LIVE: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट

LIVE: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट


आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 आज यानी मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम की. हालांकि, इसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2-1 से हराया. अब दोनों के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. 

टीम इंडिया कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक तीन टी20 मुकाबले खेल चुकी है. इस दौरान दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच में टीम इंडिया जीती थी. यहां दो बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. इस मैदान पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया ने बनाया था. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, दोनों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इनमें 18 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 टी20 मैचों में पांच बार भारत ने जीत दर्ज की है.

कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

कटक में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया के नाम है. हालांकि, आज यहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी मंगलवार को लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा. इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां रन बनाना आसान होगा. यहां ड्यू यानी ओस भी काफी होगी. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है.  



Source link

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत का रिजल्ट बेहद खराब, दक्षिण अफ्रीका यहां हावी; देखें आंकड़े

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत का रिजल्ट बेहद खराब, दक्षिण अफ्रीका यहां हावी; देखें आंकड़े


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज यानी मंगलवार से आगाज होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एडन मार्करम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज (मंगलवार) कटक में खेला जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटक के बाराबती स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड सच में डराने वाला है. 

2015 में इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से दी थी मात

कटक में अब तक टीम इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं. इनमें से दो मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. कटक के बाराबती स्टेडियम में पहला टी20 मैच 5 अक्टूबर 2015 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था. तब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 17.2 ओवरों में महज 92 रनों पर समेट दिया था. इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट शेष रहते जीता था. 

2022 में भी यहां दक्षिण अफ्रीका से हार गया था भारत 

12 जून, 2022 को कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका भिड़े थे. इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता था. इस बार भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के बाद 20 ओवरों में 6 विकेट पर सिर्फ 148 रन ही बना सकी थी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 10 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था. हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों में 81 रन की पारी खेली थी.  

कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Cuttack Barabati Stadium Pitch Report)

कटक में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया के नाम है. हालांकि, आज यहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी मंगलवार को लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा. इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां रन बनाना आसान होगा. यहां ड्यू यानी ओस भी काफी होगी. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है.   



Source link

IPL 2026 की नीलामी के लिए 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, स्टीव स्मिथ और डिकॉक भी लिस्ट में

IPL 2026 की नीलामी के लिए 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, स्टीव स्मिथ और डिकॉक भी लिस्ट में


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 की नीलामी होगी. इस बार की नीलामी के लिए दुनियाभर के 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 350 प्लेयर मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जो पिछले सीजन की मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. 

240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए हुए शॉर्टलिस्ट

16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी में कुल 350 क्रिकेटरों की बोली लगेगी, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम भी अंतिम सूची में शामिल किया गया है. डिकॉक हाल ही में संन्यास से वापसी लेकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापस आए हैं. उनका बेस प्राइज (आधार मूल्य) एक करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है. स्मिथ आखिरी बार 2021 में आईपीएल में खेले थे.

आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) कराया था, जिसे बाद में घटाकर 1005 पर दिया गया था. इन खिलाड़ियों में से ही अंतिम 350 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है. आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमें इन 350 खिलाड़ियों में से ही नीलामी में ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी खरीद सकेंगी.

पहले सेट में भारत के पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल

आईपीएल 2026 की नीलामी में पहले सेट में भारत के पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं. इन दोनों ने अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपये रखा है. शॉ 2018 से 2024 तक आईपीएल में खेले थे, लेकिन पिछली बार नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. वहीं सरफराज 2021 के बाद से इस टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं.

आईपीएल द्वारा साझा की गई सूची में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और जेक फ्रेजर मैकगर्क के अलावा न्यूजीलैंड और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी शामिल हैं. इनमें से प्रत्येक का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है.

कैमरून ग्रीन बिक सकते हैं सबसे महंगे

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज किए गए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले कुणाल चंदेला और अशोक कुमार भी नीलामी की अंतिम सूची में शामिल हैं. 

तीन बार की विजेता केकेआर 64.3 करोड़ रुपये की सबसे अधिक धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगी. उसके बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है जिसके पास 43.4 करोड़ रुपये की धनराशि बची है. एक बार आईपीएल खिताब जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद 25.5 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है.

नीलामी की अंतिम सूची में इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, लियाम लिविंगस्टोन और टेस्ट सलामी बल्लेबाज बेन डकेट शामिल हैं. इस नीलामी में कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया के कुल 19 खिलाड़ी सूची में शामिल हैं. इनमें ग्रीन के अलावा जोश इंगलिस, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और ब्यू वेबस्टर अन्य प्रमुख नाम हैं.

जानें किस देश के कितने खिलाड़ी नीलामी में शामिल

दक्षिण अफ्रीका के 15 खिलाड़ी नीलामी सूची का हिस्सा हैं. इनमें डिकॉक और मिलर के साथ तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएट्जी और ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी शामिल हैं. नीलामी की सूची में जगह बनाने वाले वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ, एकीम ऑगस्टे, शाई होप और रोस्टन चेस शामिल हैं.

श्रीलंका के जिन 12 खिलाड़ियों ने नीलामी सूची में जगह बनाई है, उनमें वानिंदु हसरंगा, दुनीथ वेल्लालेज, महेश तीक्षाना, त्रवीन मैथ्यू, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा भी शामिल हैं. न्यूजीलैंड के 16 और अफगानिस्तान के 10 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में जगह मिली है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में रचिन रवींद्र भी शामिल हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में रहमानुल्लाह गुरबाज और नवीन उल हक भी शामिल हैं.



Source link

IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’

IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’


लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का ग्लोबल रोडशो तो आयोजित हुआ था. हालांकि PSL के प्रमोशन के आयोजित इस शो में सुर्खियां किसी और वजह से बन गईं. मंच पर मौजूद दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अचानक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर मजाकिया तंज कस दिया. वह भी बाबर आजम, मोहसिन नकवी और कई मौजूदा खिलाड़ियों की मौजूदगी में.

PSL के प्रमोशन बीच IPL पर टिप्पणी

PCB ने 2026 सीजन से पहले दो बड़े सेशन आयोजित किए. पहले सेशन में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, वसीम अकरम, रमीज राजा और PSL CEO शामिल थे. दूसरे हिस्से में बाबर आजम, हारिस रऊफ और अन्य स्टार खिलाड़ी मंच पर आए. इसी दौरान अकरम ने हंसते हुए कहा कि IPL इतनी लंबी चलती है कि “बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म ही नहीं होती.” उन्होंने IPL के दो महीने से ज्यादा चले जाने वाले कैलेंडर की तुलना PSL के लगभग 35-40 दिनों के कॉम्पैक्ट फॉर्मेट से की.

‘छोटी लीग बेहतर होती है’ 

अकरम ने दावा किया कि विदेशी खिलाड़ी भी कम समय वाली लीग को तरजीह देते हैं, क्योंकि लंबे समय के लिए उपलब्धता उनके लिए मुश्किल होती है. उन्होंने कहा, “35-40 दिन सभी के लिए परफेक्ट रहते हैं. इससे ज्यादा समय में सब बोर हो जाते हैं, मैं भी!” उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का उदाहरण देते हुए कहा कि BBL भी शुरुआत में लंबी थी, लेकिन बाद में कम समय में समेट दी गई. क्योंकि दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों पर प्रभाव पड़ रहा था.

PSL के गेंदबाज हैं ज्यादा बेहतर

अकरम ने एक और दावा किया कि विदेशी खिलाड़ी PSL की गेंदबाजी की लेवल की तारीफ करते हैं. उनके मुताबिक PSL में “क्वालिटी है, क्वांटिटी नहीं.” उन्होंने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी PSL को गेंदबाजी प्रतिभा के लिहाज से नंबर 1 मानते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि लोकप्रियता और बिजनेस के मामले में IPL अभी भी दुनिया की नंबर-1 लीग है. PSL को उन्होंने “दूसरे नंबर” पर रखा, लेकिन कहा कि भविष्य में लीग और बड़े स्तर पर पहुंच सकती है.

PCB चेयरमैन का विजन

मोहसिन नकवी ने रोडशो में कहा कि PSL को दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं रमीज राजा ने PSL को युवा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए “करियर बदलने वाला प्लेटफॉर्म” बताया. PSL का यह रोडशो ग्लोबल लेवल पर खासा सफल रहा. 



Source link

नसीम शाह ने क्यों डाला ‘8 गेंदों वाला सुपर ओवर’, कमाल ऐसा कि सब देखते रह गए

नसीम शाह ने क्यों डाला ‘8 गेंदों वाला सुपर ओवर’, कमाल ऐसा कि सब देखते रह गए


ILT20 2025: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2025) में रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे टूर्नामेंट के फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. गल्फ जायंट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला गया मैच आखिरी गेंद तक चला और फिर सुपर ओवर में पहुंचा. जहां पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने ऐसा कमाल किया कि सब देखते रह गए. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने सुपर ओवर में कुल 8 गेंदें फेंकी, फिर भी 13 रन डिफेंड कर टीम को जीत दिला दी.

कैसे पहुंचा मैच सुपर ओवर तक?

गल्फ जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में डेजर्ट वाइपर्स ने भी अच्छी शुरुआत की और मैच आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक पहुंच गया. टीम को जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे, लेकिन नसीम शाह तीसरा रन पूरा करते वक्त रन आउट हो गए. इस तरह डेजर्ट वाइपर्स भी 20 ओवर में 179 पर ही सिमट गई और मुकाबला रोमांचक सुपर ओवर में चला गया.

सुपर ओवर में बना 13 रन का चैलेंज

सुपर ओवर में डेजर्ट वाइपर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. नुआन तुषारा ने बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बोर्ड पर लगा दिए. अब गल्फ जायंट्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. दूसरी तरफ वाइपर्स अपने ‘अजेय अभियान’ का रिकॉर्ड बचाने उतरे थे, क्योंकि वे अभी तक ILT20 2025 में एक भी मैच नहीं हारे थे.

नसीम शाह का 8 गेंदों वाला ‘करिश्मा’

वाइपर्स के कप्तान सैम करन ने सुपर ओवर की जिम्मेदारी नसीम शाह को दी.गेंदबाजी की शुरुआत ही रोमांच से भरी थी. उनको ओवर में,

पहली गेंद नो-बॉल

तीसरी गेंद वाइड

दोनों वजहों से ओवर में दो अतिरिक्त गेंदें डाली गई. यानि नसीम शाह को पूरे 8 गेंदें फेंकनी पड़ी. इसके बावजूद उन्होंने कमाल का संयम दिखाया और गल्फ जायंट्स को केवल 9 रन ही बनाने दिए. 13 रन के लक्ष्य को डिफेंड कर डेजर्ट वाइपर्स ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि नसीम ने सुपर ओवर में बेमिसाल प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया.

डेजर्ट वाइपर्स की विनिंग स्ट्रीक

इस जीत के साथ डेजर्ट वाइपर्स ने ILT20 2025 में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा है. टीम ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की है. टूर्नामेंट में वे अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बने हुए हैं. 



Source link

‘भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं’, इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वाय

‘भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं’, इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वाय


भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टी20 टीम में उनके जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज के रूप में भी टीम में जगह बनाने में सक्षम है.

एशिया कप के दौरान चोट लगने के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला से भारतीय टीम में वापसी करेंगे.

जियोस्टार के विशेषज्ञ बांगड़ ने कहा, ‘‘विश्व क्रिकेट के सभी ऑलराउंडर पर गौर करिए. क्या इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स की जगह लेने के लिए कोई खिलाड़ी तैयार है नहीं. वनडे या टेस्ट क्रिकेट में भी रविंद्र जडेजा का कोई बैकअप नहीं है. हार्दिक पंड्या के साथ भी यही स्थिति है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पंड्या) अकेले अपनी बल्लेबाजी के दम पर शीर्ष पांच में जगह बना सकते हैं. अगर वह केवल गेंदबाज होते तो किसी भी टीम के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में से एक हो सकते हैं.’’

बांगड़ ने कहा,‘‘उस तरह का ऑलराउंडर बनने के लिए आपको अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में से किसी भी एक के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम होना चाहिए. भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है.’’

हार्दिक के कार्यभार प्रबंधन पर बात करते हुए बांगड़ ने कहा कि इस ऑलराउंडर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम से कम पहले तीन मैच खेलने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि वह परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य से बिठाते हैं. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें विश्व कप से पहले छह या सात टी20 मैच खेलने चाहिए या नहीं.’’

बांगड़ ने कहा, ‘‘ टीम प्रबंधन को उनके जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन करना चाहिए. हार्दिक जैसा खिलाड़ी अगर पूरी तरह से फिट हो तो वह संतुलन पैदा करता है और उसकी मौजूदगी से टीम मनचाहा संयोजन तैयार कर सकती है. इसलिए उनका टीम में होना बेहद महत्वपूर्ण है.’’

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद अब वापसी कर रहे हैं. बांगड़ ने कहा कि टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की प्रगति से उन्हें अन्य प्रारूपों में भी फायदा होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल ने जो आत्मविश्वास हासिल किया है, वह निश्चित रूप से उनकी मदद करेगा. वह मानसिक रूप से अधिक मजबूत खिलाड़ी बन गए हैं. टेस्ट कप्तान के रूप में अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से वह एक बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं. अब वह समझ गए हैं कि उनसे किस तरह की अपेक्षा की जा रही है.’’

पंत



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp