दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के बाद रोहित शर्मा टी20 में करेंगे वापसी! भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के बाद रोहित शर्मा टी20 में करेंगे वापसी! भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी



रोहित शर्मा भारतीय घरेलू क्रिकेट को लेकर इतनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं कि वो सिर्फ लिस्ट-ए नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी वापसी के इच्छुक हैं. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार रोहित शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट चरण में खेलना चाहते हैं. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार ‘हिटमैन’ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को इस बाबत जानकारी दे दी है कि वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोहित शर्मा ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के समापन के बाद भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट स्टेज में खेलने की इच्छा जताई है. पिछले दिनों रोहित और विराट का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का विषय चर्चा में रहा है, जो 50-ओवर फॉर्मेट में खेली जाती है. रिपोर्ट्स अनुसार विराट और रोहित, दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर चुके हैं.

विराट कोहली के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने पर अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते नजर आ सकते हैं. यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि रोहित को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए करीब डेढ़ साल बीत चुका है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई टीम एलीट ग्रुप A में मौजूद है, जो अब तक 5 में से चार मुकाबले जीत चुकी है. अभी मुंबई टीम की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं, जो इस बार IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के साथ ही खेलते हुए नजर आएंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के स्क्वाड में अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और आयुष म्हात्रे जैसे नामी खिलाड़ी मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव भी इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

All Time Ashes XI: रिकी पोंटिंग को विकेट कीपर और इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, जेम्स एंडरसन ने चुनी आल टाइम एशेज XI



Source link

रिकी पोंटिंग को विकेट कीपर और इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, जेम्स एंडरसन ने चुनी आल टाइम एशेज XI

रिकी पोंटिंग को विकेट कीपर और इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, जेम्स एंडरसन ने चुनी आल टाइम एशेज XI



इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चर्चित टेस्ट सीरीज एशेज 2025-2026 चल रही है. 4 दिसंबर से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रनों पर सिमट गई, ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में है. पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एशेज की ऑल टाइम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनी. एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को कप्तान तो नहीं चुना. बल्कि उन्हें बतौर विकेट कीपर शामिल किया, जिसने सभी को हैरान किया.

ऑल टाइम एशेज XI का कप्तान कौन?

43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स को मिलाकर ऑल टाइम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनी. फैंस को इसमें सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब उन्होंने अंत में रिकी पोंटिंग को बतौर विकेट कीपर चुना, जबकि बेन स्टोक्स को उन्होंने कप्तान बनाया.

टीएनटी स्पोर्ट्स ने जेम्स एंडरसन को ऑल टाइम एशेज इलेवन चुनने के लिए कहा. एंडरसन ने सबसे पहले डोनाल्ड ब्रैडमैन का नाम लिया, जिनका एवरेज 99 के आस-पास रहा था. ये भी हैरानी भरा था, क्योंकि इस महान बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में कभी भी ओपनिंग नहीं की. ब्रैडमैन ने 40 मचों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की, जिसमें 5078 रन बनाए. एंडरसन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को दूसरे ओपनर के रूप में चुना.

तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग

जेम्स एंडरसन ने तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग को चुना, चौथे नंबर पर उन्होंने जो रुट को रखा. एंडरसन ने स्टीव स्मिथ को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया, जो एशेज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

पांचवें नंबर पर उन्होंने केविन पीटरसन को रखा. इयान बॉथम के बाद उन्होंने बेन स्टोक्स को शामिल किया, जिन्हे बाद में उन्होंने कप्तान भी बनाया. दिवंगत शेन वार्न को उन्होंने इस टीम में शामिल किया. इसके बाद उन्होंने बॉब विल्स, ग्लेन मेग्रा और स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में शामिल किया.

अपनी टीम बताने के बाद उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को कप्तान बनाया, लेकिन मजेदार ट्विस्ट आखिरी में आय. वह विकेट कीपर चुनना भूल गए थे, जिसके बाद वह कहते हैं कि ये रोल में रिकी पोंटिंग को देना चाहूंगा. बता दें कि 90 के दशक में पोंटिंग के क्लब क्रिकेट में 4 बार विकेट कीपिंग की थी, हालांकि प्रोफेशनल क्रिकेट में उन्होंने कभी विकेट कीपिंग नहीं की.

एंडरसन द्वारा चुनी गई ऑल टाइम एशेज XI

डोनाल्ड ब्रैडमैन, एलेस्टेयर कुक, रिकी पोंटिंग (विकेट कीपर), जो रूट, केविन पीटरसन, इयान बॉथम, बेन स्टोक्स (कप्तान), शेन वॉर्न, बॉब विलिस, ग्लेन मैक्ग्रा और स्टुअर्ट ब्रॉड. 





Source link

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, फिर भी अर्जुन तेंदुलकर ने मारी बाजी; गोवा ने जीता रोमांचक मैच

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, फिर भी अर्जुन तेंदुलकर ने मारी बाजी; गोवा ने जीता रोमांचक मैच



सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गोवा ने बिहार को 5 विकेट से हराया. इस हार के साथ बिहार ग्रुप बी की अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर बनी हुई है, हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उनका सामना अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी हुआ, जो गोवा के लिए खेल रहे हैं.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ग्राउंड (जादवपुर यूनिवर्सिटी) में हुए इस मैच में गोवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे. बिहार के कप्तान कप्तान सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की थी. वैभव ने 25 गेंदों में 184 की स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए, हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए.

आमने-सामने हुए अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने बेशक 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन ये बड़ी बात है कि इस पारी में वह एक भी छक्का नहीं लगा सके. उन्होंने 4 चौके जड़े. उनका सामना अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी हुआ. पहले ओवर में अर्जुन ने सिर्फ 5 रन दिए थे, सूर्यवंशी उनकी गेंद पर एक चौका लगा पाए. इसके बाद अर्जुन के अगले ओवर में सूर्यवंशी ने 3 चौके जड़े. अर्जुन तेंदुलकर ने पहले 2 ओवरों में सिर्फ 16 रन दिए, जो विस्फोटक अंदाज में खेलने वाले वैभव के सामने अच्छी गेंदबाजी कही जा सकती है. दूसरे स्पेल में अर्जुन ने आयुष लोहारूका और इसके बाद सूर्यज कश्यप का विकेट चटकाया. अर्जुन ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट लिए.

वैभव के आलावा कप्तान सकीबुल गनी ने 60 रनों की शानदार पारी खेली. 41 गेंदों में कप्तान ने 3 छक्के और 4 चौके जड़े. आकाश राज ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए.

1 गेंद रहते गोवा ने 5 विकेट से जीता मैच

बिहार बनाम गोवा ये मैच काफी रोमांचक रहा, जिसका नतीजा आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर निकला. गोवा ने 19.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि गोवा की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. अर्जुन तेंदुलकर ओपनिंग पर आए थे, जो सिर्फ 5 रन बना पाए. इसके बाद अभिनव तेजराणा अपनी पहली गेंद पर बोल्ड हुए. लेकिन कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने मैच जिताऊ पारी खेली, उन्होंने 46 गेंदों में 3 छक्के, 6 चौकों की मदद से 79 रन बनाए. ललित यादव ने अंत में 12 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

इलीट ‘बी’ ग्रुप में इस मैच के बाद गोवा अंक तालिका में चौथे नंबर पर आ गई है. टीम ने 5 में से 3 मैच जीते हैं. गोवा तालिका में सबसे नीचे है, जिन्हें पांचों मचों में हार मिली है.



Source link

कोहली का क्रेज चरम पर! विशाखापत्तनम में खाली पड़े टिकट मिनटों में ही SOLD OUT

कोहली का क्रेज चरम पर! विशाखापत्तनम में खाली पड़े टिकट मिनटों में ही SOLD OUT



IND vs SA 3rd ODI: विशाखापत्तनम इन दिनों विराट कोहली के नाम की गूंज रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला यहीं होना है. जैसे-जैसे मैच का दिन नजदीक आ रहा है, शहर में कोहली-मेनिया अपने चरम पर पहुंच चुका है. हालात ऐसे बन गए हैं कि पहले जिन टिकटों के खरीदार नहीं मिल रहे थे, अब उन्हीं टिकटों के लिए अफरा-तफरी मची है.

विराट क्रेज! खाली पड़े टिकट मिनटों में SOLD OUT

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने 28 नवंबर को जब तीसरे वनडे के टिकट ऑनलाइन बिक्री पर डाले, तब काफी धीमी प्रतिक्रिया मिली. अधिकारियों ने सोच लिया था कि शायद इस बार मैच में कम भीड़ होगी, यहां तक कि वे फिजिकल काउंटर खोलने की तैयारी में थे. 

लेकिन रांची और रायपुर में विराट कोहली के लगातार दो शतक आने के बाद पूरा माहौल बदल गया. ACA के मीडिया और संचालन टीम के सदस्य वाई वेंकटेश ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया की कोहली के शतक के बाद टिकटों का दूसरा और तीसरा फेज मिनटों में ही फुल हो गया. जो टिकट पहले कोई नहीं खरीद रहा था, अब उनकी मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है.

एयरपोर्ट पर भी दिखा कोहली-मेनिया

मैच से पहले उत्साह सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग तक सीमित नहीं रहा. टीम इंडिया के विशाखापत्तनम पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. फ्लाइट में देरी के बावजूद फैंस घंटों इंतजार करते रहे. जैसे ही विराट और बाकी खिलाड़ी बाहर आए, एयरपोर्ट तालियों और शोर से गूंज उठा.

रायपुर एयरपोर्ट पर तो और भी दिलचस्प नजारा देखने को मिला. देरी से परेशान यात्री एयरलाइन से भिड़ रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने टीम इंडिया को देखा, उसी वक्त माहौल पूरी तरह शांत और खुशनुमा हो गया. विराट को एस्केलेटर पर उतरते देख लोगों ने मोबाइल कैमरे निकाल लिए और हर तरफ उत्साह नजर आया.

सीरीज का फाइनल और फैंस की उम्मीदें

अब सभी की निगाहें 6 दिसंबर को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे पर टिकी हैं. फैंस की सबसे बड़ी उम्मीद है कि विराट कोहली तीसरे मैच में भी शतक जड़ें और टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करे. 



Source link

वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, देखिए लिस्ट

वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, देखिए लिस्ट



वनडे क्रिकेट में लगातार रन बनाना आसान नहीं है. हालांकि दुनिया के कुछ दिग्गज बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने सालों तक स्थिर प्रदर्शन कर इस फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, वनडे करियर में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वालों की लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में भारत का दबदबा साफ दिख रहा है. जहां सचिन तेंदुलकर टॉप पर कायम हैं. वहीं विराट कोहली ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

सचिन तेंदुलकर नंबर-1 

“मास्टर ब्लास्टर” सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-1 पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने 23 साल लंबे वनडे करियर में 96 अर्धशतक जमाए.  463 मैचों में 18426 रन बनाते हुए उन्होंने क्रिकेट में ऐसे मानक स्थापित किए हैं, जिन्हें छूना बेहद मुश्किल माना जाता है. उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक और कुल 145 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

विराट कोहली दूसरे नंबर पर

विराट कोहली वनडे में लगातार रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. कोहली ने अब तक 307 मैचों में 75 अर्धशतक जमाए हैं और कुल 128 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. यही नहीं, उनका औसत 58.20 और स्ट्राइक रेट 93.50 बताता है कि वे आधुनिक क्रिकेट में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से क्यों गिने जाते हैं. 

हाल ही में कोहली ने अपनी लय बरकरार रखते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वे आगे चलकर सचिन तेंदुलकर का अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे.

कुमार संगकारा तीसरे, रिकी पोंटिंग चौथे स्थान पर

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा वनडे में 93 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. संगकारा ने 404 मैचों में 14234 रन बनाए और अपनी तकनीक व स्टाइलिश बैटिंग से क्रिकेट दुनिया को प्रभावित किया.

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग 82 अर्धशतकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं. उनका स्ट्राइक रेट और मैच विनिंग पारियां आज भी क्रिकेट फैंस को याद हैं.

जैक्स कैलिस टॉप-5 में आखिरी नाम

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस वनडे में 86 अर्धशतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. कैलिस न सिर्फ रन बनाते थे, बल्कि गेंद से भी लगातार विकेट लेते थे, जो उन्हें इतिहास का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी बनाता है. 



Source link

स्मृति–पालाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार बोलीं पलक मुच्छल,  कर दिया बड़ा खुलासा

स्मृति–पालाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार बोलीं पलक मुच्छल, कर दिया बड़ा खुलासा



वर्ल्ड कप विनर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी अचानक टाल दी गई, जिससे फैंस भी काफी हैरान रह गए. अब इस पूरे मामले पर पहली बार पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने खुलकर बात की है.

पलक मुच्छल ने बताई सच्चाई

फिल्मफेयर से बातचीत में पलक मुच्छल ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. उनसे पूछा गया कि परिवार जो झेल रहा है, उसमें पॉजिटिव रहना कितना मुश्किल होता है? पलक ने इसपर कहा, “हमारा परिवार बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. जैसे आपने कहा, हम बस यही मानते हैं कि इस समय पॉजिटिविटी बनाए रखना सबसे जरूरी है. हम मजबूत रहने और पॉजिटिविटी फैलाने की ही कोशिश कर रहे हैं.”

शादी क्यों टली? क्या हुआ था 23 नवंबर को

22–23 नवंबर के बीच दोनों परिवारों पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत शादी वाले दिन ही अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके कुछ देर बाद ही पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया. अब दोनों की तबीयत बेहतर है और दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.  यही दो बड़ी घटनाएं शादी टलने की वजह बनीं.  दोनो परिवार फिलहाल नई तारीख तय करने की स्थिति में नहीं हैं. 

स्मृति द्वारा पोस्ट डिलीट करने पर बढ़ी चर्चाएं

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए. हालांकि उनकी पलाश के साथ कुछ सामान्य तस्वीरें अब भी मौजूद हैं. इसके साथ ही स्मृति और पलाश दोनों ने अपनी इंस्टा बायो में इविल आई इमोजी जोड़ लिया, जिसके बाद अफवाहों का दौर और तेज हो गया.

पलाश की पहली झलक और वायरल तस्वीर

इस बीच पलाश को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे काफी शांत नजर आए. इसके बाद उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे मास्क लगाकर वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमाानंद महाराज से मिलते दिखे. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर और भी सवाल खड़े कर दिए कि आखिर दोनों परिवार किस दौर से गुजर रहे हैं.

नई शादी की तारीख?

हालांकि अभी तक दोनों परिवार की तरफ से शादी कब होगी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp