Watch: ‘चल चल निकल…’, हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दी गाली? वीडियो वायरल

Watch: ‘चल चल निकल…’, हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दी गाली? वीडियो वायरल



हर्षित राणा ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के टॉप आर्डर की कमर तोड़ दी, उन्होंने अपने पहले और मैच के दूसरे ओवर में रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक के रूप में 2 बड़े विकेट लिए. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर रिकेल्टन (0) को बोल्ड किया, इसके बाद एक शानदार गेंद पर उन्होंने डी कॉक को विकेट कीपर के हाथों कैच आउट कराया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा गुस्से में डेवाल्ड ब्रेविस के विकेट के बाद देखा गया.

हर्षित राणा को डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लेने के बाद इतना ज्यादा गुस्सा आया कि वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए. हर्षित के इस विकेट पर सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ब्रेविस पर हर्षित राणा को क्यों आया गुस्सा?

डेवाल्ड ब्रेविस ने रांची में 28 गेंदों में 37 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े. हर्षित राणा द्वारा डाली गई 22वें ओवर की चौथी गेंद पर भी ब्रेविस ने बड़ा शॉट मारना चाहा, लेकिन वह बॉउंड्री पर ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा कैच आउट हुए. जिसके बाद हर्षित को गुस्सा आया. हर्षित के इससे पिछले ओवर में ब्रेविस ने ‘नो लुक’ छक्का मारा था, शायद हर्षित का गुस्सा तब बढ़ गया होगा. हालांकि कहना मुश्किल है कि क्या छक्का लगाने के बाद ब्रेविस ने भी कुछ कहा था, जिससे हर्षित गुस्सा हुए.

टीम इंडिया ने बनाए 349 रन

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 349 रन बनाए. विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 11 चौके जड़े.

रोहित शर्मा ने 57 रनों की ऐतिहसिक पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े. उन्होंने शाहिद अफरीदी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, अब रोहित वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (352) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रांची में कप्तान केएल राहुल (60) ने भी अर्धशतक जड़ा.





Source link

‘किंग कोहली’ के मुरीद हुए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, धवन और इरफान भी हुए विराट के फैन

‘किंग कोहली’ के मुरीद हुए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, धवन और इरफान भी हुए विराट के फैन



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इस बड़े स्कोर से ज्यादा चर्चा विराट कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी की हुई. उन्होंने 135 रनों की पारी खेलते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़े. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत क्रिकेट से जुड़ी कई अन्य हस्तियां विराट की इस पारी की मुरीद हो गई हैं. विराट कोहली ने 120 गेंद खेलते हुए 135 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए.

राजीव शुक्ला ने की तारीफ

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने विराट कोहली की तारीफ में कहा, “83वां शतक, विराट कोहली के इस खेल के प्रति जुनून और अनुशासन को दिखाता है, जो लगातार नए कीर्तिमान रचता जा रहा है. उनका यह सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा स्वरूप है. एक शानदार पारी.”

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी विराट के अंदर रनों की भूख की तारीफ की. उन्होंने कहा, “विराट कोहली के लिए एक और खास दिन. 52वां शतक, अब भी निरंतरता और रनों की भूख के नए मानक तय कर रहे हैं. बहुत बेहतरीन पारी.”

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज ने व्यंग करते हुए कहा कि यह बल्लेबाज थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर सकता है. वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि विराट कोहली का शतक लगाने के बाद सेलिब्रेशन बताता है कि यह पारी उनके लिए क्या महत्व रखती है. रॉबिन उथप्पा और युजवेंद्र चहल ने भी विराट की बेहतरीन पारी पर प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें:

Watch: विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘विवादित’ सेलिब्रेशन, फैंस कर रहे ट्रोल; ‘हिटमैन’ ने दी गाली?





Source link

Watch: विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘विवादित’ सेलिब्रेशन, फैंस कर रहे ट्रोल; दी गाली?

Watch: विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘विवादित’ सेलिब्रेशन, फैंस कर रहे ट्रोल; दी गाली?



विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा. ये उनके करियर का 52वां वनडे और 83वां अंतर्राष्ट्रीय शतक है. उनके शतक का सबसे ज्यादा इंतजार मानों रोहित शर्मा कर रहे थे, क्योंकि जब कोहली 90 पर पहुंचे तभी से रोहित एक सीट पर बैठे हर गेंद पर रिएक्शन दे रहे थे. जब कोहली 98 और 99 पर थे और 1-2 रन नहीं ले पाए, तब भी रोहित के चेहरे पर अलग ही तरह की परेशानी दिख रही थी. कैमरा भी बार-बार उन्हीं पर जा रहा था, लेकिन जैसे ही कोहली ने अपना शतक पूरा किया तो रोहित ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें कुछ फैंस उनके द्वारा कहे शब्दों पर भी गौर कर रहे हैं.

विराट कोहली के शतक के बाद स्टेडियम में बैठे हर शख्स खड़े होकर तालियां बजाई. रोहित शर्मा ने भी ऐसा किया, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. सोशल मीडिया पर भी रोहित उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि कुछ लोग उनके कहे शब्दों पर भी गौर कर रहे हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का पहला विकेट 25 के स्कोर पर गिर गया था, यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए थे. हालांकि रोहित शर्मा को भी 1 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, टोनी डी जोरजी ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया था. उसके बाद रोहित और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाए.

लगातार दूसरी बार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. इससे पहले दोनों आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेले थे, जहां तीसरे वनडे में दोनों ने शतकीय साझेदारी की थी. उस मैच में रोहित ने शतक और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा था.





Source link

हार्दिक पांड्या ने गुपचुप कर ली सगाई? माहिका शर्मा संग वीडियो हो रहा वायरल; खुद देख लीजिए

हार्दिक पांड्या ने गुपचुप कर ली सगाई? माहिका शर्मा संग वीडियो हो रहा वायरल; खुद देख लीजिए



क्या हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर सगाई कर ली है? एक तरफ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त है, दूसरी ओर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ सगाई (Hardik Pandya Mahika Sharma Engagement) कर ली है.

वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एकसाथ बैठे हुए हैं, वहीं पुजारी जी मंत्र पढ़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उनकी सगाई हो रही है. एक दिलचस्प बात यह है कि माहिका की उंगली में हीरी की अंगूठी भी साफ देखी जा सकती है. हार्दिक और माहिका की सगाई की खबरें कई दिनों से चर्चा में हैं. हालांकि माहिका ने हाल ही में सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया था. ऐसे में इस वीडियो के सामने आने से एक बार फिर उनकी सगाई की अफवाहों को तूल मिल गया है.

 

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पिछले कुछ समय से साथ हैं. उन्हें पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. उसके बाद उनकी वैकेशन पर जाने की तस्वीरें भी सामने आईं. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ तस्वीर साझा कर खुद अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी. जहां तक सगाई की बात है, पिछले दिनों माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी साझा की थीं, जिनमें उन्होंने सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया था. उसके बाद इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.

हार्दिक पांड्या ने इससे पहले नताशा स्टेनकोविक से साल 2020 में शादी रचाई थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है. उनका साल 2024 में तलाक हो गया था.





Source link

रांची में शतक जड़ विराट कोहली ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दमदार सेंचुरी देख गंभीर ने बजाई तालियां

रांची में शतक जड़ विराट कोहली ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दमदार सेंचुरी देख गंभीर ने बजाई तालियां



विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. जब वह आउट हुए तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियां बजाई. विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने सराहना की. हेड कोच गौतम गंभीर ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई और जब वह आए तो उन्हें गले भी लगाया. जानिए इस पारी में कोहली ने कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

1. इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं. किसी भी फॉर्मेट (टी20, टेस्ट और वनडे) इससे ज्यादा शतक किसी के नाम नहीं थे, लेकिन अब विराट कोहली आगे आ गए हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 52 शतक पूरे कर लिए हैं.

2. एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विराट ने 5 पारियों में 3 शतक लगाए हैं. विराट विशाखापट्टनम और पुणे में भी 3-3 शतक लगा चुके हैं.

3. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रांची में कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठा वनडे शतक था.

4. घर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली ने 135 रनों की इस पारी में सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, वह भारत में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 58 बार ऐसा किया. कोहली ने 59 बार घर पर वनडे में 59 बार 50 प्लस स्कोर किया है.

5. नंबर 3 पर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के

विराट कोहली नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 540 पारी में 217 छक्के लगाए थे. विराट कोहली ने तीसरे नंबर पर खेली 327 पारियों में 218 छक्के लगा दिए हैं.





Source link

विराट का 52वां शतक, रोहित की 60वीं फिफ्टी; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य

विराट का 52वां शतक, रोहित की 60वीं फिफ्टी; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य



भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया. उन्होंने 135 रन की पारी खेली, उनके अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शुरू से ही तेजतर्रार शॉट्स खेलने का प्रयास किया, लेकिन जायसवाल मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए 136 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने 51 गेंद में 57 रनों की पारी खेली.

इस मुकाबले में नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला, लेकिन 8 रन बनाकर आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार कैच लपकते हुए गायकवाड़ को आउट किया. टीम मैनेजमेंट ने सबको चौंकाते हुए वाशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर बैटिंग के लिए भेजा, लेकिन वो 13 रन बनाकर चलते बने.

केएल राहुल पहले ही पुष्टि कर चुके थे कि वो छठे क्रम पर बैटिंग करेंगे. राहुल ने 60 रनों की कप्तानी पारी खेल दिखाया कि वो वाकई में टीम इंडिया के संकटमोचन हैं. क्योंकि वो किसी भी क्रम पर कभी भी बैटिंग के लिए तैयार रहते हैं. अब छठे क्रम पर भी उन्होंने प्रभावित करके दिखाया है. रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में 32 रन की पारी खेल टीम इंडिया को 349 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

विराट कोहली ने लगाया 52वां शतक

विराट कोहली पहले ही वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने अपने करियर का 52वां ODI शतक लगाया. यह वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका छठा शतक है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें:

‘शतकवीर’ विराट कोहली के चरणों में लेटा फैन, रांची में मैदान पर आया ‘जबरा फैन’; तस्वीर वायरल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp