स्मृति–पालाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार बोलीं पलक मुच्छल,  कर दिया बड़ा खुलासा

स्मृति–पालाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार बोलीं पलक मुच्छल, कर दिया बड़ा खुलासा



वर्ल्ड कप विनर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी अचानक टाल दी गई, जिससे फैंस भी काफी हैरान रह गए. अब इस पूरे मामले पर पहली बार पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने खुलकर बात की है.

पलक मुच्छल ने बताई सच्चाई

फिल्मफेयर से बातचीत में पलक मुच्छल ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. उनसे पूछा गया कि परिवार जो झेल रहा है, उसमें पॉजिटिव रहना कितना मुश्किल होता है? पलक ने इसपर कहा, “हमारा परिवार बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. जैसे आपने कहा, हम बस यही मानते हैं कि इस समय पॉजिटिविटी बनाए रखना सबसे जरूरी है. हम मजबूत रहने और पॉजिटिविटी फैलाने की ही कोशिश कर रहे हैं.”

शादी क्यों टली? क्या हुआ था 23 नवंबर को

22–23 नवंबर के बीच दोनों परिवारों पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत शादी वाले दिन ही अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके कुछ देर बाद ही पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया. अब दोनों की तबीयत बेहतर है और दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.  यही दो बड़ी घटनाएं शादी टलने की वजह बनीं.  दोनो परिवार फिलहाल नई तारीख तय करने की स्थिति में नहीं हैं. 

स्मृति द्वारा पोस्ट डिलीट करने पर बढ़ी चर्चाएं

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए. हालांकि उनकी पलाश के साथ कुछ सामान्य तस्वीरें अब भी मौजूद हैं. इसके साथ ही स्मृति और पलाश दोनों ने अपनी इंस्टा बायो में इविल आई इमोजी जोड़ लिया, जिसके बाद अफवाहों का दौर और तेज हो गया.

पलाश की पहली झलक और वायरल तस्वीर

इस बीच पलाश को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे काफी शांत नजर आए. इसके बाद उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे मास्क लगाकर वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमाानंद महाराज से मिलते दिखे. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर और भी सवाल खड़े कर दिए कि आखिर दोनों परिवार किस दौर से गुजर रहे हैं.

नई शादी की तारीख?

हालांकि अभी तक दोनों परिवार की तरफ से शादी कब होगी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.  



Source link

क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया ‘बाबा जी का ठुल्लू’ वाला एक्शन, वीडियो वायरल

क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया ‘बाबा जी का ठुल्लू’ वाला एक्शन, वीडियो वायरल



India Vs South Africa ODI Series 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 3 दिसंबर, 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरा मैच विराट कोहली के नाम रहा. पहले विराट ने 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद जब टीम इंडिया फील्डिंग करने ग्राउंड पर उतरी तब कोहली स्टेडियम में मौजूद 65 हजार दर्शकों को भी एंटरटेन करते नजर आए. वहीं अब उनका सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

डिकॉक के आउट होने पर विराट ने किया मजेदार जश्न

टीम इंडिया के 359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही. इस दौरान साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह का शिकार बने. डीकॉक 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर 30 गज के अंदर मिड-ऑन पर खड़े वाशिंगटन सुंदर को हवाई कैच थमा बैठे. सुंदर ने जैसे ही कैच पूरा किया कैमरा विराट कोहली पर फोकस हुआ, तब ही विराट का मस्ती भरा सेलिब्रेशन टीवी में कैद हो गया.

विराट का सेलिब्रेशन क्यों हो रहा वायरल?

विराट कोहली ने हाथों को सांप की तरह बनाकर मशहूर ‘बाबा जी का ठुल्लू’ पोज किया. कॉमेडियन कपिल शर्मा इस तरह के इशारे से अक्सर लोगों को हंसाने का काम करते आए हैं. ये इशारा उन्होंने ही फेमस किया है.

वनडे में विराट ने बनाया 53वां शतक

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रायपुर वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगाया. इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है. वहीं विराट ने रांची वनडे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया था.





Source link

कोहली ने 53वां शतक जड़कर शादी की अंगूठी को चूमा,अनुष्का शर्मा ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन

कोहली ने 53वां शतक जड़कर शादी की अंगूठी को चूमा,अनुष्का शर्मा ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन



रायपुर के स्टेडियम में रविवार का दिन एक बार फिर विराट कोहली के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में न सिर्फ शानदार शतक जड़ा, बल्कि अपनी लय और क्लास से आलोचकों का जवाब भी दिया. 53वें ODI शतक तक पहुंचने के बाद कोहली ने बैट हवा में उठाया और फिर अपनी शादी की अंगूठी को चूमते हुए आसमान की ओर देखा. यह सेलिब्रेशन देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपना रिएक्शन दिया. 

अनुष्का शर्मा ने भी दिया रिएक्शन

अनुष्का शर्मा, जो अक्सर विराट के बड़े पलों पर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया देती हैं, इस बार भी पीछे नहीं रहीं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने विराट के शतक वाली फोटो के साथ छोटा-सा रिएक्शन शेयर किया. उन्होंने उनके रिंग सेलिब्रेशन का जवाब उनकी फोटो में दिल वाला इमोजी के साथ दिया. यह तस्वीर देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर ढेरों प्यारे कमेंट्स किए. 

कोहली की शानदार पारी

विराट का यह शतक ऐसे समय पर आया, जब भारत को मैच में स्थिरता की जरूरत थी. भारतीय टीम को सीरीज में बढ़त दिलाने के लिए एक बड़े खिलाड़ी की पारी की जरूरत थी. कोहली ने वही किया, शांति से शुरुआत, फिर क्लासिक ड्राइव, स्ट्रेट बैट और हर कमजोर गेंद पर कड़ा प्रहार. कोहली पूरी तरह अपने पुराने रंग में दिखाई दिए. 

इरफान पठान ने भी दी प्रतिक्रिया

मैच के बाद क्रिकेट जगत से भी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने X (पूर्व ट्विटर) पर कोहली के शतक की तारीफ करते हुए लिखा, “किंग रविवार को तो जरूर खेलता है, लेकिन बाकी दिनों में वह आपकी सारी योजनाएं बिगाड़ देता है. विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी!” 

भारत के लिए क्यों खास है कोहली का फॉर्म

आखिर और फाइनल मैच को देखते हुए कोहली की यह फॉर्म भारत के लिए बड़ी राहत है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी के रूप में वह न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि बीच के ओवरों में टीम को संभाल भी रहे हैं.  उनकी फिटनेस, रनिंग बिटवीन द विकेट्स और मैच को आखिरी तक फिनिश करने की क्षमता भारत की जीत का अहम हथियार है.





Source link

टीम इंडिया की बड़ी गलती! 358 रन बनाकर भी क्यों हारा मैच? इन 5 खिलाड़ियों ने बिगाड़ा खेल

टीम इंडिया की बड़ी गलती! 358 रन बनाकर भी क्यों हारा मैच? इन 5 खिलाड़ियों ने बिगाड़ा खेल



IND vs SA: रायपुर में खेले गए इंडिया–साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शतक ने जीत की पूरी उम्मीद जगा दी थी. भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग इतनी कमजोर साबित हुई कि मैच हाथ से निकल गया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. इस हार की सबसे बड़ी वजह बने टीम के पांच खिलाड़ी, जिनका खराब प्रदर्शन मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

1. यशस्वी जायसवाल 

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इस मैच में सबसे बड़ी निराशा बने. बल्लेबाजी में वह शुरुआत नहीं दे पाए और जल्द आउट होकर लौट गए. इससे भी ज्यादा नुकसान फील्डिंग में हुआ, जब उन्होंने एडेन मार्करम का आसान कैच टपका दिया. मार्करम तभी सेट हो रहे थे, और बाद में उन्होंने शतक ठोककर मैच साउथ अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया. यह कैच ड्रॉप भारत पर भारी पड़ गया.

2. वाशिंगटन सुंदर 

सुंदर से टीम को ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों में फेल रहे. बल्लेबाजी में 1 रन, गेंदबाजी में सिर्फ 4 ओवर में 28 रन और कोई विकेट नहीं. इसके साथ-साथ उन्होंने टोनी डी जोरजी का अहम कैच भी छोड़ दिया. उनकी इस नाकामी ने मध्य ओवरों में भारत को बड़ा नुकसान पहुंचाया.

3. प्रसिद्ध कृष्णा 

सबसे बड़ी समस्या तेज गेंदबाजी रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 85 रन लुटाकर भारतीय बॉलिंग की कमर तोड़ दी. उनकी गेंदों पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और भारत दबाव नहीं बना सका. डेथ ओवर्स में उनकी दिशा और नियंत्रण दोनों बिगड़े रहे और मैच पूरी तरह हाथ से फिसल गया.

4. कुलदीप यादव 

कुलदीप यादव ने भी निराश किया. भले ही उनका एक कैच ड्रॉप हुआ, लेकिन अपनी गेंदबाजी से वह विकेट नहीं निकाल सके. 10 ओवर में 78 रन देकर उन्होंने रन गति को कम करने का कोई मौका नहीं दिया. स्पिन विभाग से समर्थन न मिलने पर अफ्रीकी बल्लेबाजों ने आसानी से पार्टनरशिप बनाई.

5. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा की पारी भारत की योजना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थी, लेकिन वह सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पिच आसान थी, और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रही थी. उनके जल्दी आउट होने से मध्यक्रम पर पहले ही प्रेशर बन गया. 



Source link

अब आखिरी मैच में होगी भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर, जानिए कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मैच

अब आखिरी मैच में होगी भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर, जानिए कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मैच



IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया है और अब फैसला तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा. क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी.

कब और कहां होगा तीसरा वनडे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 6 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा. मुकाबले की मेजबानी करेगा डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम. समुद्र के किनारे बसे इस खूबसूरत स्टेडियम में हमेशा हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस को एक और धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह एक डे/नाइट मैच है, जिसकी शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी. फैंस दोपहर से लेकर शाम तक लगातार रोमांच और ताबड़तोड़ एक्शन का मजा उठा सकेंगे. इस मैच की अहमियत को देखते हुए दोनों टीमों से प्लेइंग इलेवन में कुछ रणनीतिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

टिकट बुकिंग, कैसे देखें मैच लाइव स्टेडियम में?

अगर आप इस महामुकाबले को स्टेडियम से लाइव देखने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुकिंग की प्रक्रिया बेहद आसान है. टिकटों की बिक्री 28 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अधिकतर टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म: District (by Zomato) ऐप, Viagogo और ACA के अधिकृत पोर्टल

स्टेडियम बॉक्स ऑफिस: सीमित संख्या में टिकट यहां भी उपलब्ध हो सकते हैं

टिकट की कीमतें

कीमतें अलग-अलग श्रेणियों और सीटिंग ब्लॉकों के अनुसार तय की गई हैं:

750 रुपये – 1,000 रुपये: सामान्य स्टैंड

5,000 रुपये – 12,000 रुपये: प्रीमियम स्टैंड

15,000 रुपये – 18,000 रुपये: हॉस्पिटैलिटी और वीआईपी एरिया

मैच के हाई डिमांड को देखते हुए टिकट तेजी से बिक रहे हैं, इसलिए फैंस को जल्द बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है. 



Source link

WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आई सामने, शैफाली वर्मा नंबर-1

WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आई सामने, शैफाली वर्मा नंबर-1



Most Sixes In WPL: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत से ही महिला क्रिकेट में आक्रामक खेल का एक नया दौर देखने को मिला है. बड़े शॉट्स और दमदार स्ट्राइक रेट ने टूर्नामेंट को नई पहचान दी है.  WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय युवा सितारे लगातार चमक बिखेर रहे हैं. इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की शैफाली वर्मा सबसे आगे हैं, जबकि रिचा घोष, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर और किरण नवगिरे भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हैं.

शैफाली वर्मा 

2023 से 2025 तक खेले गए 27 मैचों में शैफाली वर्मा ने 49 छक्के जड़कर WPL की टॉप सिक्स हिटर बन चुकी हैं. 27 पारियों में 865 रन, 162.59 की स्ट्राइक रेट और 93 चौके उनके विस्फोटक अंदाज को दिखाते हैं. 84 रन की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी साबित करती है कि शैफाली किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को अकेले मैच से बाहर कर सकती हैं. तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता WPL में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी ताकत रही है.

रिचा घोष 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रिचा घोष 30 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. 24 पारियों में 625 रन और 150.96 की स्ट्राइक रेट यह दर्शाती है कि रिचा सीमित गेंदों पर अधिकतम नुकसान पहुंचाने वाली खिलाड़ी हैं. 4 अर्धशतक और 70 चौके उनके निरंतर प्रदर्शन की गवाही देते हैं.

एश्ले गार्डनर 

गुजरात जायंट्स की एश्ले गार्डनर ने 26 छक्कों के साथ WPL में अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया है. 25 मैचों में 567 रन और 141.75 की स्ट्राइक रेट उन्हें लीग की सबसे प्रभावशाली विदेशी खिलाड़ियों में शामिल करती है. उनका नाबाद 79 का स्कोर टीम के लिए कई मौकों पर गेम-चेंजर साबित हुआ है.

एलीस पेरी 

RCB-W की एलीस पेरी ने सिर्फ 25 छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि 972 रन बनाकर WPL की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में अपनी जगह पक्की की है. 64.80 का औसत और 8 अर्धशतक दिखाते हैं कि पेरी न सिर्फ पावर हिटर हैं, बल्कि मैच को एंकर करने में भी माहिर हैं.

किरण नवगिरे 

यूपी वॉरियर्स की किरण नवगिरे 24 छक्कों के साथ टॉप-5 में शामिल हैं. 140.13 की स्ट्राइक रेट और आक्रामक खेल शैली ने उन्हें WPL की सबसे खतरनाक लोअर-मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में जगह दी है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp