नसीम शाह ने क्यों डाला ‘8 गेंदों वाला सुपर ओवर’, कमाल ऐसा कि सब देखते रह गए

नसीम शाह ने क्यों डाला ‘8 गेंदों वाला सुपर ओवर’, कमाल ऐसा कि सब देखते रह गए


ILT20 2025: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2025) में रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे टूर्नामेंट के फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. गल्फ जायंट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला गया मैच आखिरी गेंद तक चला और फिर सुपर ओवर में पहुंचा. जहां पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने ऐसा कमाल किया कि सब देखते रह गए. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने सुपर ओवर में कुल 8 गेंदें फेंकी, फिर भी 13 रन डिफेंड कर टीम को जीत दिला दी.

कैसे पहुंचा मैच सुपर ओवर तक?

गल्फ जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में डेजर्ट वाइपर्स ने भी अच्छी शुरुआत की और मैच आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक पहुंच गया. टीम को जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे, लेकिन नसीम शाह तीसरा रन पूरा करते वक्त रन आउट हो गए. इस तरह डेजर्ट वाइपर्स भी 20 ओवर में 179 पर ही सिमट गई और मुकाबला रोमांचक सुपर ओवर में चला गया.

सुपर ओवर में बना 13 रन का चैलेंज

सुपर ओवर में डेजर्ट वाइपर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. नुआन तुषारा ने बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बोर्ड पर लगा दिए. अब गल्फ जायंट्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. दूसरी तरफ वाइपर्स अपने ‘अजेय अभियान’ का रिकॉर्ड बचाने उतरे थे, क्योंकि वे अभी तक ILT20 2025 में एक भी मैच नहीं हारे थे.

नसीम शाह का 8 गेंदों वाला ‘करिश्मा’

वाइपर्स के कप्तान सैम करन ने सुपर ओवर की जिम्मेदारी नसीम शाह को दी.गेंदबाजी की शुरुआत ही रोमांच से भरी थी. उनको ओवर में,

पहली गेंद नो-बॉल

तीसरी गेंद वाइड

दोनों वजहों से ओवर में दो अतिरिक्त गेंदें डाली गई. यानि नसीम शाह को पूरे 8 गेंदें फेंकनी पड़ी. इसके बावजूद उन्होंने कमाल का संयम दिखाया और गल्फ जायंट्स को केवल 9 रन ही बनाने दिए. 13 रन के लक्ष्य को डिफेंड कर डेजर्ट वाइपर्स ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि नसीम ने सुपर ओवर में बेमिसाल प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया.

डेजर्ट वाइपर्स की विनिंग स्ट्रीक

इस जीत के साथ डेजर्ट वाइपर्स ने ILT20 2025 में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा है. टीम ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की है. टूर्नामेंट में वे अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बने हुए हैं. 



Source link

‘भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं’, इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वाय

‘भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं’, इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वाय


भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टी20 टीम में उनके जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज के रूप में भी टीम में जगह बनाने में सक्षम है.

एशिया कप के दौरान चोट लगने के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला से भारतीय टीम में वापसी करेंगे.

जियोस्टार के विशेषज्ञ बांगड़ ने कहा, ‘‘विश्व क्रिकेट के सभी ऑलराउंडर पर गौर करिए. क्या इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स की जगह लेने के लिए कोई खिलाड़ी तैयार है नहीं. वनडे या टेस्ट क्रिकेट में भी रविंद्र जडेजा का कोई बैकअप नहीं है. हार्दिक पंड्या के साथ भी यही स्थिति है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पंड्या) अकेले अपनी बल्लेबाजी के दम पर शीर्ष पांच में जगह बना सकते हैं. अगर वह केवल गेंदबाज होते तो किसी भी टीम के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में से एक हो सकते हैं.’’

बांगड़ ने कहा,‘‘उस तरह का ऑलराउंडर बनने के लिए आपको अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में से किसी भी एक के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम होना चाहिए. भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है.’’

हार्दिक के कार्यभार प्रबंधन पर बात करते हुए बांगड़ ने कहा कि इस ऑलराउंडर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम से कम पहले तीन मैच खेलने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि वह परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य से बिठाते हैं. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें विश्व कप से पहले छह या सात टी20 मैच खेलने चाहिए या नहीं.’’

बांगड़ ने कहा, ‘‘ टीम प्रबंधन को उनके जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन करना चाहिए. हार्दिक जैसा खिलाड़ी अगर पूरी तरह से फिट हो तो वह संतुलन पैदा करता है और उसकी मौजूदगी से टीम मनचाहा संयोजन तैयार कर सकती है. इसलिए उनका टीम में होना बेहद महत्वपूर्ण है.’’

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद अब वापसी कर रहे हैं. बांगड़ ने कहा कि टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की प्रगति से उन्हें अन्य प्रारूपों में भी फायदा होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल ने जो आत्मविश्वास हासिल किया है, वह निश्चित रूप से उनकी मदद करेगा. वह मानसिक रूप से अधिक मजबूत खिलाड़ी बन गए हैं. टेस्ट कप्तान के रूप में अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से वह एक बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं. अब वह समझ गए हैं कि उनसे किस तरह की अपेक्षा की जा रही है.’’

पंत



Source link

पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड्स में इस भारतीय खिलाड़ी का दबदबा! बाबर आजम से भी ज्यादा चर्चा

पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड्स में इस भारतीय खिलाड़ी का दबदबा! बाबर आजम से भी ज्यादा चर्चा


भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने 2025 में ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते थे. वह सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस की पसंद नहीं बने, बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी लोकप्रियता ने बाबर आजम तक को पीछे छोड़ दिया. गूगल सर्च ट्रेंड्स 2025 में यह साफ हो गया कि पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस ने सबसे ज्यादा जिस एथलीट को सर्च किया, वह कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत का ये बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज था.

पाकिस्तान में क्यों बढ़ा अभिषेक का क्रेज?

अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह बनी 2025 एशिया कप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ दो शानदार पारियों ने पड़ोसी देश की जनता को भी हैरान कर दिया.

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 गेंद में 31 रन जड़कर टीम को दमदार शुरुआत दी.

सुपर-फोर मुकाबले में उन्होंने 39 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय कैंप में नई उम्मीद जगाई.

हालांकि फाइनल में उन्हें फहीम अशरफ ने जल्दी आउट कर दिया था. उसके बाद भी अभिषेक का असर पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक दिखा, और भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही.

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट

गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक पाकिस्तान में नंबर 1 सर्च्ड एथलीट बने हैं. उनके बाद इन खिलाड़ियों के नाम आए,

हसन नवाज

इरफान खान नियाजी

साहिबजादा फरहान

मोहम्मद अब्बास

यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी इस रेस में पीछे रह गए, जो फैंस के बीच अभिषेक की जबरदस्त फॉलोइंग को दिखाता है.

भारत में भी टॉप-3 में अभिषेक शर्मा

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी अभिषेक शर्मा 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-3 लोगों में शामिल रहे. इस सूची में क्रिकेटर ही छाए रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी- जिन्होंने 13 साल की उम्र में IPL डेब्यू कर दुनिया को चौंकाया

प्रियांश आर्य – पंजाब किंग्स के उभरते स्टार

इसके अलावा महिला क्रिकेटरों में,

स्मृति मंधाना

जेमिमा रोड्रिग्स

ने टॉप-10 में जगह बनाई.सीएसके के तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शेख राशिद, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल भी लिस्ट में शामिल रहे. 

गूगल ट्रेंड्स में क्रिकेट का दबदबा

भारत में 2025 के ‘ओवरऑल’ टॉप सर्चेस में भी IPL सबसे ऊपर रहा है. स्पोर्ट्स कैटेगरी में पांच में से चार टूर्नामेंट क्रिकेट से जुड़े थे, जबकि प्रो कबड्डी लीग पांचवें स्थान पर रही. 



Source link

शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, रोहित-विराट को लेकर ये क्या बोल गए

शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, रोहित-विराट को लेकर ये क्या बोल गए


पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस बार उन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला बोला है और साथ ही विराट कोहली व रोहित शर्मा का खुलकर समर्थन किया है. अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम की रीढ़ यही दोनों खिलाड़ी हैं और 2027 ODI वर्ल्ड कप तक टीम को इनकी जरूरत बनी रहेगी.

कोहली-रोहित भारतीय टीम की रीढ़: अफ्रीदी

अफ्रीदी ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे भरोसेमंद ODI बल्लेबाजों में से एक हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने साफ कहा कि ये दोनों 2027 ODI वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की “रीढ़” बने रहेंगे. उन्होंने कहा, “यह सच है कि विराट और रोहित भारतीय बैटिंग लाइन-अप की बैकबोन हैं. उनके हालिया प्रदर्शन को देखकर साफ है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक आसानी से खेल सकते हैं.”

कमजोर टीमों के खिलाफ मिल सकता है आराम

अफ्रीदी ने यह भी कहा कि भारत को बड़े टूर्नामेंट और अहम सीरीज में कोहली और रोहित को जरूर खिलाना चाहिए. हालांकि अगर टीम किसी कमजोर विपक्ष के खिलाफ खेल रही हो, तो नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए इन दोनों को आराम दिया जा सकता है.

गंभीर की सोच पर सीधा हमला

अफ्रीदी के बयान का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा जिसमें उन्होंने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को आड़े हाथों लिया. अफरीदी और गंभीर के बीच मैदान पर भी कई बार विवाद हो चुका है. उन्होंने कहा, “गौतम ने कोच के तौर पर जिस तरह शुरुआत की, उससे लगा कि उन्हें लगता है कि हमेशा वही सही हैं. कुछ समय बाद साबित हो गया कि आप हर बार सही नहीं हो सकते हैं.”

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब गंभीर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 2027 वर्ल्ड कप अभी दूर है और टीम युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देकर नई दिशा देना चाहती है.

रोहित के रिकॉर्ड टूटने पर अफ्रीदी खुश

अफ्रीदी ने रोहित शर्मा के उस रिकॉर्ड पर भी बात की जिसमें भारतीय कप्तान ने उनके ODI में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने कहा, “रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं. मुझे खुशी है कि मेरा रिकॉर्ड जिस खिलाड़ी ने तोड़ा, वह रोहित जैसा क्लासी बल्लेबाज है.” रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर ODI में अपना 355वां छक्का लगाकर अफ्रीदी (351) को पीछे छोड़ा था.

रोहित के खेल की तारीफ

अफ्रीदी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि IPL 2008 में जब वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले, तब ही उन्हें एहसास हो गया था कि रोहित एक दिन भारत का बड़ा नाम बनेंगे. “उनकी बल्लेबाजी में वह क्लास था जो किसी भी दिन मैच जिताने की ताकत रखता है,” उन्होंने कहा. 



Source link

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल, ऐसा क्या लिखा जो हुआ वायर

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल, ऐसा क्या लिखा जो हुआ वायर


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. रविवार को उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि की कि उनकी शादी कैंसिल कर दी गई है. इसके कुछ ही घंटों बाद, सोमवार को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक ब्रांडेड पोस्ट शेयर किया, जिसका कैप्शन था, “For me, calm isn’t silence – it’s control” जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पोस्ट को आठ घंटे के भीतर ही 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए.

शादी टूटने के बाद पहली पब्लिक प्रतिक्रिया

पिछले कई हफ्तों से संगीतकार पालाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं. दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद समारोह टाल दिया गया. इसके बाद अफवाहें और तेज हो गईं.

आखिरकार, रविवार को स्मृति ने पोस्ट कर कहा, “मुझे साफ करना है कि शादी कैंसिल हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म किया जाए.” उन्होंने लिखा कि वे हमेशा से एक निजी जीवन जीने वाली इंसान रही हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही अफवाहों ने उन्हें मजबूर किया कि वे खुद सामने आएं. स्मृति ने समाज और फैंस से भी अपील की, “कृपया दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने की जगह दें.”

पालाश मुच्छल ने भी इंस्टा पर लगाई स्टोरी

स्मृति की पोस्ट के कुछ समय बाद पालाश मुच्छल ने भी अपनी तरफ से बयान जारी किया. उन्होंने लिखा कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं. उनके बयान का अहम हिस्सा था, “यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है. अफवाहों पर लोग जितनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हैं, वह मेरे लिए बहुत मुश्किल है. ”उन्होंने यह भी कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करेंगे उन लोगों के खिलाफ जो गलत और भ्रामक बातें फैला रहे हैं. 

दोनों ओर से अपील: “अफवाहों पर यकीन न करें”

मामले को लेकर पालाश की बहन और गायिका पालक मुच्छल ने भी कहा कि दोनों परिवारों ने बहुत मुश्किल समय देखा है और वह चाहती हैं कि लोग सकारात्मकता फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें.

फिर क्रिकेट मोड में लौटीं स्मृति

24 वर्षीय स्मृति मंधाना अब वापस मैदान पर लौट रही हैं. वे श्रीलंका के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने वाली T20I सीरीज की तैयारी में जुट चुकी हैं. उन्होंने अपने बयान में साफ कहा था, “मेरा पूरा फोकस भारत के लिए खेलना और जीत दिलाना है. यही मेरी प्राथमिकता हमेशा रहेगी.” 



Source link

द ग्रेट खली 8 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी, जानिए कब? यहां मिलेगी हर डिटेल

द ग्रेट खली 8 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी, जानिए कब? यहां मिलेगी हर डिटेल


WWE के पहले भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से रिंग में वापसी करने वाले हैं. द ग्रेट खली ने साल 2006 में WWE के जजमेंट डे में डेब्यू किया था और WWE में आते ही अपने पहले मैच में द अंडरटेकर को हराकर तहलका मचा दिया था. 7 फीट 1 इंच लंबे इस दिग्गज रेसलर ने साल 2007 में WWE की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि द ग्रेट खली 8 साल बाद रिंग में कब और कहां वापसी करने वाले हैं.

WWE में कैसा रहा द ग्रेट खली का सफर

भारत के पहले सुपरस्टार द ग्रेट खली का WWE में सफर शानदार रहा. WWE में अपने पहले ही मैच से सुर्खिया बटोरने वाले द ग्रेट खली ने रॉ में ड्राफ्ट होने के बाद केन को रेसलमेनिया 23 में हराया था. इसके बाद, उन्होंने उस समय के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जॉन सीना के साथ भी मुकाबला किया. द ग्रेट खली ने रॉ में जून 2007 में 20 मैन रॉयल बैटल मैच को जीतकर पहली बार और एकमात्र वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती, लेकिन वो सिर्फ तीन महीने तक ही टाइटल को अपने पास रख पाए थे. WWE में अपने करियर के दौरान खली ने पंजाबी प्लेबॉय जैसे मजेदार किरदारों में भी पहचान बनाई. द ग्रेट खली का नवंबर 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया, जिसके बाद उन्होंने ये कंपनी छोड़ दी थी. 

द ग्रेट खली ने CWE की स्थापना

WWE कंपनी छोड़ने के बाद, भारत में प्रो-रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए द ग्रेट खली ने फैसला किया और इसी सोच के साथ उन्होंने 2015 में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) की स्थापना की. पंजाब के जालंधर शहर में स्थित CWE अकादमी ने कई प्रतिभाओं को तराशा है, जिनमें WWE की पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी और दिलशेर शंकी जैसे नाम शामिल हैं और  इन दोनों रेसलर ने WWE में अपनी जगह बनाई है. वहीं, साल 2021 में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

द ग्रेट खली ने वापसी की घोषणा

द ग्रेट खली को आखिरी बार फाइट करते हुए, साल 2018 में WWE के ‘ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल’ में देखा गया था. अब, उनकी अकादमी CWE ने सोशल मीडिया पर उनकी रिंग में वापसी की ऐलान किया है. द ग्रेट खली जनवरी 2026 में CWE के साथ वापसी करते हुए पार्कर बोरदॉ का सामना करेंगे, जो WWE और AEW दोनों के लिए रेसलिंग कर चुके हैं. द ग्रेट खली और पार्कर बोरदॉ के बीच ये मुकाबला भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए एक बड़ा उत्साहजनक होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp