एशेज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, देखें

एशेज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, देखें



इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज हो गया है. पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड 31-31 वर्ष के हैं. पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था.

स्टीव स्मिथ पर्थ में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम में उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया है. ट्रेविस हेड, कैमरून हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं.

इस मुकाबले के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट हासिल किए. वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं.

दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मुकाबले में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बना चुका है.

बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेहमान इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.



Source link

‘मुझे ट्रोल किया गया और फिर मांगी माफी’, किस खिलाड़ी को लेकर आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा

‘मुझे ट्रोल किया गया और फिर मांगी माफी’, किस खिलाड़ी को लेकर आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा



क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बार उन्हें ट्रोल किया था. चोपड़ा ने बताया कि 2016 में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान जब उन्होंने मोईन अली के बारे में अपनी राय रखी थी, तब उन्हें ट्रोल किया गया था.

आकाश चोपड़ा ने उस वक्त कमेंट्री करते हुए मोईन अली की बल्लेबाजी में एक खामी की ओर इशारा किया था, जो पूर्व इंग्लैंड स्टार को पसंद नहीं आई थी. भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने शतक लगाया और फिर सोशल मीडिया पर आकाश चोपड़ा को ट्रोल किया.

आकाश चोपड़ा ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, “एक साथी क्रिकेटर ने मुझे ट्रोल किया. अगर प्रशंसक आपको ट्रोल कर रहे हैं, तो आपको इसकी आदत हो जाती है. यह तब हुआ जब मैं क्रिकइन्फो के लिए काम कर रहा था और कुछ विश्लेषण करते हुए, मैंने शॉर्ट बॉल खेलने में मोइन अली को होने वाली समस्याओं के बारे में बात की. हमने एक डेमो बनाया जिसमें दिखाया गया कि वह शॉर्ट बॉल क्यों नहीं खेल सकते. यह चेन्नई टेस्ट के दौरान हुआ था और उन्होंने उस मैच में बाद में शतक बनाया था.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “उसी शाम उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मेरे आंकड़े पोस्ट किए. वह स्पष्ट रूप से नाराज़ थे. चूंकि वह एक साथी क्रिकेटर थे, इसलिए मैंने उन्हें जवाब दिया कि कम से कम आपको मेरे विश्लेषण से कोई समस्या नहीं है. आपको मेरे आंकड़ों से समस्या है, मैं सहमत हूं, लेकिन आपको मेरे विश्लेषण में कोई गलती नहीं मिली क्योंकि अब यह मेरा काम है.”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ने कहा, “दिलचस्प बात यह है कि अगली सुबह इशांत शर्मा गेंदबाज़ी कर रहे थे और भारत ने डीप में तीन फ़ील्डर तैनात कर दिए थे. शुरुआत से ही बाउंसर फेंके गए. उन्होंने चौका लगाया और फिर आउट हो गए. मुझे लगा कि मेरी बात मान ली गई लेकिन ज़ाहिर है, मैं मोईन के पास जाकर यह नहीं कह सकता था कि देखो मेरा विश्लेषण सही था. हालाँकि, बाद में उन्होंने माफ़ी माँगी. 

 



Source link

गंभीर के बयान पर भड़के डिविलियर्स – बोले, “खिलाड़ियों को बना रहे हैं बलि का बकरा”

गंभीर के बयान पर भड़के डिविलियर्स – बोले, “खिलाड़ियों को बना रहे हैं बलि का बकरा”



IND vs SA Test Series: कोलकाता टेस्ट में मिली 30 रन की हार ने टीम इंडिया और उसके मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मैच खत्म होने के बाद पिच, टीम चयन और खिलाड़ियों की तकनीक को लेकर चल रही बहस अचानक गर्म हो गई है. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि बल्लेबाज रक्षात्मक खेल दिखाते तो नतीजा अलग हो सकता था. हालांकि गंभीर का यह बयान अब भारी पड़ता दिख रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने इस टिप्पणी को सीधा-सीधा खिलाड़ियों पर ठीकरा फोड़ने जैसा बताया है.

गंभीर के कमेंट से भड़के एबी डिविलियर्स

भारत की हार के बाद गंभीर ने ईडन गार्डन्स की पिच का बचाव किया था और बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाए थे. इसी पर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,  “मेरी पलक झपकते ही टेस्ट मैच खत्म हो गया. गंभीर कह रहे हैं कि पिच वैसी थी जैसी वे चाहते थे. यह काफी अजीब टिप्पणी है. इससे लगता है कि वह खिलाड़ियों पर तंज कस रहे हैं कि हमने ऐसी पिच बनवाई तो प्रदर्शन क्यों नहीं किया?” डिविलियर्स ने साफ कहा कि गंभीर खिलाड़ियों को ‘बलि का बकरा’ बना रहे हैं, जबकि जिम्मेदारी कोचिंग स्टाफ की भी उतनी ही होती है.

“भारत घर में कमजोर क्यों पड़ रहा है?”

डिविलियर्स ने भारत की घरेलू टेस्ट परफॉर्मेंस पर भी बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “पिछले तीन से पांच साल में चीजें बदल रही हैं. विरोधी टीमें अब पहले से ज्यादा तैयारी के साथ आती हैं. भारत जैसी टीम अपने घर में चार टेस्ट हारे, यह चिंता की बात है.”

गौरतलब है कि भारत ने 2012 के बाद 12 साल तक किसी भी टीम को घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी, लेकिन गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद 8 में से 4 टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली है. इसमें न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप भी शामिल है, जिसने सभी को चौंका दिया था.

पिच या बल्लेबाज, कहां चूक हुई?

पहले टेस्ट में ईडन गार्डन्स की पिच ने शुरुआत से ही बल्लेबाजों को परेशान किया था. असमान उछाल और अतिरिक्त टर्न की वजह से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिली. दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर ने अकेले 8 विकेट लेकर भारत की हार की नींव रखी. भारतीय टीम सिर्फ 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ढह गई.

गुवाहाटी टेस्ट में दबाव गंभीर पर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. अगर भारत यह मैच भी हारता है, तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कोच गंभीर पर ही उठेगा. 



Source link

पाकिस्तान में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने 67 रनों से जीता टी20 मैच; कप्तान सिकंदर रजा चमके

पाकिस्तान में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने 67 रनों से जीता टी20 मैच; कप्तान सिकंदर रजा चमके



पाकिस्तान में चल रही ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर चौंका दिया है. यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच था, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 95 रनों पर ढेर हो गई. 47 रन की पारी खेलने और एक विकेट लेने वाले प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए कप्तान सिकंदर रजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे 5 विकेट से हार गई थी. इस बार जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर क्षेत्र में श्रीलंका को धराशाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने 49 रनों की पारी खेली, दूसरी ओर कप्तान सिकंदर रजा ने 32 गेंद में 47 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे 175-180 तक का स्कोर बना सकती थी, लेकिन आखिरी 3 ओवरों में जिम्बाब्वे सिर्फ 21 रन बना सकी और इसी दौरान लगातार अंतराल में 3 विकेट गंवा दिए.

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का हाल इतना बुरा रहा कि 29 के स्कोर तक 4 विकेट और आधी टीम 52 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. चरिथ असालंका की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे दासुन शनाका ने 25 गेंद में 34 रन बनाए, वहीं भानुका राजपक्षा ने 11 रन बनाए. इन 2 बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा नहीं छूओ पाया. हालांकि श्रीलंका को पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के मामले में शायद अधिक नुकसान ना हो, क्योंकि उसने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की.

ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे पहले स्थान पर आ गई है, जिसके 2 अंक हैं और नेट रन-रेट +1.471 का है. दूसरी ओर पाकिस्तान के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट +0.460 का है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय



Source link

IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़

IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़



IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे सूरमा इस बार के ऑक्शन में आ सकते हैं. स्लॉट सिर्फ 77 ही बचे हैं, लेकिन ऑक्शन का पूल नए और दिग्गज खिलाड़ियों के टैलेंट से भरा होगा. पिछले साल खिलाड़ियों पर लगी बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे, ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रूपते में खरीदा था. जानिए इस बार वो कौन सा खिलाड़ी है, जो 30 करोड़ की बोली लगने की काबिलियत भी रखता है.

आंद्रे रसेल पर लगेगी सबसे ऊंची बोली?

आंद्रे रसेल जिस कद के खिलाड़ी हैं, उस संदर्भ में कोलकाता नाइट राइडर्स का रसेल को रिलीज करना काफी चौंकाने वाला फैसला है. उन्हें 574 टी20 मैचों का अनुभव है, 10 हजार रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 551 रन दूर हैं और टी20 क्रिकेट में 497 विकेट भी ले चुके हैं. रसेल ने 140 IPL मैच खेलकर 2651 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 123 विकेट भी लिए हैं. आईपीएल 2025 में रसेल ने केकेआर के लिए 13 मैचों में 167 रन बनाए और 8 विकेट लिए.

रसेल पिछले कुछ सीजन में KKR के लिए मैच फिनिशर का रोल अदा करते रहे हैं. अधिकांश मौकों पर छठे या उससे निचले क्रम पर बेल्लेबाजी करने आए हैं, इसलिए पिछले 2 सीजन में उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 185 और 164 का रहा है.

टोटल पैकेज हैं आंद्रे रसेल

KKR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी एक हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है, जो नियमित रूप से 3-4 ओवर गेंदबाजी भी कर सके. CSK के पास शिवम दुबे हैं, लेकिन दुबे गेंदबाजी में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं. रसेल समय-समय पर टीम को विकेट लेकर दे सकते हैं, फिनिशर का रोल अदा करके बड़े-बड़े छक्के भी लगा सकते हैं, अच्छे फील्डरों में भी गिने जाते हैं और खूब सारा अनुभव है. देखा जाए तो रसेल टोटल पैकेज हैं और CSK जैसे बड़े पर्स वाली टीम उन्हें जरूर खरीदना चाहेगी. KKR भी उन्हें वापस खरीद सकती है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp