विराट का 52वां शतक, रोहित की 60वीं फिफ्टी; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य

विराट का 52वां शतक, रोहित की 60वीं फिफ्टी; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य



भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया. उन्होंने 135 रन की पारी खेली, उनके अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शुरू से ही तेजतर्रार शॉट्स खेलने का प्रयास किया, लेकिन जायसवाल मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए 136 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने 51 गेंद में 57 रनों की पारी खेली.

इस मुकाबले में नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला, लेकिन 8 रन बनाकर आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार कैच लपकते हुए गायकवाड़ को आउट किया. टीम मैनेजमेंट ने सबको चौंकाते हुए वाशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर बैटिंग के लिए भेजा, लेकिन वो 13 रन बनाकर चलते बने.

केएल राहुल पहले ही पुष्टि कर चुके थे कि वो छठे क्रम पर बैटिंग करेंगे. राहुल ने 60 रनों की कप्तानी पारी खेल दिखाया कि वो वाकई में टीम इंडिया के संकटमोचन हैं. क्योंकि वो किसी भी क्रम पर कभी भी बैटिंग के लिए तैयार रहते हैं. अब छठे क्रम पर भी उन्होंने प्रभावित करके दिखाया है. रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में 32 रन की पारी खेल टीम इंडिया को 349 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

विराट कोहली ने लगाया 52वां शतक

विराट कोहली पहले ही वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने अपने करियर का 52वां ODI शतक लगाया. यह वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका छठा शतक है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें:

‘शतकवीर’ विराट कोहली के चरणों में लेटा फैन, रांची में मैदान पर आया ‘जबरा फैन’; तस्वीर वायरल



Source link

वनडे क्रिकेट के 7000 शतक, विराट कोहली ने रचा इतिहास; रांची में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट के 7000 शतक, विराट कोहली ने रचा इतिहास; रांची में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां शतक है. विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया.

एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक, टूटा सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है. रांची में विराट ने पांच पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं. वहीं सचिन के वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक थे. विशाखापट्टनम में भी विराट ने तीन शतक लगाए हैं, लेकिन सात पारियों में यह कमाल किया है. किंग कोहली ने पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगाई हैं.  

किंग कोहली ने दूसरी बार वनडे मैच में जड़े 7 छक्के 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में किंग कोहली ने सात छक्के जड़े. वनडे क्रिकेट में दूसरी बार विराट ने एक मैच में 7 छक्के लगाए हैं. इससे पहले किंग कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के जड़े थे. तब विराट ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 रनों का लक्ष्य 

भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली (135 रन) के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित ने 51 गेंद में 57 और राहुल ने 56 गेंद में 60 रनों की पारी खेली. अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में ताबड़तोड़ 32 रन बनाए.



Source link

16 छक्के, 8 चौके…, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर ठोका शतक, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

16 छक्के, 8 चौके…, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर ठोका शतक, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी



सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने आज बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों में 148 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 16 छक्के और 8 चौके जड़े. अभिषेक की कप्तानी पारी से पंजाब ने 20 ओवरों में 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए बंगाल 198 रन बना पाई. पंजाब ने इस मैच को 112 रनों के बड़े अंतर से जीता.

हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, इसके बाद उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया. जब अभिषेक ने शतक पूरा किया, तब तक उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के जड़े थे. शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी अधिक था.

अभिषेक शर्मा आते ही बंगाल के गेंदबाजों पर बरस पड़े. अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा आकाश दीप भी उन्हें रोक नहीं पाए. इस मैच में शमी ने 15.25 की इकॉनमी से रन लुटाए. शमी ने 4 ओवरों में 61 और आकाश ने 4 ओवरों में 55 रन दिए.

टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

अभिषेक शर्मा ने 148 रन बनाए. ये सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 2024 में 151 रनों की पारी खेली थी. हालांकि अभिषेक उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे.

अभिषेक शर्मा ने अपने ओपनिंग पार्टनर प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 205 रनों की साझेदारी की. ये भी एक रिकॉर्ड है. दोनों ने ये साझेदारी मात्र 76 गेंदों में की. ये सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. इससे पहले संजू सैमसन और रोहन कुन्नुमल के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने केरल के लिए 177 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी.

तीसरी सबसे तेज टी20 सेंचुरी

अभिषेक शर्मा द्वारा 32 गेंदों में लगाई गई सेंचुरी भारतीय क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है. वह आईसीसी रैंकिंग में टी20आई बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पोजीशन पर काबिज हैं. इस जीत से पंजाब ग्रुप सी में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक के मामले में ये पारी चौथे नंबर पर आ गई. पहले नंबर पर उनकी और उर्विल पटेल की पारी है. दोनों ने 28 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक ने पिछले साल मेघालय के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ा था.



Source link

ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, रांची में तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड

ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, रांची में तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड



रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में 3 छक्के लगाकर रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित बन गए हैं.

रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. रोहित ने 51 गेंदों में 57 रनों की पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े.

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

पारी के 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसेन की गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रचा, ये उनका वनडे का 352वां छक्का था. इससे पहले शाहिद अफरीदी (351 छक्के) वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे, पिछले 10 सालों अफरीदी के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड था, जो अब रोहित के नाम हुआ.

रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अब कई सालों तक नहीं टूट सकेगा, क्योंकि सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में से रोहित को छोड़कर अन्य सभी रिटायरमेंट ले चुके हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा (भारत)- 352*
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 351 
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 331
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 270
  • एमएस धोनी (भारत)- 229

लगातार तीसरे मैच में 50+ स्कोर

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी. पहले मैच में अर्धशतक (73) लगाने के बाद उन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 121 रन बनाए थे. उस मैच में भी उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की थी. आज फिर उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदार की, और लगातार तीसरे वनडे में 50 प्लस स्कोर बनाया.

रांची में लगाया गया अर्धशतक रोहित शर्मा का 60वां वनडे अर्धशतक है. इस फॉर्मेट में वह 33 शतक जड़ चुके हैं. बता दें कि रोहित टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वह अब सिर्फ वनडे खेलते हैं.



Source link

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, ओमान को 17-0 से रौंदा, फिर भी हेड कोच को क्यों हुई टेंशन? जानिए

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, ओमान को 17-0 से रौंदा, फिर भी हेड कोच को क्यों हुई टेंशन? जानिए



साइक्लोन Ditwah और चेन्नई में भारी बारिश के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने ओमान को 17-0 से बुरी तरह हराया. भारतीय हॉकी टीम के लिए ये जीत अंक हासिल करने और गोल अंतर में बेहतर होने के लिहाज से शानदार रही, लेकिन टीम के पेनल्टी कार्नर पर निराशाजनक प्रदर्शन से हेड कोच चिंता में हैं.

19 पेनल्टी कार्नर में सिर्फ 4 में सफल

भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में कुल 19 पेनल्टी कार्नर हासिल किए थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 4 को ही प्लेयर्स गोल में बदल पाए. ये दिखाता है कि पेनल्टी कार्नर में भारतीय हॉकी टीम को बहुत सुधार करने की जरुरत है. हालांकि इसका एक कारण बारिश भी था, क्योंकि बारिश से ग्राउंड धीमा और भारी हो गया था. हालांकि दुनिया की नंबर 2 टीम से इससे बेहतर की उम्मीद की जाती है. पेनल्टी कार्नर की कमजोरी हाल ही में हुए  सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भी नजर आई थी.

15 मिनट के बाद पकड़ी रफ्तार

FIH मेंस जूनियर वर्ल्ड कप में हुए इस मुकाबले के पहले 15 मिनट तक भारतीय प्लेयर्स कुछ खास मौका नहीं बना पाए, शरुआत में ओमान के प्लेयर्स काफी तेज खेल रहे थे. लेकिन 15 मिनट के बाद भारतीय प्लेयर्स ने गियर बदलें और रफ्तार पकड़ी. भारतीय खिलाड़ियों के बीच तालमेल शानदार रहा, पासिंग गेम भी सटीक था. टीम इंडिया के प्लेयर्स ने अपनी 360 डिग्री स्पिन और रिवर्स हिट से ओमान के खिलाड़ियों को छकाया. चौथे मिनट में अर्शदीप ने अंकित पाल के शानदार पास से गोल दागा.

अर्शदीप, मनमीत और दिलराज ने दागे 3-3 गोल

पेनल्टी कार्नर में बेशक टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने निराश किया, लेकिन फील्ड गोल्ड में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. अर्शदीप सिंह , दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने 3-3 गोल दागे. अजित यादव, गुरजोत सिंह और इंगलेम्बा लुवांग ने 2-2 गोल किए. 29वें मिनट में अनमोल इक्का ने भी एक गोल किया.

भारत बेशक ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत गया, लेकिन फिर भी पेनल्टी कार्नर में ऐसे खराब प्रदर्शन को टीम इंडिया को सुधारना होगा. नॉकआउट राउंड से पहले भारत को इस पर काम करना होगा.



Source link

LIVE: द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बावुमा बाहर; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LIVE: द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बावुमा बाहर; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11


आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच है. रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ेंगी. केएल राहुल इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हैं. वहीं टेंबा बावुमा के हाथों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान है. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर एक बजे होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं दिखेंगे. दोनों को रेस्ट दिया गया है. वहीं चोटिल होने की वजह से नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज में नहीं हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. 

पिच रिपोर्ट 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है. हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों की भी मदद मिलते देखा गया है. यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद बेहद कम है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत मिली है, वहीं एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- टोनी डी जोर्जी, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, लंबी नगिदी और नांद्रे बर्गर. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp