विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार, दिया ऐसा रिएक्शन जीत लिया सबका दिल

विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार, दिया ऐसा रिएक्शन जीत लिया सबका दिल



विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह कारनामा किया. विराट की इस ऐतिहासिक पारी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Reaction Virat Kohli Century) ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है.

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा की, जिसपर उन्होंने हार्ट इमोजी लगाकर खुशी व्यक्त की है. बता दें कि यह वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

 





Source link

लगातार तीसरे मैच में गरजा विराट का बल्ला, तो गौतम गंभीर का आया ये रिएक्शन; फोटो वायरल

लगातार तीसरे मैच में गरजा विराट का बल्ला, तो गौतम गंभीर का आया ये रिएक्शन; फोटो वायरल



विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे में भी अर्धशतक लगा दिया है. रांची में खेले गए पहले ODI में उन्होंने 135 रनों की शतकीय पारी खेली थी, वहीं अब रायपुर में भी उनका बल्ला खूब गरजा है. हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी इस पारी की तारीफ की है. हाल ही में क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भरी थी. यह लगातार तीसरा मैच है, जब विराट ने 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया है.

विराट कोहली ने 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसके बाद पूरे मैदान में कोहली! कोहली! के नारे लगने लगे. जैसे ही एक रन भागकर विराट ने अपनी फिफ्टी पूरी की, तभी कैमरा गौतम गंभीर की तरफ घूमा तो वो विराट की तारीफ में तालियां बजाते दिखे. वनडे क्रिकेट इतिहास में यह 13वां मौका है जब विराट कोहली ने लगातार 3 या उससे ज्यादा पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाया है.

 

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं रांची में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 135 रनों की पारी खेल, टीम इंडिया को 17 रनों की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे में भी उन्होंने पचासा जड़ दिया है.

उनकी यह फॉर्म उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक ले जाएगी, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रिकबज अनुसार DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली यह पुष्टि कर चुके हैं कि विराट भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

ICC रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा, रोहित शर्मा से ताज छीनने आ रहा ‘किंग’; देखें ताजा अपडेट

IND vs SA: ICC ने हर्षित राणा को लगाई फटकार, 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला; जानिए किस बात की मिली सजा





Source link

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, फिट हुए शुभमन गिल! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी कंफर्म

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, फिट हुए शुभमन गिल! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी कंफर्म



भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल वापसी की राह पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब शुरू कर दिया है. गिल की गर्दन में चोट लगी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी कर सकते हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शुभमन गिल कठिन प्रैक्टिस शुरू कर देंगे और शुक्रवार, 5 दिसंबर को फिटनेस टेस्ट देंगे. अगर इस फिटनेस टेस्ट में गिल पास हो जाते हैं तो फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के कुछ मैच खेल सकते हैं.

ऐसा भी हो सकता है कि शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच नहीं खेले. वह अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए भी चुने जा सकते हैं. हालांकि, गिल की वापसी पर अंतिम फैसला शुक्रवार को उनके फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा. एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इसी वजह से अब तक दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया गया है.

हार्दिक पांड्या की वापसी कंफर्म 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी वापसी करेंगे. हार्दिक फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुके हैं. वह 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं. अपने कमबैक मैच में हार्दिक ने 77 रनों की विस्फोटक पारी भी खेली थी. 

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में और तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. फिर चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और अंतिम व पांचवां टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा.



Source link

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट, नंबर 1 नाम आपको चौंका दे

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट, नंबर 1 नाम आपको चौंका दे



आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत रहा है. 2019 से 2025 के बीच भारत ने कई यादगार टेस्ट मुकाबले खेले और इन मैचों में टीम के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी काबिलियत साबित की. अब जब WTC के आंकड़ों को सामने रखा जाए, तो यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस दौरान भारत का सबसे भरोसेमंद रन-स्कोरर कौन रहा. ताजा रिकॉर्ड्स बताते हैं कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.

शुभमन गिल 

2020 से 2025 तक खेले गए मैचों में शुभमन गिल ने 40 टेस्ट में 2843 रन बनाए हैं. 73 पारियों में 10 शतक और 8 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं. 269 रन की उनकी यादगार पारी ने उन्हें WTC में भारत का सबसे सफल बल्लेबाज बना दिया. 43 के औसत और 61.49 की स्ट्राइक रेट के साथ गिल ने यह साबित किया है कि वे भारत के भविष्य के साथ-साथ वर्तमान भी हैं.

ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 40 मैचों में 2780 रन बनाकर इस सूची में गिल के बेहद करीब हैं. 146 रन का सर्वोच्च स्कोर, 6 शतक और 16 अर्धशतक उनके आक्रामक लेकिन प्रभावी खेल शैली को दर्शाते हैं. 74.35 की स्ट्राइक रेट पंत को WTC के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाती है.

रोहित शर्मा 

2019 से 2024 तक रोहित शर्मा ने 40 टेस्ट मैचों में 2716 रन बनाए हैं. 212 रन की शानदार पारी और 9 शतक उनके टेस्ट करियर की चमक को दर्शाते हैं. रोहित का औसत 41.15 और स्ट्राइक रेट 58.32 रहा, जो बताता है कि उन्होंने ओपनिंग में स्थिरता और आक्रामकता दोनों का संतुलन बनाए रखा.

विराट कोहली 

46 मैचों में 2617 रन बनाने वाले विराट कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. नाबाद 254 की ऐतिहासिक पारी और 5 शतक-11 फिफ्टी उनके क्लास का प्रमाण हैं. हालांकि 35.36 का औसत बताता है कि इस अवधि में उनका प्रदर्शन थोड़ा अनियमित रहा.

रवींद्र जडेजा 

48 मैचों में 2610 रन बनाकर जडेजा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने साबित किया कि वे सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्कि नीचे के क्रम में अहम रन भी जोड़ते हैं.  42.78 के औसत के साथ वे कई बल्लेबाजों से आगे हैं. 



Source link

विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!

विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!



विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 में खेलने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. कोहली ने अपना फैसला दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली को बता दिया है. बता दें कि विराट आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेले थे, यानी उनकी इस टूर्नामेंट में वापसी डेढ़ दशक बाद होने जा रही है.

विराट कोहली 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, इसके लिए वह 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली टीम को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है, जिसकी पुष्टि डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की है.

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्रिकबज को बताया, “हां ये सच है, उन्होंने अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है.” हालांकि ये मुश्किल है कि कोहली टूर्नामेंट के सभी मैचों में खेलेंगे. विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होगा, जो 18 जनवरी तक चलेगा. दिल्ली का पहला मैच 24 दिसंबर को आंध्रा के साथ है.

कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेलना चाहते. कोहली ने रांची में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे के बाद कहा था कि मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है और मैं बहुत ज्यादा तैयारी यकीन नहीं करता. जब तक मुझे मानसिक रूप से लगता है कि मैं गेम खेल सकता हूँ, मैं अपनी ज़िंदगी के हर दिन फिजिकली बहुत मेहनत करता हूं. इसका अब क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है. यह मेरे जीने का तरीका है.

विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन

विराट कोहली आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी के 2009-10 संस्करण में खेले थे, जो फरवरी-मार्च में खेला गया था. उनका आखिरी मैच 18 फरवरी, 2010 को था.

कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 14 मैच खेले हैं, जिनमें 106.08 की स्ट्राइक रेट और 68.25 की एवरेज से 819 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में कोहली ने 4 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. दिल्ली को आगामी संस्करण में गुजरात, सौराष्ट्र, सर्विसेज, रेलवे, ओडिशा, आंध्र और हरियाणा के साथ ग्रुप ‘डी’ में रखा गया है.



Source link

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट



Mumbai Vs Assam In SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और असम का मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए, पावरप्ले में ही असम की पूरी बैटिंग लाइन-अप को हिला कर रख दिया. मुंबई के 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम पहले 3 ओवर में ही बिखर गई, जिसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान शार्दूल रहा. उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में सिर्फ 7 गेंदों में 4 विकेट चटकाकर, मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं आईपीएल 2026 से पहले शार्दूल ठाकुर का शानदार प्रदर्शन करना मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई ने शार्दूल को लखनऊ से ट्रेड किया था.

शार्दूल ने गेंदबाजी से बरपाया कहर

असम की टीम 220 रनों की विशाल लक्ष्य को पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी. दूसरी ओर, कप्तान शार्दूल ठाकुर ने मुंबई की गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए, अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए. दूसरी पारी के पहली ही गेंद पर मुंबई के कप्तान ने असम के सलामी बल्लेबाज डेनिश दास को वापस पवेलियन भेजा, फिर ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल अजीज कुरैशी का विकेट चटकाया और पांचवीं गेंद पर असम के कप्तान रियान पराग को भी अपना शिकार बनाया. जिससे असम की पारी बुरी तरह से बिखर गई. 

कप्तान शार्दूल ने पारी के तीसरे और अपने दूसर ओवर की पहली गेंद पर विकेट के साथ शुरुआत की. शार्दूल सिर्फ 7 गेंदों में 4 शिकार करने में सफल रहे. इसके बाद, तीसरे ओवर में भी उन्होंने एक बल्लेबाज को को चलता किया और सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट लिए. 

असम के खिलाफ मुंबई की आसन जीत

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने असम को 98 रनों से हराकर आसन जीत अपने नाम किया. वहीं 221 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही असम की टीम 19.1 ओवर में महज 122 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान मुंबई के गेंदबाज साईराज पाटिल और अथर्व अंकोलेकर ने भी 2-2 विकेट चटकाए, तो शम्स मुलानी भी 1 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp