Not Rohit Sharma Or Shubman Gill ! This Star Player To Lead India In South Africa ODIs, Ruturaj Gaikwad Makes Comeback; Check Full Squad

Not Rohit Sharma Or Shubman Gill ! This Star Player To Lead India In South Africa ODIs, Ruturaj Gaikwad Makes Comeback; Check Full Squad


The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has announced India’s squad for the upcoming three-match ODI series against South Africa, starting on Sunday, November 30 in Ranchi.

The Indian side sees a shakeup as recently appointed ODI captain Shubman Gill got injured in the first Test against South Africa in Kolkata and vice-captain Shreyas Iyer is still recovering from an injury on India’s tour of Australia. In their absence, KL Rahul takes the reins of the side for the series, who last led India in 2023, when they beat South Africa 2-1 in an ODI series.

Meanwhile, the squad also sees the return of Ruturaj Gaikwad and Tilak Varma, who have been included in the team as India look to fill the void left by Shreyas Iyer in the middle order.

Add Zee News as a Preferred Source


Both Ruturaj and Tilak last made an ODI appearance for India during their tour of South Africa in 2023. Gaikwad most recently shone for India A with scores of 117, 68 and 25 not out as India A secured a 2-1 series win against South Africa A.

Meanwhile, senior stalwarts Rohit Sharma and Virat Kohli continue to bolster the top order, with Yashasvi Jaiswal being a prime candidate to open the batting alongside India’s former skipper.

ALSO READ: 4 Players Sunrisers Hyderabad Might Target At IPL 2026 Auction: Andre Russell, Ravi Bishnoi And…

 

Rishabh Pant Finds Place Squad, Axar Patel Misses Out

Attacking wicket-keeper batter Rishabh Pant has also been named in the side, as he remains in contention to play his first ODI for India since the Tour of Sri Lanka in 2024, where India lost the ODI series 2-0. Pant is one of three wicket-keeper batters in the squad alongside stand-in skipper KL Rahul and Dhruv Jurel.

However, Axar Patel misses out as Ravindra Jadeja, Washington Sundar and Nitish Kumar Reddy make up for the all-rounders. Reddy most recently featured for India A against South Africa A, before joining the side for the second Test in Guwahati.

Meanwhile, in the bowling department, Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj are rested as Harshit Rana, Prasidh Krishna, and Arshdeep Singh make up the pace attack.

Upon completing the three-match ODI series, India will gear up for a five-match T20I series against the Proteas as they prepare for the ICC Men’s T20 World Cup next year on home soil.

India’s ODI Squad For Series Against South Africa

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Tilak Varma, KL Rahul (C) (wk), Rishabh Pant (wk), Washington Sundar, Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Nitish Kumar Reddy, Harshit Rana, Ruturaj Gaikwad, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh, Dhruv Jurel

India’s ODI Fixtures Against South Africa

November 30: 1st ODI, Ranchi

December 3: 2nd ODI, Raipur

December 6: 3rd ODI, Visakhapatnam 



Source link

30 नवंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख और समय

30 नवंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख और समय



दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई है. मेहमान टीम ने कोलकाता में जीत के साथ भारत दौरे का आगाज किया था. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसके बाद 30 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीम का एलान कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के कप्तान होंगे. वहीं टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीकी टीम को लीड करेंगे. शुभमन गिल (चोटिल), श्रेयस अय्यर (चोटिल), जसप्रीत बुमराह (रेस्ट), मोहम्मद सिराज (रेस्ट) और अक्षर पटेल (रेस्ट) जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है.

जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

टेस्ट सीरीज की तरह वनडे सीरीज के सभी मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक सभी मुकाबलों को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. वनडे सीरीज के तीनों मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. पहला मैच रांची, दूसरा मैच रायपुर और तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडन मार्कराम, लुंगी नगिदी, रियान रिकेल्टन और प्रेनेलन सुब्रेयन.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम



Source link

फाइनल में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान ढेर, बने सिर्फ 125 रन, BAN के पास चैंपियन बनने का मौका

फाइनल में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान ढेर, बने सिर्फ 125 रन, BAN के पास चैंपियन बनने का मौका



एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में पाकिस्तान A टीम सिर्फ 125 रन बना पाई है. बांग्लादेश A के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान के सिर्फ 3 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के रिपोन मोंडल ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके. ये वही गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के सुपर ओवर में गेंदबाजी की थी. दूसरी ओर रकीबुल हुसैन ने भी पाकिस्तान के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाए रखी और 2 विकेट भी लिए.

फाइनल मैच की पहली गेंद पर विकेट

इस फाइनल मैच की पहली ही गेंद पर यासिर अली रन आउट हो गए थे. उसके 6 गेंद बाद ही मोहम्मद फैक भी बिना खाता खोले आउट हो गए, देखते ही देखते पाकिस्तान ने 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. भारत के खिलाफ जिस माज सदाकत ने 79 रनों की पारी खेली थी, उन्होंने थोड़ी देर एक छोर संभाले रखा और 23 रनों की पारी खेली. मगर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे.

देखते ही देखते 50 के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान के 4 विकेट गिर चुके थे. अराफत मिन्हास ने 25 रन और साद मसूद ने 38 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के बाकी 8 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी ओर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को सुपर ओवर में हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था.

फाइनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट रिपोन मोंडल ने लिए, उन्होंने पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. रकीबुल हसन ने 2 विकेट लिए. वहीं एमएम महरूब, जीशान आलम और अब्दुल सकलैन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का बड़ा दावा

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल



Source link

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों जगह नहीं, खूंखार मिस्ट्री स्पिनर भी बाहर

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों जगह नहीं, खूंखार मिस्ट्री स्पिनर भी बाहर



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ 30 दिसंबर से शुरू हो रही ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित कर दिया है. केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे. वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. उनके अलावा भी ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जिन्हें आगामी वनडे सीरीज (India Squad for South Africa ODI Series 2025) में मौका नहीं मिला है.

मोहम्मद शमी

पिछले कई महीनों से मोहम्मद शमी का नाम चर्चा में है, जिन्हें सीरीज दर सीरीज ड्रॉप होना पड़ा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद शमी टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. इसी बीच चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के फिटनेस वाले बयान पर भी खूब बवाल मचा है. शमी 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में बंगाल के लिए खेलते दिखेंगे, लेकिन टीम इंडिया के संदर्भ में उन्हें एक बार फिर निराशा हाथ लगी है.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती कह चुके हैं कि उनका गेंदबाजी एक्शन शायद टेस्ट फॉर्मेट के लिए अच्छा नहीं है. मगर टी20 मैचों में उनके प्रदर्शन को देख उम्मीद करना गलत नहीं कि सेलेक्टर्स उन्हें ODI टीम में भी मौका देंगे. वो 2024 में टी20 टीम में वापसी के बाद 23 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें भी ODI टीम में वापस आने का मौका नहीं मिला है.

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI स्क्काड का हिस्सा थे और तीनों मैच खेले थे. इन तीन मैचों की 2 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 75 रन बनाए और सीरीज में कुल 3 विकेट लिए थे. अचानक उनका ड्रॉप होना वाकई चौंकाने वाला फैसला है. हालांकि अक्षर टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को एशिया कप 2025 में चोट आई थी, जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे. दरअसल टीम इंडिया में वापसी के लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के स्क्वाड में जगह मिली है. संभव है कि इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट के बाद वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी.

संजू सैमसन

संजू सैमसन का टी20 मैचों में बदलता बल्लेबाजी क्रम, उनकी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह पर सवाल खड़े कर रहा है. दूसरी ओर दिसंबर 2023 के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल



Source link

100 रन पहले पारी डिक्लेयर कर दो…, रवि शास्त्री का ये टोटका गुवाहाटी में भारत को दिलाएगा जीत!

100 रन पहले पारी डिक्लेयर कर दो…, रवि शास्त्री का ये टोटका गुवाहाटी में भारत को दिलाएगा जीत!



टेस्ट मैच में प्रत्येक दिन 90 ओवर गेंदबाजी करना अनिवार्य होता है. इस नियम के हिसाब से गुवाहाटी में खेले जा रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच में अब तक 180 ओवर गेंदबाजी हो जानी चाहिए थी. मगर खराब रोशनी के कारण दो दिनों में अब तक 157.2 ओवर गेंदबाजी हो सकी है. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर समाप्त हुई थी. भारतीय टीम को अगर यह सीरीज एक-एक से ड्रॉ करवानी है, तो हर हालत में गुवाहाटी टेस्ट जीतना होगा. इसी बीच रवि शास्त्री ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि भारत को अपनी पहली पारी 400 के करीब स्कोर पर घोषित कर देनी चाहिए.

100 रन पहले पारी घोषित कर दो

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा, “भारतीय टीम को कल बड़ा फैसला लेना होगा. नई गेंद को सर्वाइव करने के बाद स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे और दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल करने को मजबूर करे. आपको कठिन फैसला लेना होगा, फिर चाहे आपको बिना लीड लिए ही पारी घोषित क्यों ना करना पड़े.”

रवि शास्त्री ने आगे कहा, “दूसरी पारी में उन्हें जल्द से जल्द समेटने का प्रयास करो, आपको यह रिस्क लेना होगा. आप इंतजार करते हुए 489 रन के स्कोर को पार करेंगे, तो इसमें बहुत समय चला जाएगा. भारत को 80, 90 या 100 रन पीछे पारी घोषित करनी पड़ सकती है.”

क्या काम करेगी ये रणनीति?

रवि शास्त्री द्वारा बताई गई रणनीति शायद ज्यादा कारगर ना रहे, क्योंकि तीसरे दिन पिच में क्रैक नहीं आते हैं तो चौथे दिन गेंद ज्यादा स्पिन नहीं होगी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरा फायदा उठा सकती है. यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि पिछले कुछ टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का चेजिंग रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. पिछले ही मैच में टीम इंडिया 124 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी.

यह भी पढ़ें:

डॉक्टर ने बताया स्मृति मंधाना के पिता को क्या बीमारी? अचानक तबीयत बिगड़ने से भारतीय क्रिकेटर की टली शादी



Source link

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का दावा

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का दावा



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. पहली पारी में मेहमान टीम ने 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इस बीच एबीपी लाइव से खास बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने एबीपी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट हार जाती है तो फिर गौतम गंभीर रेड बॉल फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नहीं रहेंगे. 

पिच को लेकर बासित अली ने एबीपी से बातचीत में कहा, “आप पहले स्पिन ट्रैक बनाकर न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट हारे. पिच ऐसी बननी चाहिए, जिसमें टेस्ट मैच का फैसला चार दिन में हो. यह गलत है. भारत में पहले ऐसी पिचें नहीं बनती थीं. पहले चौथे और पांचवें दिन गेंद ब्रेक होता था, लेकिन अब पहले घंटे से ही गेंद ब्रेक होने लगती है. इस तरह की पिच बनाने से पता चलता है कि गौतम गंभीर को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की जल्दी है. ऐसी पिचों पर टॉस काफी अहम होता है. ऐसी पिचों पर चौथी पारी में बैटिंग आसान नहीं होती है. पहले टेस्ट मैच में यही हुआ था.”

बासित अली ने यशस्वी जायसवाल को ट्रेविस हेड की तरह बैटिंग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गुवाहाटी टेस्ट में जायसवाल को वैसी बैटिंग करनी चाहिए, जैसी पर्थ में हेड ने की. तभी टीम इंडिया इस टेस्ट में वापसी करेगी और भारत सीरीज में बराबरी करेगा. 

पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर विकेट नहीं ले सके. जडेजा को 2 विकेट मिले, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं दिखे. इन दोनों को लेकर बासित अली ने कहा, “जडेजा उस पिच अच्छी गेंद करेगा और विकेट लेगा जहां गेंद ब्रेक करेगा. जहां गेंद कम ब्रेक होता है, वहां गेंद हवा में रखने वाला स्पिनर कामयाब होता है, जैसे कुलदीप यादव. मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका जब दूसरी पारी खेलेगा, तब जडेजा का रोल आपको असर आएगा. वहीं सुंदर कंटेनर है. सुंदर को जब बैट्समैन शॉट खेलना जाएगा, तभी उसे विकेट मिलेगा.”

बासित अली आगे कहते हैं, “अगर गौतम गंभीर यह वाला दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीत पाया तो वह टेस्ट क्रिकेट में कोच नहीं रहेगा. जिस तरह की बातें हो रही हैं, इससे यह साफ है कि गौतम गुवाहाटी टेस्ट हारने पर रेड बॉल क्रिकेट में कोच नहीं रहेंगे.”   



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp