पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल

पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल



स्मृति मंधाना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि उनकी पलाश मुच्छल के साथ शादी अब नहीं होगी. उनकी शादी 23 नवंबर को होनी थी. हल्दी से लेकर संगीत समारोह, धूमधाम से मनाए गए लेकिन 23 नवंबर को ही खबर आई कि शादी टाल दी गई. तब ये सामने आया था कि स्मृति के पिता की तबियत खराब हो गई है. शादी कैंसिल होने की खबर की पुष्टि के बाद स्मृति पहली बार नजर आई हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है.

स्मृति मंधाना के लिए उनकी सबसे प्यारी चीजों में से एक क्रिकेट है. उन्होंने रविवार को शादी कैंसिल होने की पुष्टि करते हुए लिखा था कि मेरे लिए जिंदगी का एक बड़ा मकसद हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि जब तक हो सके, इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा.

स्मृति मंधाना ने शुरू किया अभ्यास

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद स्मृति मंधाना अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गई थी. ये शादी टूट गई. मंधाना ने लिखा, “मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप से भी यही करने की गुजारिश करती हूं. मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का मौका दें.”

स्मृति मंधाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो क्रिकेट प्रैक्टिस का है. मंधाना अभ्यास कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.





Source link

टी20 सीरीज शुरू होने से टीम इंडिया को लगा झटका, ICC ने ठोका जुर्माना; जानिए क्यों

टी20 सीरीज शुरू होने से टीम इंडिया को लगा झटका, ICC ने ठोका जुर्माना; जानिए क्यों



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले इसकी जानकारी दी. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि भारत पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.22 के तहत चार्ज लगाया गया, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है.

आईसीसी ने बताया कि अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा दी, जब केएल राहुल की टीम टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद भी दो ओवर पीछे रह गई थी. 

केएल राहुल ने मानी गलती

सजा दी जाती है, तो खिलाड़ियों पर हर उस ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जो उनकी टीम तय समय में नहीं फेंक पाती है. स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर, KL राहुल ने आरोप स्वीकार कर लिया और सजा स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी.

रायपुर में हार गई थी टीम इंडिया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली है, हालांकि जिस मैच के लिए टीम इंडिया को सजा मिली है उसमे मेहमान टीम ने जीत दर्ज की थी. रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) ने शतक जड़ा था, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

हालांकि स्टेडियम में ओस ने अहम भूमिका थी, जिस कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए एडन मार्क्रम ने 110 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस मैच को जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज बराबर कर ली थी, हालांकि निर्णायक वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की.

मंगलवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20

टेस्ट और वनडे के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में है. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.





Source link

IND vs SA T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें, कब खेला जाएगा

IND vs SA T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें, कब खेला जाएगा



IND vs SA T20 Live Streaming: टेस्ट और ODI सीरीज के बाद अब भारतीय टीम का फोकस टी20 सीरीज पर है. 9 दिसंबर 2025 से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो जाएगी. यह मुकाबले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC T20 World Cup 2026 से पहले यह आखिरी बड़ी तैयारी का मौका है. ऐसे में आइए बताते हैं कब कहां ये मैच खेले जाएंगे और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.

IND vs SA T20I Series 2025: पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

सभी मैच रात 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे:

9 दिसंबर – पहला T20I, बाराबती स्टेडियम, कटक

11 दिसंबर – दूसरा T20I, मुल्लनपुर (नया चंडीगढ़)

14 दिसंबर – तीसरा T20I, धर्मशाला

17 दिसंबर – चौथा T20I, लखनऊ

19 दिसंबर – पांचवां T20I, अहमदाबाद

पांचों मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले रोमांच और हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है.

लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत–साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा. फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर भी सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

गिल की वापसी, सूर्यकुमार होंगे कप्तान

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे. शुभमन गिल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उनको टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पंड्या भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पेस अटैक को लीड करते नजर आएंगे.

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका टीम

एडेन मार्कराम (C), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डि जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, क्विंटन डी कॉक (WK), डोनोवन फरेरा (WK), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनिल बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे. 



Source link

इस खिलाड़ी ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, बता दी बड़ी वजह

इस खिलाड़ी ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, बता दी बड़ी वजह



Shakib Al Hasan Reverses Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मैट्स में संन्यास से वापसी की इच्छा जताई है. शाकिब ने एक साल पहले ही क्रिकेट के सभी फॉर्मैट्स से संन्यास का ऐलान किया था और उनका इंटरनेशनल करियर अचानक से खत्म हो गया था. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट में खेला था. क्योंकि, शाकिब के ऊपर बांग्लादेश में अगस्त 2024 में एक कथित हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज हुआ था. इसके बाद, शाकिब ने भारत और पाकिस्तान में हुए सीरीज खेली थी, लेकिन वो कभी घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए.

घरेलू सीरीज में शाकिब ने खेलने की इच्छा जताई 

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से शाकिब पहले संसद भी रह चुके हैं. वहीं, मई 2024 के बाद से वो अपने देश वापस नहीं लौटे हैं, क्योंकि अगस्त 2024 में उनकी सरकार गिर गई थी. शाकिब ने एक बार फिर से अपने देश लौटने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर से सभी फॉर्मैट्स में घरेलू सीरीज खेलना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ एक सीरीज के लिए उसके बाद फिर से हमेशा के लिए संन्यास ले लेंगे. शाकिब ने कहा कि वो बांग्लादेश में फेयरवेल सीरीज खेलना चाहते हैं और उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट पर भरोसा है कि उन्हें बांग्लादेश टीम में जगह दी जाएगी.

शाकिब ने एक पॉडकास्ट में दिया बयान

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ में कहा, ‘मैंने आधिकारिक तौर पर सभी फॉर्मेट्स से संन्यास नहीं लिया है. मैं पहली बार ये बता रहा हूं. मेरा मन है कि मैं बांग्लादेश वापस जाऊं, एक पूरी सीरीज खेलूं, जिसमें वनडे, टेस्ट और टी20 शामिल हो और फिर संन्यास लूं. मतलब मैं एक सीरीज में सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेना चाहता हूं. चाहे वो सीरीज टी20 से शुरू हो, फिर वनडे और टेस्ट, या टेस्ट, वनडे, टी20 हो. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं पूरी सीरीज खेलना चाहता हूं और फिर संन्यास लेना चाहता हूं. यही मेरी इच्छा है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है, इसी लिए मैं अभी भी टी20 लीग खेल रहा हूं और मुझे लगता है कि ऐसा होगा. जब कोई खिलाड़ी कुछ कहता है, तो वो अपनी बात पर कायम रहता है और मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा खेलूं या नहीं. हो सकता है कि मैं सीरीज में खराब खेलूं, अगर मैं खेलना चाहूं. लेकिन मुझे ऐसा करने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है इतना काफी है. ये फैंस को अलविदा कहने का अच्छा तरीका है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया, उन्हें कुछ लौटाने का मौका चाहिए, एक घरेलू सीरीज खेलकर.’



Source link

टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 215 रन से हारी ये टीम, 17 छक्के लगाने वाला ये बल्लेबाज कौन है?

टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 215 रन से हारी ये टीम, 17 छक्के लगाने वाला ये बल्लेबाज कौन है?



Spain vs Croatia T20I Match: इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन को विजयी लक्ष्य माना जाता है लेकिन इसी में एक टीम को 215 रन से हार का सामना करना पड़ा है. अब आप सोच रहे होंगे कि सामने वाली टीम ने दूसरी टीम को कितने रनों का लक्ष्य दिया होगा? वो टीम कौन-सी है, जिसने टी20 इंटरनेशनल इतनी बड़ी जीत हासिल की है? दरअसल, हम बात कर रहे हैं स्पेन और क्रोएशिया के बीच 7 दिसंबर को खेले गए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की, जिसमें स्पेन ने क्रोएशिया को 215 रनों से हराया है. 

स्पेन ने क्रोएशिया को दिया विशाल लक्ष्य 

स्पेन और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले में स्पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में स्पेन ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 290 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम के द्वारा बनाया गया 5वां सबसे बड़ा स्कोर है. स्पेन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इहसान की धमाकेदार पारी की बदौलत उनकी टीम इतना विशाल स्कोर करने में सफल हुई. वहीं, मोहम्मद इहसान की एक पारी ही क्रोएशिया की पूरी टीम पर भारी पड़ी. 

इहसान की 17 छक्के की पारी पूरी टीम पर पड़ी भारी

स्पेन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इहसान ने क्रोएशिया के खिलाफ 253.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 छक्के और 5 चौके यानी कुल 22 बाउंड्रीज लगाए, जिसकी बदौलत इहसान ने सिर्फ 63 गेंदों में ही 160 रन जड़ दिए. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत क्रोएशिया के खिलाफ स्पेन ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. 

इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी क्रोएशिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 75 रन ही बना पाई और उसे 215 रन के विशाल अंतर से मुकाबला हारी, जो कि रनों के लिहाज से क्रोएशिया को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम को रनों के लिहाज से मिली ये 5वीं सबसे बड़ी हार है.



Source link

तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का जलवा, टेस्ट, वनडे और T20I में क्या है हाईएस्ट स्कोर, जानिए

तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का जलवा, टेस्ट, वनडे और T20I में क्या है हाईएस्ट स्कोर, जानिए



भारतीय क्रिकेट के “रन मशीन” विराट कोहली ने पिछले 15 सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस स्तर की निरंतरता और क्लास दिखाई है, वह उन्हें इस युग का सबसे महान बल्लेबाज साबित करती है. टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 हर फॉर्मेट में कोहली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि विराट अब टेस्ट और T20I फॉर्मेट से संन्यास से चुके हैं. आइए नजर डालते हैं तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर पर, जो उनके शानदार करियर की ठोस मिसाल हैं.

टेस्ट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर 254 नॉट आउट बनाया है. यह उन्होंने 2019 में पुणे टेस्ट (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) में जड़ा था. यह पारी कोहली के करियर की सबसे लंबी और धैर्यपूर्ण पारियों में से एक मानी जाती है. इस पारी में उन्होंने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और खुद के नाम एक बड़ा माइलस्टोन भी जोड़ दिया.

टेस्ट करियर की बात करें तो कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 46.85 रहा है, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 

वनडे में कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है. यह स्कोर उन्होंने मीरपुर में 2012 की एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. यह पारी आज भी क्रिकेट फैंस की यादों में ताजा है. विराट की इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की थी. 

कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 307 मैचों की 295 पारियों में 14492 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.20 है, जो विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन में से एक है. वह अब तक 53 शतक और 75 फिफ्टी जड़ चुके हैं.

T20I में विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर

टी20I में कोहली ने अपना सर्वाधिक स्कोर 122 नॉट आउट अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप में बनाया था. यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि इसी मैच में कोहली ने अपना पहला टी20I शतक भी लगाया था. 

टी20I में कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं, और उनका औसत 48.69, जबकि स्ट्राइक रेट 137.04 रहा है. वह टी20I इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp