विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार, 358 रन बनाकर हारा भारत; दक्षिण अफ्रीका ने किया सबसे बड़ा रन चेज

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार, 358 रन बनाकर हारा भारत; दक्षिण अफ्रीका ने किया सबसे बड़ा रन चेज



दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. रायपुर में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई थी, जिसने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवर तक चले इस मैच में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की.

यह भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी टीम द्वारा ODI में चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी भारत में आकर 359 रनों का रिकॉर्ड चेज कर चुकी है, उसने यह कारनामा 2019 में भारत के खिलाफ किया था. अब दक्षिण अफ्रीका ने भी 359 रनों का रन चेज करके इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है.

खराब फील्डिंग भी इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार का कारण बनी. भारतीय खिलाड़ियों ने कैच छोड़े, वहीं वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने कई बार मिसफील्डिंग की. वहीं बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की खामियां उजागर हुईं. टीम इंडिया आसानी से 380-390 के स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन आखिरी 10 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 74 रन ही बना पाई थी.

भारत के खिलाफ ODI में सबसे बड़े रन चेज

दक्षिण अफ्रीका – 359 रन (2025)

ऑस्ट्रेलिया – 359 रन (2019)

न्यूजीलैंड – 348 रन (2020)

इंग्लैंड – 337 रन (2021)

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार

इस मैच की दोनों पारियों में कुल 721 रन बने. भारत और दक्षिण अफ्रीका की पारी में मिलाकर 3 शतक लगे. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 102 रनों की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 53वां शतक रहा. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र 77 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, जो भारत के लिए आए ODI में सबसे तेज शतकों में से एक रहा. उन दोनों की शतकीय पारी बेकार चली गईं, क्योंकि 110 रन बनाने वाले एडन मार्करम अकेले ही कोहली और गायकवाड़ पर भारी पड़े. डेवाल्ड ब्रेविस की 34 गेंद में 54 रन की तेजतर्रार पारी भी भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी.



Source link

Rohit Sharma’s Cute Wish After Rishabh Pant Spots His Fallen Eyelash Goes Viral, What Did He Wish, WC 2027? – WATCH

Rohit Sharma’s Cute Wish After Rishabh Pant Spots His Fallen Eyelash Goes Viral, What Did He Wish, WC 2027? – WATCH


Just minutes before South Africa began their chase in the 2nd ODI in Raipur, Rohit Sharma and Rishabh Pant gave fans the most wholesome moment of the day.Standing near the boundary rope during the innings break, Pant (who was not playing the match) spotted a fallen eyelash on Rohit’s cheek.

With the care of a younger brother, he gently removed it, placed it on the back of Rohit’s hand and told him to make a wish. Rohit broke into his trademark grin, closed his eyes for a second, blew the eyelash away and completed the little ritual. Pure bromance, caught perfectly on camera, and the clip instantly melted hearts across social media.Earlier, India had piled up a mammoth 358/5 after being sent in for the 20th straight ODI. Virat Kohli continued his unreal run, smashing 102 off 93 balls – his 53rd ODI hundred and second successive ton of the series – to go past Sachin Tendulkar for most centuries at a single batting position. Ruturaj Gaikwad celebrated his maiden ODI century (105 off 83), while KL Rahul, leading the side in Rohit’s absence, blazed an unbeaten 66 off 43 to finish things off.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s New Jersey Unveiled

During the break, Rohit fresh off being named ambassador for the 2026 T20 World Cup also unveiled India’s stunning new T20I jersey alongside Tilak Varma and BCCI officials. The kit boasts a rich navy blue base with vibrant orange side panels and a tricolour accent on the collar.From heartfelt jersey launches to eyelash wishes with Pant, Rohit reminded everyone why he’s not just a legendary captain, but also the internet’s favourite big brother. One adorable moment in Raipur that will be replayed for years.

ALSO READ – 34 Venues, 53 Centuries – Virat Kohli’s ODI Domination Explained, Equals Sachin Tendulkar For This Record

Second ODI

In the second ODI between India and South Africa at Raipur, India posted a commanding total of 358/5 in 50 overs. Virat Kohli starred with 102 off 93 balls, marking his 53rd ODI century, while Ruturaj Gaikwad supported with his maiden century, scoring 105 off 83 balls. KL Rahul added an unbeaten 66 from 43 balls to help India reach a strong total.

Chasing 359, South Africa are 264/3 in 38.4 overs, needing 95 runs off 68 balls to win. Dewald Brevis is 34 off 27 balls with two sixes, and Matthew Breetzke has scored 50 off 49 balls. Kuldeep Yadav has bowled 7.4 overs for 54 runs, while Arshdeep Singh picked up one wicket conceding 33 runs in 7 overs. The chase remains competitive, with South Africa still in contention.





Source link

रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ

रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ



विराट कोहली के फैंस अक्सर सिक्योरिटी को चकमा देकर क्रिकेट मैदान में घुसते रहे हैं. रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच में ऐसा हुआ था. अब रायपुर में खेले गए, दूसरे ODI मैच में भी कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली है. भारतीय पारी के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ, तब एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुस आया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे धर दबोचा और घसीटते हुए मैदान से बाहर ले गए.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी विराट कोहली के फैन को घसीटते हुए मैदान से बाहर ले जा रहे हैं. जब सुरक्षा कर्मियों ने मैदान में घुसे व्यक्ति को कंधों पर उठा लिया, तो वीडियो में कुछ लोगों के जोर-जोर से ठहाके लगाने की आवाज आई. मैदान में आए दर्शकों ने भी इस घटना का भरपूर आनंद लिया.

इससे पहले रांची में भी एक फैन, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मैदान में घुस आया था. वो फैन विराट कोहली के चरणों में लेट गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

विराट कोहली ने जड़ा 53वां शतक

विराट कोहली ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में शतक लगाया है. रायपुर में उन्होंने 102 रनों की पारी खेल अपने ODI करियर का 53वां और इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक लगाया है. इस सेंचुरी के दम पर उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड रच दिए हैं.

वो अब नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 46 वनडे शतक लगा चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं. यह ऐसा 15वां मौका भी रहा, जब विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA T20I: भारत की टी20 टीम से बाहर हुए रिंकू सिंह तो बौखलाए फैंस, दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह





Source link

भारत की टी20 टीम से बाहर हुए रिंकू सिंह तो बौखलाए फैंस, द. अफ्रीका टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह

भारत की टी20 टीम से बाहर हुए रिंकू सिंह तो बौखलाए फैंस, द. अफ्रीका टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का एलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, शुभमन गिल उपकप्तान हैं और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. रिंकू सिंह को ड्राप किया गया है, जिससे कई फैंस नाराज हैं. वह सोशल मीडिया पर सिलेक्टर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

रिंकू सिंह एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में निरंतर मौके मिले नहीं हैं. एशिया कप में भी उन्हें सिर्फ फाइनल खेलने का मौका मिला था, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. इस साल रिंकू 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलें, इनमें से 3 में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला. बेशक उन्हें कम मौके मिले, लेकिन अधिकतर मैचों में उन्होंने अपना नाम किया. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ड्राप होने के बाद उनके फैंस सिलेक्टर्स से काफी नाराज हैं.

रिंकू सिंह के बाहर होने से बौखलाए फैंस

एक यूजर ने रिंकू सिंह के टी20 आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा कि वह टी20 में भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं, और उन्हें ड्राप कर दिया गया. एक अन्य यूजर ने चीफ सिलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर पर अपनी पसंद के खिलाड़ियों को चुनने का आरोप लगाया.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल अंतिम ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना सकते, संजू सैमसन भी फिनिशर नहीं हैं.

रिंकू सिंह के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

रिंकू सिंह ने 35 मैचों की 25 पारियों में कुल 550 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 69* का है, उनका स्ट्राइक रेट 161.76 और एवरेज 42.30 की है. वह टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट-कीपर), संजू सैमसन (विकेट-कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

*फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही शुभमन गिल खेल सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2025 शेड्यूल

  • पहला टी20: 09 दिसंबर- कटक
  • दूसरा टी20: 11 दिसंबर- न्यू चंडीगढ़
  • तीसरा टी20: 14 दिसंबर- धर्मशाला
  • चौथा टी20: 17 दिसंबर- लखनऊ
  • पांचवां टी20: 19 दिसंबर- अहमदाबाद





Source link

रायपुर में शतक लगाकर विराट कोहली ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ भी बनाया;

रायपुर में शतक लगाकर विराट कोहली ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ भी बनाया;



विराट कोहली शतक पे शतक लगाकर रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अब तक दोनों मैचों में शतक लगाया है. रांची में 135 रन और अब रायपुर में उनके बल्ले से 102 रन की शतकीय पारी निकली है. अपने ODI करियर का 53वां शतक ठोक ‘किंग कोहली’ ने कुछ नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है. विराट कोहली की 102 रन और ऋतुराज गायकवाड़ की 105 रनों की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

ODI में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने अपने अधिकांश वनडे करियर में नंबर-3 पर बैटिंग की है. वो अब ODI क्रिकेट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 46 शतक लगा चुके हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उनसे पहले तीसरे क्रम पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर के नाम था. तेंदुलकर ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 45 ODI सेंचुरी लगाई थीं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक 50+ स्कोर

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 31 पारियों में उन्होंने 1741 रन बना लिए हैं. वो ODI में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रायपुर में विराट ने 31 पारियों में कुल 15वीं बार ऐसा किया, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 या उससे अधिक रन बनाए. उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है.

34 अलग-अलग मैदानों पर ODI शतक

रायपुर ऐसी 34वीं जगह है, जहां विराट कोहली ने वनडे शतक लगाया है. सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर शतक लगाने के मामले में अब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ODI करियर में 34 अलग-अलग जगहों पर शतक लगाया था.

यह भी पढ़ें:

KL Rahul Record: डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!



Source link

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के बीच इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL टीमों को दिया झटका

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के बीच इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL टीमों को दिया झटका



120 आईपीएल, 26 वनडे इंटरनेशनल और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. 37 साल का यह तेज गेंदबाज देश के लिए आखिरी बार 10 साल पहले 2015 में खेला था. आईपीएल में 134 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा ने वनडे में 31 और टी20 इंटरनेशनल में छहल विकेट झटके. 

मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान करता हूं. चाहे हरियाणा के लिए खेलना हो, या देश के लिए या आईपीएल, ये सफर मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा है. मेरे करियर की बैकबोन बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अनिरुद्ध सर का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने मेरे लिए जो किया, वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.”

आईपीएल 2023 में मोहित शर्मा ने लिए थे 27 विकेट

मोहित शर्मा ने भारत के लिए 2014 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. वह 2013 में देश के लिए पहली बार वनडे मैच खेले थे. आईपीएल में भी मोहित ने 2013 में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट मोहित आखिरी बार 2015 में ही खेले थे. इसके बाद 10 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. 

मोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2023 बेहद खास रहा था. लगभग खत्म हो चुके अपने करियर में एक नेट गेंदबाज बनने के बाद मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में 27 विकेट झटके थे. मोहित की दमदार गेंदबाजी देख हर कोई हैरान रह गया था. 2013 से 2025 के बीच यह मोहित का सर्वश्रेष्ठ साल रहा था.

आईपीएल 2025 में छाप नहीं छोड़ सके थे मोहित 

मोहित शर्मा आईपीएल 2025 में कमाल नहीं कर सके थे. आईपीएल 2025 की नीलामी में मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मोहित उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे.  वह आठ मैचों में सिर्फ दो विकेट ही ले सके थे. इसी वजह से इस बार की नीलामी से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp