरुगन. आकिब डार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव के रहने वाले हैं.

कौन हैं आकिब नबी डार?

आकिब नबी डार का जन्म 4 नवंबर, 1996 को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव में हुआ. वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम 44 विकेट हैं. उनके रिकॉर्ड में लगातार 4 विकेट लेना भी शामिल है. बता दें कि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने थे.

आकिब नबी डार रिकॉर्ड

आकिब अली डार ने 34 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 141 रन और 43 विकेट हैं. वह 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं. टी20 में उनका इकॉनमी 7.74 का है.

इसके आलावा आकिब ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 870 रन बनाए और 125 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए के 29 मैचों में 351 रन और 42 विकेट चटकाए हैं. आकिब का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

IPL 2026 ऑक्शन में 224 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल

बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. 40 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. 30 लाख के बेस प्राइस वाले 227 खिलाड़ी हैं.

ऑक्शन में कुल 16 कैप्ड भारतीय और 96 विदेशी कैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं. 224 भारतीय अनकैप्ड और 14 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स लिस्ट में हैं.

आईपीएल 2026 ऑक्शन किस तारीख को होगा?

16 दिसंबर, 2025 (मंगलवार).

आईपीएल 2026 ऑक्शन कहां होगा?

अबू धाबी.

आईपीएल 2026 ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा?

दोपहर 2:30 बजे से.



Source link

हार्दिक पांड्या बुरी तरह भड़के, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा हैं इस गुस्से की वजह; जानें क्या हुआ

हार्दिक पांड्या बुरी तरह भड़के, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा हैं इस गुस्से की वजह; जानें क्या हुआ


हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में लगी चोट के बाद वापसी करने वाले हैं. वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अभी कटक में हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन फोटो जर्नलिस्ट्स और कैमरामैन पर भड़ास निकाली है, जो उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Hardik Pandya and Mahika Sharma) की प्राइवेसी भंग करने का प्रयास कर रहे हैं. गुस्से भरे अंदाज में पांड्या द्वारा किए गए इस पोस्ट को देख उनके फैंस भी हैरान हैं.

हार्दिक पांड्या को आया गुस्सा

हार्दिक पांड्या ने गुस्सा जताते हुए लिखा, “मैं समझता हूं कि लोगों की नजरों में रहने से लोगों का ध्यान आकर्षित होता है. यह जीवन का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है. मगर आज कुछ ऐसा हुआ, जिसने सारी हदें पार कर दीं.”

भारतीय ऑलराउंडर ने आगे लिखा, “माहिका, बांद्रा के एक रेस्तरां से बाहर आ रही थीं, तभी एक कैमरामैन ने ऐसे एंगल से उनकी तस्वीर खींची, जिसमें किसी भी महिला की तस्वीर नहीं खींची जानी चाहिए.”

हार्दिक ने आगे यह भी लिखा कि ये किसी हेडलाइन या फिर किसने क्या क्लिक किया, इसका विषय नहीं है. हार्दिक ने कहा कि महिलाएं सम्मान की पात्र हैं, हर किसी के जीवन में सीमाएं होनी चाहिए.”

माहिका शर्मा भी दे चुकी हैं नसीहत

पिछले कुछ हफ्तों में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को लेकर कई अफवाहें भी सामने आई हैं. उन्होंने उस वायरल वीडियो पर तंज कसा, जिसे आधार मानकर लोगों ने हार्दिक और माहिका की सगाई होने की खुद ही पुष्टि कर डाली थी. माहिका ने यह भी कहा कि उन्हें लोगों से पता चला कि वो मां बानने वाली हैं. माहिका ने भी लोगों से सबकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें:

क्या सच में भारत में लाइव नहीं देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच? आखिर प्रसारण से क्यों पीछे हटा JioStar





Source link

LIVE: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट

LIVE: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट


आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 आज यानी मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम की. हालांकि, इसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2-1 से हराया. अब दोनों के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. 

टीम इंडिया कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक तीन टी20 मुकाबले खेल चुकी है. इस दौरान दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच में टीम इंडिया जीती थी. यहां दो बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. इस मैदान पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया ने बनाया था. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, दोनों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इनमें 18 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 टी20 मैचों में पांच बार भारत ने जीत दर्ज की है.

कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

कटक में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया के नाम है. हालांकि, आज यहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी मंगलवार को लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा. इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां रन बनाना आसान होगा. यहां ड्यू यानी ओस भी काफी होगी. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है.  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp