KL Rahul Diet Plan:एक दिन में 4 अंडे,6 दिन डोसा, केएल राहुल का डाइट प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे

KL Rahul Diet Plan:एक दिन में 4 अंडे,6 दिन डोसा, केएल राहुल का डाइट प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे



KL Rahul Diet Plan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर जितने अनुशासित नजर आते हैं, उतनी ही उनकी डाइट भी स्ट्रिक्ट और प्लान्ड है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त राहुल ने हाल ही में अपने पूरे दिन का डाइट प्लान साझा किया. उन्होंने बताया कि वो ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं, लंच में क्या जरूरी है और रात के खाने में क्या-क्या शामिल होता है. इस डाइट को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि राहुल कितनी सटीक मात्रा और बैलेंस के साथ खाना खाते हैं.

क्या खाते है ब्रेकफास्ट में?

जतिन सप्रू के शो Like an Athlete में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि उनकी सुबह लगभग रोज एक जैसी शुरुआत के साथ होती है, डोसा और अंडे की भुजी.

राहुल ने कहा कि अगर वह घर पर हैं तो हफ्ते में 6 दिन तक डोसा खा लेते हैं. उनके ब्रेकफास्ट में 4 अंडे नियमित रुप से होते हैं. इसके अलावा वह केला, अनार और कुछ और फल भी खाते हैं ताकि उन्हें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों मिल सकें. मतलब साफ है, राहुल अपने शरीर को दिन की शुरुआत में ही भरपूर एनर्जी और पोषण दे देते हैं.

लंच- जहां भी हों, इंडियन खाना जरूरी

केएल राहुल की डाइट का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनका लंच है. उन्होंने साफ बताया कि वो दुनिया में कहीं भी हों, दोपहर में इंडियन खाना जरूर खाते हैं. लंच में वह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बैलेंस बेहद ध्यान से रखते हैं.

नॉर्मल दिनों में: 150 ग्राम चावल

मैच डे / ट्रेनिंग डे में: 200 ग्राम चावल

इसके साथ वह 200–250 ग्राम प्रोटीन लेते हैं, जिसमें ज्यादातर सी-फूड शामिल होता है. कभी-कभी मटन भी खा लेते हैं. राहुल लंच में 150–200 ग्राम हरी सब्जियां भी जरूर लेते हैं. चाहे वह बीन्स की भुजी हो, या कोई और सब्जी. ग्रीन्स उनके खाने का अनिवार्य हिस्सा हैं.

डिनर- लंच जैसा, लेकिन हल्का

रात का खाना राहुल लगभग लंच जैसा ही रखते हैं, बस मात्रा कम कर देते हैं. यानी प्रोटीन, थोड़े कार्ब्स और कुछ सब्जियां. वह रात में हल्का खाना पसंद करते हैं ताकि रिकवरी बेहतर हो सके और शरीर अगले दिन की ट्रेनिंग के लिए तैयार रहे.

क्यों है यह डाइट खास?

राहुल की डाइट प्लान से साफ है कि वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं.  उनके खाने में बैलेंस्ड न्यूट्रिशन, सटीक मात्रा और शरीर की जरूरत के हिसाब से बदलाव हर दिन शामिल रहता है. 

गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले राहुल फुल फिट नजर आ रहे हैं और शायद यही स्ट्रिक्ट डाइट उनकी निरंतरता का बड़ा राज भी है. 



Source link

WPL Auction 2026: WPL मेगा ऑक्शन की तारीख तय, जानें कब, कहां और कैसे देखें पूरा इवेंट

WPL Auction 2026: WPL मेगा ऑक्शन की तारीख तय, जानें कब, कहां और कैसे देखें पूरा इवेंट



WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन शुरू होने से पहले फैंस के उत्साह में और इजाफा हो गया है. WPL 2026 के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. इस बड़े इवेंट में कई नए और पुराने खिलाड़ियों पर भारी बोली लग सकती है, जबकि कुछ टीमों के लिए यह अपनी स्क्वॉड को नया रूप देने का सुनहरा मौका होगा.

WPL ने सोशल मीडिया पर 10 दिन का काउंटडाउन जारी करते हुए लिखा,  “10 Days to Go. The countdown to #TATAWPL Mega Auction has begun. Catch the #TATAWPLAuction 2026 on November 27 on WPLT20.COM”

कब होगा मेगा ऑक्शन?

WPL 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. यह एक दिन का हाई-वोल्टेज इवेंट होगा, जहां सभी पांच फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए बोली लगाएंगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले यह एक बेहद अहम कदम है, जिससे हर टीम की ताकत का अंदाजा लगेगा.

कितने खिलाड़ी होंगे शामिल?

WPL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी को 18 खिलाड़ियों की टीम तैयार करने की अनुमति है. कुल पांच टीमों में 73 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 23 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं. ऐसे में कई इंटरनेशनल स्टार्स और घरेलू प्रतिभाएं इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगी.

किस टीम के पास कितनी पर्स राशि?

ऑक्शन से पहले हर टीम के पास बची हुई पर्स राशि भी सामने आ गई है. इनमें UP Warriorz सबसे मजबूत स्थिति में है, जिनके पास सबसे ज्यादा राशि है.

यूपी वॉरियर्स – 14.5 करोड़ रुपये

गुजरात जायंट्स – 9 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू – 6.15 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 5.75 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स – 5.7 करोड़ रुपये

UP Warriorz के पास सबसे ज्यादा धनराशि होने से यह साफ है कि टीम कई बड़े खिलाड़ियों पर जोरदार बोली लगा सकती है.

कहां और कैसे देखें लाइव?

फैंस इस मेगा ऑक्शन को आसानी से घर बैठे देख सकेंगे.

लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar

टीवी प्रसारण: Star Sports नेटवर्क

ऑनलाइन अपडेट: WPLT20.com 



Source link

Brendan Doggett Story:कारपेंटर से टेस्ट क्रिकेट तक… अब ऑस्ट्रेलिया को मिला नया ‘सरप्राइज पेसर’?

Brendan Doggett Story:कारपेंटर से टेस्ट क्रिकेट तक… अब ऑस्ट्रेलिया को मिला नया ‘सरप्राइज पेसर’?



Brendan Doggett Story: एशेज की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऐसा पेसर मिल गया है जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. 31 साल के ब्रेंडन डॉगेट, जो कभी कारपेंटर का काम करते थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में डेब्यू के बेहद करीब हैं. टीम के धाकड़ गेंदबाज पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और सीन एबट की चोटों के कारण बाहर होने के बाद डॉगेट की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. अगर वह 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उतरते हैं, तो यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा दिन होगा.

7 साल बाद ‘रिटर्न’, इस बार मौका पक्का!

डॉगेट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिलना कोई नई बात नही है. उन्हें पहली बार 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वह बेंच से आगे नहीं बढ़ सके. फिर 2024 में भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान हेजलवुड के इंजर्ड होने पर दोबारा बुलाया गया. इंडिया-ए के खिलाफ उनका पांच विकेट हॉल टीम मैनेजमेंट की नजरों में आ गया, लेकिन तब भी डेब्यू नहीं मिला.

अब तीसरी बार जब उनका नाम टेस्ट टीम में आया है, तो इस बार हालात उनके पक्ष में हैं. अगर वह डेब्यू करते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट खेलने वाले 472वें खिलाड़ी बन जाएंगे. साथ ही जेसन गिलेस्पी और स्कॉट बोलैंड के बाद वह तीसरे स्वदेशी क्रिकेटर होंगे. अगर बोलैंड प्लेइंग इलेवन में होते हैं, तो पहली बार एक साथ दो स्वदेशी खिलाड़ी टेस्ट खेलते नजर आएंगे.

259 विकेट… और अब बड़ी छलांग!

डॉगेट ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. 115 मैचों में 259 विकेट अपने आप में बताता है कि यह पेसर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी लाइन-अप को मजबूती देने की क्षमता रखता है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 50 मैच, 190 विकेट

लिस्ट ए: 17 मैच, 26 विकेट

T20: 48 मैच, 43 विकेट

तेज गेंदबाजी में गति ही नही, बल्कि लगातार लंबी लाइन-लेंथ पर हिट करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. टुवुंबा में कारपेंटर के तौर पर काम करने से लेकर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के दरवाजे तक का सफर डॉगेट की कहानी प्रेरणा से भरी है.

हेजलवुड की चोट, डॉगेट के लिए ‘गोल्डन मौका’

जॉश हेजलवुड की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए भले चिंता का विषय हो, लेकिन डॉगेट के लिए यह करियर-टर्निंग अवसर है. वह मानते हैं कि कमिंस और हेजलवुड की तरह बड़े आंकड़े शायद ना जुटा पाएं, लेकिन मौके पर अपनी ‘छाप छोड़ने’ की पूरी क्षमता रखते हैं.

एशेज में डॉगेट की तेज गेंदें नई कहानी लिख पाएंगी या नहीं, यह 21 नवंबर के पर्थ टेस्ट में साफ हो जाएगा.  



Source link

आंद्रे रसल को लेने के लिए भिड़ेंगी ये 3 टीमें, IPL  मिनी ऑक्शन में लग सकती है सबसे बड़ी बोली!

आंद्रे रसल को लेने के लिए भिड़ेंगी ये 3 टीमें, IPL मिनी ऑक्शन में लग सकती है सबसे बड़ी बोली!



IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले कोलकाता नाइटराइडर्स का बड़ा फैसला सामने आया है. फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के धमाकेदार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को रिलीज कर दिया है. वही रसल जिन्हें KKR ने 2014 में अपने साथ जोड़ा था और तब से वह टीम की पहचान बन चुके थे. 11 साल तक केकेआर की जर्सी पहनने के बाद अब रसल पहली बार नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

उनकी विस्फोटक हिटिंग, मैच फिनिशिंग और विकेट चटकाने की क्षमता को देखते हुए कई टीमें उन पर बड़ी बोली लगाने के लिए तैयार दिख रही हैं. ऐसे में आइये देखते हैं वे 3 टीमें जो IPL 2026 Auction में रसल पर पूरा पर्स खाली करने का इरादा रख सकती हैं.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स पिछले कुछ सीजन में अपनी बैलेंस्ड टीम बनाने में संघर्ष करती दिखी है, खासकर विदेशी ऑलराउंडर की कमी उन्हें हमेशा खलती रही है. रसल इस खाली जगह को न सिर्फ भर सकते हैं बल्कि टीम का खेल पूरी तरह बदल सकते हैं. 

दिल्ली के मैदानों का छोटा साइज रसल की हिटिंग स्टाइल के लिए परफेक्ट है. वह कुछ ही ओवरों में मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं. ऐसे में DC नीलामी में उन पर आक्रामक बोली लगा सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स 

CSK ने मिनी ऑक्शन से पहले कई बड़े नाम रिलीज कर बड़ा सबको हैरान कर दिया है. रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे ऑलराउंडरों के जाने से टीम के मिडल ऑर्डर और बॉलिंग दोनों में एक बड़ी जगह खाली हो गई है. चेन्नई को हमेशा ऐसा खिलाड़ी चाहिए होता है जो दबाव में मैच फिनिश कर सके और जरूरत पड़ने पर 2–3 ओवर गेंदबाजी भी कर दे. रसल इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं. धोनी और रसल की जोड़ी मैदान में धमाल मचा सकती है, और यही वजह है कि CSK उन पर भारी बोली लगाने का जोखिम उठा सकती है.

पंजाब किंग्स 

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करके यह साफ कर दिया कि वे एक नए विदेशी ऑलराउंडर की तलाश में हैं. रसल का टी20 एक्सपीरियंस और उनका “गेम-चेंजर” टैग पंजाब को जरूर आकर्षित करेगा. PBKS की टीम अक्सर मैच फिनिशर की कमी से जूझती है और रसल की मौजूदगी उन्हें वह ताकत दे सकती है, जिसकी उन्हें सालों से तलाश थी.



Source link

मोहम्मद कैफ का भारतीय टीम पर बड़ा हमला बोले, ‘हर खिलाड़ी डर के माहौल में खेल रहा है’

मोहम्मद कैफ का भारतीय टीम पर बड़ा हमला बोले, ‘हर खिलाड़ी डर के माहौल में खेल रहा है’



कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 30 रन की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है. मुश्किल स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर “डर और असुरक्षा का माहौल” बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.

“खिलाड़ी डर में खेल रहे हैं”

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आज भारतीय टीम में सबसे बड़ी कमी स्पष्टता और भरोसे की है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “टीम में बहुत कंफ्यूजन है. खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी दिख रही है. हर कोई डर के साथ खेल रहा है, किसी को लगता ही नहीं कि टीम मैनेजमेंट उनके साथ खड़ा है.”

कैफ ने उदाहरण देते हुए कहा कि सरफराज खान ने शतक ठोकने के बाद भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. उन्हें बिना मौका दिए ही ड्रॉप कर दिए गया. वहीं साई सुदर्शन, जिन्होंने पिछले मैच में 87 रन बनाए थे, उन्हें भी अगले टेस्ट में मौका नहीं मिला. कैफ के मुताबिक, “अगर 100 बनाकर भी खिलाड़ी को भरोसा नहीं मिलता, तो बाकी खिलाड़ियों को कैसे विश्वास होगा?”

स्पिन की तैयारी पर बड़ा सवाल

कैफ ने भारत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर टीम की तैयारी पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर इसलिए टिक पाए क्योंकि वे बचपन से चेन्नई के टर्निंग ट्रैक्स पर खेले हैं. “सुंदर को पता है कि स्पिन पर कब फुटवर्क इस्तेमाल करना है और कब हाथ नरम रखने हैं. चेन्नई के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ स्वाभाविक रूप से मजबूत होते हैं.”

कैफ का मानना है कि अगर साई सुदर्शन नंबर 3 पर और सुंदर निचले क्रम में होते, तो भारत यह मैच जीत आसानी से जीत सकता था. उन्होंने कहा, “सुदर्शन भी चेन्नई के हैं. वे भी स्पिन अच्छी खेलते हैं. सुदर्शन अच्छी फॉर्म में थे, 87 रन बनाए थे, फिर भी प्लेइंग XI में नही हैं. यह टीम मैनेजमेंट के फैसलों में गंभीर भ्रम दिखाता है.”

टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल

मो. कैफ का कहना है कि जब खिलाड़ी को अपनी जगह पर भरोसा नहीं हो, तो वह स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाता और दबाव में टूट जाता है. उनका आरोप है कि टीम में लगातार बदलाव और गलत चयन ने खिलाड़ियों को असुरक्षित कर दिया है.

अगला मुकाबला अब ‘करो या मरो’

भारत अब शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा.  पहले टेस्ट की गलतियों से सबक लेकर भारत को सीरीज बचाने के लिए स्पष्ट रणनीति की जरूरत होगी. 



Source link

रणजी ट्रॉफी में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक, पहली पारी में बनाया इतना बड़ा स्कोर

रणजी ट्रॉफी में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक, पहली पारी में बनाया इतना बड़ा स्कोर



Rajasthan Vs Delhi Match In Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला राजसमंद के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान की टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत शुरुआती दोनों दिन अपने नाम करने में सफल रही. उन्होंने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 570 रन बनाकर घोषित की. इस दौरान राजस्थान ने 161 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 4 बल्लेबाजों की शतकीय पारियां शामिल रहीं. 

राजस्थान के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक 

दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान ने अपने शुरुआती दो विकेट 41 रन पर ही गंवा दिए. लेकिन इसके बाद राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. सचिन यादव और विकेटकीपर कुणाल सिंह राठौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 217 रनों की दमदार साझेदारी देखने को मिली. सचिन यादव ने 257 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली. जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर, कुणाल सिंह राठौर ने भी 198 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 102 रन बनाए. 

इन दोनों खिलाड़ियों के बाद कप्तान महिपाल लोमरोर ने भी शतक जड़ा. महिपाल ने 229 गेंदों पर नाबाद 128 रन ठोके. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कार्तिक शर्मा भी शतक लगाने में कामयाब रहे.

कार्तिक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी 

राजस्थान के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक शर्मा ने एक विस्फोटक शतक लगाया. कार्तिक ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इन चारों खिलाड़ियों के शतक के बदौलत राजस्थान की टीम पहली पारी में 570 रनों का विशाल स्कोर बनाने में में सफल रही. वहीं दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और नवदीप सैनी ने 2 विकेट चटकाए. इनके अलावा, सिद्धांत शर्मा और सुमित माथुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp