तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का जलवा, टेस्ट, वनडे और T20I में क्या है हाईएस्ट स्कोर, जानिए

तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का जलवा, टेस्ट, वनडे और T20I में क्या है हाईएस्ट स्कोर, जानिए



भारतीय क्रिकेट के “रन मशीन” विराट कोहली ने पिछले 15 सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस स्तर की निरंतरता और क्लास दिखाई है, वह उन्हें इस युग का सबसे महान बल्लेबाज साबित करती है. टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 हर फॉर्मेट में कोहली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि विराट अब टेस्ट और T20I फॉर्मेट से संन्यास से चुके हैं. आइए नजर डालते हैं तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर पर, जो उनके शानदार करियर की ठोस मिसाल हैं.

टेस्ट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर 254 नॉट आउट बनाया है. यह उन्होंने 2019 में पुणे टेस्ट (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) में जड़ा था. यह पारी कोहली के करियर की सबसे लंबी और धैर्यपूर्ण पारियों में से एक मानी जाती है. इस पारी में उन्होंने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और खुद के नाम एक बड़ा माइलस्टोन भी जोड़ दिया.

टेस्ट करियर की बात करें तो कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 46.85 रहा है, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 

वनडे में कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है. यह स्कोर उन्होंने मीरपुर में 2012 की एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. यह पारी आज भी क्रिकेट फैंस की यादों में ताजा है. विराट की इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की थी. 

कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 307 मैचों की 295 पारियों में 14492 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.20 है, जो विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन में से एक है. वह अब तक 53 शतक और 75 फिफ्टी जड़ चुके हैं.

T20I में विराट कोहली का सबसे बड़ा स्कोर

टी20I में कोहली ने अपना सर्वाधिक स्कोर 122 नॉट आउट अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप में बनाया था. यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि इसी मैच में कोहली ने अपना पहला टी20I शतक भी लगाया था. 

टी20I में कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं, और उनका औसत 48.69, जबकि स्ट्राइक रेट 137.04 रहा है. वह टी20I इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं. 



Source link

‘हार का जिम्मा सिर्फ कोच का…’, गौतम गंभीर पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान

‘हार का जिम्मा सिर्फ कोच का…’, गौतम गंभीर पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान



टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों आलोचनाओं से घिरे हुए हैं. पिछले साल जुलाई में कोच बनने के बाद जहां उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जिताया, वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन लगातार गिरता दिखा है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की क्लीन स्वीप हार ने गंभीर को सवालों के केंद्र में ला दिया. इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने भी भारत को 3-0 से हराया था. भारत के क्रिकेट इतिहास में घरेलू टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन बार क्लीन स्वीप हुआ है और इनमें से दो गंभीर के कार्यकाल में.

लेकिन क्या इस हार के लिए सचमुच सिर्फ गंभीर ही जिम्मेदार हैं? पूर्व भारतीय कोच और दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री इस सोच से बिल्कुल असहमत हैं.

रवि शास्त्री की दो टूक

प्रभात खबर के यूट्यूब पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान शास्त्री ने साफ कहा कि हार का जिम्मा सिर्फ कोच का नहीं होता  है. पूरी टीम मैनेजमेंट और मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों की भी बराबर जिम्मेदारी है. शास्त्री बोले, “जब टीम हारती है, तो खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. सिर्फ एक व्यक्ति को निशाना बनाना गलत है. मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, इसलिए मैं अनुभव से बोल रहा हूं. हार के बाद खिलाड़ियों को भी चोट महसूस होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ियों में यह भावना नहीं आएगी कि उन्होंने निराशाजनक खेल दिखाया है, तब तक सुधार संभव नहीं है.

भारत की टेस्ट हार में गंभीर जिम्मेदार?

शास्त्री ने आगे कहा, “यह सामूहिक जिम्मेदारी है. आप किसी एक इंसान को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. साउथ अफ्रीका ने एक टीम की तरह खेला, किसी एक खिलाड़ी ने भारत को नहीं हराया. हम कहां खेल पाए?”

शास्त्री के बयान ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है कि क्या गंभीर को अत्यधिक दोष दिया जा रहा है. जबकि असल समस्या टीम कॉम्बिनेशन, खराब फॉर्म और निर्णय लेने की सामूहिक कमी में छिपी है.

भारत का घरेलू टेस्ट प्रदर्शन 

भारत का पहला घरेलू टेस्ट क्लीन स्वीप: 1999-2000, साउथ अफ्रीका के खिलाफ

दूसरा और तीसरा क्लीन स्वीप: 2024-25, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 



Source link

BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए

BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए



IPL 2026: आईपीएल 2026 को अभी तक BCCI ने कोई आधिकारिक शेड्यूल जारी नही किया है. हालांकि कर्नाटक सरकार ने इस बार बड़ी पहल करते हुए बेंगलुरु के फैंस को राहत भरी खबर दे दी है. राज्य के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ कर दिया है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अगले सीजन भी आईपीएल मैचों का आयोजन होगा. यह बयान उस समय आया है जब पिछले सीजन की भीड़भाड़ वाली घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल लगातार उठ रहे थे.

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के चुनाव में वोट डालने पहुंचे उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आईपीएल को बेंगलुरु से किसी भी हालत में बाहर नहीं भेजेगी. उन्होंने बयान दिया, “हम IPL को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करेंगे. चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक का गौरव है और मैच यहीं होंगे.” उनका यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि बेंगलुरु आईपीएल 2026 में भी अपना होम वेन्यू बनाए रखेगा.

RCB की विक्ट्री परेड में हुई थी दुर्घटना

पिछले सीजन RCB ने इतिहास रचते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. टीम की जीत के बाद बेंगलुरु में जबरदस्त जश्न हुआ. यह खुशी उस समय दर्द में बदल गई जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 50 फैंस घायल हुए थे. इसके बाद से ही स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे. यहां तक कि बीसीसीआई ने हादसे के बाद इस मैदान पर कोई बड़ा इंटरनेशनल मैच या टूर्नामेंट नहीं दिया. महिला वर्ल्ड कप के मैच भी बेंगलुरु से हटाकर दूसरे शहरों में कराए गए.

क्या नया होम ग्राउंड ढूंढ रही है RCB?

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि RCB प्रबंधन पुणे को अपने संभावित होम ग्राउंड के तौर पर देख रहा है, ताकि भविष्य में किसी विवाद से बचा जा सके. हालांकि राज्य सरकार के ताजा बयान के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है कि आरसीबी बेंगलुरु से कहीं नहीं जाने वाली.

BCCI की ओर सबकी निगाहें

अब गेंद बीसीसीआई के पाले में है, जो आने वाले हफ्तों में IPL 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी करेगा, लेकिन कर्नाटक सरकार के इस ऐलान के बाद यह लगभग तय माना जा सकता है कि बेंगलुरु के फैंस एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर RCB के मैच देख पाएंगे. 



Source link

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामि

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामि



Top-5 Batsmen With The Most Singals In Oneday Cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत 2-1 से जीत गया. इस पूरी सीरीज में विराट कोहली छाए रहे. दरअसल कोहली वनडे में ज्यादातर कम जोखिम वाली पारी खेलते हैं और वो सिंगल्स के साथ पारी आगे बढ़ाना पसंद करते हैं. वनडे क्रिकेट में जितना रन बनाना जरूरी है, उतना ही सिंगल्स लेकर स्ट्राइक रोटेट करना भी जरूरी होता है. खासकर, वनडे फॉर्मेट में तो सिंगल्स का बहुत बड़ा रोल होता है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने करियर का लगभग एक तिहाई से भी ज्यादा रन सिंगल्स लेकर बनाए हैं.

हालांकि, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है, जो कि चौंकाने वाला है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं? 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली – 5992 सिंगल्स 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. विराट ने अपने वनडे करियर के 294 पारियों में कुल 5,992 सिंगल्स लिए हैं. उन्होंने अब तक अपने वनडे करियर में 59.15 की बेहतरीन औसत से 14,492 रन बना चुके हैं.

2. कुमार संगकारा – 5503 सिंगल्स

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं. संगकारा ने अपने वनडे करियर के 358 वनडे पारियों में 44.56 की औसत से 13,681 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने कुल 5503 सिंगल्स लिए हैं.

3. महेला जयवर्धने – 4789 सिंगल्स 

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जयवर्धने ने अपने वनडे करियर के 357 पारियों में कुल 4789 सिंगल्स लिए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर के 36.07 की औसत से 11,112 रन बनाए हैं.

4. महेंद्र सिंह धोनी – 4470 सिंगल्स 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं. धोनी ने अपने वनडे करियर के 297 वनडे पारियों में 51.54 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम कुल 5503 सिंगल्स दर्ज हैं.

5. रिकी पोंटिंग – 3916 सिंगल्स 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पोंटिंग ने अपने वनडे करियर के 281 पारियों में कुल 3916 सिंगल्स लिए हैं. जिसमें उनके नाम वनडे करियर के 44.17 की औसत से 10,690 रन दर्ज हैं.



Source link

पालाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी टूटी, सोशल मीडिया से हटे वीडियो-फोटो, दोनों ने जारी किया बया

पालाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी टूटी, सोशल मीडिया से हटे वीडियो-फोटो, दोनों ने जारी किया बया



संगीतकार पालाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी 24 नवंबर 2025 को होने वाली थी. दोनों के परिवारों में पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन शादी से कुछ ही घंटे पहले अचानक शादी को रोकना पड़ा. इसकी वजह स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना बताया गया.

इसके बाद अगले ही दिन खबर आई कि पालाश मुच्छल को भी सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस दौरान सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं.

अब आखिरकार रविवार को दोनों ने अलग-अलग आधिकारिक बयान जारी कर पूरी तरह स्पष्ट कर दिया कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है. यही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया से शादी की फोटो और प्रपोजल का वीडियो भी हटा दिया.

सोशल मीडिया पर बड़ा कदम

शादी टूटने की घोषणा करने के तुरंत बाद स्मृति मंधाना ने अपने अकाउंट से सभी प्री-वेडिंग तस्वीरें, वीडियो, प्रपोजल क्लिप और अन्य पोस्ट डिलीट कर दिए थे. इसके कुछ समय बाद पालाश मुच्छल ने भी अपनी प्रोफाइल से स्मृति से जुड़े कई पोस्ट हटा दिए, जिनमें प्रपोजल वीडियो और वर्ल्डकप जीतने के बाद का सेलिब्रेशन क्लिप शामिल था. हालांकि पालाश के कुछ पुराने पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जिन पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं.  

पालाश का बयान

इंस्टाग्राम स्टोरी में पालाश ने एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है. लोग बिना सच्चाई जाने जिस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह बहुत दुख देता है. यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन समय है, लेकिन मैं इसे गरिमा के साथ पार करूंगा. उम्मीद है की यह समाज बिना बात को जाने किसी पर भी निर्णय देने से पहले एक बार सोचेगा.”

स्मृति मंधाना ने भी जारी किया बयान

स्मृति मंधाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्ट किया कि पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के बीच यह जरूरी है कि वे खुद सामने आकर बताएं, “शादी कैंसिल हो चुकी है.” उन्होंने दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. स्मृति ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा से देश के लिए क्रिकेट खेलने और ट्रॉफी जीतने पर रहा है, और आगे भी वहीं रहेगा.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी बड़ा T20 टूर्नामेंट, जानिए क्या होगी प्लेइंग-11

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी बड़ा T20 टूर्नामेंट, जानिए क्या होगी प्लेइंग-11



IND vs SA 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार से कटक में शुरू होगी. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए अंतिम तैयारी का बड़ा मौका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस समय बेहतरीन लय में है और मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन होने के कारण फैंस की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी.

हार्दिक पंड्या की वापसी

इस मैच में सबसे ज्यादा निगाहें हार्दिक पंड्या पर होंगी, जो लंबी चोट के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. पंड्या की फिटनेस और बॉलिंग कितनी धारदार होगी, यही टीम इंडिया की विश्व कप रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा. उनकी मौजूदगी से टीम को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलन मिलता है, लेकिन वापसी के बाद वह इसी लय को बरकरार रख पाएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा.

पिच का मिजाज बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन

कटक की पिच लाल मिट्टी की होने के चलते पेसर्स को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है. ऐसे में स्पिन विकल्प पर बड़ा निर्णय हो सकता है. वाशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में मौका मिलना काफी संभव माना जा रहा है. दुबे की हिटिंग क्षमता और तेज गेंदबाजी करने की योग्यता उन्हें इस पिच के हिसाब से बेहतर विकल्प बनाती है.

कुलदीप यादव टीम के एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर हो सकते हैं, जबकि तिलक वर्मा पार्ट-टाइम विकल्प देंगे. वरुण चक्रवर्ती को बाद बाहर बैठना पड़ सकता है.

अभिषेक-गिल की नई ओपनिंग जोड़ी

शुभमन गिल पूरी तरह फिट होकर लौट चुके हैं. वह युवा बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. इसका मतलब है कि संजू सैमसन फिर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और सैमसन मिलकर टीम के मध्य क्रम को मजबूत बनाते हैं.

पेस विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा का खेलना तय माना जा रहा है. हार्दिक चौथे सीमर का विकल्प देंगे.

कटक T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर / शिवम दुबे, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp