टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान

टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे टीम के कप्तान उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2-3 महीनों के लिए बाहर हो गए हैं, अब कप्तान शुभमन गिल भी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर बैठने वाले हैं. गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी.

शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा है. अब डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने गिल को कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी. बताते चलें कि गिल की अगले सप्ताह दोबारा जांच होगी, तब उनके खेलने पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. बहुत जल्द गुवाहाटी में सेलेक्टर्स बैठक कर सकते हैं, जिसमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के नाम पर भी चर्चा संभव है.

ऋषभ पंत फिलहाल ODI टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मैनेजमेंट इस फॉर्मेट में अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकता है. संभव है कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल करने का प्रयास किया जा सकता है.

भारतीय टीम के मौजूदा बैटिंग ऑर्डर में कई सारे दायें हाथ के बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को नंबर-4  के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा



Source link

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलास

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलास



श्रेयस अय्यर लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रह सकते हैं. एक ताजा रिपोर्ट अनुसार अय्यर को ज्यादा वर्कआउट से बचने की सलाह दी गई है. इंडिया टुडे अनुसार अय्यर को ठीक होने में कम से कम 2 महीने का समय लग सकता है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी, जब एक कैच पकड़ते समय वो छाती के बल जमीन पर गिर पड़े थे. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

कुछ दिन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में ही श्रेयस अय्यर का इलाज चला था, लेकिन वो अब भारत वापस लौट चुके हैं. लोकप्रिय स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने उनका यूएसजी स्कैन किया था. जांच रिपोर्ट में पता चला कि अय्यर बहुत अच्छी रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय चाहिए.

2-3 महीनों में होंगे फिट!

उन्हें रोजमर्रा के काम करने की अनुमति मिल गई है और साथ-साथ हल्का व्यायाम करने की सलाह भी दी गई है. डॉक्टरों ने उन्हें खास सलाह दी है कि पेट पर जोर पड़ने वाला कोई काम ना करें. अगले सप्ताह उनकी एक और स्कैन जांच होगी, और 2 महीने की रिकवरी के बाद वो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलितेशब की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे.

इसका मतलब कोई क्रिकेट मैच खेलने के लिए उन्हें कम से कम 3 महीने का समय लग सकता है. वो ना केवल दक्षिण अफ्रीका बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को भी मिस कर सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज 11 जनवरी-18 जनवरी तक खेली जाएगी.

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ही श्रेयस अय्यर को ODI टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. यह भी देखने योग्य बात होगी कि श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट होकर IPL 2026 में खेल पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: ‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश…’, ABP से बोले बासित अली



Source link

कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर अपडेट

कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर अपडेट



भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. 

ऋषभ पंत अगस्त 2024 से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पर अब खबर आई है कि वह न सिर्फ वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि उनको कप्तान भी बनाया जाएगा. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. गिल की गर्दन में इंजरी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हुए थे. 

पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था. तब से उन्हें 50 ओवर और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर रखा गया है, और केएल राहुल को वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद के रूप में चुना गया है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि केएल राहुल भी गिल और अय्यर के न रहने पर कप्तान बनाए जा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए थे. ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में अय्यर ही कप्तान बनते, लेकिन वह चोटिल हैं. श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसी कारण पंत को कप्तानी सौंपे जाने की खबर आई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. 

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम



Source link

IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी! ये 3 खिलाड़ी भी इस सीजन के बाद ले लेंगे संन्यास?

IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी! ये 3 खिलाड़ी भी इस सीजन के बाद ले लेंगे संन्यास?



IPL 2026 का विषय खूब चर्चा में है, क्योंकि 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होने वाला है. नीलामी में इस बार कई दिग्गज खिलाड़ी दिख सकते हैं, क्योंकि आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे महान खिलाड़ी रिलीज हो गए हैं. ऑक्शन में रिलीज हो चुके खिलाड़ियों पर तो सबकी नजर रहेगी ही, साथ ही रिटेन हुए ऐसे भी कुछ क्रिकेटर हैं जो IPL 2026 में आखिरी बार खेलते दिख सकते हैं. यहां उन खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए, जो आईपीएल 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

1. एमएस धोनी

लिस्ट में सबसे पहला नाम एमएस धोनी का ही है. जब भी आईपीएल का नया सीजन आने वाला होता है, तब धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ने लगती हैं. मगर धोनी हर बार रिटायरमेंट की अफवाहों पर विराम लगा देते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ पुष्टि कर चुके हैं कि धोनी IPL 2026 में खेलेंगे. धोनी की घुटनों की समस्या किसी से छुपी नहीं है, वहीं संजू सैमसन को उनके उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स से CSK में आ गए हैं.

2. ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा को गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के लिए रिटेन किया है. पिछले कुछ सीजन में उनकी फॉर्म बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए थे और इकॉनमी रेट 11.80 का रहा था. पिछले सीजन वो फिटनेस संबंधी समस्याओं का भी शिकार बने थे. अगर ईशांत 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायर हो जाते हैं तो यह कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा.

3. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे, लेकिन उनके अंडर KKR टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही. अब कप्तानी का विकल्प खुला रखने के लिए केकेआर ने IPL 2026 के लिए भी उन्हें रिटेन कर लिया है. मेगा ऑक्शन में रहाणे को कोई खरीदार नहीं मिल रहा था, लेकिन केकेआर ने उनपर दांव खेलते हुए बोली लगाई थी. रहाणे ने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 390 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 148 का रहा. मगर समस्या यह है कि KKR के अलावा कोई अन्य टीम रहाणे में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: ‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश…’, ABP से बोले बासित अली



Source link

‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिले, क्योंकि सूर्यवंशी और प्रियांश’, ABP से बोले बासित अली

‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिले, क्योंकि सूर्यवंशी और प्रियांश’, ABP से बोले बासित अली



शुभमन गिल को वनडे में भारत की कप्तानी, इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार, हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में न खेलने की खबर और भारत-दक्षिण अफ्रीका के गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की. यहां आप बासित अली का पूरा इंटरव्यू पढ़ सकते हैं. 

‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए’

इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत सुपर ओवर में हारा था. सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को नहीं भेजा गया. ऐसे में भारत की हार पर सवाल पूछने पर बासित अली ने कहा, “मेरे हिसाब से इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश से ओपनिंग नहीं कराई गई, जबकि दोनों सबसे बड़े हिटर थे. यही भारत की हार का सबसे बड़ा कारण था. वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे. मैनेजमेंट और कप्तान जितेश शर्मा ने बड़ी गलती की और इसी वजह से भारत फाइनल में नहीं क्वालीफाई कर सका.”

अब भारतीय खिलाड़ी हाथ मिला रहे हैं- बासिल अली 

2025 एशिया कप और 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर बासित अली ने कहा, “क्रिकेट में हाथ मिलाने का कोई नियम नहीं है. लेकिन जो भारतीय खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग में पाकिस्तान से नहीं खेलने और बॉयकॉट की बात कर रहे थे, वही अब पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ मिला रहे हैं.” यहां बासित अली हरभजन सिंह के आबू धाबी टी10 लीग के दौरान शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे.

उन्होंने आगे कहा, “भले ही एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया गया, लेकिन आने वाले समय हाथ मिलाए जाएंगे. थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन एक बार फिर हाथ मिल जाएंगे. क्योंकि भारत और पाकिस्तान दो ऐसे मुल्क हैं, जो एकदूसरे के बिना नहीं रह सकते.”

शुभमन गिल को जल्दबाजी में कप्तान बनाया गया, गंभीर नहीं चाहता था कि रोहित कैप्टन रहे- बासित अली 

रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी लेकर शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर बासित अली ने कहा, “शुभमन गिल को जल्दबाजी में कप्तान बनाया गया और यह पसंद न पसंद पर फैसला हुआ है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को ही कप्तान रहने देना चाहिए था. मेरे हिसाब से रोहित के साथ गलत हुआ. रोहित एक बड़ा खिलाड़ी है, और उसने अपनी कप्तानी से और बैटिंग से दुनियाभर में मैच जिताए हैं. रोहित ने अपनी बैटिंग का सबूत आखिरी मैच में शतक से दिया है. मुझे लगता है कि गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि रोहित कप्तान बने.”

जायसवाल को ट्रेविस हेड जैसा खेलना चाहिए- बासित अली

आप न्यूजीलैंड से स्पिन ट्रैक पर 3 टेस्ट मैच हारे. पाकिस्तान में भी यही होता है कि बांग्लादेश आती है तो सीमिंग विकेट बनाए जाते हैं. मेरे हिसाब से टेस्ट में पिच ऐसी होनी चाहिए, जिसमें 4 दिन में टेस्ट खत्म हो. कोलकाता की पिच को लेकर उन्होंने कहा, “भारत में पहले ऐसी पिच नहीं बनती थीं. पहले भारत में ऐसी पिच बनती थीं कि चौथे और पांचवें दिन गेंद ब्रेक होता था, लेकिन अब पहले दिन से गेंद ब्रेक होता है. इससे पता चलता है कि गौतम गंभीर को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की जल्दी है.”

गुवाहाटी टेस्ट को लेकर बासित अली ने कहा, “ऐसी पिचें चौथी पारी में आसान नहीं होती हैं. इसमें टॉस बहुत अहम होता है. पहले टेस्ट में भी यही हुआ था. आज भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट गिरा दिए हैं, लेकिन कल भारत को लंच से पहले-पहले दक्षिण अफ्रीका को आउट करना होगा. फिर यशस्वी जायसवाल को ट्रेविस हेड जैसी बैटिंग करनी होगी. अभी मैच भारत के कंट्रोल में है. भारत यह मैच जीतेगा और सीरीज बराबर करेगा.”

अगर भारत हारा तो गौतम गंभीर टेस्ट में कोच नहीं रहेंगे- बासित अली 

इस इंटरव्यू में पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने यह भी कहा कि अगर भारत गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट हार गया तो फिर गौतम गंभीर टेस्ट क्रिकेट में कोच नहीं रहेगा. जिस तरह की बातें हो रही हैं, इससे यह साफ है कि गौतम गुवाहाटी टेस्ट हारने पर रेड बॉल क्रिकेट में कोच नहीं रहेंगे.



Source link

IPL 2026 से पहले दिल्ली के कप्तान बने नितीश राणा, पहली बार मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले दिल्ली के कप्तान बने नितीश राणा, पहली बार मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी



नितीश राणा दिल्ली टीम के कप्तान बन गए हैं. नितीश, 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. दिल्ली को झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट और त्रिपुरा के साथ एलीट ग्रुप D में रखा गया है. दिल्ली के सारे मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. दिल्ली अब तक सिर्फ एक बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता बनी है. उसने प्रदीप सांगवान की कप्तानी में 2017-18 सीजन का खिताब जीता था.

नितीश राणा पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब दिल्ली टीम में वापसी करने जा रहे हैं. ये पहली बार होगा जब नितीश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी की है. बता दें कि वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले चरण में कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे. बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी नितीश राणा ने दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन कर लिया है. दिल्ली ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करके अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

उन्होंने इससे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस की कप्तानी की थी. अपनी कप्तानी में उन्होंने वेस्ट दिल्ली लायंस टीम को चैंपियन बनाया था. यह भी गौर करने वाला विषय है कि स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली स्क्वाड से बाहर रखा गया है. राठी की DPL 2025 के क्वालीफायर मैच के दौरान नितीश राणा से बहस भी हो गई थी.

ईशांत शर्मा भी इस टीम में नहीं हैं, उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वो चोट से कितनी जल्दी रिकवर कर पाते हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से इंडिया A बाहर हो गई है, इसलिए सुयश शर्मा और प्रियांश आर्या भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हो गए हैं.

दिल्ली का स्क्वाड: नितीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्या, सार्थक रंजन, आयुष बदोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा और वैभव कांडपाल

यह भी पढ़ें:

पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp