‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का दावा

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का दावा



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. पहली पारी में मेहमान टीम ने 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इस बीच एबीपी लाइव से खास बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने एबीपी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट हार जाती है तो फिर गौतम गंभीर रेड बॉल फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नहीं रहेंगे. 

पिच को लेकर बासित अली ने एबीपी से बातचीत में कहा, “आप पहले स्पिन ट्रैक बनाकर न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट हारे. पिच ऐसी बननी चाहिए, जिसमें टेस्ट मैच का फैसला चार दिन में हो. यह गलत है. भारत में पहले ऐसी पिचें नहीं बनती थीं. पहले चौथे और पांचवें दिन गेंद ब्रेक होता था, लेकिन अब पहले घंटे से ही गेंद ब्रेक होने लगती है. इस तरह की पिच बनाने से पता चलता है कि गौतम गंभीर को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की जल्दी है. ऐसी पिचों पर टॉस काफी अहम होता है. ऐसी पिचों पर चौथी पारी में बैटिंग आसान नहीं होती है. पहले टेस्ट मैच में यही हुआ था.”

बासित अली ने यशस्वी जायसवाल को ट्रेविस हेड की तरह बैटिंग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गुवाहाटी टेस्ट में जायसवाल को वैसी बैटिंग करनी चाहिए, जैसी पर्थ में हेड ने की. तभी टीम इंडिया इस टेस्ट में वापसी करेगी और भारत सीरीज में बराबरी करेगा. 

पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर विकेट नहीं ले सके. जडेजा को 2 विकेट मिले, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं दिखे. इन दोनों को लेकर बासित अली ने कहा, “जडेजा उस पिच अच्छी गेंद करेगा और विकेट लेगा जहां गेंद ब्रेक करेगा. जहां गेंद कम ब्रेक होता है, वहां गेंद हवा में रखने वाला स्पिनर कामयाब होता है, जैसे कुलदीप यादव. मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका जब दूसरी पारी खेलेगा, तब जडेजा का रोल आपको असर आएगा. वहीं सुंदर कंटेनर है. सुंदर को जब बैट्समैन शॉट खेलना जाएगा, तभी उसे विकेट मिलेगा.”

बासित अली आगे कहते हैं, “अगर गौतम गंभीर यह वाला दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीत पाया तो वह टेस्ट क्रिकेट में कोच नहीं रहेगा. जिस तरह की बातें हो रही हैं, इससे यह साफ है कि गौतम गुवाहाटी टेस्ट हारने पर रेड बॉल क्रिकेट में कोच नहीं रहेंगे.”   



Source link

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल



भारत ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रविवार को कोलंबो में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की और नेपाल को केवल 114 रन बनाने दिए. जवाब में टीम इंडिया ने 12 ओवर में लक्ष्य को चेज करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की. फुला सारन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, उनके बल्ले से 44 रन निकले.

फाइनल मैच में भारतीय टीम का इतना वर्चस्व रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री लगा पाई. बीते शनिवार टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, वहीं नेपाल ने पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में प्रवेश पाया था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की. एक तरफ भारत चैंपियन बना है, दूसरी ओर श्रीलंका ग्रुप चरण में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाया.

ब्लाइंड क्रिकेट के नियम बेहद अनोखे होते हैं, क्योंकि इसके मैच प्लास्टिक की सफेद गेंद से खेले जाते हैं. इस गेंद के अंदर मेटल से बने गोलाकार बेयरिंग भरे होता हैं. इससे जब गेंद लुढ़कती हुई बल्लेबाज के पास जाती है तो खड़खड़ाहट की आवाज से उसे शॉट लगाने में मदद मिलती है. बॉल फेंकने से पहले गेंदबाज, बल्लेबाज से पूछता है कि क्या वह खेलने के लिए तैयार है. वहीं बॉल फेंकने से पहले गेंदबाज को चिल्लाकर ‘प्ले’ बोलना होता है.

पाकिस्तान की मेहरीन अली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट में 600 से अधिक रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंद में 230 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 130 रनों की पारी खेली थी.

करीब 3 सप्ताह पहले ही भारतीय टीम ने महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था. अब उसके कुछ ही दिनों बाद ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भारत की महिलाओं ने परचम लहरा दिया है.

यह भी पढ़ें:

डॉक्टर ने बताया स्मृति मंधाना के पिता को क्या बीमारी? अचानक तबीयत बिगड़ने से भारतीय क्रिकेटर की टली शादी



Source link

केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान

केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान



केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है.

ऋषभ पंत को भी टीम में मिली जगह 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली हैं. चयन समिति ने केएल राहुल को तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है. हालांकि, ऋषभ पंत भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

सिराज और बुमराह को टीम में नहीं मिली जगह 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में कप्तान केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में स्पिन के तीन विकल्प हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तेज गेंदबाजी के तीन ऑप्शन हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम





Source link

डॉक्टर ने बताया स्मृति मंधाना के पिता को क्या बीमारी? इस वजह से टली भारतीय क्रिकेटर की शादी

डॉक्टर ने बताया स्मृति मंधाना के पिता को क्या बीमारी? इस वजह से टली भारतीय क्रिकेटर की शादी



स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी शादी टल गई है. अब डॉक्टर ने स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत पर हेल्थ अपडेट दिया है. श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण होने के बाद उन्हें सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है, और कुछ समय उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा सकता है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि शायद शारीरिक या मानसिक तनाव से उनकी तबीयत बिगड़ी हो.

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को रात करीब 11:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द होने पर हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हुए थे. उन्हें जांच के लिए तुरंत सांगली के सर्वहित अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं, अगर ऐसा होता है तो हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. इस कारण उन्हें कुछ समय डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.

नमन शाह ने आगे बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहन थानेदार ने श्रीनिवास की जांच की है और इकोकार्डियोग्राम में कोई नई चीज सामने नहीं आई है. उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत पड़ सकती है और साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एंजियोग्राफी की जरूरत भी पड़ सकती है. एंजियोग्राफी का अर्थ, रक्त वाहिकाओं की एक्स-रे जांच से होता है.

अभी श्रीनिवास मंधाना का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. डॉक्टर नमन शाह ने आगे खुलासा किया कि उनकी यह हालत शारीरिक या मानसिक तनाव की वजह से हो सकती है.

बताते चलें कि पिता की तबीयर बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना ने अपनी शादी फिलहाल टाल दी है. आज यानी 23 नवंबर को उनकी शादी पलाश मुच्छल से होने वाली थी.



Source link

घर पे खेल रहे हो क्या, पंत को दूसरे टेस्ट में आया भयंकर गुस्सा, सबके सामने कुलदीप की लगाई क्लास

घर पे खेल रहे हो क्या, पंत को दूसरे टेस्ट में आया भयंकर गुस्सा, सबके सामने कुलदीप की लगाई क्लास



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. पंत मैदान पर मजाक करते रहते हैं, लेकिन बहुत कम बार गुस्सा करते हुए देखे जाते हैं. गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन उन्हें कुलदीप यादव पर भड़ास निकालते देखा गया, जो ओवर शुरू करने में देरी कर रहे थे. बताते चलें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए हैं. सेनुरन मुथुस्वामी ने 109 रन और मार्को जानसेन ने 93 रनों की पारी खेली.

ऋषभ पंत को आया गुस्सा

दूसरे दिन के खेल के दौरान ऋषभ पंत की बातें स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गई थीं. उन्होंने कुलदीप यादव पर गुस्सा करते हुए कहा, “यार 30 सेकेंड का टाइमर है. घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी. यार कुलदीप दोनों बार वॉर्निंग ले ली. पूरा एक ओवर थोड़ी ना चाहिए. मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को. फील्ड मुझे करने दे, तू टप्पा डालने का देख. बाकी हो जाएगा काम. भाई कल पूरे दिन मेहनत की है यार, छोड़ेंगे नहीं.”

दक्षिण अफ्रीका ने बना दिए 489

दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन बढ़िया शुरुआत की थी और पहले दोनों सेशन में सिर्फ 2 ही विकेट गंवाए थे. वहीं तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने बढ़िया वापसी करते हुए 246 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट ले लिए थे. मगर आखिरी 4 विकेटों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए स्कोरबोर्ड पर 243 रन लगा दिए, जिससे टीम 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. सेनुरन मुथुस्वामी ने 109 रन और मार्को जानसेन ने 93 रन बनाए. बताते चलें कि ये गुवाहाटी के बारासपारा मैदान में सबसे पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना-पलाश की टली शादी, खुशियों के बीच गम की दस्तक, जानें क्यों पिता को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती





Source link

स्मृति मंधाना-पलाश की टली शादी, खुशियों के बीच गम की दस्तक, पिता को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

स्मृति मंधाना-पलाश की टली शादी, खुशियों के बीच गम की दस्तक, पिता को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती



भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की तारीख बढ़ गई है. अचानक पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति मंधाना और पलाच मुच्छल की शादी (Smriti Mandhana and Palash Muchhal Wedding) आज यानी 23 नवंबर को नहीं हो पाएगी. मंधाना के एक परिवार के सदस्य ने पुष्टि करके बताया कि भारतीय क्रिकेटर की शादी टल गई है.

शादी से पहले अन्य रस्में धूम-धाम से मनाई जा रही थीं. उनके वीडियो ने भी इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ था. इसी बीच खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. बीते शनिवार हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई थीं, वहीं आज यानी 23 नवंबर की दोपहर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे. उनका यह शादी समारोह महाराष्ट्र के सांगली में होने वाला था, लेकिन अचानक खुशियों के बीच उनके घर गम ने दस्तक दे दी.

एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार स्मृति मंधाना के मैनेजर ने बताया कि मंधाना अपने पिता के बहुत करीब हैं. इसलिए भारतीय क्रिकेटर ने कहा है कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते, तब तक के लिए शादी नहीं करेंगी.

आपको याद दिला दें कि करीब 3 सप्ताह पहले भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराया था. भारत की उस ऐतिहासिक जीत में स्मृति मंधाना ने बहुत अहम रोल निभाया था. मंधाना ने पूरे वर्ल्ड कप में 9 मैच खेलकर 434 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप में उनका औसत 54.25 का रहा. हालांकि वो ODI वर्ल्ड कप इतिहास में 1000 रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 7 रन दूर रह गई थीं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने लिया बड़ा फैसला, जयपुर में नहीं खेलेंगे होम मैच! जानें नए वेन्यू का अपडेट

IND vs SA: कुलदीप-सिराज का ‘शतक’, गुवाहाटी में भारतीय गेंदबाज बेहाल, दक्षिण अफ्रीका ने बना डाले 489



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp