टीम इंडिया की करारी हार पर फूट पड़ा दिनेश कार्तिक का गुस्सा, वीडियो शेयर कर किसे सुनाई खरी-खोटी

टीम इंडिया की करारी हार पर फूट पड़ा दिनेश कार्तिक का गुस्सा, वीडियो शेयर कर किसे सुनाई खरी-खोटी



IND vs SA: टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज किसी बुरे सपने से कम नही रही. दो मैचों की इस घरेलू सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रन से शर्मनाक हार मिली, जो टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले भारत कभी भी 350 से ज्यादा के रन अंतर से नही हारा था, लेकिन इस बार रिकॉर्ड भी टूटा और फैंस का दिल भी.

दिनेश कार्तिक ने जताई नाराजगी

टीम इंडिया की इस हार ने सिर्फ फैंस ही नही, बल्कि पूर्व क्रिकेटर्स को भी गहरा झटका दिया है. इसी सिलसिले में पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी और दर्द खुले तौर पर जाहिर किया.


कार्तिक ने कहा कि अब वह दौर खत्म हो गया है जब टीमें भारत में टेस्ट खेलने से डरती थी. उन्होंने कहा, “अब विदेशी टीमें भारत आने के लिए उत्साहित होंगी. 12 महीने में दूसरा व्हाइटवॉश… पिछले तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में दो बार क्लीन स्वीप हुआ है. यह भारत के टेस्ट क्रिकेट के लिए बड़ा संकट है.” उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि यह हार सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट गलत दिशा में जा रहा है.

टीम कॉम्बिनेशन पर भी उठाए सवाल

दिनेश कार्तिक ने टीम चयन और कॉम्बिनेशन पर भी बड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भारत ने इस सीरीज में “बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स” खिलाए, जिससे टीम का बैलेंस पूरी तरह बिगड़ गया. उदाहरण के तौर पर उन्होंने नीतीश रेड्डी का जिक्र किया, जो घरेलू सीजन में सिर्फ 14 ओवर डालकर आए हैं, फिर भी उन्हें टेस्ट में पेस ऑलराउंडर की भूमिका दी गई.

कार्तिक ने आलोचना करते हुए कहा, “इस सीरीज में भारत के सिर्फ दो खिलाड़ियों ने फिफ्टी लगाई, जबकि दक्षिण अफ्रीका के सात प्लेयर्स अर्धशतक बना गए. यह बताता है कि हम कितने पीछे हैं.”

नंबर-3 की जुगलबंदी बनी चिंता

कार्तिक ने सबसे बड़ा मुद्दा भारतीय टीम के नंबर-3 बल्लेबाज को लेकर उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले पूरे टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत का नंबर-3 सबसे अस्थिर रहा है और उसका औसत सिर्फ 26 का है. उन्होंने तंज भरे अंदाज में पूछा, “आखिर हमारा पक्का नंबर-3 कौन है? कभी सुदर्शन नंबर 3 पर खेलते हैं, कभी वॉशिंगटन सुंदर. हर मैच में बदलाव करने से स्थिरता कैसे आएगी?”

अगला टेस्ट 7 महीने बाद

दिनेश कार्तिक ने यह कहकर बात खत्म की कि टीम इंडिया का अगला टेस्ट अगले साल जून में है, यानी अभी सात महीने का लंबा अंतर है. उन्होंने सवाल पूछा, “क्या हम इस हार को भूल जाएंगे, या इसे सुधार की शुरुआत बनाएंगे?”





Source link

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक देश के 4 खिलाड़ी शामिल

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक देश के 4 खिलाड़ी शामिल



World Fastest Bowlers In Cricket History: क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई गेंदबाज हुए जो अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. वहीं क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता या टूटता रहता है, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जो लंबे समय से नहीं टूटा है. क्रिकेट में ये रिकॉर्ड सबसे तेज गेंद फेंकने का है, जो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है. अख्तर ने ये रिकॉर्ड 22 साल पहले 2003 में बनाया था. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया के टॉप-5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज कौन हैं?

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1. शोएब अख्तर (पाकिस्तान) – 161.3 किमी/घंटा

पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. शोएब ने साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो अभी भी सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

2. शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा 

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट दूसरे नंबर पर हैं. शॉन ने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

3. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा 

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज ब्रेट ली क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

4. जेफ थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया) – 160.6 किमी/घंटा 

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 70 के दशक के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन चौथे नंबर पर हैं. थॉमसन ने साल 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

5. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 160.4 किमी/घंटा 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. स्टार्क ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.



Source link

IPL 2026: सभी 10 टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, पंत ने एक बार फिर रचा इतिहास

IPL 2026: सभी 10 टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, पंत ने एक बार फिर रचा इतिहास



IPL 2026: आईपीएल का रोमांच शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच उत्साह चरम पर है. मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने-अपने सबसे महंगे खिलाड़ियों का रिटेंशन फाइनल कर दिया है. इस बार सबसे बड़ा धमाका लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने किया है, जिसने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन करके IPL इतिहास की सबसे महंगी डील कर डाली है.

IPL हर सीजन में ऐसे कई फैसले लेकर आता है जो फैंस को चौंका देते हैं. यही कारण है कि रिटेंशन लिस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. अब सभी की निगाहें दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिकी हैं, जहां टीमें अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं.

कौन है किस टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी?

इस बार रिटेंशन लिस्ट में कुछ नए नाम शामिल हुए हैं. वहीं कुछ पुराने दिग्गजों ने भी अपना नाम इस सूची में दर्ज करा लिया है. यहां देखें पूरी लिस्ट,

टीम     खिलाड़ी                                            कीमत/सैलरी

LSG     ऋषभ पंत                                        27 करोड़ रुपये

PBKS   श्रेयस अय्यर                                    26.75 करोड़ रुपये

SRH     हेनरिक क्लासेन                              23 करोड़ रुपये

RCB     विराट कोहली                                  21 करोड़ रुपये

CSK     संजू सैमसन / ऋतुराज गायकवाड़     18 करोड़ रुपये

RR       यशस्वी जायसवाल                           18 करोड़ रुपये 

MI       जसप्रीत बुमराह                                18 करोड़ रुपये

DC      अक्षर पटेल                                       16.50 करोड़ रुपये

GT       जोस बटलर                                     15.75 करोड़ रुपये

KKR      रिंकू सिंह                                        13 करोड़ रुपये

लखनऊ और पंजाब की टीमों की कीमतें इस बार सबसे ज्यादा रही. जबकि KKR ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन करके उनपर भरोसा जताया है.



Source link

इस भारतीय बल्लेबाज ने 31 गेंद में ठोका तूफानी शतक, 12 चौके और 10 छक्के लगाए

इस भारतीय बल्लेबाज ने 31 गेंद में ठोका तूफानी शतक, 12 चौके और 10 छक्के लगाए



Urvil Patel Hits Century In SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और सर्विसेज के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सिर्फ 31 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई. वहीं उर्विल को आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन कर लिया है. जिन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. उर्विल का आईपीएल 2026 से पहले शानदार फॉर्म में आना सीएसके के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

उर्विल पटेल ने ठोका तूफानी शतक 

इस मुकाबले में सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 183 रनों का टारगेट दिया. जवाब में, लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान उर्विल पटेल ने पहली ही गेंद से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और इन्हें रोकने में सर्विसेज के गेंदबाज नाकामयाब रहे. उर्विल ने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 37 गेंदों में नाबाद 119 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के भी लगाए.

गुजरात ने महज 12.3 ओवर में किया चेज 

कप्तान उर्विल की विस्फोटक पारी की बदौलत गुजरात ने महज 12.3 में 183 रनों के टारगेट को चेज कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने कप्तान उर्विल पटेल के साथ आर्य देसाई ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की थी. जहां उर्विल ने भारतीय बल्लेबाज के द्वारा टी20 का तीसरा सबसे तेज शतक महज 31 गेंद में लगाया. वहीं आर्य ने 171.43 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. 

सीएसके के लिए आई अच्छी खबर 

आईपीएल 2026 सीजन के पहले उर्विल ने इस पारी से ये बता दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तहलका मचाने को तैयार बैठे हैं. आईपीएल 2025 सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उर्विल पटेल को खरीदा था. वहीं आगामी आईपीएल सीजन के लिए उन्हें सीएसके ने रिटेन कर लिया है. 



Source link

किस टीम के पास कितना पैसा, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें 5 सबसे जरूरी बातें

किस टीम के पास कितना पैसा, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें 5 सबसे जरूरी बातें



WPL 2026 Mega Auction: महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट की लोकप्रियता आसमान पर है. इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब महिला क्रिकेट फैन्स का फोकस शिफ्ट हो गया है WPL 2026 Mega Auction पर. 27 नवंबर को दिल्ली में होने जा रही इस मेगा नीलामी पर न सिर्फ टीमों की रणनीति टिकी है, बल्कि करोड़ों फैन्स की निगाहें भी इसी पर जमी हैं.

इस बार नीलामी में 277 खिलाड़ी उतर रही हैं. जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी शामिल हैं. हालांकि इनमें से सिर्फ 73 खिलाड़ी ही अलग-अलग टीमों में जगह बना पाएंगे. ऐसे में आज का ऑक्शन रोमांचक होने वाला है. 

1. किस टीम के पर्स में कितनी रकम बची है-

नीलामी से पहले टीमों की जेब का हाल यह है,

यूपी वॉरियर्स – 14.5 करोड़ रुपये (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 9 करोड़ रुपये

RCB – 6.15 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 5.75 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स – 5.70 करोड़ रुपये

यानी यूपी सबसे ज्यादा खर्च कर सकती है, जबकि मुंबई और दिल्ली को काफी सोची-समझी खरेदी करनी होगी.

2. कौन सी टीम कितने खिलाड़ी खरीद सकता है?

हर टीम को 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाना है. इसके हिसाब से खरीदारी की जरूरत इस प्रकार है,

यूपी वॉरियर्स – 17 खिलाड़ी खरीदने हैं (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 16 खिलाड़ी

RCB – 14 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस – 13 खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स – 13 खिलाड़ी

मतलब यूपी और गुजरात की टेबल पर सबसे ज्यादा काम है. वहीं मुंबई, दिल्ली और RCB को बैलेंस बैठाने के लिए स्मार्ट बिडिंग करनी होगी.

3. पहली बार इस्तेमाल होगा RTM कार्ड 

इस साल की नीलामी का सबसे बड़ा ट्विस्ट है RTM कार्ड (Right To Match) का इस्तेमाल. कम खिलाड़ी रिटेन करने वाली टीमों को ज्यादा RTM मिले हैं.

यूपी वॉरियर्स – 4 RTM (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 3 RTM

RCB – 1 RTM

मुंबई इंडियंस – 0

दिल्ली कैपिटल्स – 0

यूपी के पास अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को वापस टीम में लेने का बड़ा मौका है.

4. कब और कहां होगा WPL Auction?

नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी. बिडिंग शाम 3:30 बजे से शुरू होगी.

5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स चैनल

मोबाइल पर: जियोहॉट स्टार ऐप

कवरेज 2:30 बजे से शुरू हो जाएगी. 



Source link

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!



IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हरा दिया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. ये हार न केवल स्कोरबोर्ड पर बड़ी थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शर्मनाक भी साबित हुई. पहली ही पारी में मैच भारत की पकड़ से फिसल गया और दूसरी पारी तो पूरी तरह से बिखर गई. कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन इस हार की सबसे बड़ी वजह बना. यहां जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस मैच में भारत की उम्मीदों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई.

साई सुदर्शन 

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 का स्थान टीम की रीढ़ माना जाता है, लेकिन साई सुदर्शन इस सीरीज में उस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए. भारत को जहां इस पोजिशन पर एक मजबूत दीवार चाहिए थी, वहां सुदर्शन लगातार कमजोर कड़ी साबित हुए. गुवाहाटी टेस्ट में पहली पारी में उन्होंने 15 और दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाए. अपने से पहले आउट हुए बल्लेबाजों के दबाव को संभालना तो छोड़िए, वह खुद शुरुआत से ही अस्थिर दिखे.

ऋषभ पंत 

कप्तान से टीम हमेशा लड़ाई की उम्मीद करती है, लेकिन ऋषभ पंत इस मैच में बेहद निराशाजनक रहे. पहली पारी में उन्होंने आते ही गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया. पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार थी, इसके बावजूद पंत ने क्रीज छोड़कर बड़ा शॉट खेलने की गलती कर दी. कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उनकी नासमझी टीम की हार में बड़ा फैक्टर बनी.

ध्रुव जुरेल 

शुभमन गिल की जगह मौका पाकर ध्रुव जुरेल से काफी उम्मीदें थीं. घरेलू क्रिकेट और ए टीम में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी एंट्री चर्चा में थी, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. यह मौका उनके करियर के लिए बड़ा था, जिसे उन्होंने गंवा दिया.

केएल राहुल 

टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल कई बार भारत को संकट से निकाल चुके हैं, लेकिन इस बार वह बेहद फीके दिखे. पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटना उनकी फॉर्म और टेक्नीकि कमजोरियों को उजागर करता है. दबाव में बड़ी पारी की जगह राहुल बार-बार छोटा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदायक है.

नीतीश कुमार रेड्डी 

ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हुए नीतीश रेड्डी अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सके. पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 0 रन. गेंदबाजी में भी उन्होंने 10 ओवर फेंके, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर का असर मैच बदल सकता है, लेकिन नीतीश का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp