भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के बीच इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL टीमों को दिया झटका

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के बीच इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL टीमों को दिया झटका



120 आईपीएल, 26 वनडे इंटरनेशनल और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. 37 साल का यह तेज गेंदबाज देश के लिए आखिरी बार 10 साल पहले 2015 में खेला था. आईपीएल में 134 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा ने वनडे में 31 और टी20 इंटरनेशनल में छहल विकेट झटके. 

मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान करता हूं. चाहे हरियाणा के लिए खेलना हो, या देश के लिए या आईपीएल, ये सफर मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा है. मेरे करियर की बैकबोन बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अनिरुद्ध सर का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने मेरे लिए जो किया, वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.”

आईपीएल 2023 में मोहित शर्मा ने लिए थे 27 विकेट

मोहित शर्मा ने भारत के लिए 2014 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. वह 2013 में देश के लिए पहली बार वनडे मैच खेले थे. आईपीएल में भी मोहित ने 2013 में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट मोहित आखिरी बार 2015 में ही खेले थे. इसके बाद 10 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. 

मोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2023 बेहद खास रहा था. लगभग खत्म हो चुके अपने करियर में एक नेट गेंदबाज बनने के बाद मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में 27 विकेट झटके थे. मोहित की दमदार गेंदबाजी देख हर कोई हैरान रह गया था. 2013 से 2025 के बीच यह मोहित का सर्वश्रेष्ठ साल रहा था.

आईपीएल 2025 में छाप नहीं छोड़ सके थे मोहित 

मोहित शर्मा आईपीएल 2025 में कमाल नहीं कर सके थे. आईपीएल 2025 की नीलामी में मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मोहित उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे.  वह आठ मैचों में सिर्फ दो विकेट ही ले सके थे. इसी वजह से इस बार की नीलामी से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था.



Source link

डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे

डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे



केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 66 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया का टोटल स्कोर 350 के पार पहुंचा. राहुल डेथ ओवरों में भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं, उन्होंने पहले मैच में भी निचले क्रम में आकर अर्धशतक (60) जड़ा था. वह 2023 के बाद डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में केएल राहुल ने 43 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए. राहुल से पहले इस मैच में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा था. 

2023 के बाद डेथ ओवरों में केएल राहुल के आंकड़े (ODI)

2023 के बाद से वनडे इंटरनेशनल में डेथ ओवरों (41 से 50 ओवर तक) में केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. वह भारत के लिए अच्छे फिनिशर साबित हुए हैं. उन्होंने 142.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 424 रन बनाए हैं. वह इस मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 168.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 464 रन बनाए हैं. राहुल से पीछे न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप हैं, जिन्होंने 149.63 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं. 

ODI में 41 से 50 ओवरों के बीच सबसे ज्यादा रन (2023 के बाद से)

  • 464: डेविड मिलर (स्ट्राइक रेट- 168.11)
  • 438: चरिथ असलंका (स्ट्राइक रेट- 147.97)
  • 424: केएल राहुल (स्ट्राइक रेट- 142.76)
  • 413: ग्लेन फिलिप (स्ट्राइक रेट- 149.63)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. पहले मैच में 349 तक पहुंची टीम इंडिया ने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए. अगर आज रायपुर में भारत इस स्कोर को डिफेंड कर लेती है तो टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना लेगी.





Source link

शतक लगाकर भी टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे ऋतुराज गायकवाड़, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप

शतक लगाकर भी टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे ऋतुराज गायकवाड़, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप



ऋतुराज गायकवाड़ दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो मौके को भुना नहीं पाए और केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर रायपुर में खेले गए दूसरे ODI मैच में उन्होंने 83 गेंद में 105 रनों की शतकीय परी खेल समा बांधा. ये उनके ODI करियर का पहला शतक है. दरअसल इस शतक के बाद भी गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की होने की संभावना ना बराबर है. इसकी वजह जान आप भी चौंक जाएंगे.

क्या गायकवाड़ हो जाएंगे बाहर?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ODI स्क्वाड का जब एलान हुआ, उसमें कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर नहीं थे. एक तरफ चोटिल गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग करने का मौका मिला है, दूसरी ओर उपकप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर खेलते हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैचों में इस क्रम पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है. लेकिन जब अय्यर की टीम में वापसी होगी, तब गायकवाड़ का प्लेइंग इलेवन में स्थान खतरे में पड़ जाएगा.

किसी दूसरे क्रम पर मिल सकता है मौका?

भारतीय टीम में पहले पांच बल्लेबाजी क्रम देखा जाए तो पक्के हैं. इन पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल खेलते हैं. बल्लेबाजी के लिए छठा क्रम ही बचता है, क्योंकि 7वें क्रम पर आमतौर पर ऑलराउंडर खिलाड़ी ही खेलता है. मगर वाशिंगटन सुंदर को मिल रहे लगातार मौके और रवींद्र जडेजा के स्क्वाड में रहते ऋतुराज गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पाएगी.

इन सब पहलुओं को देख यह कहना गलत नहीं कि रायपुर में 105 रन की शतकीय पारी के बाद भी गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन में जगह सुरक्षित नहीं है. श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी के बाद गायकवाड़ बाहर बैठ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल की हुई वापसी



Source link

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल की हुई वापसी



BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. उपकप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है. वह गर्दन की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी.

9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया है. चयनकर्ताओं ने वही टीम चुनी है जो 2025 एशिया कप खेली थी. वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में चार स्पिनर हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन तेज गेंदबाज हैं. बल्लेबाजी विभाग में कप्तान सूर्यकुमाक यादव, उपकप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा और संजू सैमसन मौजूद हैं. जितेश और सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर हैं. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में और तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. फिर चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और अंतिम व पांचवां टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा.



Source link

कप्तान राहुल ने मचाई तबाही, विराट-गायकवाड़ का शतक; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 359 का लक्ष्य

कप्तान राहुल ने मचाई तबाही, विराट-गायकवाड़ का शतक; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 359 का लक्ष्य



भारत ने दूसरे वनडे मैच में पहले खेलते हुए 358 रन बना दिए हैं. रायपुर में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया. एक समय टीम इंडिया के लिए 400 का स्कोर संभव लग रहा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज आखिरी 10 ओवर में 74 रन बना पाए.

रांची वनडे के शतकवीर रोहित शर्मा इस बार जल्दी आउट हो गए, वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं यशस्वी जायसवाल लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए. उसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 195 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई.

पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 77 गेंदों में शतक पूरा किया. यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा ODI क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज भारतीय ODI शतक यूसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2011 में 68 गेंद में सेंचुरी लगाई थी. विराट कोहली ने 102 रन की पारी खेली, यह उनके वनडे करियर का 53वां और इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक रहा. 

एक समय टीम इंडिया ने 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना लिए थे. टीम इंडिया 400 रन की तरफ आगे बढ़ रही थी, लेकिन इसी बीच वाशिंगटन सुंदर रनआउट हो गए. हालांकि कप्तान केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और लगातार दूसरे मैच में तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने 43 गेंद में नाबाद 66 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए.

आखिरी 10 ओवरों में भारतीय टीम सिर्फ 74 रन ही जोड़ पाई और स्कोर 358 रन पर आकर रुक गया. लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका के ऐसे अकेले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 से कम इकॉनमी रेट से रन दिए. उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2nd ODI: गायकवाड़ ने करियर का पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा



Source link

विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार, दिया ऐसा रिएक्शन जीत लिया सबका दिल

विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार, दिया ऐसा रिएक्शन जीत लिया सबका दिल



विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह कारनामा किया. विराट की इस ऐतिहासिक पारी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Reaction Virat Kohli Century) ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है.

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा की, जिसपर उन्होंने हार्ट इमोजी लगाकर खुशी व्यक्त की है. बता दें कि यह वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp