तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये 3 मचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, जहां 400 से अधिक रन का रिकॉर्ड टूट सकता है. पिछले दोनों वनडे में विराट कोहली शतक लगाकर आ रहे हैं, जबकि इस ग्राउंड (ACA-VDCA Cricket Stadium) पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा वनडे स्कोर रोहित शर्मा ने बनाया है, वो भी अच्छी लय में हैं.

विराट कोहली विशाखापट्टनम में अभी तक 3 शतक लगा चुके हैं, अगर वह शनिवार को शतक लगाते हैं तो वह भारत में एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली वनडे में इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 7 पारियों में 587 रन बनाए हैं. रोहित लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 7 पारियों में 355 रन बनाए हैं.

विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा वनडे टोटल 387 रन है, जो टीम इंडिया ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने 138 गेंदों में 159 रन बनाए थे, जो यहां खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 157 रन बनाए थे.

विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा ODI टोटल

387/5- बनाम वेस्टइंडीज (18 दिसंबर, 2019).

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे की संभावित एकादश

भारत की प्लेइंग 11 (संभावित): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (संभावित): एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे शनिवार, 6 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे, भारत या दक्षिण अफ्रीका, कौन बनेगा ODI सीरीज का विजेता?

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे, भारत या दक्षिण अफ्रीका, कौन बनेगा ODI सीरीज का विजेता?



कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, क्योंकि अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों सीरीज में एक-एक जीत दर्ज कर चुकी हैं. टीम इंडिया ने पहला मैच 17 रन, जबकि अफ्रीकी टीम ने दूसरे मैच में 359 रनों का रिकॉर्ड चेज करके नया कीर्तिमान रचा था. अगर कल का मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है, तो सीरीज का विजेता कौन बनेगा? यहां जानिए कल विशाखापत्तनम का मौसम कैसा रहेगा.

तीसरे वनडे की वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान विशाखापत्तनम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं रात में तापमान गिरकर 19 डिग्री तक जा सकता है. हयूमीडिटी/उमस का स्तर 74% रह सकता है.

बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा ODI, तो क्या होगा?

अगर कल विशाखापत्तनम में भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा ODI मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो सीरीज को ड्रॉ घोषित किया जाएगा. सीरीज एक-एक से बराबर रहेगी, क्योंकि द्विपक्षीय शृंखलाओं में किसी सुपर-ओवर और रिजर्व डे जैसा कोई नियम नहीं होता है.

अभी तक सीरीज का हाल

पहला वनडे मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 349 रनों का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना पाई थी. उस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन और रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था. भारत उस मैच को 17 रनों से जीता था.

दूसरा मैच रायपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 358 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने एक बार फिर शतक लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर एडन मार्करम के शतक और खासतौर पर डेवाल्ड ब्रेविस की 54 रनों की तेजतर्रार पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी.

यह भी पढ़ें:

दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई, गाबा में अंग्रेजों का निकला दम



Source link

तीसरे ODI की प्लेइंगXI से बाहर होगा भारत का स्टार खिलाड़ी? विशाखापट्टनम में खेलेंगे ये 11 प्लेयर

तीसरे ODI की प्लेइंगXI से बाहर होगा भारत का स्टार खिलाड़ी? विशाखापट्टनम में खेलेंगे ये 11 प्लेयर



भारतीय क्रिकेट टीम पिछले मुकाबले में 358 रनों के बड़े टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई. दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी की. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव संभव है.

विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने सीरीज के दोनों मचों में शतक ठोका है. विशाखापट्टनम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, वह इस ग्राउंड पर वनडे में 3 शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी इस ग्राउंड पर अच्छा है, जो बतौर कप्तान केएल राहुल के लिए अच्छी बात है. हालांकि उनको सबसे ज्यादा टॉस की चिंता होगी, जो टीम इंडिया पिछले 2 सालों से नहीं जीती है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है एक बदलाव

भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे जीता जरूर था, लेकिन वहां भी बड़े टोटल (349) का बचाव करते हुए हालात खराब हो गई थी. पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की थी, उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट लिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे. कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 10.20 की इकॉनमी से 85 रन लुटाए थे. हालांकि वह तीसरे मैच में भी खेल सकते हैं.

हर्षित राणा ने पहले वनडे में अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवरों में 70 रन खर्चे थे. कुलदीप यादव ने भी 7.80 की इकॉनमी से 78 रन दिए थे. रवींद्र जडेजा एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, वो किफायती रहे थे. लेकिन भारत इस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा, प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है.

कौन होगा बाहर?

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं. उनका प्रदर्शन पिछले दोनों मुकाबलों में खासा अच्छा नहीं रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे में वह कोई विकेट नहीं ले पाए, जबकि पहले मैच में 13 और दूसरे मैच में सिर्फ 1 रन बनाया था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.



Source link

स्मृति मंधाना के हाथ से सगाई की अंगूठी गायब! पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद किया पहला पोस्ट

स्मृति मंधाना के हाथ से सगाई की अंगूठी गायब! पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद किया पहला पोस्ट



स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आई थीं. अब तरह-तरह के दावों के बीच स्मृति ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो उनकी शादी या किसी शादी की तारीख से संबंधित नहीं है. स्मृति ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. कमेन्ट सेक्शन में लोगों ने यह भी दावा किया कि स्मृति के हाथ से उनकी सगाई वाली अंगूठी गायब है. 

 


स्मृति मंधाना द्वारा किया गया यह पोस्ट एक विख्यात टूथपेस्ट ब्रांड के लिए किया गया प्रमोशनल वीडियो है. मगर फैंस की तेज आंखों से यह बात चुप नहीं पाई कि सामने आए वीडियो में स्मृति मंधाना की उंगली में सगाई वाली अंगूठी नहीं है. कई अन्य फैंस ने दावा किया कि यह वीडियो शादी की तारीख से पहले का है. एक ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने जब स्मृति को प्रोपोज भी नहीं किया था, यह वीडियो शायद उससे पहले शूट किया गया था.

स्मृति मंधाना ने शादी से संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया है, और वीडियो सगाई से पहले का है या नहीं, लेकिन सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है.

मगर इस सबसे परे पलाश मुच्छल की मां, अमीता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि स्मृति और पलाश की शादी जल्द होगी. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के दिन जो कुछ हुआ, उसको लेकर स्मृति और पलाश, दोनों को बहुत निराशा और दर्द झेलना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:

दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई, गाबा में अंग्रेजों का निकला दम





Source link

दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई

दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई



दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. गाबा में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी पहली पारी में 44 रनों से आगे है, क्योंकि इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमट गई थी. दूसरे दिन कंगारू टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जैक वेदराल्ड ने अर्धशतक लगाया.

इंग्लैंड ने दूसरे दिन 325/9 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. इंग्लिश टीम स्कोरबोर्ड में 9 ही रन जोड़े थे, तभी आर्चर 38 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमटी. जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों में दूसरा टेस्ट

उस्मान ख्वाजा की गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड ने जैक वेदराल्ड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की. दोनों के बीच 77 रनों की सलामी साझेदारी हुई. हेड 33 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वेदराल्ड ने 92 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 72 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाला, लेकिन लाबुशेन जब 65 रन बनाकर आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया ने 196 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था.

इंग्लैंड टीम वापसी वाले मूड़ में नजर आने लगी थी, लेकिन तभी स्मिथ और ग्रीन ने 95 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच ब्रायडन कार्स ने एक ही ओवर में कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाई. वहीं बेन स्टोक्स ने जोश इंग्लिश को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया.

अब एलेक्स कैरी और माइकल नेसर इंग्लैंड के लिए मुसीबत बन बैठे हैं. सातवें विकेट के लिए उनकी 49 रनों की पार्टनरशिप इंग्लैंड को बहुत भारी पड़ती दिख रही है.



Source link

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के बाद रोहित शर्मा टी20 में करेंगे वापसी! भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के बाद रोहित शर्मा टी20 में करेंगे वापसी! भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी



रोहित शर्मा भारतीय घरेलू क्रिकेट को लेकर इतनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं कि वो सिर्फ लिस्ट-ए नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी वापसी के इच्छुक हैं. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार रोहित शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट चरण में खेलना चाहते हैं. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार ‘हिटमैन’ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को इस बाबत जानकारी दे दी है कि वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोहित शर्मा ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के समापन के बाद भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट स्टेज में खेलने की इच्छा जताई है. पिछले दिनों रोहित और विराट का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का विषय चर्चा में रहा है, जो 50-ओवर फॉर्मेट में खेली जाती है. रिपोर्ट्स अनुसार विराट और रोहित, दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर चुके हैं.

विराट कोहली के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने पर अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते नजर आ सकते हैं. यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि रोहित को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए करीब डेढ़ साल बीत चुका है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई टीम एलीट ग्रुप A में मौजूद है, जो अब तक 5 में से चार मुकाबले जीत चुकी है. अभी मुंबई टीम की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं, जो इस बार IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के साथ ही खेलते हुए नजर आएंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के स्क्वाड में अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और आयुष म्हात्रे जैसे नामी खिलाड़ी मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव भी इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

All Time Ashes XI: रिकी पोंटिंग को विकेट कीपर और इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, जेम्स एंडरसन ने चुनी आल टाइम एशेज XI



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp