गौतम गंभीर के साथ नहीं आए रोहित और विराट, तीसरे वनडे से पहले ये क्या हुआ? यहां जानें

गौतम गंभीर के साथ नहीं आए रोहित और विराट, तीसरे वनडे से पहले ये क्या हुआ? यहां जानें



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा ODI मैच कल विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. उससे पहले भारतीय टीम का अभ्यास सत्र हुआ, जिसमें केवल 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और केएल राहुल भी इस प्रैक्टिस सत्र का हिस्सा नहीं बने.

अभ्यास सत्र में शामिल होने वाले चार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी रहे. हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्य भी सत्र में पहुंचे थे. दरअसल तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम ने कोई अभ्यास सत्र नहीं रखा था, और ये वैकल्पिक सेशन था. इसलिए चार खिलाड़ियों के अलावा विराट-रोहित समेत अन्य सभी प्लेयर्स ने आराम करने का निर्णय किया.

जायसवाल-सुंदर के लिए अहम मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह वनडे मैच खासतौर पर यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर के लिए अहम होगा. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने दोनों मैचों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की है, लेकिन 2 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 40 रन निकले हैं. वनडे टीम में जगह के लिए दावा ठोकने के लिए उनका तीसरे मैच में चलना बहुत जरूरी है.

दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर को रांची में केएल राहुल से ऊपर नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, लेकिन सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं दूसरे मैच में सिर्फ एक रन बनाने के बाद रनआउट हो गए. सुंदर इस सीरीज में गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. ऐसे में उन्हें भी हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा.

भारत की ODI टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था. वो पहले मैच में जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे मैच में 105 रनों की शतकीय पारी खेल मौके को भुनाया है.

यह भी पढ़ें:

मैदान पर अंपायर से भिड़ गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, ICC ने कड़ी सजा सुनाकर अक्ल ठिकाने लगा दी; जानें पूरा मामला



Source link

एयरपोर्ट को मछ्ली बाजार बना दिया…, Indigo पर भड़का दिग्गज भारतीय क्रिकेटर; जानें क्या कहा

एयरपोर्ट को मछ्ली बाजार बना दिया…, Indigo पर भड़का दिग्गज भारतीय क्रिकेटर; जानें क्या कहा



कुछ दिन पहले मोहम्मद सिराज अपनी फ्लाइट लेट होने पर भड़क गए थे, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. अब 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे मदन लाल को भी ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने तो यहां तक लिख डाला कि हमारे देश में किसी को लोगों की परवाह नहीं.

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की एयरलाइन इंडिगो हाल के सालों में अपने सबसे गंभीर ऑपरेशनल दिक्कतों में से एक से जूझ रही है. 1983 वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल भी इससे प्रभावित हुए. वह मुंबई में 12 घंटे तक फंसे रहे. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी फ्लाइट मुंबई से 12 घंटे लेट थी. हमारे देश में लोगों की कोई परवाह नहीं करता. एयरपोर्ट मछली बाज़ार जैसा लग रहा था.”

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने इसको लेकर माफी भी मांगी, जब शुक्रवार को एक हजार से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, जो कैंसलेशन के मामले में “सबसे ज़्यादा प्रभावित दिन” था. उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि यह संकट शनिवार को भी जारी रहेगा, लेकिन एयरलाइन को उम्मीद है कि 1,000 से कम फ्लाइट्स कैंसिल होंगी.

इंडिगो के CEO ने कहा, “10 से 15 दिसंबर के बीच पूरी तरह से नॉर्मल होने की उम्मीद है, हालांकि इंडिगो चेतावनी देता है कि ऑपरेशंस के बड़े पैमाने को देखते हुए रिकवरी में समय लगेगा.” रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो रोजाना लगभग 2,300 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स ऑपरेट करती है.

पीटर एल्बर्स ने देरी और कैंसलेशन से हुई बड़ी असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह स्थिति कई कारणों से हुई है. इंडिगो में यह संकट नए नियमों के कारण आया है, जो पायलटों के साप्ताहिक आराम की ज़रूरत को 12 घंटे बढ़ाकर 48 घंटे का किया गया है. नए नियम में प्रति सप्ताह रात में केवल दो लैंडिंग की अनुमति देते हैं, जो पहले छह थीं. इंडिगो ने बड़े पैमाने पर हुए कैंसलेशन का कारण “गलत अनुमान और प्लानिंग में कमी” बताया है.





Source link

गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान…

गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान…



भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच से पूर्व अश्विन ने कहा कि गौतम गंभीर को सुनिश्चित करना चाहिए कि वाशिंगटन सुंदर को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से बता दें. सुंदर इस सीरीज में बल्ले और ना ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं. उन्हें पहले वनडे में नंबर-5 और दूसरे वनडे में छठे क्रम पर बैटिंग के लिए भेजा गया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में वाशिंगटन सुंदर ने क्रमशः 13 और एक रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में वो एक भी विकेट नहीं ले पाए. दोनों मैचों में उनसे केवल 7 ओवर गेंदबाजी करवाई गई है. इससे पहले टेस्ट सीरीज में सुंदर को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन अगले ही मैच में उन्हें लोवर ऑर्डर में वापस भेज दिया गया.

गंभीर पर भड़के अश्विन

बल्लेबाजी क्रम में मच रही उथल-पुथल को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब आप वाशिंगटन सुंदर को खिला रहे हैं, सबसे पहले आपको उन्हें एक ऐसा गेंदबाज मानना होगा जो बल्लेबाजी भी कर सकता है. आपको उनसे पूरे ओवर गेंदबाजी करवानी चाहिए. वो अगर गेंदबाजी करते रहेंगे, तो उनकी मानसिकता भी बल्लेबाजी कर सकने वाले गेंदबाज की रहेगी. अगर वो कुछ ओवर गेंदबाजी और यूं ही किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करते रहेंगे, तो वो खुद की पहचान खोने लगेंगे.”

अश्विन ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट को सुंदर को ऐसी स्थिति में जाने ही नहीं देना चाहिए, जहां से वो कुछ समझ ना पाएं. अश्विन अनुसार सुंदर को उनके रोल को लेकर एक स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए.

टीम में कोई फिनिशर नहीं

रविचंद्रन अश्विन ने यह भी सवाल उठाया कि टीम इंडिया के पास अभी ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जो गेम को फिनिश कर पाए. दूसरे वनडे में टीम इंडिया 40 ओवर में 284 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके बाद अंतिम 10 ओवरों में सिर्फ 74 रन बने. अश्विन ने कहा कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उन्हीं के जैसे बड़े शॉट्स लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी बेंच पर बैठे हैं.

यह भी पढ़ें:

मैदान पर अंपायर से भिड़ गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, ICC ने कड़ी सजा सुनाकर अक्ल ठिकाने लगा दी; जानें पूरा मामला



Source link

करो या मरो मैच से पहले भारतीय कोच की दक्षिण अफ्रीका को चेतावनी, कहा- टीम इंडिया…

करो या मरो मैच से पहले भारतीय कोच की दक्षिण अफ्रीका को चेतावनी, कहा- टीम इंडिया…



कल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पूर्व टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोइशे का कहना है कि टीम के अंदर एक निराशा की भावना हो सकती है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी दबाव में अच्छा खेलना जानते हैं. बता दें कि कल का मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज की विजेता कहलाएगी. अभी दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी हैं.

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI मैच से पूर्व रायन टेन डोइशे ने कहा, “जब परिणाम आपके खिलाफ जाने लगें और प्रदर्शन का स्तर गिरने लगे, तो स्वाभाविक रूप से निराशा की भावना आती है. मगर इस टीम को दबाव में खेलने की आदत है. दबाव इस टीम का पीछा छोड़ता ही नहीं है. द्विपक्षीय सीरीज में निर्णायक मुकाबले का दबाव अलग होगा और हमारा ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने और बढ़िया स्कोर बनाने और टारगेट को चेज करने पर होगा.”

नीदरलैंड्स से आने वाले रायन टेन डोइशे ने यह भी कहा कि पिछले दोनों मैचों में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हुई है. अब तीसरे वनडे में भी ड्यू महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है.

ड्यू को लेकर रायन टेन डोइशे ने कहा, “यहां ड्यू काफी अधिक है. इस चीज पर हमारा नियंत्रण नहीं है और हमें परिस्थितियों में ढलना होगा. यहां की बाउंड्री छोटी हैं और हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है.”

विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए ही जाना जाता है. अब तक ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर 387 रन है, जो 2019 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. वनडे क्रिकेट इतिहास में यहां चार पार 400 से ज्यादा स्कोर बन चुका है, जिनमें से 3 बार टीम इंडिया ने ऐसा किया है. 2018 से लेकर अब टीम इंडिया तीन बार यहां 350 से भी ज्यादा स्कोर खड़ा कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 3rd ODI: तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा भारत का स्टार खिलाड़ी? विशाखापट्टनम में खेलेंगे ये 11 प्लेयर!



Source link

मैदान पर अंपायर से भिड़ गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, ICC ने कड़ी सजा सुनाकर अक्ल ठिकाने लगा दी; जानें

मैदान पर अंपायर से भिड़ गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, ICC ने कड़ी सजा सुनाकर अक्ल ठिकाने लगा दी; जानें



पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान पर हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. शनिवार, 29 नवंबर को हुए उस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. फखर उस मुकाबले में 3 रन बनाकर आउट हुए थे.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि जमान को ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने” से संबंधित है. जमान के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था.

ये पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में हुआ था, वह अपने विकेट और फैसले से नाखुश थे, जिसके बाद उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर से लंबी बहस की थी. 

फखर जमान ने मानी गलती

यह सजा अमीरात ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ़ मैच रेफरी के रियोन किंग ने प्रस्तावित की थी. ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रज़ा, आसिफ याकूब, थर्ड अंपायर राशिद रियाज़ और फोर्थ अंपायर फैसल अफरीदी ने यह आरोप लगाया था. ज़मान ने अपना अपराध मान लिया और सजा स्वीकार कर ली, इसलिए फॉर्मल सुनवाई की कोई ज़रूरत नहीं पड़ी.

मोहम्मद नवाज थे फाइनल के हीरो

रावलपिंडी में खेले गए उस फाइनल में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि ओपनर बल्लेबाज कामिल मिशारा ने 59 रनों की अच्छी पारी खेली थी. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने 3-3 विकेट लिए थे, नवाज ने 4 ओवरों में मात्र 17 रन ही दिए थे.

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिबजादा फरहान (23) और सैम अयूब (36) ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की थी. बाबर आजम ने नाबाद 37 रन बनाए थे, फखर जमन 18वें ओवर की पहली गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि तब पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे.



Source link

तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये 3 मचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, जहां 400 से अधिक रन का रिकॉर्ड टूट सकता है. पिछले दोनों वनडे में विराट कोहली शतक लगाकर आ रहे हैं, जबकि इस ग्राउंड (ACA-VDCA Cricket Stadium) पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा वनडे स्कोर रोहित शर्मा ने बनाया है, वो भी अच्छी लय में हैं.

विराट कोहली विशाखापट्टनम में अभी तक 3 शतक लगा चुके हैं, अगर वह शनिवार को शतक लगाते हैं तो वह भारत में एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली वनडे में इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 7 पारियों में 587 रन बनाए हैं. रोहित लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 7 पारियों में 355 रन बनाए हैं.

विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा वनडे टोटल 387 रन है, जो टीम इंडिया ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने 138 गेंदों में 159 रन बनाए थे, जो यहां खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 157 रन बनाए थे.

विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा ODI टोटल

387/5- बनाम वेस्टइंडीज (18 दिसंबर, 2019).

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे की संभावित एकादश

भारत की प्लेइंग 11 (संभावित): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (संभावित): एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे शनिवार, 6 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp