WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आई सामने, शैफाली वर्मा नंबर-1

WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आई सामने, शैफाली वर्मा नंबर-1



Most Sixes In WPL: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत से ही महिला क्रिकेट में आक्रामक खेल का एक नया दौर देखने को मिला है. बड़े शॉट्स और दमदार स्ट्राइक रेट ने टूर्नामेंट को नई पहचान दी है.  WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय युवा सितारे लगातार चमक बिखेर रहे हैं. इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की शैफाली वर्मा सबसे आगे हैं, जबकि रिचा घोष, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर और किरण नवगिरे भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हैं.

शैफाली वर्मा 

2023 से 2025 तक खेले गए 27 मैचों में शैफाली वर्मा ने 49 छक्के जड़कर WPL की टॉप सिक्स हिटर बन चुकी हैं. 27 पारियों में 865 रन, 162.59 की स्ट्राइक रेट और 93 चौके उनके विस्फोटक अंदाज को दिखाते हैं. 84 रन की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी साबित करती है कि शैफाली किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को अकेले मैच से बाहर कर सकती हैं. तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता WPL में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी ताकत रही है.

रिचा घोष 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रिचा घोष 30 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. 24 पारियों में 625 रन और 150.96 की स्ट्राइक रेट यह दर्शाती है कि रिचा सीमित गेंदों पर अधिकतम नुकसान पहुंचाने वाली खिलाड़ी हैं. 4 अर्धशतक और 70 चौके उनके निरंतर प्रदर्शन की गवाही देते हैं.

एश्ले गार्डनर 

गुजरात जायंट्स की एश्ले गार्डनर ने 26 छक्कों के साथ WPL में अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया है. 25 मैचों में 567 रन और 141.75 की स्ट्राइक रेट उन्हें लीग की सबसे प्रभावशाली विदेशी खिलाड़ियों में शामिल करती है. उनका नाबाद 79 का स्कोर टीम के लिए कई मौकों पर गेम-चेंजर साबित हुआ है.

एलीस पेरी 

RCB-W की एलीस पेरी ने सिर्फ 25 छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि 972 रन बनाकर WPL की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में अपनी जगह पक्की की है. 64.80 का औसत और 8 अर्धशतक दिखाते हैं कि पेरी न सिर्फ पावर हिटर हैं, बल्कि मैच को एंकर करने में भी माहिर हैं.

किरण नवगिरे 

यूपी वॉरियर्स की किरण नवगिरे 24 छक्कों के साथ टॉप-5 में शामिल हैं. 140.13 की स्ट्राइक रेट और आक्रामक खेल शैली ने उन्हें WPL की सबसे खतरनाक लोअर-मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में जगह दी है.



Source link

जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- ‘यह मैच हमारे लिए…’

जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- ‘यह मैच हमारे लिए…’



साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के विरुद्ध दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने इस मुकाबले को अविश्वसनीय बताते हुए स्वीकारा है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल होता है.

भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 102 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रन की पारी खेली. इनके अलावा, कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 66 रन बनाए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 110 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने 68 रन की पारी खेली. इनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन टीम के खाते में जोड़े.

सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, “मैं मुकाबला जीतकर खुश हूं. इस मैच से पहले हम सोच रहे थे कि गेंद से कैसे बेहतर हो सकते हैं. बल्ले से हमें आगे बढ़कर अच्छा खेलना था. एडेन और ब्रीत्जके के साथ पार्टनरशिप शानदार थी. बॉश ने काफी परिपक्वता दिखाते हुए मुकाबले को खत्म किया.”

उन्होंने कहा, “यह मैच अविश्वसनीय था. मुझे लगता है कि यह एक रिकॉर्ड चेज था. इसने दिखाया कि इस भारतीय टीम के खिलाफ खेलना कितना मुश्किल है. मैं एडेन के साथ क्रीज पर आया, वह बॉल को हिट कर रहे थे और मैं उनके साथ साझेदारी की कोशिश कर रहा था.  हम इससे आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं. इसे एक रोमांचक सीरीज बना सकते हैं.”

जब कप्तान से पूछा गया कि क्या यह साउथ अफ्रीका की बेस्ट प्लेइंग इलेवन है, तो इसके जवाब में बावुमा ने कहा, “ये निश्चित रूप से आपके बेस्ट प्लेयर हैं. खिलाड़ियों के बीच हाई लेवल का कॉम्पिटिशन है. इसी तरह गेंदबाजों के लिए भी है. इस तरह के प्रदर्शन हमें बेहतर बनाते हैं.”आरएसजी



Source link

South Africa Pull Off Stunning 359-Run Chase, Beat India By Four Wickets

South Africa Pull Off Stunning 359-Run Chase, Beat India By Four Wickets


 A superb century by Aiden Markram, along with breezy fifties from Matthew Breetzke and Dewald Brevis, helped South Africa pull off a mammoth chase of 359 and beat India by four wickets to level the three-game series 1-1 at the Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium in Raipur on Wednesday.  After centuries by Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad propelled India to 358/5 in 50 overs, Markram anchored the pursuit with a superb 110 off 98 balls, while Breetzke’s fluent 68 and Dewald Brevis’ enterprising 54 provided the middle-order muscle to complete the chase with four balls to spare.

Markram’s century was the fulcrum of the Proteas chase, built on partnerships of 101 and 70 with Temba Bavuma and Breetzke, and capitalised on being dropped on 53 by Yashasvi Jaiswal to the fullest. Breetzke and Brevis then stitched together a 92-run stand for the fourth wicket to keep South Africa ahead of the asking rate in dewy conditions, as India made costly lapses with the ball and in the field.

ALSO READ – 34 Venues, 53 Centuries – Virat Kohli’s ODI Domination Explained, Equals Sachin Tendulkar For This Record

Add Zee News as a Preferred Source


Corbin Bosch applied finishing touches by hitting an unbeaten 29 to ensure the visitors completed their third-highest ODI chase and silenced the Raipur crowd. Chasing 359 also equals the joint-highest score ever chased against India in ODIs, alongside Australia’s successful pursuit in Mohali in 2019.

South Africa’s chase was off to a flier when Markram and Quinton de Kock hit five boundaries between themselves in the first three overs. But India struck when Arshdeep Singh forced de Kock to hit over leg-side, and the leading edge was caught by mid‑on and dismissed him for eight. Though Arshdeep and Harshit Rana continued to trouble Markram, the right-hander produced crisp strokes once the new ball threat was gone.

He and Temba Bavuma took a boundary each off Prasidh Krishna, as South Africa ended the first Power-play at 51/1. With dew setting in, Markram grew in confidence against spin by taking boundaries off them consistently to reach his half‑century off 52 balls. Kuldeep Yadav’s introduction offered India little respite, as a dropped catch by Jaiswal at long‑on gave Markram a reprieve on 53.

Prasidh eventually got his first wicket by dismissing Bavuma for 46 with a short ball, which the batter hooked to deep mid-wicket. Markram, however, marched forward with clean striking against Prasidh, Washington Sundar, and Ravindra Jadeja to get his first hundred as an ODI opener in 88 balls. His subdued celebration reflected the task ahead – of getting South Africa home in a tall chase.

But Markram fell for 110 when he was foxed by a clever off-cutter from Rana and holed out to long‑on. With the Proteas pacing the chase well under dew‑laden conditions, Brevis lifted the tempo by striking Kuldeep for a straight six and ramping Arshdeep over the keeper. Breetzke, more circumspect against spin, punished Prasidh by hitting boundaries to keep the rate in check.

While Breetzke reached his seventh fifty in just 11 ODI innings, Brevis showcased his flair with twin sixes off Rana. He raced to his half‑century off just 33 balls by lofting Kuldeep over long-off for six. But on the very next ball, he fell attempting another big hit, and holed out to long‑on to give Kuldeep his first wicket.

Breetzke and Tony de Zorzi continued to launch boundaries, before the former was trapped lbw by Prasidh for 68, while Marco Jansen holed out to long-off against Arshdeep. Though de Zorzi had to retire hurt due to a hamstring injury, Bosch hit three boundaries and knocked off the remaining runs to take South Africa over the line and make Saturday’s clash in Visakhapatnam a tantalising decider.

Brief scores:

India 358/5 in 50 overs (Ruturaj Gaikwad 105, Virat Kohli 102, KL Rahul 66 not out; Marco Jansen 2-63, Nandre Burger 1-43) lost to South Africa 359/6 in 49.2 overs (Aiden Markram 110, Matthew Breetzke 68, Dewald Brevis 54, Temba Bavuma 48; Arshdeep Singh 2-54, Prasidh Krishna 2-82) by four wickets



Source link

भारत-दक्षिण अफ्रीका रायपुर मैच में टूटे 7 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दूसरा वनडे

भारत-दक्षिण अफ्रीका रायपुर मैच में टूटे 7 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दूसरा वनडे



रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन गई है. इस मुकाबले में विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ और एडन मार्करम ने शतक लगाया. इस मुकाबले में चेजिंग रिकॉर्ड से लेकर खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से नए कीर्तिमान स्थापित किए. यहां देखिए उन 7 बड़े रिकॉर्ड्स की लिस्ट, जो भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच में बने.

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में बने 7 रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज- दक्षिण अफ्रीका ने ODI क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया है. 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत के खिलाफ 359 रनों का टारगेट चेज किया था. अब रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत के खिलाफ 359 रनों का रिकॉर्ड चेज कर दिया है.

11 बार लगातार वनडे पारियों में शतक- विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच में 102 रन बनाए. इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे में भी उन्होंने 135 रनों की शतकीय पारी खेली थी. ये विराट के ODI करियर में 11वां मौका है, जब उन्होंने लगातार 2 या उससे ज्यादा पारियों में शतक लगाया हो.

नंबर-3 पर ODI में सबसे ज्यादा शतक- वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रायपुर में उन्होंने तीसरे क्रम पर बैटिंग करते हुए 46वां शतक लगाया. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए ODI में 45 शतक लगाए थे.

34 अलग-अलग जगहों पर ODI शतक- रायपुर ऐसी 34वीं जगह है, जहां विराट कोहली ने ODI शतक लगाया है. उन्होंने 34 अलग-अलग जगहों पर वनडे सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक- ऋतुराज गायकवाड़ ने ODI में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक लगा दिया है. उन्होंने 77 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया. भारत के लिए ODI में अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड यूसुफ पठान (68 गेंद) के नाम है.

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप- दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. यह ODI में किसी भारतीय जोड़ी की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. कोहली-गायकवाड़ ने सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक की 194 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा.

एक भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI मैच में सबसे ज्यादा शतक- रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ और एडन मार्करम ने शतक लगाया. इससे पहले 2001 और 2015 में भी ऐसे दो मौके आए हैं, जब भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI मैच में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो. 2001 में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और गैरी कर्स्टन ने सेंचुरी लगाई थी. वहीं 2015 में क्विंटन डी कॉक, एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने एक ही मैच में शतक लगाया था.



Source link

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार, 358 रन बनाकर हारा भारत; दक्षिण अफ्रीका ने किया सबसे बड़ा रन चेज

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार, 358 रन बनाकर हारा भारत; दक्षिण अफ्रीका ने किया सबसे बड़ा रन चेज



दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. रायपुर में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई थी, जिसने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवर तक चले इस मैच में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की.

यह भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी टीम द्वारा ODI में चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी भारत में आकर 359 रनों का रिकॉर्ड चेज कर चुकी है, उसने यह कारनामा 2019 में भारत के खिलाफ किया था. अब दक्षिण अफ्रीका ने भी 359 रनों का रन चेज करके इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है.

खराब फील्डिंग भी इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार का कारण बनी. भारतीय खिलाड़ियों ने कैच छोड़े, वहीं वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने कई बार मिसफील्डिंग की. वहीं बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की खामियां उजागर हुईं. टीम इंडिया आसानी से 380-390 के स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन आखिरी 10 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 74 रन ही बना पाई थी.

भारत के खिलाफ ODI में सबसे बड़े रन चेज

दक्षिण अफ्रीका – 359 रन (2025)

ऑस्ट्रेलिया – 359 रन (2019)

न्यूजीलैंड – 348 रन (2020)

इंग्लैंड – 337 रन (2021)

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार

इस मैच की दोनों पारियों में कुल 721 रन बने. भारत और दक्षिण अफ्रीका की पारी में मिलाकर 3 शतक लगे. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 102 रनों की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 53वां शतक रहा. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र 77 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, जो भारत के लिए आए ODI में सबसे तेज शतकों में से एक रहा. उन दोनों की शतकीय पारी बेकार चली गईं, क्योंकि 110 रन बनाने वाले एडन मार्करम अकेले ही कोहली और गायकवाड़ पर भारी पड़े. डेवाल्ड ब्रेविस की 34 गेंद में 54 रन की तेजतर्रार पारी भी भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी.



Source link

Rohit Sharma’s Cute Wish After Rishabh Pant Spots His Fallen Eyelash Goes Viral, What Did He Wish, WC 2027? – WATCH

Rohit Sharma’s Cute Wish After Rishabh Pant Spots His Fallen Eyelash Goes Viral, What Did He Wish, WC 2027? – WATCH


Just minutes before South Africa began their chase in the 2nd ODI in Raipur, Rohit Sharma and Rishabh Pant gave fans the most wholesome moment of the day.Standing near the boundary rope during the innings break, Pant (who was not playing the match) spotted a fallen eyelash on Rohit’s cheek.

With the care of a younger brother, he gently removed it, placed it on the back of Rohit’s hand and told him to make a wish. Rohit broke into his trademark grin, closed his eyes for a second, blew the eyelash away and completed the little ritual. Pure bromance, caught perfectly on camera, and the clip instantly melted hearts across social media.Earlier, India had piled up a mammoth 358/5 after being sent in for the 20th straight ODI. Virat Kohli continued his unreal run, smashing 102 off 93 balls – his 53rd ODI hundred and second successive ton of the series – to go past Sachin Tendulkar for most centuries at a single batting position. Ruturaj Gaikwad celebrated his maiden ODI century (105 off 83), while KL Rahul, leading the side in Rohit’s absence, blazed an unbeaten 66 off 43 to finish things off.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s New Jersey Unveiled

During the break, Rohit fresh off being named ambassador for the 2026 T20 World Cup also unveiled India’s stunning new T20I jersey alongside Tilak Varma and BCCI officials. The kit boasts a rich navy blue base with vibrant orange side panels and a tricolour accent on the collar.From heartfelt jersey launches to eyelash wishes with Pant, Rohit reminded everyone why he’s not just a legendary captain, but also the internet’s favourite big brother. One adorable moment in Raipur that will be replayed for years.

ALSO READ – 34 Venues, 53 Centuries – Virat Kohli’s ODI Domination Explained, Equals Sachin Tendulkar For This Record

Second ODI

In the second ODI between India and South Africa at Raipur, India posted a commanding total of 358/5 in 50 overs. Virat Kohli starred with 102 off 93 balls, marking his 53rd ODI century, while Ruturaj Gaikwad supported with his maiden century, scoring 105 off 83 balls. KL Rahul added an unbeaten 66 from 43 balls to help India reach a strong total.

Chasing 359, South Africa are 264/3 in 38.4 overs, needing 95 runs off 68 balls to win. Dewald Brevis is 34 off 27 balls with two sixes, and Matthew Breetzke has scored 50 off 49 balls. Kuldeep Yadav has bowled 7.4 overs for 54 runs, while Arshdeep Singh picked up one wicket conceding 33 runs in 7 overs. The chase remains competitive, with South Africa still in contention.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp