किस टीम के पास कितना पैसा, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें 5 सबसे जरूरी बातें

किस टीम के पास कितना पैसा, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें 5 सबसे जरूरी बातें



WPL 2026 Mega Auction: महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट की लोकप्रियता आसमान पर है. इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब महिला क्रिकेट फैन्स का फोकस शिफ्ट हो गया है WPL 2026 Mega Auction पर. 27 नवंबर को दिल्ली में होने जा रही इस मेगा नीलामी पर न सिर्फ टीमों की रणनीति टिकी है, बल्कि करोड़ों फैन्स की निगाहें भी इसी पर जमी हैं.

इस बार नीलामी में 277 खिलाड़ी उतर रही हैं. जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी शामिल हैं. हालांकि इनमें से सिर्फ 73 खिलाड़ी ही अलग-अलग टीमों में जगह बना पाएंगे. ऐसे में आज का ऑक्शन रोमांचक होने वाला है. 

1. किस टीम के पर्स में कितनी रकम बची है-

नीलामी से पहले टीमों की जेब का हाल यह है,

यूपी वॉरियर्स – 14.5 करोड़ रुपये (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 9 करोड़ रुपये

RCB – 6.15 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 5.75 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स – 5.70 करोड़ रुपये

यानी यूपी सबसे ज्यादा खर्च कर सकती है, जबकि मुंबई और दिल्ली को काफी सोची-समझी खरेदी करनी होगी.

2. कौन सी टीम कितने खिलाड़ी खरीद सकता है?

हर टीम को 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाना है. इसके हिसाब से खरीदारी की जरूरत इस प्रकार है,

यूपी वॉरियर्स – 17 खिलाड़ी खरीदने हैं (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 16 खिलाड़ी

RCB – 14 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस – 13 खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स – 13 खिलाड़ी

मतलब यूपी और गुजरात की टेबल पर सबसे ज्यादा काम है. वहीं मुंबई, दिल्ली और RCB को बैलेंस बैठाने के लिए स्मार्ट बिडिंग करनी होगी.

3. पहली बार इस्तेमाल होगा RTM कार्ड 

इस साल की नीलामी का सबसे बड़ा ट्विस्ट है RTM कार्ड (Right To Match) का इस्तेमाल. कम खिलाड़ी रिटेन करने वाली टीमों को ज्यादा RTM मिले हैं.

यूपी वॉरियर्स – 4 RTM (सबसे ज्यादा)

गुजरात जॉयंट्स – 3 RTM

RCB – 1 RTM

मुंबई इंडियंस – 0

दिल्ली कैपिटल्स – 0

यूपी के पास अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को वापस टीम में लेने का बड़ा मौका है.

4. कब और कहां होगा WPL Auction?

नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी. बिडिंग शाम 3:30 बजे से शुरू होगी.

5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स चैनल

मोबाइल पर: जियोहॉट स्टार ऐप

कवरेज 2:30 बजे से शुरू हो जाएगी. 



Source link

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!



IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हरा दिया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. ये हार न केवल स्कोरबोर्ड पर बड़ी थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शर्मनाक भी साबित हुई. पहली ही पारी में मैच भारत की पकड़ से फिसल गया और दूसरी पारी तो पूरी तरह से बिखर गई. कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन इस हार की सबसे बड़ी वजह बना. यहां जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस मैच में भारत की उम्मीदों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई.

साई सुदर्शन 

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 का स्थान टीम की रीढ़ माना जाता है, लेकिन साई सुदर्शन इस सीरीज में उस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए. भारत को जहां इस पोजिशन पर एक मजबूत दीवार चाहिए थी, वहां सुदर्शन लगातार कमजोर कड़ी साबित हुए. गुवाहाटी टेस्ट में पहली पारी में उन्होंने 15 और दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाए. अपने से पहले आउट हुए बल्लेबाजों के दबाव को संभालना तो छोड़िए, वह खुद शुरुआत से ही अस्थिर दिखे.

ऋषभ पंत 

कप्तान से टीम हमेशा लड़ाई की उम्मीद करती है, लेकिन ऋषभ पंत इस मैच में बेहद निराशाजनक रहे. पहली पारी में उन्होंने आते ही गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया. पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार थी, इसके बावजूद पंत ने क्रीज छोड़कर बड़ा शॉट खेलने की गलती कर दी. कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उनकी नासमझी टीम की हार में बड़ा फैक्टर बनी.

ध्रुव जुरेल 

शुभमन गिल की जगह मौका पाकर ध्रुव जुरेल से काफी उम्मीदें थीं. घरेलू क्रिकेट और ए टीम में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी एंट्री चर्चा में थी, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. यह मौका उनके करियर के लिए बड़ा था, जिसे उन्होंने गंवा दिया.

केएल राहुल 

टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल कई बार भारत को संकट से निकाल चुके हैं, लेकिन इस बार वह बेहद फीके दिखे. पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटना उनकी फॉर्म और टेक्नीकि कमजोरियों को उजागर करता है. दबाव में बड़ी पारी की जगह राहुल बार-बार छोटा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदायक है.

नीतीश कुमार रेड्डी 

ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हुए नीतीश रेड्डी अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सके. पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 0 रन. गेंदबाजी में भी उन्होंने 10 ओवर फेंके, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर का असर मैच बदल सकता है, लेकिन नीतीश का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा.



Source link

गुवाहाटी टेस्ट की हार के बाद गंभीर को लेकर लगे हाय-हाय के नारे, मगर सिराज ने जीत लिया दिल

गुवाहाटी टेस्ट की हार के बाद गंभीर को लेकर लगे हाय-हाय के नारे, मगर सिराज ने जीत लिया दिल



IND vs SA Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे दर्दनाक यादों में से एक बन चुकी है. यह सीरीज सिर्फ हार नहीं थी, बल्कि ऐसी शिकस्त थी जिसने भारतीय फैंस को हिला कर रख दिया. साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम 408 रन से हार गई, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है.

गुवाहाटी में फूट पड़ा फैंस का गुस्सा

इतनी बड़ी हार के बाद गुवाहाटी के मैदान में माहौल गरमा गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि दर्शक स्टैंड से भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के खिलाफ “हाय-हाय” के नारे लगा रहे थे. टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी मैदान में मौजूद थे, जिससे स्थिति और असहज हो गई.

सिराज ने जीता सबका दिल

इसी दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. सिराज ने फैंस की ओर देखकर मुंह पर उंगली रखते हुए उन्हें चुप रहने का इशारा किया. उनका यह जेस्चर साफ बता रहा था कि वह अपने हेड कोच के साथ खड़े हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और सिराज की हर तरफ तारीफ हो रही है.

गौतम गंभीर के कार्यकाल पर उठ रहे सवाल

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत मजबूत नहीं रहा है. अब तक भारत ने गंभीर की कोचिंग में 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 जीते, 10 हारे और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे. लगातार हारों के बाद आलोचकों का कहना है कि टीम को नई रणनीति और मजबूत प्लानिंग की जरूरत है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद गंभीर के कार्यकाल पर सवाल उठने लगे हैं. खासकर घरेलू मिट्टी पर क्लीन स्वीप मिलना भारतीय फैंस के लिए बिल्कुल अस्वीकार्य रहा.

अब आगे क्या?

टीम इंडिया अब अपनी अगली टेस्ट सीरीज 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले टीम मैनेजमेंट को अपनी खामियों को पहचानना होगा. चाहे बात बल्लेबाजी के ढहने की हो, गेंदबाजी में धार की कमी की हो या टीम संयोजन की. 





Source link

गौतम गंभीर मेरे कोई रिश्तेदार नहीं, दक्षिण अफ्रीका से हारने पर रविचंद्रन अश्विन का बयान

गौतम गंभीर मेरे कोई रिश्तेदार नहीं, दक्षिण अफ्रीका से हारने पर रविचंद्रन अश्विन का बयान



गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया को 408 रनों से शिकस्त मिली. इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज भी 0-2 से हार गई है, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. यह पिछले 13 महीनों में दूसरी बार है, जब भारतीय टीम के माथे पर अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने का दाग लगा है.

गुवाहाटी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में रनों की सबसे बड़ी हार भी मिली है. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद गौतम गंभीर को हेड कोच पद से हटाए जाने की मांग और प्रबल होने लगी है. यहां तक कि बारासपारा मैदान के बाद गौतम गंभीर को हटाए जाने के लिए नारे तक लगे. इस सबके बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर का बचाव किया है.

अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “हम जिम्मेदारी की बात पूछते हैं. यह आसान है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में बहुत सारा पैसा दांव पर होता है. बहुत सारे लोग जिम्मेदारी लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. मगर सच यह है कि कोच बल्ला लेकर मैदान में नहीं उतर सकता. वो सिर्फ अपना काम कर सकता है, वो है खिलाड़ियों को सलाह देना.”

गौतम गंभीर मेरे कोई रिश्तेदार नहीं…

रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर के समर्थन में आकर आगे कहा, “टीम को मैनेज करना आसान नहीं होता. हां, उन्हें भी दुख हुआ होगा, हमें यह समझना चाहिए. यह किसी का समर्थन करने वाली बात नहीं है, गंभीर मेरे कोई रिश्तेदार नहीं हैं. मैं भी 10 गलतियां गिनवा सकता हूं. हां, गलतियां होती हैं, किसी से भी हो सकती हैं.

गौतम गंभीर जबसे कोच बने हैं, तब से टीम इंडिया ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उसे 7 बार जीत और भारत 10 टेस्ट मैच हारा है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें क्या बोले चीफ सेलेक्टर



Source link

श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें

श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें



पिछले कई दिनों से श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका पर एक्शन की खबरें चर्चा में हैं. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में ट्राई सीरीज हटने की वजह से उन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एक्शन ले सकता है और उनकी कप्तानी छिन सकती है. इस बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर उपुल थरंगा ने सबकुछ साफ कर दिया है. 

उपुल थरंगा के मुताबिक, चरिथ असालंका के खराब प्रदर्शन और पाकिस्तान में जारी ट्राई-सीरीज से उनके जल्दी हटने के बावजूद ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिससे उनके भविष्य को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं. थरंगा ने बताया कि बीते हफ्ते पाकिस्तान से ट्राई सीरीज के बीच असालंका के वापस लौटने के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा शुरू नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका के पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान दासुन शनाका को दौरे का उपकप्तान जानबूझकर नियुक्त किया गया था, ताकि टीम को एक और विकल्प मिल सके. 

उपुल थरंगा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, “हमें इस सीरीज के बाद अपने सबसे अच्छे विकल्प पर सोचना होगा. वर्ल्ड कप इतना करीब होने के कारण हम बहुत बड़े बदलाव नहीं कर सकते हैं. सेलेक्टर्स को कोच से बात करने के बाद यह फैसला करना होगा कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है.”

उन्होंने आगे कहा, “चरिथ एक बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, जिनके पास काफी अनुभव है. मुझे यकीन है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. हमने देखा है कि वह मिडिल ऑर्डर में क्या कर सकते है, जहां कभी-कभी उन्होंने अकेले ही मैच जिताए हैं. वह हमारे वर्ल्ड कप प्लान में हैं.”

चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा, “चरिथ अभी भी हमारे कप्तान हैं. चरिथ की बीमारी की वजह से हमने दासुन को अपना स्टैंड-इन कैप्टन बनाया है. चरिथ अभी भी हमारे प्लान में कैप्टन हैं. हमने उन्हें बदलने का कोई फैसला नहीं किया है. हमने शुरू से ही इस वर्ल्ड कप में चरिथ को कप्तान बनाने का प्लान बनाया है. देखते हैं आगे क्या होता है. हमने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है. चरिथ टी20 में रन नहीं बना पाए हैं और बदकिस्मती से बीमारी की वजह से उन्हें घर लौटना पड़ा.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp