IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़

IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़



IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे सूरमा इस बार के ऑक्शन में आ सकते हैं. स्लॉट सिर्फ 77 ही बचे हैं, लेकिन ऑक्शन का पूल नए और दिग्गज खिलाड़ियों के टैलेंट से भरा होगा. पिछले साल खिलाड़ियों पर लगी बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे, ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रूपते में खरीदा था. जानिए इस बार वो कौन सा खिलाड़ी है, जो 30 करोड़ की बोली लगने की काबिलियत भी रखता है.

आंद्रे रसेल पर लगेगी सबसे ऊंची बोली?

आंद्रे रसेल जिस कद के खिलाड़ी हैं, उस संदर्भ में कोलकाता नाइट राइडर्स का रसेल को रिलीज करना काफी चौंकाने वाला फैसला है. उन्हें 574 टी20 मैचों का अनुभव है, 10 हजार रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 551 रन दूर हैं और टी20 क्रिकेट में 497 विकेट भी ले चुके हैं. रसेल ने 140 IPL मैच खेलकर 2651 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 123 विकेट भी लिए हैं. आईपीएल 2025 में रसेल ने केकेआर के लिए 13 मैचों में 167 रन बनाए और 8 विकेट लिए.

रसेल पिछले कुछ सीजन में KKR के लिए मैच फिनिशर का रोल अदा करते रहे हैं. अधिकांश मौकों पर छठे या उससे निचले क्रम पर बेल्लेबाजी करने आए हैं, इसलिए पिछले 2 सीजन में उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 185 और 164 का रहा है.

टोटल पैकेज हैं आंद्रे रसेल

KKR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी एक हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है, जो नियमित रूप से 3-4 ओवर गेंदबाजी भी कर सके. CSK के पास शिवम दुबे हैं, लेकिन दुबे गेंदबाजी में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं. रसेल समय-समय पर टीम को विकेट लेकर दे सकते हैं, फिनिशर का रोल अदा करके बड़े-बड़े छक्के भी लगा सकते हैं, अच्छे फील्डरों में भी गिने जाते हैं और खूब सारा अनुभव है. देखा जाए तो रसेल टोटल पैकेज हैं और CSK जैसे बड़े पर्स वाली टीम उन्हें जरूर खरीदना चाहेगी. KKR भी उन्हें वापस खरीद सकती है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय



Source link

Ashes 2025–26 1st Test Live Streaming: How To Watch Australia VS England In India

Ashes 2025–26 1st Test Live Streaming: How To Watch Australia VS England In India


The 2025–26 Ashes series is all set to begin on Friday, 21 November, with Perth hosting the opening Test at the Optus Stadium. As Australia and England prepare to renew their iconic rivalry, both teams will be eager to start the campaign on a winning note. However, Australia enter the match as slight favourites.

Steve Smith will captain the hosts in the first Test as he steps in for the injured Pat Cummins. The Australian fast bowling group will also be without Josh Hazlewood, making this the first time since 2022 that the side will play a home Test without both Cummins and Hazlewood. Brendan Doggett is set to make his debut in Perth, while opener Jake Weatherald is expected to address Australia’s issues at the top of the order.

Amid the absence of a few senior players, the return of Cameron Green offers Australia a timely boost.

Add Zee News as a Preferred Source


ALSO READ – Meet 9 Players That Can Fetch Big Bucks By RCB, CSK, MI, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH In IPL 2026 Auction – Check In Pics

Ben Stokes leads a full-strength England squad that will be determined to end their long wait for a Test win on Australian soil. England have not won a Test in Australia since the 2010–11 Ashes. Across the last three Ashes tours down under, they have suffered 13 defeats with their best outcome being two draws. The pace duo of Jofra Archer and Mark Wood are fit and ready, and they are set to take the field together for only the second time in their careers.

Match Details: Australia vs England 1st Test Ashes 2025–26

The opening Test between Australia and England will start on Friday, 21 November at Optus Stadium in Perth. Play begins at 10:50 am local time, which corresponds to 7:50 am IST.

Where to Watch the Ashes 2025–26 1st Test in India

Cricket fans in India can catch the live action on the Star Sports Network. The live streaming of the Ashes 2025–26 will be available on JioHotstar for viewers across the country.

Ashes 2025–26 Schedule with India Timings

First Test – Optus Stadium, Perth

Dates: 21 to 25 November

UK Start Time: 2.30 AM GMT

India Start Time: 8.00 AM IST

Second Test – Gabba, Brisbane

Dates: 4 to 8 December

UK Start Time: 4.30 AM GMT

India Start Time: 10.00 AM IST

Third Test – Adelaide Oval, Adelaide

Dates: 17 to 21 December

UK Start Time: 12.00 AM GMT

India Start Time: 5.30 AM IST

Fourth Test – MCG, Melbourne

Dates: 26 to 30 December

UK Start Time: 11.30 PM GMT on 25 December

India Start Time: 5.00 AM IST on 26 December

Fifth Test – SCG, Sydney

Dates: 4 to 8 January

UK Start Time: 11.30 PM GMT on 3 January

India Start Time: 5.00 AM IST on 4 January



Source link

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से खलबली मचनी तय

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से खलबली मचनी तय



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से शुरू होगा. टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. ईडन गार्डन्स की पिच पर कई सवाल उठे, जिसके बाद सभी की नजरें गुवाहाटी पर टिकी हैं. यहां की पिच देखने के बाद मेहमान टीम के गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कोलकाता की तरह यहां भी टर्न हुआ तो साइमन हार्मर खतरनाक हो जाएंगे.

गेंदबाजी कोच बोथा ने दूसरे टेस्ट में कागिसो रबाडा के खेलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया. हालांकि रबाडा ने गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. बता दें कि खतरनाक गेंदबाज अभ्यास के दौरान पसलियों में चोट लगने के कारण कोलकाता में भी नहीं खेले थे.

बोथा ने कहा, “हम कागिसो रबाडा पर नजर बनाए हुए हैं, अगले 24 घंटों में अंतिम फैसला लिया जाएगा.” बता दें कि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच होने जा रहा है. 

गुवाहाटी स्टेडियम की पिच को लेकर क्या बोले कोच

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर पेट बोथा ने कहा, “हमें बताया गया कि यहां की पिच जो है वो बल्लेबाजी के अनुकूल है. लेकिन इस पर घांस रखते हैं या नहीं, इससे बहुत फर्क पड़ेगा. दो दिन बचे हैं, इसलिए देखना होगा कि क्या यहां समय से पहले टर्न देखने को मिलेगा.”

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच को उम्मीद है कि ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर दूसरे टेस्ट में भी मैच विनर साबित होंगे. बता दें कि कोलकाता में 8 विकेट लेने वाले हार्मर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था, उनकी गेंदबाजी भी एक कारण था कि भारत 124 का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई.

साइमन हार्मर खतरनाक हो जाएंगे

बोथा ने हार्मर को लेकर कहा, “साइमन हार्मर के कंधे में कोई परेशानी नहीं है. अगर कोलकाता की तरह गुवाहाटी में भी गेंद जल्दी टर्न होने लगे तो भारत की बल्लेबाजी में इतने सारे लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं कि वह (हार्मर) खतरनाक हो जाएंगे. उन्होंने पिच पर घांस को लेकर कहा कि, “अभी दो दिन बचे हैं और अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अभी और घांस काटी जाएगी या नहीं. लेकिन ये साफ है कि इससे फर्क पड़ेगा.”



Source link

Yograj Singh Breaks Silence on ‘I Want to Die’ Rumours; Reveals How Much Money Yuvraj Sends Him Monthly

Yograj Singh Breaks Silence on ‘I Want to Die’ Rumours; Reveals How Much Money Yuvraj Sends Him Monthly


Former India cricketer and Yuvraj Singh’s father, Yograj Singh, has dismissed reports suggesting that he is tired of life or wishes to die. He expressed anger at the misleading claims and clarified that his words were completely misunderstood. In an exclusive conversation with Sports Tak, Yograj emphasised that he is “very much alive” and full of strength.

“I don’t know who has written that news, but I just want to make one thing clear that I am like a lion and I am very much alive,” Yograj told Sports Tak.

He went on to reveal that his son Yuvraj supports him financially, sending him INR 50,000 every month. Yograj added that Yuvraj would not hesitate to leave everything and stand by him if he ever asked. He stressed that he receives immense love and support from his entire family.

Add Zee News as a Preferred Source


“Support is very important in life. My family loves me and supports me very well. Yuvraj sends me 50,000 rupees every month and will leave everything and come to my side if I tell him to,” he added.

ALSO READ – Meet 9 Players That Can Fetch Big Bucks By RCB, CSK, MI, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH In IPL 2026 Auction – Check In Pics

Yograj had earlier spoken about loneliness

Earlier, Yograj had opened up about his struggle with loneliness, explaining that he often spends his evenings alone at home and sometimes depends on strangers to bring him food. He mentioned that even though he had hired house helpers and cooks in the past, they eventually left.

“I sit alone in the evening, have no one at home. I rely on strangers for food, sometimes one person, sometimes the other. I don’t bother anyone though. Someone or the other gets food for me if I am hungry. I kept house help and cooks, they served and went away,” Yograj said in an interview with Vintage Studio.

Despite his emotional challenges, he expressed strong affection for his family and gratitude for what life has given him.

“I love my mother, kids, daughter in law, grandchildren, everyone in the family. But, I don’t ask for anything. I am ready to die. My life is completed, whenever God wants, he can take me with him. I am so thankful to God, I pray and he keeps giving,” he further added.

Yograj continues to make his mark as a coach

While his playing career did not reach the heights he had hoped for, Yograj Singh has become a respected coach over the years. He continues to mentor rising cricketers and has played a key role in shaping several young talents.



Source link

भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहला टेस्ट

भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहला टेस्ट



एशेज शृंखला कल यानी 21 नवंबर से शुरू हो रही है. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेली गई, तब इंग्लैंड 4-0 से हार गया था. इंग्लैंड टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में अच्छा करना आसान नहीं होगा. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी पहले मैच की चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पर्थ टेस्ट नहीं खेल रहे होंगे.

एशेज में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 34 बार ऑस्ट्रेलिया और 32 बार इंग्लैंड ने यह सीरीज जीती हुई है. वहीं मैचों की बात करें तो एशेज इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 340 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 140 और इंग्लैंड ने 108 मैच जीते हैं.

कब और कहां लाइव देखें एशेज सीरीज?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार पहला टेस्ट मैच सुबह 7:50 बजे शुरू होगा और टॉस 7:20 पर होगा.

भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. वहीं मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. अगर आपके पास जियो का सिमकार्ड है, तो कुछ रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है, जिससे आप एशेज मैच फ्री में लाइव देख सकते हैं.

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर चुका है. स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे होंगे. वहीं इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय स्क्वाड घोषित किया था.

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड का 12 सदस्यीय स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड

यह भी पढ़ें:

Watch: मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल

IPL 2026 Auction: इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल



Source link

BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल? अब दिसंबर में इस टीम से होगी टी20 सीरीज

BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल? अब दिसंबर में इस टीम से होगी टी20 सीरीज



भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी थी, जिसे रद्द करने का फैसला किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिसंबर में ही नई सीरीज की योजना बना ली है. बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज खेलने वाली थी, लेकिन वहां मौजूद हालात को देखते हुए बोर्ड ने इसे कैंसिल करने का फैसला किया.

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच 21 से 30 दिसंबर के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के सभी मैच 2 वेन्यू (विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम) पर खेले जाएंगे. सीरीज के पहले 2 मुकाबले एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम और बचे 3 मैच ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारत और बांग्लादेश को 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी, ये आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा थी. सीरीज के मैच कोलकाता और कटक में खेले जाने थे. पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया था कि बोर्ड को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने की मंजूरी नहीं मिली है.

बीसीसीआई ने लिखा था पत्र

बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर सीरीज कैंसिल करने की जानकारी दी थी. पीटीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बताया था, “हमें एक लेटर बीसीसीआई की तरफ से मिला, जिसमें सीरीज रद्द करने की बात कही गई है. हम अब नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं.”

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दौरे को भी किया था रद्द

इसी साल अगस्त में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बांग्लादेश का दौरा करना था, दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होनी थी. फैंस इस दौरे को लेकर उत्सुक थे, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के इसमें खेलने की संभावना थी. इस दौरे को भी रद्द कर दिया गया था, जिसका कारण बांग्लादेश में चल रहा भू-राजनितिक तनाव था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp