मीडिया से दूरी, बल्लेबाजी पर फोकस… IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को कप्तान की साफ सलाह

मीडिया से दूरी, बल्लेबाजी पर फोकस… IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को कप्तान की साफ सलाह


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में हैं. 14 साल की उम्र में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी को अब टीम मैनेजमेंट और कप्तान रियान पराग संभालकर आगे बढ़ाना चाहते हैं. यही वजह है कि वैभव को साफ तौर पर सलाह दी गई है कि वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान सिर्फ बल्लेबाजी पर लगाएं.

रियान पराग ने क्यों दी यह सलाह

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का मानना है कि इतनी कम उम्र में जरूरत से ज्यादा चर्चा किसी भी खिलाड़ी पर दबाव बढ़ा सकती है. इसलिए टीम ने तय किया है कि वैभव को फिलहाल आधिकारिक प्रेस इवेंट और मीडिया इंटरव्यू से दूर रखा जाएगा. इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया से भी दूरी बनाने की सलाह दी गई है, ताकि बाहरी शोर, तारीफ और आलोचना का असर उनके खेल पर न पड़े.

डेब्यू में ही बना दिया था बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन अपने डेब्यू से ही सबको चौंका दिया था. 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल और 23 दिन थी, और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. इस तरह वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने लीग में अपनी पहली गेंद पर ही सिक्स लगाया है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप से बढ़ा कद

वैभव का आत्मविश्वास सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का जोरदार परिचय दिया था, इसी प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा चेहरों में शामिल कर दिया है.

पूर्व दिग्गज ने भी दी चेतावनी

हालांकि, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने आगाह किया है कि वैभव के लिए दूसरा सीजन आसान नहीं होगा. अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं और उनकी कमजोरी पर काम करेंगी. ऐसे में तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा अब होगी. बालाजी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा का मार्गदर्शन इस दौर में बहुत अहम रहेगा.

टीम का प्लान और वैभव का बड़ा सपना

राजस्थान रॉयल्स की योजना वैभव को यशस्वी जायसवाल जैसे अनुभवी ओपनर के साथ उतारने की भी है, ताकि युवा बल्लेबाज पर शुरुआत का पूरा दबाव न आए. दूसरी ओर, वैभव खुद भी बड़े सपने लेकर मैदान में उतरना चाहते हैं. उन्होंने पहले ही कहा है कि उनकी नजरें क्रिस गेल के आईपीएल के 175 रन के रिकॉर्ड पर हैं. 



Source link

एशिया कप की तर्ज पर शुरू हो रहा है नया क्रिकेट टूर्नामेंट, जानिए कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी

एशिया कप की तर्ज पर शुरू हो रहा है नया क्रिकेट टूर्नामेंट, जानिए कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी


एशिया कप की तर्ज पर ‘यूरो नेशंस कप’ टूर्नामेंट होगा, जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड आदि टीमें खेलेंगी. क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने भरोसा जताया कि 2027 तक ये टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा, जो पुरुष और महिला कैटेगरी में खेला जाएगा. शुक्रवार को आयरलैंड के 2026 के घरेलू इंटरनेशनल मैचों की घोषणा करते हुए मैकनीस ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.

यूरो नेशंस कप क्षेत्रिय क्रिकेट के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा. जैसे एशिया कप में एशिया की टीमें खेलती हैं, इसी तरह यूरो नेशंस कप में यूरोप की टीमें खेलेंगी. इसमें इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इटली, नीदरलैंड्स आदि टीमें खेल सकती हैं. मैकनीस ने बताया कि वह इस आईडिया को लेकर उत्साहित हैं और पिछले साल उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के सामने इसे रखा था. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस प्रस्ताव से जुडी हाल कि चर्चाओं में शामिल नहीं रहा.

ब्रायन मैकनीस ने कहा, “कई समय से अलग-अलग लोगों के साथ मैं इस पर चर्चा कर रहा हूं. ये ऐसा आईडिया है, जिस पर मुझे भरोसा है और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित भी हूं. बातचीत आगे बढ़ रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह टूर्नामेंट जरूर होगा.” उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 की गर्मियों में ये टूर्नामेंट जरूर शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा, “इसके फॉर्मेट और अन्य जानकारियां भी आने वाले दिनों में बताई जाएंगी.”

मैकनीस ने भरोसा जताया कि अगले कुछ महीनों में इसका आधिकारिक एलान हो जाएगा. उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट से जुड़े अलग-अलग संगठनों और लोगों के साथ चर्चाएं हो रही हैं, मैं साफ कर दूं कि ये पुरुष और महिला इवेंट होगा. ब्रॉडकास्टर्स के नजरिए से अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी. जब तक कुछ पक्का न हो जाए, कुछ कहना जल्दबाजी होगी.” उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रॉडकास्टर्स इसमें दिलचस्पी जरूर दिखाएंगे.

शुक्रवार को क्रिकेट आयरलैंड ने यूएई और नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया. इसके तहत आयरलैंड की पुरुष नेशनल क्रिकेट टीम नियमित तौर पर यूएई और नेपाल के साथ वाइट बॉल सीरीज खेलेगी. वहीं 2026-2027 से इंटरनेशनल लीग टी20 में हर फ्रेंचाइजी को आयरलैंड के कम से कम एक प्लेयर को शामिल करना होगा.

 



Source link

‘I Lost 7kg Due to…’: Shreyas Iyer reveals grueling recovery battle; PBKS Captain’s eye on IPL 2026 Trophy

‘I Lost 7kg Due to…’: Shreyas Iyer reveals grueling recovery battle; PBKS Captain’s eye on IPL 2026 Trophy


Punjab Kings captain Shreyas Iyer has opened up about the grueling physical and mental toll of his recent health crisis, revealing that a severe spleen injury caused him to lose seven kilograms during his recovery period. Speaking at a pre-season press conference, the Indian international detailed the immense effort required to rebuild his physique before returning to the competitive arena for the 19th edition of the Indian Premier League.

The Severity of the Setback

The injury occurred during India’s ODI tour of Australia in October 2025. In the third ODI held in Sydney, Iyer suffered a spleen injury that was later confirmed to involve internal bleeding. The medical emergency sidelined him for several weeks, forcing a cautious and lengthy rehabilitation process.


Add Zee News as a Preferred Source



“It’s always challenging to come back after an injury. I had lost around 7kgs due to the injury, it was a severe one. Thankfully, I was back in good shape after two months. But gaining those 7 kgs back took a lot of effort. I enjoy challenges, and that was one I had to overcome. I’m glad I came through that phase and am back representing my team, and also having represented India in the previous series. I feel proud of myself,” Iyer told reporters.

Transitioning from Recovery to Ambition

Iyer successfully returned to professional cricket in early January, giving him a narrow window to regain his match rhythm and physical sharpness before the IPL cycle began. Now fully recovered, his focus has shifted from clinical rehabilitation to championship aspirations.

Leading the Punjab Kings into the 2026 season, Iyer emphasized his hunger for success: “Expectations are high, which is fun. I love the challenge. But the important thing is that whenever we step in, we have to win. My eye is on the trophy.”

Beyond individual performance, Iyer highlighted the significance of the team environment during the two month tournament. “This is the period where we live as a family for two months,” he noted, stressing that the bonding established off the field is a critical driver for on-field results.

League Context and External Pressure

Iyer’s return to fitness is a major boost for a league currently grappling with several high profile injuries. While Punjab celebrates their captain’s recovery, Kolkata Knight Riders (KKR) have suffered a significant blow with Harshit Rana ruled out of the season. Meanwhile, Sunrisers Hyderabad is dealing with the loss of Jack Edwards to a foot injury.

The competitive landscape remains fierce, with Virat Kohli recently urging his Royal Challengers Bengaluru (RCB) teammates to “switch on” immediately, warning that “other teams are going to come hard at us.” Furthermore, senior figures like KL Rahul have been making headlines, notably singling out Sanju Samson at the BCCI awards for his T20 World Cup contributions, an event where Samson’s heartwarming nod to his teammates became a viral moment.

For the Punjab Kings, Shreyas Iyer’s successful “climb back” from a life-threatening injury provides the team with a resilient leader who is entering the 2026 season with his health restored and a clear vision for the title.



Source link

IPL में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम ने लगाए? CSK, MI या RCB कौन नंबर-1

IPL में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम ने लगाए? CSK, MI या RCB कौन नंबर-1


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है, जो बताता है कि लीग के इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस सूची में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर मौजूद है.

अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 1823 छक्के लगाए हैं. दूसरे नंबर पर RCB है, जिसके नाम 1774 छक्के दर्ज हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 1610 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर है. यानी छक्कों की इस रेस में CSK अभी भी टॉप-3 में बनी हुई है, लेकिन मुंबई और बेंगलुरु उससे आगे निकल चुके हैं.

मुंबई क्यों है नंबर-1?

मुंबई इंडियंस लंबे समय से आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती रही है. इस टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड (पूर्व) और हार्दिक पांड्या जैसे कई बल्लेबाज रहे, जिन्होंने बड़े शॉट खेलने में महारत दिखाई. यही वजह है कि मुंबई ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मुंबई के इस रिकॉर्ड से साफ है कि टीम ने सिर्फ खिताब ही नहीं जीते, बल्कि मनोरंजन के मामले में भी फैंस को भरपूर रोमांच दिया है.

RCB की भी जोरदार टक्कर

दूसरे नंबर पर मौजूद RCB भी मुंबई को कड़ी टक्कर दे रही है. विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज के अलावा टीम में सालों से ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने बड़े शॉट्स की बरसात की है. इसमें एबी डिविलियर्स (पूर्व) और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. 1774 छक्कों के साथ RCB और मुंबई के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. ऐसे में IPL 2026 में यह मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

CSK तीसरे नंबर पर, लेकिन रफ्तार हुई धीमी

चेन्नई सुपर किंग्स 1610 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है. यह टीम लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही, लेकिन पिछले कुछ सीजन में उसका खेल पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा. यही वजह है कि छक्कों की रेस में वह मुंबई और RCB से पीछे छूट गई. फिर भी CSK का तीसरे नंबर पर होना बताता है कि टीम ने वर्षों तक दमदार बल्लेबाजी की है और बड़े शॉट्स लगाने में उसका भी बड़ा योगदान रहा है.

हाल के सीजन में बदला ट्रेंड

हाल के वर्षों में कुछ दूसरी टीमों ने भी छक्के लगाने के मामले में नया रंग दिखाया है. 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ही सीजन में 178 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स ने 173 छक्के जड़कर अपनी ताकत दिखाई. इससे साफ है कि अब आईपीएल में सिर्फ पुरानी बड़ी टीमें ही नहीं, बल्कि बाकी फ्रेंचाइजी भी आक्रामक क्रिकेट खेल रही हैं.



Source link

‘I had 2 Chicks at Home’: Dwayne Bravo’s ‘Mic slip’ goes viral at KKR presser; Rahane warns ‘Mics On’ – Bravo Mortified! – WATCH

‘I had 2 Chicks at Home’: Dwayne Bravo’s ‘Mic slip’ goes viral at KKR presser; Rahane warns ‘Mics On’ – Bravo Mortified! – WATCH


Kolkata Knight Riders (KKR) mentor Dwayne Bravo has found himself at the center of a social media storm following an embarrassing hot mic moment ahead of the 19th season of the Indian Premier League (IPL). The former West Indies star was caught making personal remarks during a media gathering, unaware that his audio was being recorded and broadcast.

The Incident in the Briefing Room

The incident occurred as Bravo was joined by KKR head coach Abhishek Nayar, assistant coach Shane Watson, and captain Ajinkya Rahane. In a video clip that has since gone viral, the group is seen greeting one another when Bravo, speaking to Watson and gesturing toward Nayar, was overheard saying: “When these guys called me, I had two chicks at my home.”


Add Zee News as a Preferred Source



The casual remark was abruptly cut short when captain Ajinkya Rahane leaned in to inform Bravo that the microphones were already live. The mentor appeared visibly mortified, reacting with a brief, “Shit,” before the rest of the management staff became noticeably more guarded in their conduct.

 

Public Backlash and Comparisons

The remarks have drawn significant criticism online, with fans and analysts questioning the professionalism of the KKR mentor. One prominent user on X, @93yorker, lambasted the mindset displayed at the high profile event.

“KKR full management was attending a press conference, including their coach and captain. Bravo didn’t know Mics were on when he said I had 2 chicks (girlfriends) at my house. When Rahane told him mic was on his face was completely off. Such a shame that he is part of IPL with this mindset,” the user posted.

Another reaction from the account QueryWithme emphasized the need for accountability: “This is disappointing if true. Professional environments demand respect especially on a mic, whether you think it’s live or not. Players represent more than just themselves. Hope there’s accountability.”

The situation has drawn parallels to the 2019 controversy involving Hardik Pandya on a popular talk show. At that time, Pandya faced a suspension and widespread condemnation for derogatory remarks about women. He eventually issued an apology, stating: “After reflecting on my comments on Koffee with Karan, I would like to apologise to everyone concerned who I may have hurt in any way. Honestly, I got a bit carried away with the nature of the show. In no way did I mean to disrespect or hurt anyone’s sentiments.”

KKR’s Growing List of Pre-Season Hurdles

This PR blunder adds to a difficult week for the Kolkata franchise. Earlier, reports confirmed that KKR suffered a major blow as Harshit Rana was ruled out of IPL 2026 due to injury. Additionally, the team is currently monitoring the fitness of several key players as they prepare to face the players like Abhishek Sharma who, according to some experts, “walk into the fire” during high pressure games.

While it remains unclear who the women mentioned in Bravo’s story were, the incident serves as a stark reminder of the constant scrutiny faced by IPL personnel. In an era of viral clips and instant feedback, even a private anecdote can jeopardize a professional reputation.

KKR SQUAD

Ajinkya Rahane (captain), Angkrish Raghuvanshi, Anukul Roy, Harshit Rana, Manish Pandey, Ramandeep Singh, Rinku Singh, Umran Malik, Vaibhav Arora, Varun Chakaravarthy, Tejasvi Singh, Akash Deep, Rahul Tripathi, Daksh Kamra, Sarthak Ranjan, Prashant Solanki, Kartik Tyagi Rovman Powell, Sunil Narine, Cameron Green, Matheesha Pathirana, Blessing Muzarabani,* Rachin Ravindra, Finn Allen, Tim Seifert 25 (17 Indian; 8 overseas)





Source link

KKR के 20 साल के बल्लेबाज का तूफानी शतक, रिंकू सिंह ने भी मचाई तबाही, प्लेइंग XI को लेकर टेंशन

KKR के 20 साल के बल्लेबाज का तूफानी शतक, रिंकू सिंह ने भी मचाई तबाही, प्लेइंग XI को लेकर टेंशन


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से एक ऐसी खबर आई है, जिसने टीम मैनेजमेंट की खुशी भी बढ़ा दी है और माथे पर चिंता भी ला दी है. ईडन गार्डन्स में खेले गए टीम के पहले इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को 200 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

रिंकू की टीम ने पहले बनाया बड़ा स्कोर

इस अभ्यास मैच में रिंकू सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. रिंकू ने खुद भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और 25 गेंदों पर 45 रन बनाए. उनके अलावा टिम सीफर्ट ने भी 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, जबकि सार्थक रंजन ने 37 रन की छोटी लेकिन असरदार पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी. एक समय ऐसा लग रहा था कि 200 रन का यह लक्ष्य दूसरी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा.

अंगकृष रघुवंशी ने बदल दिया मैच

रन चेज में कप्तान अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद फिन एलन (23) ने तेजी से रन बनाकर पारी को गति दी, लेकिन मैच का असली मोड़ अंगकृष रघुवंशी की बल्लेबाजी से आया. उन्होंने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया और गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. अंगकृष ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि टीम को जीत तक भी पहुंचाया.

अब प्लेइंग इलेवन पर बढ़ी माथापच्ची

इस पारी के बाद केकेआर के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर खड़ा हो गया है. अंगकृष की फॉर्म इतनी शानदार है कि उन्हें बाहर बैठाना आसान नहीं होगा. हालांकि टीम संयोजन को देखें तो टॉप ऑर्डर में पहले से कई दावेदार मौजूद हैं. अजिंक्य रहाणे कप्तान हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. फिन एलन, टिम सीफर्ट और कैमरून ग्रीन जैसे विदेशी विकल्प भी टीम में हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अंगकृष को ऊपर मौका मिलता है या फिर उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजा जाता है.

गेंदबाजी में भी मिली राहत

गेंदबाजी विभाग में भी केकेआर को कुछ राहत मिली है. हर्षित राणा की चोट के बीच कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 3 विकेट लेकर अपनी दावेदारी मजबूत की. उमरान मलिक का गेंदबाजी करना भी टीम के लिए अच्छी खबर है. हालांकि इस मैच ने एक बात साफ कर दी कि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार नजर आ रही है. यहां 200 रन का स्कोर भी पूरी तरह सेफ नहीं कहा जा सकता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp